Luke 1

बहुत से लोगों ने हमारे बीच घटी बातों का ब्यौरा लिखने का प्रयत्न किया।
Через те, що багато-хто брались складати оповість про справи, які стались між нами,
वे ही बातें हमें उन लोगों द्वारा बतायी गयीं, जिन्होंने उन्हें प्रारम्भ से ही घटते देखा था और जो सुसमाचार के प्रचारक रहे थे।
як нам ті розповіли, хто спочатку були самовидцями й слугами Слова,
हे मान्यवर थियुफिलुस! क्योंकि मैंने प्रारम्भ से ही सब कुछ का बड़ी सावधानी से अध्ययन किया है इसलिए मुझे यह उचित जान पड़ा कि मैं भी तुम्हारे लिये इसका एक क्रमानुसार विवरण लिखूँ।
тому й я, все від першої хвилі докладно розвідавши, забажав описати за порядком для тебе, високодостойний Теофіле,
जिससे तुम उन बातों की निश्चिंतता को जान लो जो तुम्हें सिखाई गयी हैं।
щоб пізнав ти істоту науки, якої навчився.
उन दिनों जब यहूदिया पर हेरोदेस का राज था वहाँ जकरयाह नाम का एक यहूदी याजक था जो उपासकों के अबिय्याह समुदाय का था। उसकी पत्नी का नाम इलीशिबा और वह हारून के परिवार से थी।
За днів царя юдейського Ірода був один священик, на ім'я Захарій, з денної черги Авія, та дружина його із дочок Ааронових, а ім'я їй Єлисавета.
वे दोनों ही धर्मी थे। वे बिना किसी दोष के प्रभु के सभी आदेशों और नियमों का पालन करते थे।
І обоє вони були праведні перед Богом, бездоганно сповняючи заповіді й постанови Господні.
किन्तु उनके कोई संतान नहीं थी, क्योंकि इलीशिबा बाँझ थी और वे दोनों ही बहुत बूढ़े हो गए थे।
А дитини не мали вони, бо Єлисавета неплідна була, та й віку старого обоє були.
जब जकरयाह के समुदाय के मन्दिर में याजक के काम की बारी थी, और वह परमेश्वर के सामने उपासना के लिये उपस्थित था।
І ось раз, як у порядку своєї черги він служив перед Богом,
तो याजकों में चली आ रही परम्परा के अनुसार पर्ची डालकर उसे चुना गया कि वह प्रभु के मन्दिर में जाकर धूप जलाये।
за звичаєм священства, жеребком йому випало до Господнього храму ввійти й покадити.
जब धूप जलाने का समय आया तो बाहर इकट्ठे हुए लोग प्रार्थना कर रहे थे।
Під час же кадіння вся безліч народу молилась знадвору.
उसी समय जकरयाह के सामने प्रभु का एक दूत प्रकट हुआ। वह धूप की वेदी के दाहिनी ओर खड़ा था।
І з'явивсь йому Ангол Господній, ставши праворуч кадильного жертівника.
जब जकरयाह ने उस दूत को देखा तो वह घबरा गया और भय ने जैसे उसे जकड़ लिया हो।
І стривоживсь Захарій, побачивши, і острах на нього напав.
फिर प्रभु के दूत ने उससे कहा, “जकरयाह डर मत, तेरी प्रार्थना सुन ली गयी है। इसलिये तेरी पत्नी इलीशिबा एक पुत्र को जन्म देगी, तू उसका नाम यूहन्ना रखना।
А Ангол до нього промовив: Не бійся, Захаріє, бо почута молитва твоя, і дружина твоя Єлисавета сина породить тобі, ти ж даси йому ймення Іван.
वह तुम्हें तो आनन्द और प्रसन्नता देगा ही, साथ ही उसके जन्म से और भी बहुत से लोग प्रसन्न होंगे।
І він буде на радість та втіху тобі, і з його народження багато-хто втішаться.
क्योंकि वह प्रभु की दृष्टि में महान होगा। वह कभी भी किसी दाखरस या किसी भी मदिरा का सेवन नहीं करेगा। अपने जन्म काल से ही वह पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होगा।
Бо він буде великий у Господа, ні вина, ні п'янкого напою не питиме, і наповниться Духом Святим ще з утроби своєї матері.
