Proverbs 15

Mildt svar stiller harme, men et sårende ord vekker vrede.
कोमल उत्तर से क्रोध शांत होता है किन्तु कठोर वचन क्रोध को भड़काता है।
De vises tunge gir god kunnskap, men dårenes munn lar dårskap strømme ut.
बुद्धिमान की वाणी ज्ञान की प्रशंसा करती है, किन्तु मूर्ख का मुख मूर्खता उगलता है।
Herrens øine er allesteds, de ser både efter onde og efter gode.
यहोवा की आँख हर कहीं लगी हुयी है। वह भले और बुरे को देखती रहती है।
En saktmodig tunge er et livsens tre, men en falsk tunge sårer hjertet.
जो वाणी मन के घाव भर देती है, जीवन—वृक्ष होती है; किन्तु कपटपूर्ण वाणी मन को कुचल देती है।
Dåren forakter sin fars tukt, men den som akter på tilrettevisning, er klok.
मूर्ख अपने पिता की प्रताड़ना का तिरस्कार करता है किन्तु जो कान सुधार पर देता है बुद्धिमानी दिखाता है।
I den rettferdiges hus er det meget gods, men den ugudeliges inntekt blir til ødeleggelse for ham.
धर्मी के घर का कोना भरा पूरा रहता है दुष्ट की कमाई उस पर कलेश लाती है।
De vises leber strør ut kunnskap, men dårenes sinn er ikke rett.
बुद्धिमान की वाणी ज्ञान फैलाती है, किन्तु मूर्खो का मन ऐसा नहीं करता है।
De ugudeliges offer er en vederstyggelighet for Herren, men de opriktiges bønn er ham til velbehag.
यहोवा दुष्ट के चढ़ावे से घृणा करता है किन्तु उसको सज्जन की प्रार्थना ही प्रसन्न कर देती है।
Den ugudeliges vei er en vederstyggelighet for Herren, men den som jager efter rettferdighet, elsker han.
दुष्टों की राहों से यहोवा घृणा करता है। किन्तु जो नेकी की राह पर चलते हैं, उनसेवह प्रेम करता है।
Hård straff rammer den som forlater den rette sti; den som hater tilrettevisning, skal dø.
उसकी प्रतीक्षा में कठोर दण्ड रहता है जो पथ—भ्रष्ट हो जाता, और जो सुधार से घृणा करता है, वह निश्चय मर जाता है।
Dødsriket og avgrunnen ligger åpne for Herren, hvor meget mere da menneskenes hjerter!
जबकि यहोवा के समझ मृत्यु और विनाश के रहस्य खुले पड़े हैं। सो निश्चित रूप से वह जानता है कि लोगों के दिल में क्या हो रहा है।
En spotter liker ikke å bli irettesatt; til de vise går han ikke.
उपहास करने वाला सुधार नहीं अपनाता है। वह विवेकी से परामर्श नहीं लेता।
Et glad hjerte gjør åsynet lyst, men hjertesorg bryter motet ned.
मन की प्रसन्नता मुख को चमकाती, किन्तु मन का दर्द आत्मा को कुचल देता है।
Den forstandiges hjerte søker kunnskap, men dårers munn farer bare med dårskap.
जिस मन को भले बुरे का बोध होता है वह तो ज्ञान की खोज में रहता है किन्तु मूर्ख का मन, मूढ़ता पर लगता है।
Alle den ulykkeliges dager er onde, men et glad hjerte er et stadig gjestebud.
कुछ गरीब सदा के लिये दुःखी रहते हैं, किन्तु प्रफुल्लित चित उत्सव मनाता रहता है।
Bedre er lite med Herrens frykt enn en stor skatt med uro.
बैचेनी के साथ प्रचुर धन उत्तम नहीं, यहोवा का भय मानते रहने से थोड़ा भी धन उत्तम है।
Bedre er en rett grønt med kjærlighet enn en fet okse med hat.
