Psalms 105

यहोवा का धन्यवाद करो! तुम उसके नाम की उपासना करो। लोगों से उनका बखान करो जिन अद्भुत कामों को वह किया करता है।
Hvalite Jahvu, prizivajte mu ime, navješćujte među narodima djela njegova!
यहोवा के लिये तुम गाओ। तुम उसके प्रशंसा गीत गाओ। उन सभी आश्चर्यपूर्ण बातों का वर्णन करो जिनको वह करता है।
Pjevajte mu, svirajte mu, pripovijedajte sva njegova čudesa!
यहोवा के पवित्र नाम पर गर्व करो। ओ सभी लोगों जो यहोवा के उपासक हो, तुम प्रसन्न हो जाओ।
Dičite se svetim imenom njegovim, neka se raduje srce onih što traže Jahvu!
सामर्थ्य पाने को तुम यहोवा के पास जाओ। सहारा पाने को सदा उसके पास जाओ।
Tražite Jahvu i njegovu snagu, tražite svagda njegovo lice!
उन अद्भुत बातों को स्मरण करो जिनको यहोवा करता है। उसके आश्चर्य कर्म और उसके विवेकपूर्ण निर्णयों को याद रखो।
Sjetite se čudesa koja učini, njegovih čuda i sudova usta njegovih!
तुम परमेश्वर के सेवक इब्राहीम के वंशज हो। तुम याकूब के संतान हो, वह व्यक्ति जिसे परमेश्वर ने चुना था।
Abrahamov rod sluga je njegov, sinovi Jakovljevi njegovi izabranici!
यहोवा ही हमारा परमेश्वर है। सारे संसार पर यहोवा का शासन है।
On je Jahve, Bog naš; po svoj su zemlji njegovi sudovi!
परमेश्वर की वाचा सदा याद रखो। हजार पीढ़ियों तक उसके आदेश याद रखो।
On se uvijek sjeća svojega Saveza, riječi koju dade tisući naraštaja:
इब्राहीम के साथ परमेश्वर ने वाचा बाँधा था! परमेश्वर ने इसहाक को वचन दिया था।
Saveza koji sklopi s Abrahamom i zakletve svoje Izaku.
परमेश्वर ने याकूब (इस्राएल) को व्यवस्था विधान दिया। परमेश्वर ने इस्राएल के साथ वाचा किया। यह सदा सर्वदा बना रहेगा।
Ustanovi je kao zakon Jakovu, Izraelu vječni Savez,
परमेश्वर ने कहा था, “कनान की भूमि मैं तुमको दूँगा। वह धरती तुम्हारी हो जायेगी।”
govoreći: "Tebi ću dati kanaansku zemlju kao dio u baštinu vašu."
परमेश्वर ने वह वचन दिया था, जब इब्राहीम का परिवार छोटा था और वे बस यात्री थे जब कनान में रह रहे थे।
Kad ih još bješe malo na broju, vrlo malo, i kad bjehu pridošlice u njoj,
वे राष्ट्र से राष्ट्र में, एक राज्य से दूसरे राज्य में घूमते रहे।
išli su od naroda do naroda, iz jednoga kraljevstva k drugom narodu,
किन्तु परमेश्वर ने उस घराने को दूसरे लोगों से हानि नहीं पहुँचने दी। परमेश्वर ने राजाओं को सावधान किया कि वे उनको हानि न पहुँचाये।
ali ne dopusti nikom da ih tlači, kažnjavaše zbog njih kraljeve:
परमेश्वर ने कहा था, “मेरे चुने हुए लोगों को तुम हानि मत पहूँचाओ। तुम मेरे कोई नबियों का बुरा मत करो।”
"Ne dirajte u moje pomazanike, ne nanosite zla mojim prorocima!"
परमेश्वर ने उस देश में अकाल भेजा। और लोगों के पास खाने को पर्याप्त खाना नहीं रहा।
I on pozva glad na zemlju, sve zalihe uništi krušne.
किन्तु परमेश्वर ने एक व्यक्ति को उनके आगे जाने को भेजा जिसका नाम यूसुफ था। यूसुफ को एक दास के समान बेचा गया था।
Pred njima čovjeka posla: Josip u ropstvo bijaše prodan.
उन्होंने यूसुफ के पाँव में रस्सी बाँधी। उन्होंने उसकी गर्दन में एक लोहे का कड़ा डाल दिया।
Sputaše uzama noge njegove, u gvožđe mu vrat staviše,
यूसुफ को तब तक बंदी बनाये रखा जब तक वे बातें जो उसने कहीं थी सचमुच घट न गयी। यहोवा ने सुसन्देश से प्रमाणित कर दिया कि यूसुफ उचित था।
dok se ne ispuni proroštvo njegovo, Jahvina ga riječ potvrdi.
मिस्र के राजा ने इस तरह आज्ञा दी कि यूसुफ के बंधनों से मुक्त कर दिया जाये। उस राष्ट्र के नेता ने कारागार से उसको मुक्त कर दिया।
Kralj naredi da ga driješe, narÄodÄa poglavar oslobodi njega.
यूसुफ को अपने घर बार का अधिकारी बना दिया। यूसुफ राज्य में हर वस्तु का ध्यान रखने लगा।
Za domaćina ga stavi kući svojoj, za nadstojnika sveg imanja svoga,
यूसुफ अन्य प्रमुखों को निर्देश दिया करता था। यूसुफ ने वृद्ध लोगों को शिक्षा दी।
da velikaše njegove po volji uči i starce njegove mudrosti da vodi.
