John 8

और यीशु जैतून पर्वत पर चला गया।
וישוע הלך אל הר הזיתים׃
अलख सवेरे वह फिर मन्दिर में गया। सभी लोग उसके पास आये। यीशु बैठकर उन्हें उपदेश देने लगा।
ויהי בבקר ויבא עוד אל המקדש וכל העם באו אליו וישב וילמדם׃
तभी यहूदी धर्मशास्त्रि और फ़रीसी लोग व्यभिचार के अपराध में एक स्त्री को वहाँ पकड़ लाये। और उसे लोगों के सामने खड़ा कर दिया।
ויביאו הסופרים והפרושים אשה לפניו אשר נתפשה בשטותה ויעמידוה בתוך׃
और यीशु से बोले, “हे गुरु, यह स्त्री व्यभिचार करते रंगे हाथों पकड़ी गयी है।
ויאמרו אליו רבי האשה הזאת נתפשה כשנטמאת בנאופיה׃
मूसा का विधान हमें आज्ञा देता है कि ऐसी स्त्री को पत्थर मारने चाहियें। अब बता तेरा क्या कहना है?”
ומשה צונו בתורה לסקל נשים כאלה ואתה מה תאמר׃
यीशु को जाँचने के लिये यह पूछ रहे थे ताकि उन्हें कोई ऐसा बहाना मिल जाये जिससे उसके विरुद्ध कोई अभियोग लगाया जा सके। किन्तु यीशु नीचे झुका और अपनी उँगली से धरती पर लिखने लगा।
ואך לנסות אתו דברו זאת למצא עליו שטנה ויכף ישוע למטה ויתו באצבעו על הקרקע׃
क्योंकि वे पूछते ही जा रहे थे इसलिये यीशु सीधा तन कर खड़ा हो गया और उनसे बोला, “तुम में से जो पापी नहीं है वही सबसे पहले इस औरत को पत्थर मारे।”
ויהי כאשר הוסיפו לשאל אתו וישא את עיניו ויאמר אליהם מי בכם זך בלי פשע הוא ראשונה ידה בה אבן׃
और वह फिर झुककर धरती पर लिखने लगा।
ויכף שנית למטה ויתו על הקרקע׃
जब लोगों ने यह सुना तो सबसे पहले बूढ़े लोग और फिर और भी एक-एक करके वहाँ से खिसकने लगे और इस तरह वहाँ अकेला यीशु ही रह गया। यीशु के सामने वह स्त्री अब भी खड़ी थी।
ויהי כשמעם ויך לבם אתם ויצאו אחד אחד החוצה החל מן הזקנים ועד האחרונים ויותר ישוע לבדו והאשה נצבת בתוך׃
यीशु खड़ा हुआ और उस स्त्री से बोला, “हे स्त्री, वे सब कहाँ गये? क्या तुम्हें किसी ने दोषी नहीं ठहराया?”