“वह इस्राएल के बहुत से लोगों को उनके प्रभु परमेश्वर की ओर लौटने को प्रेरित करेगा।
І багато синів із Ізраїля він наверне до їхнього Господа Бога.
वह एलिय्याह की शक्ति और आत्मा में स्थित हो प्रभु के आगे आगे चलेगा। वह पिताओं का हृदय उनकी संतानों की ओर वापस मोड़ देगा और वह आज्ञा ना मानने वालों को ऐसे विचारों की ओर प्रेरित करेगा जिससे वे धर्मियों के जैसे विचार रखें। यह सब, वह लोगों को प्रभु की खातिर तैयार करने के लिए करेगा।”
І він сам перед Ним буде йти в духу й силі Іллі, щоб серця батьків привернути до дітей, і неслухняних до мудрости праведних, щоб готових людей спорядити для Господа.
तब जकरयाह ने प्रभु के दूत से कहा, “मैं यह कैसे जानूँ कि यह सच है? क्योंकि मैं एक बूढ़ा आदमी हूँ और मेरी पत्नी भी बूढ़ी हो गई है।”
І промовив Захарій до Ангола: Із чого пізнаю я це? Я ж старий, та й дружина моя вже похилого віку...
तब प्रभु के दूत ने उत्तर देते हुए उससे कहा, “मैं जिब्राईल हूँ। मैं वह हूँ जो परमेश्वर के सामने खड़ा रहता हूँ। मुझे तुझ से बात करने और इस सुसमाचार को बताने को भेजा गया है।
А Ангол прорік йому в відповідь: Я Гавриїл, що стою перед Богом; мене послано, щоб говорити з тобою, і звістити тобі про цю Добру Новину.
किन्तु देख! क्योंकि तूने मेरे शब्दों पर, जो निश्चित समय आने पर सत्य सिद्ध होंगे, विश्वास नहीं किया, इसलिये तू गूँगा हो जायेगा और उस दिन तक नहीं बोल पायेगा जब तक यह पूरा न हो ले।”
І замовкнеш ось ти, і говорити не зможеш аж до дня, коли станеться це, за те, що ти віри не йняв був словам моїм, які збудуться часу свого!
उधर बाहर लोग जकरयाह की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्हें अचरज हो रहा था कि वह इतनी देर मन्दिर में क्यों रुका हुआ है।
А люди чекали Захарія, та й дивувались, чого забаривсь він у храмі.
फिर जब वह बाहर आया तो उनसे बोल नहीं पा रहा था। उन्हें लगा जैसे मन्दिर के भीतर उसे कोई दर्शन हुआ है। वह गूँगा हो गया था और केवल संकेत कर रहा था।
Коли ж вийшов, не міг говорити до них, і вони зрозуміли, що видіння він бачив у храмі. А він тільки знаки їм давав, і залишився німий...
और फिर ऐसा हुआ कि जब उसका उपासना का समय पूरा हो गया तो वह वापस अपने घर लौट गया।
І як дні його служби скінчились, він вернувся до дому свого.
थोड़े दिनों बाद उसकी पत्नी इलीशिबा गर्भवती हुई। पाँच महीने तक वह सबसे अलग थलग रही। उसने कहा,
А після тих днів зачала його дружина Єлисавета, і таїлась п'ять місяців, кажучи:
“अब अन्त में जाकर इस प्रकार प्रभु ने मेरी सहायता की है। लोगों के बीच मेरी लाज रखने को उसने मेरी सुधि ली।”
Так для мене Господь учинив за тих днів, коли зглянувся Він, щоб зняти наругу мою між людьми!
इलीशिबा को जब छठा महीना चल रहा था, गलील के एक नगर नासरत में परमेश्वर द्वारा स्वर्गदूत जिब्राईल को एक कुँवारी के पास भेजा गया जिसकी यूसुफ़ नाम के एक व्यक्ति से सगाई हो चुकी थी। वह दाऊद का वंशज था। और उस कुँवारी का नाम मरियम था।
А шостого місяця від Бога був посланий Ангол Гавриїл у галілейське місто, що йому на ім'я Назарет,
इलीशिबा को जब छठा महीना चल रहा था, गलील के एक नगर नासरत में परमेश्वर द्वारा स्वर्गदूत जिब्राईल को एक कुँवारी के पास भेजा गया जिसकी यूसुफ़ नाम के एक व्यक्ति से सगाई हो चुकी थी। वह दाऊद का वंशज था। और उस कुँवारी का नाम मरियम था।
до діви, що заручена з мужем була, на ім'я йому Йосип, із дому Давидового, а ім'я діві Марія.
