Numbers 33

אלה מסעי בני ישראל אשר יצאו מארץ מצרים לצבאתם ביד משה ואהרן׃
मूसा और हारून ने इस्राएल के लोगों को मिस्र से समूहों में निकाला ये वे स्थान हैं जिनकी उन्होंने यात्रा की।
ויכתב משה את מוצאיהם למסעיהם על פי יהוה ואלה מסעיהם למוצאיהם׃
मूसा ने उन यात्राओं के बारे में लिखा। मूसा ने वे बातें लिखीं जिन्हें यहोवा चाहता था। वे यात्रायें यहाँ हैं।
ויסעו מרעמסס בחדש הראשון בחמשה עשר יום לחדש הראשון ממחרת הפסח יצאו בני ישראל ביד רמה לעיני כל מצרים׃
प्रथम महीने के पन्द्रहवें दिन उन्होंने रामसेस छोड़ा। फसह पर्व के बाद सवेरे, इस्राएल के लोगों ने विजय के साथ अपने अस्त्र—शस्त्रों को उठाए हुए मिस्र से बाहर प्रस्थान किया। मिस्र के सभी लोगों ने उन्हें देखा।
ומצרים מקברים את אשר הכה יהוה בהם כל בכור ובאלהיהם עשה יהוה שפטים׃
मिस्री उन लोगों को जला रहे थे जिन्हें यहोवा ने मार डाला था। वे अपने सभी पहलौठे पुत्रों को जला रहे थे। यहोवा ने मिस्र के देवताओं के विरुद्ध अपना निर्णय दिखाया था।
ויסעו בני ישראל מרעמסס ויחנו בסכת׃
इस्राएल के लोगों ने रामसेस को छोड़ा और सुक्कोत की यात्रा की।
ויסעו מסכת ויחנו באתם אשר בקצה המדבר׃
सुक्कोत से उन्होंने एताम की यात्रा की। वहाँ पर लोगों ने मरुभूमि के छोर पर डेरे डाले।
ויסעו מאתם וישב על פי החירת אשר על פני בעל צפון ויחנו לפני מגדל׃
उन्होंने एताम को छोड़ा और पीहहीरोत को गए। यह बालसपोन के पास था। लोगों ने मिगदोल के पास डेरे डाले।
ויסעו מפני החירת ויעברו בתוך הים המדברה וילכו דרך שלשת ימים במדבר אתם ויחנו במרה׃
लोगों ने पीहहीरोत छोड़ा और समुद्र के बीच से चले। वे मरुभूमि की ओर चले। तब वे तीन दिन तक एताम मरुभूमि से होकर चले। लोगों ने मारा में डेरे डाले।
ויסעו ממרה ויבאו אילמה ובאילם שתים עשרה עינת מים ושבעים תמרים ויחנו שם׃
लोगों ने मारा को छोड़ा और एलीम गए तथा वहाँ डेरे डाले। वहाँ पर बारह पानी के सोते थे और सत्तर खजूर के पेड़ थे।
ויסעו מאילם ויחנו על ים סוף׃
लोगों ने एलीम छोड़ा और लाल सागर के पास डेरे डाले।
ויסעו מים סוף ויחנו במדבר סין׃
लोगों ने लालसागर को छोड़ा और सीन मरुभूमि में डेरे डाले।
ויסעו ממדבר סין ויחנו בדפקה׃
लोगों मे सीन मरुभूमि को छोड़ा और दोपका में डेरे डाले।
ויסעו מדפקה ויחנו באלוש׃
लोगों ने दोपका छोड़ा और आलूश में डेरे डाले।
ויסעו מאלוש ויחנו ברפידם ולא היה שם מים לעם לשתות׃
लोगों ने आलूश छोड़ा और रपीदीम में डेरे डाले। वहाँ लोगों को पीने के लिए पानी नहीं था।
ויסעו מרפידם ויחנו במדבר סיני׃
लोगों ने रपीदीम छोड़ा और सीनै मरुभूमि में डेरे डाले।
ויסעו ממדבר סיני ויחנו בקברת התאוה׃
लोगों ने सीनै मरुभूमि को छोड़ा और किब्रोथत्तावा में डेरे डाले।
ויסעו מקברת התאוה ויחנו בחצרת׃
लोगों ने किब्रोथत्तावा छोड़ा और हसेरोत में डेरे डाले।
ויסעו מחצרת ויחנו ברתמה׃
