Job 31

Jeg sluttede en Pagt med mit Øje om ikke at se på en Jomfru;
“मैंने अपनी आँखो के साथ एक सन्धि की है कि वे किसी लड़की पर वासनापूर्ण दृष्टि न डालें।
hvad var ellers min Lod fra Gud hist oppe, den Arv, den Almægtige gav fra det høje?
सर्वशक्तिमान परमेश्वर लोगों के साथ कैसा करता है वह कैसे अपने ऊँचे स्वर्ग के घर से उनके कर्मो का प्रतिफल देता है
Har ikke den lovløse Vanheld i Vente, Udådsmændene Modgang?
दुष्ट लोगों के लिये परमेश्वर संकट और विनाश भेजता है, और जो बुरा करते हैं, उनके लिये विध्वंस भेजता है।
Ser han ej mine Veje og tæller alle mine Skridt?
मैं जो कुछ भी करता हूँ परमेश्वर जानता है और मेरे हर कदम को वह देखता है।
Har jeg holdt til med Løgn, og hasted min Fod til Svig
“यदि मैंने झूठा जीवन जिया हो या झूठ बोल कर लोगों को मूर्ख बनाया हो,
på Rettens Vægtskål veje han mig, så Gud kan kende min Uskyld
तो वह मुझको खरी तराजू से तौले, तब परमेश्वर जान लेगा कि मैं निरपराध हूँ।
er mit Skridt bøjet af fra Vejen, og har mit Hjerte fulgt mine Øjne, hang noget ved mine Hænder,
यदि मैं खरे मार्ग से हटा होऊँ यदि मेरी आँखे मेरे मन को बुरे की ओर ले गई अथवा मेरे हाथ पाप से गंदे हैं।
da gid jeg må så og en anden fortære, og hvad jeg planted, oprykkes med Rode!
तो मेरी उपजाई फसल अन्य लोग खा जाये और वे मेरी फसलों को उखाड़ कर ले जायें।
Blev jeg en Dåre på Grund at en Kvinde, og har jeg luret ved Næstens Dør,
“यदि मैं स्त्रियों के लिये कामुक रहा होऊँ, अथवा यदि मैं अपने पड़ोसी के द्वार को उसकी पत्नी के साथ व्यभिचार करने के लिये ताकता रहा होऊँ,
så dreje min Hustru Kværn for en anden, og andre bøje sig over hende!
तो मेरी पत्नी दूसरों का भोजन तैयार करे और उसके साथ पराये लोग सोंये।
Thi sligt var Skændselsdåd, Brøde, der drages for Retten,
क्यों? क्योंकि यौन पाप लज्जापूर्ण होता है? यह ऐसा पाप है जो निश्चय ही दण्डित होना चाहिये।
ja, Ild, der æder til Afgrunden og sætter hele min Høst i Brand!
व्यभिचार उस पाप के समान है, जो जलाती और नष्ट कर डालती है। मेरे पास जो कुछ भी है व्यभिचार का पाप उसको जला डालेगा।
Har jeg ringeagtet min Træls og min Trælkvindes Ret, når de trættede med mig,
“यदि मैं अपने दास—दासियों के सामने उस समय निष्पक्ष नहीं रहा, जब उनको मुझसे कोई शिकायत रहीं।
hvad skulde jeg da gøre, når Gud stod op, hvad skulde jeg svare, når han så efter?
तो जब मुझे परमेश्वर के सामने जाना होगा, तो मैं क्या करूँगा? जब वह मुझ को मेरे कर्मो की सफाई माँगने बुलायेगा तो मैं परमेश्वर को क्या उत्तर दूँगा?
Har ikke min Skaber skabt ham i Moders Skød, har en og samme ej dannet os begge i Moders Liv?
परमेश्वर ने मुझको मेरी माता के गर्भ में बनाया, और मेरे दासों को भी उसने माता के गर्भ में हीं बनाया, उसने हम दोनों ही को अपनी—अपनी माता के भीतर ही रूप दिया है।
Har jeg afslået ringes Ønske, ladet Enkens Øjne vansmægte,
“मैंने कभी भी दीन जन की सहायता को मना नहीं किया। मैंने विधवाओं को सहारे बिना नहीं रहने दिया।
var jeg ene om at spise mit Brød, har den faderløse ej spist deraf
मैं स्वार्थी नहीं रहा। मैंने अपने भोजन के साथ अनाथ बच्चों को भूखा नहीं रहने दिया।
nej, fra Barnsben fostred jeg ham som en Fader, jeg ledede hende fra min Moders Skød.
ऐसे बच्चों के लिये जिनके पिता नहीं है, मैं पिता के जैसा रहा हूँ। मैंने जीवन भर विधवाओं का ध्यान रखा है।
Har jeg set en Stakkel blottet for Klæder, en fattig savne et Tæppe
जब मैंने किसी को इसलिये कष्ट भोगते पाया कि उसके पास वस्त्र नहीं हैं, अथवा मैंने किसी दीन को बिना कोट के पाया।
visselig nej, hans Hofter velsigned mig, når han varmed sig i Uld af mine Lam.
तो मैं सदा उन लोगों को वस्त्र देता रहा, मैंने उन्हें गर्म रखने को मैंने स्वयं अपनी भेड़ों के ऊन का उपयोग किया, तो वे मुझे अपने समूचे मन से आशीष दिया करते थे।
Har jeg løftet min Bånd mod en faderløs, fordi jeg var vis på Medhold i Retten,
यदि कोई मैंने अनाथ को छलने का जतन अदालत में किया हो यह जानकर की मैं जीतूँ,
så falde min Skulder fra Nakken, så rykkes min Arm af Led!
