Psalms 18

למנצח לעבד יהוה לדוד אשר דבר ליהוה את דברי השירה הזאת ביום הציל יהוה אותו מכף כל איביו ומיד שאול ויאמר ארחמך יהוה חזקי׃
उसने कहा, “यहोवा मेरी शक्ति है, मैं तुझ पर अपनी करुणा दिखाऊँगा!
יהוה סלעי ומצודתי ומפלטי אלי צורי אחסה בו מגני וקרן ישעי משגבי׃
यहोवा मेरी चट्टान, मेरा गढ़, मेरा शरणस्थल है।” मेरा परमेश्वर मेरी चट्टान है। मैं तेरी शरण मे आया हूँ। उसकी शक्ति मुझको बचाती है। यहोवा ऊँचे पहाड़ों पर मेरा शरणस्थल है।
מהלל אקרא יהוה ומן איבי אושע׃
यहोवा को जो स्तुति के योग्य है, मैं पुकारुँगा और मैं अपने शत्रुओं से बचाया जाऊँगा।
אפפוני חבלי מות ונחלי בליעל יבעתוני׃
मेरे शत्रुओं ने मुझे मारने का यत्न किया। मैं चारों ओर मृत्यु की रस्सियों से घिरा हूँ! मुझ को अधर्म की बाढ़ ने भयभीत कर दिया।
חבלי שאול סבבוני קדמוני מוקשי מות׃
मेरे चारों ओर पाताल की रस्सियाँ थी। और मुझ पर मृत्यु के फँदे थे।
בצר לי אקרא יהוה ואל אלהי אשוע ישמע מהיכלו קולי ושועתי לפניו תבוא באזניו׃
मैं घिरा हुआ था और यहोवा को सहायता के लिये पुकारा। मैंने अपने परमेश्वर को पुकारा। परमेश्वर पवित्र निज मन्दिर में विराजा। उसने मेरी पुकार सुनी और सहायता की।
ותגעש ותרעש הארץ ומוסדי הרים ירגזו ויתגעשו כי חרה לו׃
तब पृथ्वी हिल गई और काँप उठी; और पहाड़ों की नींव कंपित हो कर हिल गई क्योंकि यहोवा अति क्रोधित हुआ था!
עלה עשן באפו ואש מפיו תאכל גחלים בערו ממנו׃
परमेश्वर के नथनों से धुँआ निकल पड़ा। परमेश्वर के मुख से ज्वालायें फूट निकली, और उससे चिंगारियाँ छिटकी।
ויט שמים וירד וערפל תחת רגליו׃
यहोवा स्वर्ग को चीर कर नीचे उतरा! सघन काले मेघ उसके पाँव तले थे।
וירכב על כרוב ויעף וידא על כנפי רוח׃
उसने उड़ते करुब स्वर्गदूतों पर सवारी की वायु पर सवार हो वह ऊँचे उड़ चला।
ישת חשך סתרו סביבותיו סכתו חשכת מים עבי שחקים׃
यहोवा ने स्वयं को अँधेरे में छिपा लिया, उसको अम्बर का चँदोबा घिरा था। वह गरजते बादलों के सघन घटा—टोप में छिपा हुआ था।
מנגה נגדו עביו עברו ברד וגחלי אש׃
परमेश्वर का तेज बादल चीर कर निकला। बरसा और बिजलियाँ कौंधी।
וירעם בשמים יהוה ועליון יתן קלו ברד וגחלי אש׃
यहोवा का उद्घोष नाद अम्बर में गूँजा! परम परमेश्वर ने निज वाणी को सुनने दिया! फिर ओले बरसे और बिजलियाँ कौंध उठी।
וישלח חציו ויפיצם וברקים רב ויהמם׃
यहोवा ने बाण छोड़े और शत्रु बिखर गये। उसके अनेक तड़ित बज्रों ने उनको पराजित किया।
ויראו אפיקי מים ויגלו מוסדות תבל מגערתך יהוה מנשמת רוח אפך׃
हे यहोवा, तूने गर्जना की और मुख से आँधी प्रवाहित की। जल पीछे हट कर दबा और समुद्र का जल अतल दिखने लगा, और धरती की नींव तक उधड़ी।
ישלח ממרום יקחני ימשני ממים רבים׃
यहोवा ऊपर अम्बर से नीचे उतरा और मेरी रक्षा की। मुझको मेरे कष्टों से उबार लिया।
יצילני מאיבי עז ומשנאי כי אמצו ממני׃
मेरे शत्रु मुझसे कहीं अधिक सशक्त थे। वे मुझसे कहीं अधिक बलशाली थे, और मुझसे बैर रखते थे। सो परमेश्वर ने मेरी रक्षा की।
יקדמוני ביום אידי ויהי יהוה למשען לי׃
जब मैं विपत्ति में था, मेरे शत्रुओं ने मुझ पर प्रहार किया किन्तु तब यहोवा ने मुझ को संभाला!