וישא ישוע את עיניו וירא כי אין איש בלתי האשה לבדה ויאמר אליה אשה איפה שטניך הכי הרשיעך איש׃
स्त्री बोली, “हे, महोदय! किसी ने नहीं।” यीशु ने कहा, “मैं भी तुम्हें दण्ड नहीं दूँगा। जाओ और अब फिर कभी पाप मत करना।”
ותאמר לא אדני ויאמר לכן גם אני לא ארשיעך לכי לדרכך ואל תחטאי עוד׃
फिर वहाँ उपस्थित लोगों से यीशु ने कहा, “मैं जगत का प्रकाश हूँ। जो मेरे पीछे चलेगा कभी अँधेरे में नहीं रहेगा। बल्कि उसे उस प्रकाश की प्राप्ति होगी जो जीवन देता है।”
ויסף ישוע וידבר אליהם לאמר אני אור העולם כל ההלך אחרי לא יתהלך בחשכה כי אור החיים יהיה לו׃
इस पर फ़रीसी उससे बोले, “तू अपनी साक्षी अपने आप दे रहा है, इसलिये तेरी साक्षी उचित नहीं है।”
ויאמרו הפרושים על נשפך מעיד אתה עדותך איננה נאמנה׃
उत्तर में यीशु ने उनसे कहा, “यदि मैं अपनी साक्षी स्वयं अपनी तरफ से दे रहा हूँ तो भी मेरी साक्षी उचित है क्योंकि मैं यह जानता हूँ कि मैं कहाँ से आया हूँ और कहाँ जा रहा हूँ। किन्तु तुम लोग यह नहीं जानते कि मैं कहाँ से आया हूँ और कहाँ जा रहा हूँ।
ויען ישוע ויאמר אליהם אף אם אעיד על נפשי עדותי נאמנה יען כי ידעתי מאין באתי ואנה אני הלך ואתם לא ידעתם מאין באתי ואנה אלך׃
तुम लोग इंसानी सिद्धान्तों पर न्याय करते हो, मैं किसी का न्याय नहीं करता।
אתם לפי הבשר תשפטו ואני לא אשפט איש׃
किन्तु यदि मैं न्याय करूँ भी तो मेरा न्याय उचित होगा। क्योंकि मैं अकेला नहीं हूँ बल्कि परम पिता, जिसने मुझे भेजा है वह और मैं मिलकर न्याय करते हैं।
ואם אנכי אשפט משפטי אמת כי לא לבדי הנני כי אם אני והאב אשר שלחני׃
तुम्हारे विधान में लिखा है कि दो व्यक्तियों की साक्षी न्याय संगत है।
וגם בתורתכם כתוב כי עדות שני אנשים נאמנה היא׃
मैं अपनी साक्षी स्वयं देता हूँ और परम पिता भी, जिसने मुझे भेजा है, मेरी ओर से साक्षी देता है।”
אני הוא המעיד עלי וגם האב אשר שלחני יעידני׃
इस पर लोगों ने उससे कहा, “तेरा पिता कहाँ है?” यीशु ने उत्तर दिया, “न तो तुम मुझे जानते हो, और न मेरे पिता को। यदि तुम मुझे जानते, तो मेरे पिता को भी जान लेते।”
ויאמרו אליו איו אביך ויען ישוע גם אתי גם את אבי לא ידעתם אלו אתי ידעתם כי עתה גם את אבי ידעתם׃
मन्दिर में उपदेश देते हुए, भेंट-पात्रों के पास से उसने ये शब्द कहे थे। किन्तु किसी ने भी उसे बंदी नहीं बनाया क्योंकि उसका समय अभी नहीं आया था।
כדברים האלה דבר בבית האוצר בלמדו במקדש ולא תפשו איש כי לא בא עתו׃
यीशु ने उनसे एक बार फिर कहा, “मैं चला जाऊँगा और तुम लोग मुझे ढूँढोगे। पर तुम अपने ही पापों में मर जाओगे। जहाँ मैं जा रहा हूँ तुम वहाँ नहीं आ सकते।”