जिब्राईल उसके पास आया और बोला, “तुझ पर अनुग्रह हुआ है, तेरी जय हो। प्रभु तेरे साथ है।”
І, ввійшовши до неї, промовив: Радій, благодатная, Господь із тобою! Ти благословенна між жонами!
यह वचन सुन कर वह बहुत घबरा गयी, वह सोच में पड़ गयी कि इस अभिवादन का अर्थ क्या हो सकता है?
Вона ж затривожилась словом, та й стала роздумувати, що б то значило це привітання.
तब स्वर्गदूत ने उससे कहा, “मरियम, डर मत, तुझ से परमेश्वर प्रसन्न है।
А Ангол промовив до неї: Не бійся, Маріє, бо в Бога благодать ти знайшла!
सुन! तू गर्भवती होगी और एक पुत्र को जन्म देगी और तू उसका नाम यीशु रखेगी।
І ось ти в утробі зачнеш, і Сина породиш, і даси Йому ймення Ісус.
वह महान होगा और वह परमप्रधान का पुत्र कहलायेगा। और प्रभु परमेश्वर उसे उसके पिता दाऊद का सिंहासन प्रदान करेगा।
Він же буде Великий, і Сином Всевишнього званий, і Господь Бог дасть Йому престола Його батька Давида.
वह अनन्त काल तक याकूब के घराने पर राज करेगा तथा उसके राज्य का अंत कभी नहीं होगा।”
І повік царюватиме Він у домі Якова, і царюванню Його не буде кінця.
इस पर मरियम ने स्वर्गदूत से कहा, “यह सत्य कैसे हो सकता है? क्योंकि मैं तो अभी कुँवारी हूँ!”
А Марія озвалась до Ангола: Як же станеться це, коли мужа не знаю?...
उत्तर में स्वर्गदूत ने उससे कहा, “तेरे पास पवित्र आत्मा आयेगा और परमप्रधान की शक्ति तुझे अपनी छाया में ले लेगी। इस प्रकार वह जन्म लेने वाला पवित्र बालक परमेश्वर का पुत्र कहलायेगा।
І Ангол промовив у відповідь їй: Дух Святий злине на тебе, і Всевишнього сила обгорне тебе, через те то й Святе, що народиться, буде Син Божий!
और यह भी सुन कि तेरे ही कुनबे की इलीशिबा के गर्भ में भी बुढापे में एक पुत्र है और उसके गर्भ का यह छठा महीना है। लोग कहते थे कि वह बाँझ है।
А ото твоя родичка Єлисавета і вона зачала в своїй старості сина, і оце шостий місяць для неї, яку звуть неплідною.
किन्तु परमेश्वर के लिए कुछ भी असम्भव नहीं।”
Бо для Бога нема неможливої жадної речі!
मरियम ने कहा, “मैं प्रभु की दासी हूँ। जैसा तूने मेरे लिये कहा है, वैसा ही हो!” और तब वह स्वर्गदूत उसके पास से चला गया।
А Марія промовила: Я ж Господня раба: нехай буде мені згідно з словом твоїм! І відійшов Ангол від неї.
उन्हीं दिनों मरियम तैयार होकर तुरन्त यहूदिया के पहाड़ी प्रदेश में स्थित एक नगर को चल दी।
Тими днями зібралась Марія й пішла, поспішаючи, у гірську околицю, у місто Юдине.
फिर वह जकरयाह के घर पहुँची और उसने इलीशिबा को अभिवादन किया।
І ввійшла вона в дім Захарія, та й поздоровила Єлисавету.
हुआ यह कि जब इलीशिबा ने मरियम का अभिवादन सुना तो जो बच्चा उसके पेट में था, उछल पड़ा और इलीशिबा पवित्र आत्मा से अभिभूत हो उठी।
Коли ж Єлисавета зачула Маріїн привіт, затріпотала дитина в утробі її. І Єлисавета наповнилась Духом Святим,
ऊँची आवाज में पुकारते हुए वह बोली, “तू सभी स्त्रियों में सबसे अधिक भाग्यशाली है और जिस बच्चे को तू जन्म देगी, वह धन्य है।
і скрикнула голосом гучним, та й прорекла: Благословенна Ти між жонами, і благословенний Плід утроби твоєї!