लोगों ने हसेरोत को छोड़ा और रित्मा में डेरे डाले।
ויסעו מרתמה ויחנו ברמן פרץ׃
लोगों ने रित्मा को छोड़ा और रिम्मोनपेरेस में डेरे डाले।
ויסעו מרמן פרץ ויחנו בלבנה׃
लोगों ने रिम्मोनपेरेस को छोड़ा और लिब्ना में डेरे डाले।
ויסעו מלבנה ויחנו ברסה׃
लोगों ने लिब्ना छोड़ा और रिस्सा में डेरे डाले।
ויסעו מרסה ויחנו בקהלתה׃
लोगों ने रिस्सा छोड़ा और कहेलाता में डेरे डाले।
ויסעו מקהלתה ויחנו בהר שפר׃
लोगों ने कहेलाता छोड़ा और शेपेर पर्वत पर डेरे डाले।
ויסעו מהר שפר ויחנו בחרדה׃
लोगों ने शेपेर पर्वत छोड़ा और हरादा में डेरे डाले।
ויסעו מחרדה ויחנו במקהלת׃
लोगों ने हरादा छोड़ा और मखेलोत में डेरे डाले।
ויסעו ממקהלת ויחנו בתחת׃
लोगों ने मखेलोत छोड़ा और तहत में डेरे डाले।
ויסעו מתחת ויחנו בתרח׃
लोगों ने तहत छोड़ा और तेरह में डेरे डाले।
ויסעו מתרח ויחנו במתקה׃
लोगों ने तेरह को छोड़ा और मित्का में डेरे डाले।
ויסעו ממתקה ויחנו בחשמנה׃
लोगों ने मित्का छोड़ा और हशमोना में डेरे डाले।
ויסעו מחשמנה ויחנו במסרות׃
लोगों ने हशमोना को छोड़ा और मोसेरोत में डेरे डाले।
ויסעו ממסרות ויחנו בבני יעקן׃
लोगों ने मोसेरोत छोड़ा और बने—याकान में डेरे डाले।
ויסעו מבני יעקן ויחנו בחר הגדגד׃
लोगों ने बने—याकान छोड़ा और होर्हग्गिदगाद में डेरे डाले।
ויסעו מחר הגדגד ויחנו ביטבתה׃
लोगों ने होर्हग्गिदगाद छोड़ा और योतबाता में डेरे डाले।
ויסעו מיטבתה ויחנו בעברנה׃
लोगों ने योतबाता छोड़ा और अब्रोना में डेरे डाले।
ויסעו מעברנה ויחנו בעציון גבר׃
लोगों ने अब्रोना छोड़ा और एस्योनगेबेर में डेरे डाले।
ויסעו מעציון גבר ויחנו במדבר צן הוא קדש׃
लोगों ने एस्योनगेबेर छोड़ा और सीन मरुभमूमि में कादेश में डेरे डाले।
ויסעו מקדש ויחנו בהר ההר בקצה ארץ אדום׃
लोगों ने कादेश छोड़ा और होर में डेरे डाले। यह एदोम देश की सीमा पर एक पर्वत था।
ויעל אהרן הכהן אל הר ההר על פי יהוה וימת שם בשנת הארבעים לצאת בני ישראל מארץ מצרים בחדש החמישי באחד לחדש׃
याजक हारून ने यहोवा की आज्ञा मानी और वह होर पर्वत पर चढ़ा। हारून पाँचवें महीने के प्रथम दिन मरा। वह मिस्र को इस्राएल के लोगों द्वारा छोड़ने का चालीसवाँ वर्ष था।
ואהרן בן שלש ועשרים ומאת שנה במתו בהר ההר׃
हारून जब होर पर्वत पर मरा तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।
וישמע הכנעני מלך ערד והוא ישב בנגב בארץ כנען בבא בני ישראל׃
अरात कनान के नेगेव प्रदेश में था। कनानी राजा ने वहाँ सुना कि इस्राएल के लोग आ रहे हैं।
ויסעו מהר ההר ויחנו בצלמנה׃
लोगों ने होर पर्वत को छोड़ा और सलमोना में डेरे डाले।
ויסעו מצלמנה ויחנו בפונן׃
लोगों ने सलमोना को छोड़ा और पूनोन में डेरे डाले।
ויסעו מפונן ויחנו באבת׃
लोगों ने पूनोन छोड़ा और ओबोस में डेरे डाले।
ויסעו מאבת ויחנו בעיי העברים בגבול מואב׃