ויוסף ישוע ויאמר אליהם אני הלך מזה ותבקשוני ובחטאתכם תמותו אל אשר אני הלך שמה אתם לא תוכלו לבוא׃
फिर यहूदी नेता कहने लगे, “क्या तुम सोचते हो कि वह आत्महत्या करने वाला है? क्योंकि उसने कहा है तुम वहाँ नहीं आ सकते जहाँ मैं जा रहा हूँ।”
ויאמרו היהודים ההמת ימית את נפשו כי אמר אל אשר אני הולך שמה אתם לא תוכלו לבוא׃
इस पर यीशु ने उनसे कहा, “तुम नीचे के हो और मैं ऊपर से आया हूँ। तुम सांसारिक हो और मैं इस जगत से नहीं हूँ।
ויאמר אליהם אתם הנכם מן התחתונים ואני מן העליונים אתם מן העולם הזה ואני אינני מן העולם הזה׃
इसलिये मैंने तुमसे कहा था कि तुम अपने पापों में मरोगे। यदि तुम विश्वास नहीं करते कि वह मैं हूँ, तुम अपने पापों में मरोगे।”
לכן אמרתי אליכם כי תמותו בחטאיכם כי אם לא תאמינו כי אני הוא בחטאיכם תמותו׃
फिर उन्होंने यीशु से पूछा, “तू कौन है?” यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं वही हूँ जैसा कि प्रारम्भ से ही मैं तुमसे कहता आ रहा हूँ।
ויאמרו אליו מי זה אתה ויאמר אליהם ישוע מה שגם מראש דברתי אליכם׃
तुमसे कहने को और तुम्हारा न्याय करने को मेरे पास बहुत कुछ है। पर सत्य वही है जिसने मुझे भेजा है। मैं वही कहता हूँ जो मैंने उससे सुना है।”
רבות עמי לדבר ולשפט עליכם אכן שלחי נאמן הוא ואשר שמעתי ממנו אתו אני מדבר אל העולם׃
वे यह नहीं जान पाये कि यीशु उन्हें परम पिता के बारे में बता रहा है।
והם לא התבוננו כי על האב אמר אליהם׃
फिर यीशु ने उनसे कहा, “जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊँचा उठा लोगे तब तुम जानोगे कि वह मैं हूँ। मैं अपनी ओर से कुछ नहीं करता। मैं यह जो कह रहा हूँ, वही है जो मुझे परम पिता ने सिखाया है।
אז אמר להם ישוע בעת תנשאו את בן האדם וידעתם כי אני הוא וכי אינני עשה דבר מנפשי כי אם כאשר למדני אבי אלה אדבר׃
और वह जिसने मुझे भेजा है, मेरे साथ है। उसने मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ा क्योंकि मैं सदा वही करता हूँ जो उसे भाता है।”
ואשר שלח אתי הוא עמדי האב לא עזבני לבדד כי את הטוב בעיניו אני עשה תמיד׃
यीशु जब ये बातें कह रहा था, तो बहुत से लोग उसके विश्वासी हो गये।
ויהי בדברו זאת ויאמינו בו רבים׃
सो यीशु उन यहूदी नेताओं से कहने लगा जो उसमें विश्वास करते थे, “यदि तुम लोग मेरे उपदेशों पर चलोगे तो तुम वास्तव में मेरे अनुयायी बनोगे।
ויאמר ישוע אל היהודים המאמינים בו אם תעמדו בדברי באמת תלמידי אתם׃
और सत्य को जान लोगे। और सत्य तुम्हें मुक्त करेगा।”
וידעתם את האמת והאמת תשימכם לבני חורין׃
इस पर उन्होंने यीशु से प्रश्न किया, “हम इब्राहीम के वंशज हैं और हमने कभी किसी की दासता नहीं की। फिर तुम कैसे कहते हो कि तुम मुक्त हो जाओगे?”