किन्तु यह इतनी बड़ी बात मेरे साथ क्यों घटी कि मेरे प्रभु की माँ मेरे पास आयी!
І звідкіля мені це, що до мене прийшла мати мого Господа?
क्योंकि तेरे अभिवादन का शब्द जैसे ही मेरे कानों में पहुँचा, मेरे पेट में बच्चा खुशी से उछल पड़ा।
Бо як тільки в вухах моїх голос привіту твого забринів, від радощів затріпотала дитина в утробі моїй!
तू धन्य है, जिसने यह विश्वास किया कि प्रभु ने जो कुछ कहा है वह हो कर रहेगा।”
Блаженна ж та, що повірила, бо сповниться проречене їй від Господа!
तब मरियम ने कहा,
А Марія промовила: Величає душа моя Господа,
“मेरी आत्मा प्रभु की स्तुति करती है; मेरी आत्मा मेरे रखवाले परमेश्वर में आनन्दित है।
і радіє мій дух у Бозі, Спасі моїм,
उसने अपनी दीन दासी की सुधि ली, हाँ आज के बाद सभी मुझे धन्य कहेंगे।
що зглянувся Він на покору Своєї раби, бо ось від часу цього всі роди мене за блаженну вважатимуть,
क्योंकि उस शक्तिशाली ने मेरे लिये महान कार्य किये। उसका नाम पवित्र है।
бо велике вчинив мені Потужний! Його ж Імення святе,
जो उससे डरते हैं वह उन पर पीढ़ी दर पीढ़ी दया करता है।
і милість Його з роду в рід на тих, хто боїться Його!
उसने अपने हाथों की शक्ति दिखाई। उसने अहंकारी लोगों को उनके अभिमानपूर्ण विचारों के साथ तितर-बितर कर दिया।
Він показує міць Свого рамена, розпорошує тих, хто пишається думкою серця свого!
उसने सम्राटों को उनके सिंहासनों से नीचे उतार दिया। और उसने विनम्र लोगों को ऊँचा उठाया।
Він могутніх скидає з престолів, підіймає покірливих,
उसने भूखे लोगों को अच्छी वस्तुओं से भरपूर कर दिया, और धनी लोगों को खाली हाथों लौटा दिया।
удовольняє голодних добром, а багатих пускає ні з чим!
वह अपने दास इस्राएल की सहायता करने आया हमारे पुरखों को दिये वचन के अनुसार
Пригорнув Він Ізраїля, Свого слугу, щоб милість згадати,
उसे इब्राहीम और उसके वंशजों पर सदा सदा दया दिखाने की याद रही।”
як прорік був Він нашим отцям, Аврааму й насінню його аж повіки!
मरियम लगभग तीन महीने तक इलीशिबा के साथ ठहरी और फिर अपने घर लौट आयी।
І залишалась у неї Марія щось місяців зо три, та й вернулась до дому свого.
फिर इलीशिबा का बच्चे को जन्म देने का समय आया और उसके घर एक पुत्र पैदा हुआ।
А Єлисаветі настав час родити, і сина вона породила.
जब उसके पड़ोसियों और उसके परिवार के लोगों ने सुना कि प्रभु ने उस पर दया दर्शायी है तो सबने उसके साथ मिल कर हर्ष मनाया।
І почули сусіди й родина її, що Господь Свою милість велику на неї послав, та й утішалися разом із нею.
और फिर ऐसा हुआ कि आठवें दिन बालक का ख़तना करने के लिए लोग वहाँ आये। वे उसके पिता के नाम के अनुसार उसका नाम जकरयाह रखने जा रहे थे,
І сталося восьмого дня, прийшли, щоб обрізати дитя, і хотіли назвати його йменням батька його Захарій.
तभी उसकी माँ बोल उठी, “नहीं, इसका नाम तो यूहन्ना रखा जाना है।”
І озвалася мати його та й сказала: Ні, нехай названий буде Іван!
तब वे उससे बोले, “तुम्हारे किसी भी सम्बन्धी का यह नाम नहीं है।”
А до неї сказали: Таж у родині твоїй нема жадного, який названий був тим ім'ям!
और फिर उन्होंने संकेतों में उसके पिता से पूछा कि वह उसे क्या नाम देना चाहता है?
І кивали до батька його, як хотів би назвати його?