लोगों ने ओबोस छोड़ा और अबारीम में डेरे डाले। यह मोआब देश की सीमा पर था।
ויסעו מעיים ויחנו בדיבן גד׃
लोगों ने इयीम (इयीम अबारीम) को छोड़ा और दीबोन—गाद में डेरे डाले।
ויסעו מדיבן גד ויחנו בעלמן דבלתימה׃
लोगों ने दीबोन—गाद छोड़ा और अल्मोनदिबलातैम में डेरे डाले।
ויסעו מעלמן דבלתימה ויחנו בהרי העברים לפני נבו׃
लोगों ने अल्मोनदिबलातैम छोड़ा और नबो के पास अबारीम पर्वतों पर डेरे डाले।
ויסעו מהרי העברים ויחנו בערבת מואב על ירדן ירחו׃
लोगों ने अबारीम पर्वतों को छोड़ा और यरदन नदी के पास मोआब के प्रदेश में डेरे डाले। यह यरीहो के पास था।
ויחנו על הירדן מבית הישמת עד אבל השטים בערבת מואב׃
उन्होंने यरदन के पास डेरे डाले। उनके डेरे वेत्यशीमोत से अबेलशित्तीम चरागाह तक फैले थे। यह अबारीम मोआब के मैदानों में था।
וידבר יהוה אל משה בערבת מואב על ירדן ירחו לאמר׃
यरीहो के पार यरदन घाटी के मोआब के मैदानों में, यहोवा ने मूसा से बात की। उसने कहा,
דבר אל בני ישראל ואמרת אלהם כי אתם עברים את הירדן אל ארץ כנען׃
“इस्राएल के लोगों से बात करो। उनसे यह कहोः तुम लोग यरदन नदी को पार करोगे। तुम लोग कनान देश में जाओगे।
והורשתם את כל ישבי הארץ מפניכם ואבדתם את כל משכיתם ואת כל צלמי מסכתם תאבדו ואת כל במתם תשמידו׃
तुम लोग उन लोगों से भूमि ले लोगे जिन्हें तुम वहाँ पाओगे। तुम लोगों को उनकी उत्कीर्ण मूर्तियों और प्रतीकों को नष्ट कर देना चाहिए। तुम्हें उनके सभी उच्च स्थानों को नष्ट कर देना चाहिए।
והורשתם את הארץ וישבתם בה כי לכם נתתי את הארץ לרשת אתה׃
तुम वह देश लोगे और वहाँ बसोगे। क्यों? क्योंकि यह देश मैं तुमको दे रहा हूँ। यह तुम्हारे परिवारों का होगा।
והתנחלתם את הארץ בגורל למשפחתיכם לרב תרבו את נחלתו ולמעט תמעיט את נחלתו אל אשר יצא לו שמה הגורל לו יהיה למטות אבתיכם תתנחלו׃
तुम्हारा हर एक परिवार भूमि का हिस्सा पाएगा। तुम इस बात के लिए गोट डालोगे कि देश का कौन सा हिस्सा किस परिवार को मिलता है। बड़े परिवार भूमि का बड़ा हिस्सा पाएंगे। छोटे परिवार देश का छोटा भाग पाएंगे। भूमि उन लोगों को दी जाएगी जिनके नाम गोट निश्चित करेगी। हर एक परिवार समूह अपनी भूमि पाएगा।
ואם לא תורישו את ישבי הארץ מפניכם והיה אשר תותירו מהם לשכים בעיניכם ולצנינם בצדיכם וצררו אתכם על הארץ אשר אתם ישבים בה׃
“तुम लोगों को उन अन्य लोगों से देश खाली करा लेना चाहिए। यदि तुम उन लोगों को अपने देश में ठहरने दोगे तो वे तुम्हारे लिए बहुत परेशानियाँ उत्पन्न करेंगे। वे तुम्हारी आँखों में काँटे या तुम्हारी बगल के कीलax की तरह होंगे। वे उस देश पर बहुत विपत्तियाँ लाएंगे जहाँ तुम रहोगे।
והיה כאשר דמיתי לעשות להם אעשה לכם׃
मैंने तुम लोगों को समझा दिया जो मुझे उनके साथ करना है और मैं तुम्हारे साथ वही करूँगा यदि तुम लोग उन लोगों को अपने देश में रहने दोगे।”