ויענו אתו זרע אברהם נחנו ומעולם לא היינו לאיש לעבדים איכה תאמר בני חורין תהיו׃
यीशु ने उत्तर देते हुए कहा, “मैं तुमसे सत्य कहता हूँ। हर वह जो पाप करता रहता है, पाप का दास है।
ויען אתם ישוע אמן אמן אני אמר לכם כל עשה חטא עבד החטא הוא׃
और कोई दास सदा परिवार के साथ नहीं रह सकता। केवल पुत्र ही सदा साथ रह सकता है।
והעבד לא ישכן בבית לעולם הבן ישכן לעולם׃
अतः यदि पुत्र तुम्हें मुक्त करता है तभी तुम वास्तव में मुक्त हो। मैं जानता हूँ तुम इब्राहीम के वंश से हो।
לכן אם הבן יעשה אתכם בני חורין חפשים באמת תהיו׃
पर तुम मुझे मार डालने का यत्न कर रहे हो। क्योंकि मेरे उपदेशों के लिये तुम्हारे मन में कोई स्थान नहीं है।
ידעתי כי זרע אברהם אתם אבל אתם מבקשים להמיתני כי דברי לא יכן בתוככם׃
मैं वही कहता हूँ जो मुझे मेरे पिता ने दिखाया है और तुम वह करते हो जो तुम्हारे पिता से तुमने सुना है।”
אני מדבר את אשר ראיתי אצל אבי ואתם עשים את אשר ראיתם אצל אביכם׃
इस पर उन्होंने यीशु को उत्तर दिया, “हमारे पिता इब्राहीम हैं।” यीशु ने कहा, “यदि तुम इब्राहीम की संतान होते तो तुम वही काम करते जो इब्राहीम ने किये थे।
ויענו ויאמרו אליו אבינו הוא אברהם ויאמר אליהם ישוע אלו הייתם בני אברהם כמעשי אברהם עשיתם׃
पर तुम तो अब मुझे यानी एक ऐसे मनुष्य को, जो तुमसे उस सत्य को कहता है जिसे उसने परमेश्वर से सुना है, मार डालना चाहते हो। इब्राहीम ने तो ऐसा नहीं किया।
ועתה אתם מבקשים להמיתני איש דבר אליכם האמת אשר שמעתי מעם האלהים אברהם לא עשה כזאת׃
तुम अपने पिता के कार्य करते हो।” फिर उन्होंने यीशु से कहा, “हम व्यभिचार के परिणाम स्वरूप पैदा नहीं हुए हैं। हमारा केवल एक पिता है और वह है परमेश्वर।”
את מעשי אביכם אתם עשים ויאמרו אליו לא ילדי זנונים אנחנו יש לנו אב אחד הוא האלהים׃
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “यदि परमेश्वर तुम्हारा पिता होता तो तुम मुझे प्यार करते क्योंकि मैं परमेश्वर में से ही आया हूँ। और अब मैं यहाँ हूँ। मैं अपने आप से नहीं आया हूँ। बल्कि मुझे उसने भेजा है।
ויאמר אליהם ישוע אלו אלהים הוא אביכם כי עתה אהבתם אתי כי אנכי יצאתי ובאתי מאת האלהים הן לא ממני באתי אך הוא שלחני׃
मैं जो कह रहा हूँ उसे तुम समझते क्यों नहीं? इसका कारण यही है कि तुम मेरा संदेश नहीं सुनते।
מדוע לא תבינו לשוני יען לא תוכלון לשמע את דברי׃
तुम अपने पिता शैतान की संतान हो। और तुम अपने पिता की इच्छा पर चलना चाहते हो। वह प्रारम्भ से ही एक हत्यारा था। और उसने सत्य का पक्ष कभी नहीं लिया। क्योंकि उसमें सत्य का कोई अंश तक नहीं है। जब वह झूठ बोलता है तो सहज भाव से बोलता है क्योंकि वह झूठा है और सभी झूठों को जन्म देता है।
אתם מן אביכם השטן ולעשות את תאות אביכם חפצתם הוא רוצח נפש היה מראש ובאמת לא עמד כי אמת אין בו מדי דברי כזב משלו ידבר כי כזב הוא ואבי הכזב׃
“पर क्योंकि मैं सत्य कह रहा हूँ, तुम लोग मुझमें विश्वास नहीं करोगे।
ואני יען דברי האמת לא תאמינו לי׃
तुममें से कौन मुझ पर पापी होने का लांछन लगा सकता है। यदि मैं सत्य कहता हूँ, तो तुम मेरा विश्वास क्यों नहीं करते?
מי בכם על עון יוכיחני ואם אמת דברתי מדוע לא תאמינו לי׃
वह व्यक्ति जो परमेश्वर का है, परमेश्वर के वचनों को सुनता है। इसी कारण तुम मेरी बात नहीं सुनते कि तुम परमेश्वर के नहीं हो।”
אשר מאת האלהים הוא ישמע את דברי האלהים על כן אתם לא שמעתם כי אינכם מאת האלהים׃
उत्तर में यहूदियों ने उससे कहा, “यह कहते हुए क्या हम सही नहीं थे कि तू सामरी है और तुझ पर कोई दुष्टात्मा सवार है?”
