Proverbs 21

sicut divisiones aquarum ita cor regis in manu Domini quocumque voluerit inclinabit illud
राजाओं का मन यहोवा के हाथ होता, जहाँ भी वह चाहता उसको मोड़ देता है वैसे ही जैसे कोई कृषक पानी खेत का।
omnis via viri recta sibi videtur adpendit autem corda Dominus
सबको अपनी—अपनी राहें उत्तम लगती हैं किन्तु यहोवा तो मन को तौलता है।
facere misericordiam et iudicium magis placent Domino quam victimae
तेरा उस कर्म का करना जो उचित और नेक है यहोवा को अधिक चढ़ावा चढ़ाने से ग्राह्य है।
exaltatio oculorum et dilatatio cordis lucerna impiorum peccatum
गर्वीली आँखें और दर्पीला मन पाप हैं ये दुष्ट की दुष्टता को प्रकाश में लाते हैं।
cogitationes robusti semper in abundantia omnis autem piger semper in egestate
परिश्रमी की योजनाएँ लाभ देती हैं यह वैसे ही निश्चित है जैसे उतावली से दरिद्रता आती है।
qui congregat thesauros lingua mendacii vanus est et inpingetur ad laqueos mortis
झूठ बोल—बोल कर कमाई धन दौलत भाप सी अस्थिर है, और वह घातक फंदा बन जाती है।
rapinae impiorum detrahent eos quia noluerunt facere iudicium
दुष्ट की हिंसा उन्हें खींच ले डूबेगी क्योंकि वे उचित कर्म करना नहीं चाहते।
perversa via viri aliena est qui autem mundus est rectum opus eius
अपराधी का मार्ग कुटिलता — पूर्ण होता है किन्तु जो सज्जन हैं उसकी राह सीधी होती हैं।
melius est sedere in angulo domatis quam cum muliere litigiosa et in domo communi
झगड़ालू पत्नी के संग घर में निवास से, छत के किसी कोने पर रहना अच्छा है।
anima impii desiderat malum non miserebitur proximo suo
दुष्ट जन सदा पाप करने को इच्छुक रहता, उसका पड़ोसी उससे दया नहीं पाता।
multato pestilente sapientior erit parvulus et si sectetur sapientem sumet scientiam
जब उच्छृंखल दण्ड पाता है तब सरल जन को बुद्धि मिल जाती है; किन्तु बुद्धिमान तो सुधारे जाने पर ही ज्ञान को पाता है।
excogitat iustus de domo impii ut detrahat impios in malum
न्यायपूर्ण परमेश्वर दुष्ट के घर पर आँख रखता है, और दुष्ट जन का वह नाश कर देता है।
qui obturat aurem suam ad clamorem pauperis et ipse clamabit et non exaudietur
यदि किसी गरीब की, करुणा पुकार पर कोई मनुष्य निज कान बंद करता है, तो वह जब पुकारेगा उसकी पुकार भी नहीं सुनी जायेगी।
munus absconditum extinguet iras et donum in sinu indignationem maximam
गुप्त रुप से दिया गया उपहार क्रोध को शांत करता, और छिपा कर दी गई घूंस भंयकर क्रोध शांत करती है।
gaudium iusto est facere iudicium et pavor operantibus iniquitatem
न्याय जब पूर्ण होता धर्मी को सुख होता, किन्तु कुकर्मियों को महा भय होता है।
vir qui erraverit a via doctrinae in coetu gigantum commorabitur
जो मनुष्य समझ—बूझ के पथ से भटक जाता है, वह विश्राम करने के लिये मृतकों का साथी बनता है।
qui diligit epulas in egestate erit qui amat vinum et pinguia non ditabitur
जो सुख भोगों से प्रेम करता रहता वह दरिद्र हो जायेगा, और जो मदिरा का प्रेमी है, तेल का कभी धनी नहीं होगा।
pro iusto datur impius et pro rectis iniquus
दुर्जन को उन सभी बुरी बातों का फल भुगतना ही पड़ेगा, जो सज्जन के विरुद्ध करते हैं। बेईमान लोगों को उनके किये का फल भुगतना पड़ेगा जो इमानदार लोगों के विरुद्ध करते है।
melius est habitare in terra deserta quam cum muliere rixosa et iracunda
चिड़चिड़ी झगड़ालू पत्नी के संग रहने से निर्जन बंजर में रहना उत्तम है।
thesaurus desiderabilis et oleum in habitaculo iusti et inprudens homo dissipabit illud
विवेकी के घर में मन चीते भोजन और प्रचुर तेल के भंडार भरे होते हैं किन्तु मूर्ख व्यक्ति जो उसके पास होता है, सब चट कर जाता है।
qui sequitur iustitiam et misericordiam inveniet vitam et iustitiam et gloriam
जो जन नेकी और प्रेम का पालन करता है, वह जीवन, सम्पन्नता और समादर को प्राप्त करता है।
civitatem fortium ascendit sapiens et destruxit robur fiduciae eius
बुद्धिमान जन को कुछ भी कठिन नहीं है। वह ऐसे नगर पर भी चढ़ायी कर सकता है जिसकी रखवाली शूरवीर करते हों, वह उस परकोटे को ध्वस्त कर सकता है जिसके प्रति वे अपनी सुरक्षा को विश्वस्त थे।
qui custodit os suum et linguam suam custodit ab angustiis animam suam
वह जो निज मुख को और अपनी जीभ को वश में रखता वह अपने आपको विपत्ति से बचाता है।
superbus et arrogans vocatur indoctus qui in ira operatur superbiam
ऐसे मनुष्य अहंकारी होता, जो निज को औरों से श्रेष्ठ समझता है, उस का नाम ही “अभिमानी” होता है। अपने ही कर्मो से वह दिखा देता है कि वह दुष्ट होता है।
desideria occidunt pigrum noluerunt enim quicquam manus eius operari
आलसी पुरूष के लिये उसकी ही लालसाएँ उसके मरण का कारण बन जाती हैं क्योंकि उसके हाथ कर्म को नहीं अपनाते।
tota die concupiscit et desiderat qui autem iustus est tribuet et non cessabit
दिन भर वह चाहता ही रहता यह उसको और मिले, और किन्तु धर्मी जन तो बिना हाथ खींचे देता ही रहता है।
hostiae impiorum abominabiles quia offeruntur ex scelere
दुष्ट का चढ़ावा यूँ ही घृणापूर्ण होता है फिर कितना बुरा होगा जब वह उसे बुरे भाव से चढ़ावे
testis mendax peribit vir oboediens loquitur victoriam
झूठे गवाह का नाश हो जायेगा; और जो उसकी झूठी बातों को सुनेगा वह भी उस ही के संग सदा सर्वदा के लिये नष्ट हो जायेगा।
vir impius procaciter obfirmat vultum suum qui autem rectus est corrigit viam suam
सज्जन तो निज कर्मो पर विचार करता है किन्तु दुर्जन का मुख अकड़ कर दिखाता है।
non est sapientia non est prudentia non est consilium contra Dominum
यदि यहोवा न चाहें तो, न ही कोई बुद्धि और न ही कोई अर्न्तदृष्टि, न ही कोई योजना पूरी हो सकती है।
equus paratur ad diem belli Dominus autem salutem tribuet
युद्ध के दिन को घोड़ा तैयार किया है, किन्तु विजय तो बस यहोवा पर निर्भर है।