Psalms 109

हे परमेश्वर, मेरी विनती की ओर से अपने कान तू मत मूँद!
Zborovođi. Psalam. Davidov. Bože, diko moja, nemoj šutjeti!
दुष्ट जन मेरे विषय में झूठी बातें कर रहे हैं। वे दुष्ट लोग ऐसा कह रहें जो सच नहीं है।
Usta bezbožna i prijevarna na me se otvaraju, govore mi jezikom lažljivim,
लोग मेरे विषय में घिनौनी बातें कह रहे हैं। लोग मुझ पर व्यर्थ ही बात कर रहे हैं।
riječima me mržnje okružuju, bezrazložno me napadaju.
मैंने उन्हें प्रेम किया, वे मुझसे बैर करते हैं। इसलिए, परमेश्वर अब मैं तुझ से प्रार्थना कर रहा हूँ।
Za moju me ljubav oni optužuju, a ja se samo molim.
मैंने उन व्यक्तियों के साथ भला किया था। किन्तु वे मेरे लिये बुरा कर रहे हैं। मैंने उन्हें प्रेम किया, किन्तु वे मुझसे बैर रखते हैं।
Uzvraćaju mi zlo za dobro, mržnju za ljubav moju.
मेरे उस शत्रु ने जो बुरे काम किये हैं उसको दण्ड दे। ऐसा कोई व्यक्ति ढूँढ जो प्रमाणित करे कि वह सही नहीं है।
"Digni protiv njega bezbožnika i tužitelj nek' mu stane zdesna!
न्यायाधीश न्याय करे कि शत्रु ने मेरा बुरा किया है, और मेरे शत्रु जो भी कहे वह अपराधी है और उसकी बातें उसके ही लिये बिगड़ जायें।
Kad mu se bude sudilo, nek' bude osuđen, i molitva mu se za grijeh uzela!
मेरे शत्रु को शीघ्र मर जाने दे। मेरे शत्रु का काम किसी और को लेने दे।
Dani njegovi nek' budu malobrojni, njegovu službu nek' dobije drugi!
मेरे शत्रु की सन्तानों को अनाथ कर दे और उसकी पत्नी को तू विधवा कर दे।
Djeca njegova nek' postanu siročad, a njegova žena udovica!
उनका घर उनसे छूट जायें और वे भिखारी हो जायें।
Nek' mu djeca budu skitnice, prosjaci, nek' budu bačena iz opustjelih domova!
कुछ मेरे शत्रु का हो उसका लेनदार छीन कर ले जायें। उसके मेहनत का फल अनजाने लोग लूट कर ले जायें।
Nek' mu lihvar prigrabi sav posjed, tuđinci nek' razgrabe plod muke njegove!
मेरी यही कामना है, मेरे शत्रु पर कोई दया न दिखाये, और उसके सन्तानों पर कोई भी व्यक्ति दया नहीं दिखलाये।
Nitko ne imao prema njemu samilosti, nitko se ne smilovao siročadi njegovoj!
पूरी तरह नष्ट कर दे मेरे शत्रु को। आने वाली पीढ़ी को हर किसी वस्तु से उसका नाम मिटने दे।
Neka mu se zatre potomstvo, u drugome koljenu neka se utrne ime njegovo!
मेरी कामना यह है कि मेरे शत्रु के पिता और माता के पापों को यहोवा सदा ही याद रखे।
Spominjao se Jahve grijeha njegovih, i grijeh njegove majke nek' se ne izbriše:
यहोवा सदा ही उन पापों को याद रखे और मुझे आशा है कि वह मेरे शत्रु की याद मिटाने को लोगों को विवश करेगा।
nek budu svagda Jahvi pred očima! Neka se sa zemlje izbriše spomen njihov!"
क्यों? क्योंकि उस दुष्ट ने कोई भी अच्छा कर्म कभी भी नहीं किया। उसने किसी को कभी भी प्रेम नहीं किया। उसने दीनों असहायों का जीना कठिन कर दिया।
Jer se ne spomenu da čini milosrđe, već proganjaše bijedna i uboga i u smrt gonjaše čovjeka srca shrvana.