फिर जब इस्राएल मिस्र में आया। याकूब हाम के देश में रहने लगा।
Tad Izrael u Egipat uđe, Jakov došljak bješe u Kamovoj zemlji.
याकूब के वंशज बहुत से हो गये। वे मिस्र के लोगों से अधिक बलशाली बन गये।
Narod svoj umnoži veoma, učini ga jačim od dušmana.
इसलिए मिस्री लोग याकूब के घराने से घृणा करने लगे। मिस्र के लोग अपने दासों के विरुद्ध कुचक्र रचने लगे।
Okrenu im srce da zamrze narod njegov, da slugama njegovim opaki budu.
इसलिए परमेश्वर ने निज दास मूसा और हारुन जो नबी चुना हुआ था, भेजा।
Mojsija posla, slugu svoga, Arona, kog odabra.
परमेश्वर ने हाम के देश में मूसा और हारुन से अनेक आश्चर्य कर्म कराये।
Činjahu među njima znake njegove i čudesa u Kamovoj zemlji.
परमेश्वर ने गहन अधंकार भेजा था, किन्तु मिस्त्रियों ने उनकी नहीं सुनी थी।
Posla tmine, i smrknu se, al' prkosiše oni riječima njegovim.
सो फिर परमेश्वर ने पानी को खून में बदल दिया, और उनकी सब मछलियाँ मर गयी।
U krv im vode prometnu i pobi ribe njihove.
और फिर बाद में मिस्त्रियों का देश मेढ़कों से भर गया। यहाँ तक की मेढ़क राजा के शयन कक्ष तक भरे।
Zemljom im žabe provrvješe, prodriješe i u dvore kraljevske.
परमेश्वर ने आज्ञा दी मक्खियाँ और पिस्सू आये। वे हर कहीं फैल गये।
Reče, i muha roj doletje i komarci u sve kraje njine.
परमेश्वर ने वर्षा को ओलों में बदल दिया। मिस्त्रियों के देश में हर कहीं आग और बिजली गिरने लगी।
Mjesto kiše grÓad im dade, ognjene munje po njihovoj zemlji.
परमेश्वर ने मिस्त्रियों की अंगूर की बाड़ी और अंजीर के पेड़ नष्ट कर दिये। परमेश्वर ने उनके देश के हर पेड़ को तहस नहस किया।
Udari im lozu i smokve, polomi stabla u krajima njinim.
परमेश्वर ने आज्ञा दी और टिड्डी दल आ गये। टिड्डे आ गये और उनकी संखया अनगिनत थी।
Reče, i skakavci dođoše i bezbrojne gusjenice s njima.
टिड्डी दल और टिड्डे उस देश के सभी पौधे चट कर गये। उन्होंने धरती पर जो भी फसलें खड़ी थी, सभी को खा डाली।
U zemlji im proždriješe svu bilinu, proždriješe rod njihovih njiva.
फिर परमेश्वर ने मिस्त्रियों के पहलौठी सन्तान को मार डाला। परमेश्वर ने उनके सबसे बड़े पुत्रों को मारा।
Pobi sve prvorođene u njihovoj zemlji, sve prvine snage njihove.
फिर परमेश्वर निज भक्तों को मिस्र से निकाल लाया। वे अपने साथ सोना और चाँदी ले आये। परमेश्वर का कोई भी भक्त गिरा नहीं न ही लड़खड़ाया।
Izvede ih sa srebrom i zlatom; u plemenima njinim bolesnih ne bješe.
परमेश्वर के लोगों को जाते हुए देख कर मिस्र आनन्दित था, क्योंकि परमेश्वर के लोगों से वे डरे हुए थे।
Odlasku njihovu Egipat se obradova, jer ga od njih strah spopade.
परमेश्वर ने कम्बल जैसा एक मेघ फैलाया। रात में निज भक्तों को प्रकाश देने के लिये परमेश्वर ने अपने आग के स्तम्भ को काम में लाया।
Rasprostro je oblak kao pokrov i oganj da se obnoć sja.
लोगों ने खाने की माँग की और परमेश्वर उनके लिये बटेरों को ले आया। परमेश्वर ने आकाश से उनको भरपूर भोजन दिया।
Zamoliše, i dovede prepelice, nebeskim ih kruhom tad nahrani.
परमेश्वर ने चट्टान को फाड़ा और जल उछलता हुआ बाहर फूट पड़ा। उस मरुभूमि के बीच एक नदी बहने लगी।
Hrid rascijepi, i provri voda, pustinjom poteče kao rijeka.
परमेश्वर ने अपना पवित्र वचन याद किया। परमेश्वर ने वह वचन याद किया जो उसने अपने दास इब्राहीम को दिया था।
Tad se sjeti svete riječi svoje što je zada sluzi svome Abrahamu.
परमेश्वर अपने विशेष को मिस्र से बाहर निकाल लाया। लोग प्रसन्न गीत गाते हुए और खुशियाँ मनाते हुए बाहर आ गये!
Puk svoj s klicanjem izvede i s veseljem izabrane svoje.
फिर परमेश्वर ने निज भक्तों को वह देश दिया जहाँ और लोग रह रहे थे। परमेश्वर के भक्तों ने वे सभी वस्तु पा ली जिनके लिये औरों ने श्रम किया था।
I dade im zemlje poganske, trud naroda baštiniše,
परमेश्वर ने ऐसा इसलिए किया ताकि लोग उसकी व्यवस्था माने। परमेश्वर ने ऐसा इसलिए किया ताकि वे उसकी शिक्षाओं पर चलें। यहोवा के गुण गाओ!
da čuvaju naredbe njegove i zakone da mu paze. Aleluja!