John 7

इसके बाद यीशु ने गलील की यात्रा की। वह यहूदिया जाना चाहता था क्योंकि यहूदी उसे मार डालना चाहते थे।
אחרי הדברים האלה הלך ישוע בארץ הגליל הלוך ועבור כי לא אבה להתהלך ביהודה על אשר בקשו היהודים להרגו׃
यहूदियों का खेमों का पर्व आने वाला था।
ויקרב חג היהודים הוא חג הסכות׃
इसलिये यीशु के बंधुओं ने उससे कहा, “तुम्हें यह स्थान छोड़कर यहूदिया चले जाना चाहिये। ताकि तुम्हारे अनुयायी तुम्हारे कामों को देख सकें।
ויאמרו אליו אחיו קום ולך מזה ארצה יהודה למען יראו גם תלמידיך את המעשים אשר אתה עשה׃
कोई भी वह व्यक्ति जो लोगों में प्रसिद्ध होना चाहता है अपने कामों को छिपा कर नहीं करता। क्योंकि तुम आश्चर्य कर्म करते हो इसलिये सारे जगत के सामने अपने को प्रकट करो।”
כי לא יעשה איש דבר בסתר והוא חפץ להתפרסם לכן אם אתה עשה כאלה הגלה אל העולם׃
यीशु के भाई तक उसमें विश्वास नहीं करते थे।
כי אחיו גם הם לא האמינו בו׃
यीशु ने उनसे कहा, “मेरे लिये अभी ठीक समय नहीं आया है। पर तुम्हारे लिये हर समय ठीक है।
ויאמר אליהם ישוע עתי לא באה עד עתה ועתכם תמיד נכונה׃
यह जगत तुमसे घृणा नहीं कर सकता पर मुझसे घृणा करता है। क्योंकि मैं यह कहता रहता हूँ कि इसकी करनी बुरी है।
לא יוכל העולם לשנוא אתכם ואתי ישנא באשר אני מעיד עליו כי רעים מעלליו׃
इस पर्व में तुम लोग जाओ, मैं नहीं जा रहा क्योंकि मेरे लिए अभी ठीक समय नहीं आया है।”
עלו אתם לחג את החג אני לא אעלה אל החג הזה כי עתי לא מלאה עד עתה׃
ऐसा कहने के बाद यीशु गलील मे रुक गया।
כזאת דבר וישב בגליל׃
जब उसके भाई पर्व में चले गये तो वह भी गया। पर वह खुले तौर पर नही; छिप कर गया था।
ויהי כאשר עלו אחיו לרגל ויעל גם הוא לא בגלוי כי אם כמסתתר׃
यहूदी नेता उसे पर्व में यह कहते खोज रहे थे, “वह मनुष्य कहाँ है?”
והיהודים בקשהו בחג ויאמרו איה הוא׃
यीशु के बारे में छिपे-छिपे उस भीड़ में तरह-तरह की बातें हो रही थीं। कुछ कह रहे थे, “वह अच्छा व्यक्ति है।” पर दूसरों ने कहा, “नहीं, वह लोगों को भटकाता है।”
ותהי תלונה רבה על אדותיו בתוך העם אלה אמרו טוב הוא ואלה אמרו לא כי מתעה הוא את העם׃
कोई भी उसके बारे में खुलकर बातें नहीं कर पा रहा था क्योंकि वे लोग यहूदी नेताओं से डरते थे।
אך אין איש מדבר עליו בגלוי מפני יראת היהודים׃
जब वह पर्व लगभग आधा बीत चुका था, यीशु मन्दिर में गया और उसने उपदेश देना शुरू किया।
ויהי בחצי ימי החג עלה ישוע אל המקדש וילמד׃
यहूदी नेताओं ने अचरज के साथ कहा, “यह मनुष्य जो कभी किसी पाठशाला में नहीं गया फिर इतना कुछ कैसे जानता है?”