ויוציאני למרחב יחלצני כי חפץ בי׃
यहोवा को मुझसे प्रेम था, सो उसने मुझे बचाया और मुझे सुरक्षित ठौर पर ले गया।
יגמלני יהוה כצדקי כבר ידי ישיב לי׃
मैं अबोध हूँ, सो यहोवा मुझे बचायेगा। मैंने कुछ बुरा नहीं किया। वह मेरे लिये उत्तम चीजें करेगा।
כי שמרתי דרכי יהוה ולא רשעתי מאלהי׃
क्योंकि मैंने यहोवा की आज्ञा पालन किया! अपने परमेश्वर यहोवा के प्रति मैंने कोई भी बुरा काम नहीं किया।
כי כל משפטיו לנגדי וחקתיו לא אסיר מני׃
मैं तो यहोवा के व्यवस्था विधानों को और आदेशों को हमेशा ध्यान में रखता हूँ!
ואהי תמים עמו ואשתמר מעוני׃
स्वयं को मैं उसके सामने पवित्र रखता हूँ और अबोध बना रहता हूँ।
וישב יהוה לי כצדקי כבר ידי לנגד עיניו׃
क्योंकि मैं अबोध हूँ! इसलिये मुझे मेरा पुरस्कार देगा! जैसा परमेश्वर देखता है कि मैंने कोई बुरा नहीं किया, अतःवह मेरे लिये उत्तम चीज़ें करेगा।
עם חסיד תתחסד עם גבר תמים תתמם׃
हे यहोवा, तू विश्वसनीय लोगों के साथ विश्वसनीय और खरे लोगों के साथ तू खरा है।
עם נבר תתברר ועם עקש תתפתל׃
हे यहोवा शुद्ध के साथ तू अपने को शुद्ध दिखाता है, और टेढ़ों के साथ तू तिछर बनता है। किन्तु, तू नीच और कुटिल जनों से भी चतुर है।
כי אתה עם עני תושיע ועינים רמות תשפיל׃
हे यहोवा, तू नम्र जनों के लिये सहाय है, किन्तु जिनमें अहंकार भरा है उन मनुष्यों को तू बड़ा नहीं बनने देता।
כי אתה תאיר נרי יהוה אלהי יגיה חשכי׃
हे यहोवा, तू मेरा जलता दीप है। हे मेरे परमेश्वर तू मेरे अधंकार को ज्योति में बदलता है!
כי בך ארץ גדוד ובאלהי אדלג שור׃
हे यहोवा, तेरी सहायता से, मैं सैनिकों के साथ दौड़ सकता हूँ। तेरी ही सहायता से, मैं शत्रुओं के प्राचीर लाँघ सकता हूँ।
האל תמים דרכו אמרת יהוה צרופה מגן הוא לכל החסים בו׃
परमेश्वर के विधान पवित्र और उत्तम हैं और यहोवा के शब्द सत्यपूर्ण होते हैं। वह उसको बचाता है जो उसके भरोसे हैं।
כי מי אלוה מבלעדי יהוה ומי צור זולתי אלהינו׃
यहोवा को छोड़ बस और कौन परमेश्वर है? मात्र हमारे परमेश्वर के और कौन चट्टान है?