אז יענו היהודים ויאמרו אליו הלא הטבנו אשר דברנו כי שמרוני אתה ושד בך׃
यीशु ने उत्तर दिया, “मुझ पर कोई दुष्टात्मा नहीं है। बल्कि मैं तो अपने परम पिता का आदर करता हूँ और तुम मेरा अपमान करते हो।
ויען ישוע שד אין בי רק את אבי אני מכבד ואתם תבזוני׃
मैं अपनी महिमा नहीं चाहता हूँ पर एक ऐसा है जो मेरी महिमा चाहता है और न्याय भी करता है।
אכן לא אבקש את כבודי יש אחד אשר יבקש וישפט׃
मैं तुम्हें सत्य कहता हूँ यदि कोई मेरे उपदेशों को धारण करेगा तो वह मौत को कभी नहीं देखेगा।”
אמן אמן אני אמר לכם אם ישמר איש את דברי לא יראה מות לנצח׃
इस पर यहूदी नेताओं ने उससे कहा, “अब हम यह जान गये हैं कि तुम में कोई दुष्टात्मा समाया है। यहाँ तक कि इब्राहीम और नबी भी मर गये और तू कहता है यदि कोई मेरे उपदेश पर चले तो उसकी मौत कभी नहीं होगी।
ויאמרו אליו היהודים עתה ידענו כי שד בך הן אברהם והנביאים מתו ואתה אמרת אם ישמר איש את דברי לא יטעם מות לנצח׃
निश्चय ही तू हमारे पूर्वज इब्राहीम से बड़ा नहीं है जो मर गया। और नबी भी मर गये। फिर तू क्या सोचता है? तू है क्या?”
האתה גדול מאברהם אבינו אשר מת גם הנביאים מתו מה תעשה את עצמך׃
यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं अपनी महिमा करूँ तो वह महिमा मेरी कुछ भी नहीं है। जो मुझे महिमा देता है वह मेरा परम पिता है। जिसके बारे में तुम दावा करते हो कि वह तुम्हारा परमेश्वर है।
ויען ישוע אם אני מכבד את נפשי כבודי מאין אבי הוא המכבד אתי אשר תאמרו עליו כי הוא אלהיכם׃
तुमने उसे कभी नहीं जाना। पर मैं उसे जानता हूँ, यदि मैं यह कहूँ कि मैं उसे नहीं जानता तो मैं भी तुम लोगों की ही तरह झूठा ठहरूँगा। मैं उसे अच्छी तरह जानता हूँ, और जो वह कहता है उसका पालन करता हूँ।
ולא ידעתם אתו ואני ידעתיו ואם אמר לא ידעתי אתו אהיה כזב כמוכם אבל ידעתיו ואת דברו שמרתי׃
तुम्हारा पूर्वज इब्राहीम मेरा दिन को देखने की आशा से आनन्द से भर गया था। उसने देखा और प्रसन्न हुआ।”
אברהם אביכם שש לראות את יומי וירא וישמח׃
फिर यहूदी नेताओं ने उससे कहा, “तू अभी पचास बरस का भी नहीं है और तूने इब्राहीम को देख लिया।”
ויאמרו אליו היהודים הנה אינך בן חמשים שנה ואת אברהם ראית׃
यीशु ने इस पर उनसे कहा, “मैं तुम्हें सत्य कहता हूँ। इब्राहीम से पहले भी मैं हूँ।”
ויאמר אליהם ישוע אמן אמן אני אמר לכם בטרם היות אברהם אני הוא׃
इस पर उन्होंने यीशु पर मारने के लिये बड़े-बड़े पत्थर उठा लिये किन्तु यीशु छुपते-छुपाते मन्दिर से चला गया।
אז ירימו אבנים לרגם אתו וישוע התעלם ויצא מן המקדש ויעבר בתוכם עבור וחלוף׃