ויתמהו היהודים ויאמרו איך ידע זה ספר והוא לא למד׃
उत्तर देते हुए यीशु ने उनसे कहा, “जो उपदेश मैं देता हूँ मेरा अपना नहीं है बल्कि उससे आता है, जिसने मुझे भेजा है।
ויען אתם ישוע ויאמר לקחי לא שלי הוא כי אם לאשר שלחני׃
यदि मनुष्य वह करना चाहे, जो परम पिता की इच्छा है तो वह यह जान जायेगा कि जो उपदेश मैं देता हूँ वह उसका है या मैं अपनी ओर से दे रहा हूँ।
האיש החפץ לעשות רצונו ידע לקחי אם מאת אלהים הוא ואם מנפשי אדבר׃
जो अपनी ओर से बोलता है, वह अपने लिये यश कमाना चाहता है; किन्तु वह जो उसे यश देने का प्रयत्न करता है, जिसने उसे भेजा है, वही व्यक्ति सच्चा है। उसमें कहीं कोई खोट नहीं है।
המדבר מנפשי כבוד עצמו יבקש אבל המבקש כבוד שלחו נאמן הוא ואין עולתה בו׃
क्या तुम्हें मूसा ने व्यवस्था का विधान नहीं दिया? पर तुममें से कोई भी उसका पालन नहीं करता। तुम मुझे मारने का प्रयत्न क्यों करते हो?”
הלא משה נתן לכם את התורה ואין איש מכם עשה התורה מדוע תבקשו להרגני׃
लोगों ने जवाब दिया, “तुझ पर भूत सवार है जो तुझे मारने का यत्न कर रहा है।”
ויען העם ויאמר שד בקרבך מי מבקש להרגך׃
उत्तर में यीशु ने उनसे कहा, “मैंने एक आश्चर्यकर्म किया और तुम सब चकित हो गये।
ויען ישוע ויאמר להם פעלה אחת פעלתי וכלכם עליה תתמהו׃
इसी कारण मूसा ने तुम्हें ख़तना का नियम दिया था। (यह नियम मूसा का नहीं था बल्कि तुम्हारे पूर्वजों से चला आ रहा था।) और तुम सब्त के दिन लड़कों का ख़तना करते हो।
משה נתן לכם המילה אך לא ממשה היא כי אם מן האבות וביום השבת תמולו כל זכר׃
यदि सब्त के दिन किसी का ख़तना इसलिये किया जाता है कि मूसा का विधान न टूटे तो इसके लिये तुम मुझ पर क्रोध क्यों करते हो कि मैंने सब्त के दिन एक व्यक्ति को पूरी तरह चंगा कर दिया।
ועתה אם ימול זכר בשבת למען אשר לא תופר תורת משה מה תקצפו עלי כי רפאתי איש כלו בשבת׃
बातें जैसी दिखती हैं, उसी आधार पर उनका न्याय मत करो बल्कि जो वास्तव में उचित है उसी के आधार पर न्याय करो।”
אל תשפטו למראה עין כי אם משפט צדק שפטו׃
फिर यरूशलेम में रहने वाले लोगों में से कुछ ने कहा, “क्या यही वह व्यक्ति नहीं है जिसे वे लोग मार डालना चाहते हैं?