האל המאזרני חיל ויתן תמים דרכי׃
मुझको परमेश्वर शक्ति देता है। मेरे जीवन को वह पवित्र बनाता है।
משוה רגלי כאילות ועל במתי יעמידני׃
परमेश्वर मेरे चरणों को हिरण की सी तीव्र गति देता है। वह मुझे स्थिर बनाता और मुझे चट्टानी शिखरों से गिरने से बचाता है।
מלמד ידי למלחמה ונחתה קשת נחושה זרועתי׃
हे यहोवा, मुझको सिखा कि युद्ध मैं कैसे लडूँ? वह मेरी भुजाओं को शक्ति देता है जिससे मैं काँसे के धनुष की डोरी खींच सकूँ।
ותתן לי מגן ישעך וימינך תסעדני וענותך תרבני׃
हे परमेश्वर, अपनी ढाल से मेरी रक्षा कर। तू मुझको अपनी दाहिनी भुजा से अपनी महान शक्ति प्रदान करके सहारा दे।
תרחיב צעדי תחתי ולא מעדו קרסלי׃
हे परमेश्वर, तू मेरे पाँवों को और टखनों को दृढ़ बना ताकि मैं तेजी से बिना लड़खड़ाहट के बढ़ चलूँ।
ארדוף אויבי ואשיגם ולא אשוב עד כלותם׃
फिर अपने शत्रुओं का पीछा करुँ, और उन्हें पकड़ सकूँ। उनमें से एक को भी नहीं बच पाने दूँगा।
אמחצם ולא יכלו קום יפלו תחת רגלי׃
मैं अपने शत्रुओं को पराजित करुँगा। उनमें से एक भी फिर खड़ा नहीं. होगा। मेरे सभी शत्रु मेरे पाँवों पर गिरेंगे।
ותאזרני חיל למלחמה תכריע קמי תחתי׃
हे परमेश्वर, तूने मुझे युद्ध में शक्ति दी, और मेरे सब शत्रुओं को मेरे सामने झुका दिया।
ואיבי נתתה לי ערף ומשנאי אצמיתם׃
तूने मेरे शत्रुओं की पीठ मेरी ओर फेर दी, ताकि मैं उनको काट डालूँ जो मुझ से द्वेष रखते हैं!
ישועו ואין מושיע על יהוה ולא ענם׃
जब मेरे बैरियों ने सहायता को पुकारा, उन्हें सहायता देने आगे कोई नहीं आया। यहाँ तक कि उन्होंने यहोवा तक को पुकारा, किन्तु यहोवा से उनको उत्तर न मिला।
ואשחקם כעפר על פני רוח כטיט חוצות אריקם׃
मैं अपने शत्रुओं को कूट कूट कर धूल में मिला दूँगा, जिसे पवन उड़ा देती है। मैंने उनको कुचल दिया और मिट्टी में मिला दिया।
תפלטני מריבי עם תשימני לראש גוים עם לא ידעתי יעבדוני׃
मुझे उनसे बचा ले जो मुझसे युद्ध करते हैं। मुझे उन जातियों का मुखिया बना दे, जिनको मैं जानता तक नहीं हूँ ताकि वे मेरी सेवा करेंगे।
לשמע אזן ישמעו לי בני נכר יכחשו לי׃
फिर वे लोग मेरी सुनेंगे और मेरे आदेशों को पालेंगे, अन्य राष्टों के जन मुझसे डरेंगे।
בני נכר יבלו ויחרגו ממסגרותיהם׃
वे विदेशी लोग मेरे सामने झुकेंगे क्योंकि वे मुझसे भयभीत होंगे। वे भय से काँपते हुए अपने छिपे स्थानों से बाहर निकल आयेंगे।
חי יהוה וברוך צורי וירום אלוהי ישעי׃
यहोवा सजीव है! मैं अपनी चट्टान के यश गीत गाता हूँ। मेरा महान परमेश्वर मेरी रक्षा करता है।
האל הנותן נקמות לי וידבר עמים תחתי׃
धन्य है, मेरा पलटा लेने वाला परमेश्वर जिसने देश—देश के लोगों को मेरे बस में कर दिया है।
מפלטי מאיבי אף מן קמי תרוממני מאיש חמס תצילני׃
यहोवा, तूने मुझे शत्रुओं से छुड़ाया है। तूने मेरी सहायता की ताकि मैं उन लोगों को हरा सकूँ जो मेरे विरुद्ध खड़े हुए। तूने मुझे कठोर व्यक्तियों से बचाया है।
על כן אודך בגוים יהוה ולשמך אזמרה׃
हे यहोवा, इसी कारण मैं देशों के बीच तेरी स्तुति करता हूँ। इसी कारण मैं तेरे नाम का भजन गाता हूँ।
מגדל ישועות מלכו ועשה חסד למשיחו לדוד ולזרעו עד עולם׃
यहोवा अपने राजा की सहायता बहुत से युद्धों को जीतने में करता है! वह अपना सच्चा प्रेम, अपने चुने हुए राजा पर दिखाता है। वह दाऊद और उसके वंशजों के लिये सदा विश्वास योग्य रहेगा!