घृणा के साथ अधिक भोजन से, प्रेम के साथ थोड़ा भोजन उत्तम है।
En hissig mann vekker trette men den langmodige stiller kiv.
क्रोधी जन मतभेद भड़काता रहता है, जबकि सहनशील जन झगड़े को शांत करता।
Den lates vei er som en tornehekk, men de opriktiges vei er ryddet.
आलसी की राह कांटों से रुधी रहती, जबकि सज्जन का मार्ग राजमार्ग होता है।
En vis sønn gleder sin far, men et uforstandig menneske forakter sin mor.
विवेकी पुत्र निज पिता को आनन्दित करता है, किन्तु मूर्ख व्यक्ति निज माता से घृणा करता।
Dårskap er en glede for den som er uten forstand; men en forstandig mann går rett frem.
भले—बुरे का ज्ञान जिसको नहीं होता है ऐसे मनुष्य को तो मूढ़ता सुख देती है, किन्तु समझदार व्यक्ति सीधी राह चलता है।
Planer blir til intet uten rådslagning; men hvor det er mange rådgivere, har de fremgang.
बिना परामर्श के योजनायें विफल होती है। किन्तु वे अनेक सलाहकारों से सफल होती है।
En mann gleder sig når hans munn kan gi svar, og hvor godt er ikke et ord i rette tid!
मनुष्य उचित उत्तर देने से आनन्दित होता है। यथोचित समय का वचन कितना उत्तम होता है।
Den forstandige går livets vei opover for å undgå dødsriket der nede.
विवेकी जन को जीवन—मार्ग ऊँचे से ऊँचा ले जाता है, जिससे वह मृत्यु के गर्त में नीचे गिरने से बचा रहे।
Herren river ned de overmodiges hus, men enkens markskjell lar han stå fast.
यहोवा अभिमानी के घर को छिन्न—भिन्न करता है; किन्तु वह विवश विधवा के घर की सीमा बनाये रखता है।
Den ondes råd er en vederstyggelighet for Herren, men milde ord er rene for ham.
दुष्टों के विचारों से यहोवा को घृणा है, पर सज्जनों के विचार उसको सदा भाते हैं।
Den som jager efter vinning, setter sitt hus i ulag, men den som hater gaver, skal leve.
लालची मनुष्य अपने घराने पर विपदा लाता है किन्तु वही जीवित रहता है जो जन घूस से घृणा भाव रखता है।
Den rettferdige tenker i sitt hjerte på hvorledes han skal svare, men de ugudeliges munn lar onde ting strømme ut.
धर्मी जन का मन तौल कर बोलता है किन्तु दुष्ट का मुख, बुरी बात उगलता है।
Herren er langt borte fra de ugudelige, men de rettferdiges bønn hører han.
यहोवा दुष्टों से दूर रहता है, अति दूर; किन्तु वह धर्मी की प्रार्थना सुनता है।
Øinenes lys gleder hjertet; godt budskap gir benene marg.
आनन्द भरी मन को हर्षाती, अच्छा समाचार हड्डियों तक हर्ष पहुँचाता है।
Den hvis øre hører på tilrettevisning til livet, dveler gjerne blandt vise.
जो जीवनदायी डाँट सुनता है, वही बुद्धिमान जनों के बीच चैन से रहेगा।
Den som ikke vil vite av tukt, forakter sitt liv, men den som hører på tilrettevisning, vinner forstand.
ऐसा मनुष्य जो प्रताड़ना की उपेक्षा करता, वह तो विपत्ति को स्वयं अपने आप पर बुलाता है; किन्तु जो ध्यान देता है सुधार पर, समझ—बूझ पाता है।
Herrens frykt er tukt til visdom, og ydmykhet går forut for ære.
यहोवा का भय लोगों को ज्ञान सिखाता है। आदर प्राप्त करने से पहले नम्रता आती है।