ויאמרו אנשים מישבי ירושלים הלא זה הוא אשר בקשו להמיתו׃
मगर देखो वह सब लोगों के बीच में बोल रहा है और वे लोग कुछ भी नहीं कह रहे हैं। क्या यह नहीं हो सकता कि यहूदी नेता वास्तव में जान गये हैं कि वही मसीह है।
והנה הוא דבר בגלוי ולא יגערו בו האף אמנם ידעו ראשינו כי באמת זה הוא המשיח׃
खैर हम जानते हैं कि यह व्यक्ति कहाँ से आया है। जब वास्तविक मसीह आयेगा तो कोई नहीं जान पायेगा कि वह कहाँ से आया।”
אך את זה ידענו מאין הוא וכאשר יבוא המשיח לא ידע איש אי מזה הוא׃
यीशु जब मन्दिर में उपदेश दे रहा था, उसने ऊँचे स्वर में कहा, “तुम मुझे जानते हो और यह भी जानते हो मैं कहाँ से आया हूँ। फिर भी मैं अपनी ओर से नहीं आया। जिसने मुझे भेजा है, वह सत्य है, तुम उसे नहीं जानते।
אז קרא ישוע במקדש וילמד לאמר הן ידעתם אתי אף ידעתם מאין אני ומנפשי לא באתי אכן יש אמתי אשר שלחני ואתו לא ידעתם׃
पर मैं उसे जानता हूँ क्योंकि मैं उसी से आया हूँ।”
ואני ידעתיו כי מאתו אני והוא שלחני׃
फिर वे उसे बंदी बनाने का जतन करने लगे पर कोई भी उस पर हाथ नहीं डाल सका क्योंकि उसका समय अभी नहीं आया था।
ויבקשו לתפשו ואיש לא שלח בו יד כי לא בא עתו׃
तो भी बहुत से लोग उसमें विश्वासी हो गये और कहने लगे, “जब मसीह आयेगा तो वह जितने आश्चर्य चिन्ह इस व्यक्ति ने प्रकट किये हैं उनसे अधिक नहीं करेगा। क्या वह ऐसा करेगा?”
ורבים מן העם האמינו בו ויאמרו אם יבא המשיח הגם יעשה אתות רבות מאשר עשה זה׃
भीड़ में लोग यीशु के बारे में चुपके-चुपके क्या बात कर रहे हैं, फरीसियों ने सुना और प्रमुख धर्माधिकारियों तथा फरीसियों ने उसे बंदी बनाने के लिए मन्दिर के सिपाहियों को भेजा।
והפרושים שמעו את העם מתלחשים עליו כזאת וישלחו הפרושים וראשי הכהנים משרתים לתפשו׃
फिर यीशु बोला, “मैं तुम लोगों के साथ कुछ समय और रहूँगा और फिर उसके पास वापस चला जाऊँगा जिसने मुझे भेजा है।
ויאמר אליהם ישוע אך למצער עודני עמכם והלכתי אל אשר שלחני׃
तुम मुझे ढूँढोगे पर तुम मुझे पाओगे नहीं। क्योंकि तुम लोग वहाँ जा नहीं पाओगे जहाँ मैं होऊँगा।”
תשחרנני ולא תמצאנני ובאשר אני שם אתם לא תוכלו לבוא׃
इसके बाद यहूदी नेता आपस में बात करने लगे, “यह कहाँ जाने वाला है जहाँ हम इसे नहीं ढूँढ पायेंगे। शायद यह वहीं तो नहीं जा रहा है जहाँ हमारे लोग यूनानी नगरों में तितर-बितर हो कर रहते हैं। क्या यह यूनानियों में उपदेश देगा?
ויאמרו היהודים איש רעהו אנה ילך זה ואנחנו לא נמצאהו הכי ילך אל הנפוצים בין היונים וילמד אנשי יון׃
जो इसने कहा है: ‘तुम मुझे ढूँढोगे पर मुझे नहीं पाओगे।’ और ‘जहाँ मैं होऊँगा वहाँ तुम नहीं आ सकते।’ इसका अर्थ क्या है?”