तो मेरा हाथ मेरे कंधे के जोड़ से ऊतर जाये और मेरा हाथ कंधे पर से गिर जाये।
Thi Guds Rædsel var kommet over mig, og når han rejste sig, magted jeg intet!
किन्तु मैंने तो कोई वैसा बुरा काम नहीं किया। क्यों? क्योंकि मैं परमेश्वर के दण्ड से डरता रहा था।
Har jeg slået min Lid til Guld, kaldt det rene Guld min Fortrøstning,
“मैंने कभी अपने धन का भरोसा न किया, और मैंने कभी नहीं शुद्ध सोने से कहा कि “तू मेरी आशा है!”
var det min Glæde, at Rigdommen voksed, og at min Hånd fik sanket så meget,
मैंने कभी अपनी धनिकता का गर्व नहीं किया अथवा जो मैंने सम्पत्ति कमाई थी, उसके प्रति मैं आनन्दित हुआ।
så jeg, hvorledes Sollyset stråled, eller den herligt skridende Måne,
मैंने कभी चमकते सूरज की पूजा नहीं की अथवा मैंने सुन्दर चाँद की पूजा नहीं की।
og lod mit Hjerte sig dåre i Løn, så jeg hylded dem med Kys på min Hånd
मैंने कभी इतनी मूर्खता नहीं की कि सूरज और चाँद को पूजूँ।
også det var Brøde, der drages for Retten, thi da fornægted jeg Gud hist oppe.
यदि मैंने इनमें से कुछ किया तो वो मेरा पाप हो और मुझे उसका दण्ड मिले। क्योंकि मैं उन बातों को करते हुये सर्वशक्तिशाली परमेश्वर का अविश्वासी हो जाता।
Var min Avindsmands Fald min Glæd jubled jeg, når han ramtes af Vanheld
“जब मेरे शत्रु नष्ट हुए तो मैं प्रसन्न नहीं हुआ, जब मेरे शत्रुओं पर विपत्ति पड़ी तो, मैं उन पर नहीं हँसा।
nej, jeg tillod ikke min Gane at synde, så jeg bandende kræved hans Sjæl.
मैंने अपने मुख को अपने शत्रु से बुरे शब्द बोल कर पाप नहीं करने दिया और नहीं चाहा कि उन्हें मृत्यु आ जाये।
Har min Husfælle ej måttet sige: "Hvem mættedes ej af Kød fra hans Bord"
मेरे घर के सभी लोग जानते हैं कि मैंने सदा अनजानों को खाना दिया।
nej, den fremmede lå ej ude om Natten, jeg åbned min Dør for Vandringsmænd.
मैंने सदा अनजानों को अपने घर में बुलाया, ताकि उनको रात में गलियों में सोना न पड़े।
Har jeg skjult mine Synder, som Mennesker gør, så jeg dulgte min Brøde i Brystet
दूसरे लोग अपने पाप को छुपाने का जतन करते हैं, किन्तु मैंने अपना दोष कभी नहीं छुपाया।
af Frygt for den store Hob, af Angst for Stamfrænders Ringeagt, så jeg blev inden Døre i Stilhed!
क्यों क्योंकि लोग कहा करते हैं कि मैं उससे कभी नहीं डरा। मैं कभी चुप न रहा और मैंने कभी बाहर जाने से मना नहीं किया क्योंकि उन लोगों से जो मेरे प्रति बैर रखते हैं कभी नहीं डरा।
Ak, var der dog en, der hørte på mig! Her er mit Bomærke - lad den Almægtige svare! Havde jeg blot min Modparts Indlæg!
“ओह! काश कोई होता जो मेरी सुनता! मुझे अपनी बात समझाने दो। काश! शक्तिशाली परमेश्वर मुझे उत्तर देता। काश! वह उन बातों को लिखता जो मैंने गलत किया था उसकी दृष्टि में।
Sandelig, tog jeg det på min Skulder, kransed mit Hoved dermed som en Krone,
क्योंकि निश्चय ही मैं वह लिखावट अपने निज कन्धों पर रख लूँगा और मैं उसे मुकुट की तरह सिर पर रख लूँगा।
svared ham for hvert eneste Skridt og mødte ham som en Fyrste.
मैंने जो कुछ भी किया है, मैं उसे परमेश्वर को समझाऊँगा। मैं परमेश्वर के पास अपना सिर ऊँचा उठाये हुये जाऊँगा, जैसे मैं कोई मुखिया होऊँ।
Har min Mark måttet skrige over mig og alle Furerne græde,
“यदि जिस खेत पर मैं खेती करता हूँ उसको मैंने चुराया हो और उसको उसके स्वामी से लिया हो जिससे वह धरती अपने ही आँसुओं से गीली हो।
har jeg tæret dens Kraft uden Vederlag, udslukt dens Ejeres Liv,
और यदि मैंने कभी बिना मजदूरों को मजदूरी दिये हुये, खेत की उपज को खाया हो और मजदूरों को हताश किया हो,
så gro der Tjørn for Hvede og Ukrudt i Stedet for Byg! Her ender Jobs Ord.
हाँ! यदि इनमें से कोई भी बुरा काम मैंने किया हो, तो गेहूँ के स्थान पर काँटे और जौ के बजाये खर—पतवार खेतों में उग आयें।” अय्यूब के शब्द समाप्त हुये!