उस दुष्ट लोगों को शाप देना भाता था। सो वही शाप उस पर लौट कर गिर जाये। उस बुरे व्यक्ति ने कभी आशीष न दी कि लोगों के लिये कोई भी अच्छी बात घटे। सो उसके साथ कोई भी भली बात मत होने दे।
Prokletstvo je ljubio, pa neka ga stigne; blagoslova ne htjede, daleko nek' je od njega!
वह शाप को वस्त्रों सा ओढ़ लें। शाप ही उसके लिये पानी बन जाये वह जिसको पीता रहे। शाप ही उसके शरीर पर तेल बनें।
Prokletstvom nek' se odjene kao haljinom, neka kao voda uđe u njega i kao ulje u kosti njegove.
शाप ही उस दुष्ट जन का वस्त्र बने जिनको वह लपेटे, और शाप ही उसके लिये कमर बन्द बने।
Bilo mu haljinom kojom se pokriva, pojas kojim se svagda paše!
मुझको यह आशा है कि यहोवा मेरे शत्रु के साथ इन सभी बातों को करेगा। मुझको यह आशा है कि यहोवा इन सभी बातों को उनके साथ करेगा जो मेरी हत्या का जतन कर रहे है।
Tako nek' plati Jahve tužiteljima mojim koji zlo govore protiv duše moje!
यहोवा तू मेरा स्वामी है। सो मेरे संग वैसा बर्ताव कर जिससे तेरे नाम का यश बढ़े। तेरी करूणा महान है, सो मेरी रक्षा कर।
A ti, Jahve, Gospode, rad imena svog zauzmi se za me, spasi me jer je dobrostiva ljubav tvoja!
मैं बस एक दीन, असहाय जन हूँ। मैं सचमुच दु:खी हूँ। मेरा मन टूट चुका है।
Jer bijedan sam i ubog, i srce je moje ranjeno u meni.
मुझे ऐसा लग रहा जैसे मेरा जीवन साँझ के समय की लम्बी छाया की भाँति बीत चुका है। मुझे ऐसा लग रहा जैसे किसी खटमल को किसी ने बाहर किया।
K'o sjena što se naginje ja nestajem, progone me kao skakavca.
क्योंकि मैं भूखा हूँ इसलिए मेरे घुटने दुर्बल हो गये हैं। मेरा भार घटता ही जा रहा है, और मैं सूखता जा रहा हूँ।
Od posta mi koljena klecaju i tijelo moje omrša.
बुरे लोग मुझको अपमानित करते। वे मुझको घूरते और अपना सिर मटकाते हैं।।
Ruglom sam njima postao, kimaju glavom kad me vide.
यहोवा मेरा परमेश्वर, मुझको सहारा दे! अपना सच्चा प्रेम दिखा और मुझको बचा ले!
Pomozi mi, Jahve, Bože moj, po doborti me svojoj spasi!
फिर वे लोग जान जायेंगे कि तूने ही मुझे बचाया है। उनको पता चल जायेगा कि वह तेरी शक्ति थी जिसने मुझको सहारा दिया।
Nek' upoznaju da je ovo ruka tvoja i da si ti ovo učinio, Jahve!
वे लोग मुझे शाप देते रहे। किन्तु यहोवा मुझको आशीर्वाद दे सकता है। उन्होंने मुझ पर वार किया, सो उनको हरा दे। तब मैं, तेरा दास, प्रसन्न हो जाऊँगा।
Oni nek' proklinju, ti blagoslivljaj; nek' se postide koji se na me podižu, a sluga tvoj nek' se raduje!
मेरे शत्रुओं को अपमानित कर! वे अपने लाज से ऐसे ढक जायें जैसे परिधान का आवरण ढक लेता।
Stidom nek' se odjenu tužitelji moji i sramotom svojom nek' se k'o plaštem pokriju!
मैं यहोवा का धन्यवाद करता हूँ। बहुत लोगों के सामने मैं उसके गुण गाता हूँ।
Slavit ću Jahvu iz svega grla i hvalit' ga u veliku mnoštvu
क्यों? क्योंकि यहोवा असहाय लोगों का साथ देता है। परमेश्वर उनको दूसरे लोगों से बचाता है, जो प्राणदण्ड दिलवाकर उनके प्राण हरने का यत्न करते हैं।
jer stoji s desne siromahu da mu dušu spasi od sudaca.