מה זה הדבר אשר אמר תשחרנני ולא תמצאנני ובאשר אני שם אתם לא תוכלו לבוא׃
पर्व के अन्तिम और महत्वपूर्ण दिन यीशु खड़ा हुआ और उसने ऊँचे स्वर में कहा, “अगर कोई प्यासा है तो मेरे पास आये और पिये।
ויהי ביום החג האחרון הגדול עמד ישוע ויקרא לאמר איש כי יצמא יבא נא אלי וישתה׃
जो मुझमें विश्वासी है, जैसा कि शास्त्र कहते हैं उसके अंतरात्मा से स्वच्छ जीवन जल की नदियाँ फूट पड़ेंगी।”
המאמין בי כדבר הכתוב מבטנו ינהרו נהרי מים חיים׃
यीशु ने यह आत्मा के विषय में कहा था। जिसे वे लोग पायेंगे उसमें विश्वास करेंगे वह आत्मा अभी तक दी नहीं गयी है क्योंकि यीशु अभी तक महिमावान नहीं हुआ।
וזאת אמר על הרוח אשר יקחהו המאמינים בו כי לא נתן רוח הקדש עדנה יען אשר ישוע עוד לא נתפאר׃
भीड़ के कुछ लोगों ने जब यह सुना वे कहने लगे, “यह आदमी निश्चय ही वही नबी है।”
ורבים מהמון העם כשמעם את הדבר הזה אמרו אכן זה הוא הנביא׃
कुछ और लोग कह रहे थे, “यही व्यक्ति मसीह है।” कुछ और लोग कह रहे थे, “मसीह गलील से नहीं आयेगा। क्या ऐसा हो सकता है?
ויש אשר אמרו זה הוא המשיח ואחרים אמרו המן הגליל יבא המשיח׃
क्या शास्त्रों में नहीं लिखा है कि मसीह दाऊद की संतान होगा और बैतलहम से आयेगा जिस नगर में दाऊद रहता था।”
הלא הכתוב אמר כי מזרע דוד ומכפר בית לחם מקום דוד יצא המשיח׃
इस तरह लोगों में फूट पड़ गयी।
ותהי מחלקת בתוך העם על אדותיו׃
कुछ उसे बंदी बनाना चाहते थे पर किसी ने भी उस पर हाथ नहीं डाला।
ומקצתם רצו לתפשו ואיש לא שלח בו יד׃
इसलिये मन्दिर के सिपाही प्रमुख धर्माधिकारियों और फरीसियों के पास लौट आये। इस पर उनसे पूछा गया, “तुम उसे पकड़कर क्यों नहीं लाये?”
וישובו המשרתים אל הכהנים הגדולים והפרושים והמה אמרו אליהם מדוע לא הבאתם אתו׃
सिपाहियों ने जवाब दिया, “कोई भी व्यक्ति आज तक ऐसे नहीं बोला जैसे वह बोलता है।”
ויענו העבדים מעולם לא דבר איש כאיש הזה׃
इस पर फरीसियों ने उनसे कहा, “क्या तुम भी तो भरमा नहीं गये हो?
ויאמרו אליהם הפרושים הכי נדהתם גם אתם׃
किसी भी यहूदी नेता या फरीसियों ने उसमें विश्वास नहीं किया है।
הגם האמין בו איש מן השרים או מן הפרושים׃
किन्तु ये लोग जिन्हें व्यवस्था के विधान का ज्ञान नहीं है परमेश्वर के अभिशाप के पात्र हैं।”
רק ההמון הזה אשר אינם ידעים את התורה ארורים המה׃
नीकुदेमुस ने जो पहले यीशु के पास गया था उन फरीसियों में से ही एक था उनसे कहा,
ויאמר אליהם נקדימון אשר בא אליו בלילה והוא היה אחד מהם׃
“हमारी व्यवस्था का विधान किसी को तब तक दोषी नहीं ठहराता जब तक उसकी सुन नहीं लेता और यह पता नहीं लगा लेता कि उसने क्या किया है।”
התשפט תורתנו איש בטרם תחקרהו לדעת את אשר עשה׃
उत्तर में उन्होंने उससे कहा, “क्या तू भी तो गलील का ही नहीं है? शास्त्रों को पढ़ तो तुझे पता चलेगा कि गलील से कोई नबी कभी नहीं आयेगा।”
ויענו ויאמרו אליו הגם אתה מן הגליל דרש נא וראה כי לא קם נביא מן הגליל׃
फिर वे सब वहाँ से अपने-अपने घर चले गये।
וילכו איש איש לביתו׃