इस पर जकरयाह ने उनसे लिखने के लिये एक तख्ती माँगी और लिखा, “इसका नाम है यूहन्ना।” इस पर वे सब अचरज में पड़ गये।
Попросивши ж табличку, написав він слова: Іван імення йому. І всі дивувались.
तभी तत्काल उसका मुँह खुल गया और उसकी वाणी फूट पड़ी। वह बोलने लगा और परमेश्वर की स्तुति करने लगा।
І в тій хвилі уста та язик розв'язались йому, і він став говорити, благословляючи Бога!
इससे सभी पड़ोसी डर गये और यहूदिया के सारे पहाड़ी क्षेत्र में लोगों में इन सब बातों की चर्चा होने लगी।
І страх обгорнув усіх їхніх сусідів, і по всіх верховинах юдейських пронеслася чутка про це все...
जिस किसी ने भी यह बात सुनी, अचरज में पड़कर कहने लगा, “यह बालक क्या बनेगा?” क्योंकि प्रभु का हाथ उस पर है।
А всі, що почули, розважали у серці своїм та казали: Чим то буде дитина оця?... І Господня рука була з нею.
तब उसका पिता जकरयाह पवित्र आत्मा से अभिभूत हो उठा और उसने भविष्यवाणी की:
Його ж батько Захарій наповнився Духом Святим, та й став пророкувати й казати:
“इस्राएल के प्रभु परमेश्वर की जय हो क्योंकि वह अपने लोगों की सहायता के लिए आया और उन्हें स्वतन्त्र कराया।
Благословенний Господь, Бог Ізраїлів, що зглянувся й визволив люд Свій!
उसने हमारे लिये अपने सेवक दाऊद के परिवार से एक रक्षक प्रदान किया।
Він ріг спасіння підніс нам у домі Давида, Свого слуги,
जैसा कि उसने बहुत पहले अपने पवित्र भविष्यवक्ताओं के द्वारा वचन दिया था।
як був заповів відвіку устами святих пророків Своїх,
उसने हमें हमारे शत्रुओं से और उन सब के हाथों से, जो हमें घृणा करते थे, हमारे छुटकारे का वचन दिया था।
що від ворогів наших визволить нас, та з руки всіх наших ненависників,
हमारे पुरखों पर दया दिखाने का अपने पवित्र वचन को याद रखने का।
що вчинить Він милість нашим отцям, і буде пригадувати Свій святий заповіт,
उसका वचन था एक वह शपथ जो हमारे पूर्वज इब्राहीम के साथ ली गयी थी
що дотримає й нам ту присягу, якою Він присягавсь Авраамові, отцю нашому,
कि हमारे शत्रुओं के हाथों से हमारा छुटकारा हो और बिना किसी डर के प्रभु की सेवा करने की अनुमति मिले।
щоб ми, визволившись із руки ворогів, служили безстрашно Йому
और अपने जीवन भर हर दिन उसके सामने हम पवित्र और धर्मी रह सकें।
у святості й праведності перед Ним по всі дні життя нашого.
“हे बालक, अब तू परमप्रधान का नबी कहलायेगा, क्योंकि तू प्रभु के आगे-आगे चल कर उसके लिए राह तैयार करेगा।
Ти ж, дитино, станеш пророком Всевишнього, бо будеш ходити перед Господом, щоб дорогу Йому приготувати,
और उसके लोगों से कहेगा कि उनके पापों की क्षमा द्वारा उनका उद्धार होगा।
щоб народу Його дати пізнати спасіння у відпущенні їхніх гріхів,
“हमारे परमेश्वर के कोमल अनुग्रह से एक नये दिन का प्रभात हम पर ऊपर से उतरेगा।
через велике милосердя нашого Бога, що ним Схід із висоти нас відвідав,
उन पर चमकने के लिये जो मौत की गहन छाया में जी रहे हैं ताकि हमारे चरणों को शांति के मार्ग की दिशा मिले।”
щоб світити всім тим, хто перебуває в темряві й тіні смертельній, щоб спрямувати наші ноги на дорогу миру!
इस प्रकार वह बालक बढ़ने लगा और उसकी आत्मा दृढ़ से दृढ़तर होने लगी। वह जनता में प्रकट होने से पहले तक निर्जन स्थानों में रहा।
А дитина росла, і скріплялась на дусі, і перебувала в пустинях до дня свого з'явлення перед Ізраїлем.