Job 33

“किन्तु अय्यूब अब, मेरा सन्देश सुन। उन बातों पर ध्यान दे जिनको मैं कहता हूँ।
Men hør nu Job, på min Tale og lyt til alle mine Ord!
मैं अपनी बात शीघ्र ही कहनेवाला हूँ, मैं अपनी बात कहने को लगभग तैयार हूँ।
Se, jeg har åbnet min Mund, min Tunge taler i Ganen;
मन मेरा सच्चा है सो मैं सच्चा शब्द बोलूँगा। उन बातों के बारे में जिनको मैं जानता हूँ मैं सत्य कहूँगा।
mine Ord er talt af oprigtigt Hjerte, mine Læber fører lutret Tale.
परमेश्वर की आत्मा ने मुझको बनाया है, मुझे सर्वशक्तिशाली परमेश्वर से जीवन मिलता है।
Guds Ånd har skabt mig, den Almægtiges Ånde har givet mig Liv.
अय्यूब, सुन और मुझे उत्तर दे यदि तू सोचता है कि तू दे सकता है। अपने उत्तरों को तैयार रख ताकि तू मुझसे तर्क कर सके।
Svar mig, i Fald du kan, rust dig imod mig, mød frem!
परमेश्वर के सम्मुख हम दोनों एक जैसे हैं, और हम दोनों को ही उसने मिट्टी से बनाया है।
Se, jeg er din Lige for Gud, også jeg er taget af Ler;
अय्यूब, तू मुझ से मत डर। मैं तेरे साथ कठोर नहीं होऊँगा।
Rædsel for mig skal ikke skræmme dig, min Hånd skal ej ligge tyngende på dig.
“किन्तु अय्यूब, मैंने सुना है कि तू यह कहा करता हैं,
Dog, det har du sagt i mit Påhør, jeg hørte så lydende Ord:
तूने कहा था, कि मैं अय्यूब, दोषी नहीं हूँ, मैंने पाप नहीं किया, अथवा मैं कुछ भी अनुचित नहीं करता हूँ, मैं अपराधी नहीं हूँ।
"Jeg er ren og uden Brøde, lydeløs, uden Skyld;
यद्यपि मैंने कुछ भी अनुचित नहीं किया, तो भी परमेश्वर ने कुछ खोट मुझ में पाया है। परमेश्वर सोचता है कि मैं अय्यूब, उसका शत्रु हूँ।
men han søger Påskud imod mig, regner mig for sin Fjende;
इसलिए परमेश्वर मेरे पैरों में काठ डालता है, मैं जो कुछ भी करता हूँ वह देखता रहता है।
han lægger mine Fødder i Blokken, vogter på alle mine Veje."
“किन्तु अय्यूब, मैं तुझको निश्चय के साथ बताता हूँ कि तू इस विषय में अनुचित है। क्यों? क्योंकि परमेश्वर किसी भी व्यक्ति से अधिक जानता है।
Se, der har du Uret, det er mit Svar, thi Gud er større end Mennesket.
अय्यूब, तू क्यों शिकायत करता है और क्यों परमेश्वर से बहस करता है? तू क्यों शिकायत करता है कि परमेश्वर तुझे हर उस बात के विषय में जो वह करता है स्पष्ट क्यों नहीं बताता है?
Hvorfor tvistes du med ham, fordi han ej svarer på dine Ord?
किन्तु परमेश्वर निश्चय ही हर उस बात को जिसको वह करता है स्पष्ट कर देता है। परमेश्वर अलग अलग रीति से बोलता है किन्तु लोग उसको समझ नहीं पाते हैं।
Thi på een Måde taler Gud, ja på to, men man ænser det ikke:
सम्भव है कि परमेश्वर स्वप्न में लोगों के कान में बोलता हो, अथवा किसी दिव्यदर्शन में रात को जब वे गहरी नींद में हों।
I Drømme, i natligt Syn, når Dvale falder på Mennesker, når de slumrende hviler på Lejet;
जब परमेश्वर की चेतावनियाँ सुनते है तो बहुत डर जाते हैं।
da åbner han Menneskers Øre, gør dem angst med Skræmmebilleder
परमेश्वर लोगों को बुरी बातों को करने से रोकने को सावधान करता है, और उन्हें अहंकारी बनने से रोकने को।
for at få Mennessket bort fra Uret og udrydde Hovmod af Manden,
परमेश्वर लोगों को मृत्यु के देश में जाने से बचाने के लिये सावधान करता है। परमेश्वर मनुष्य को नाश से बचाने के लिये ऐसा करता है।
holde hans Sjæl fra Graven, hans Liv fra Våbendød.
“अथवा कोई व्यक्ति परमेश्वर की वाणी तब सुन सकता है जब वह बिस्तर में पड़ा हों और परमेश्वर के दण्ड से दु:ख भोगता हो। परमेश्वर पीड़ा से उस व्यक्ति को सावधान करता है। वह व्यक्ति इतनी गहन पीड़ा में होता है, कि उसकी हड्डियाँ दु:खती है।
Eller han revses med Smerter på Lejet, uafbrudt sfår der Hamp i hans Ben;
फिर ऐसा व्यक्ति कुछ खा नहीं पाता, उस व्यक्ति को पीड़ा होती है इतनी अधिक की उसको सर्वोत्तम भोजन भी नहीं भाता।
Livet i ham væmmes ved Brød og hans Sjæl ved lækker Mad
उसके शरीर का क्षय तब तक होता जाता है जब तक वह कंकाल मात्र नहीं हो जाता, और उसकी सब हड्डियाँ दिखने नहीं लग जातीं!
hans Kød svinder hen, så det ikke ses, hans Knogler, som før ikke sås, bliver blottet;
ऐसा व्यक्ति मृत्यु के देश के निकट होता है, और उसका जीवन मृत्यु के निकट होता है। किन्तु हो सकता है कि कोई स्वर्गदूत हो जो उसके उत्तम चरित्र की साक्षी दे।
hans Sjæl kommer Graven nær, hans Liv de dræbende Magter.
परमेश्वर के पास हजारों ही स्वर्गदूत हैं। फिर वह स्वर्गदूत उस व्यक्ति के अच्छे काम बतायेगा।
Hvis da en Engel er på hans Side, een blandt de tusind Talsmænd, som varsler Mennesket Tugt,
वह स्वर्गदूत उस व्यक्ति पर दयालु होगा, वह दूत परमेश्वर से कहेगा: ‘इस व्यक्ति की मृत्यु के देश से रक्षा हो! इसका मूल्य चुकाने को एक राह मुझ को मिल गयी है।’
og den viser ham Nåde og siger: "Fri ham fra at synke i Graven, Løsepenge har jeg fået!"
फिर व्यक्ति की देह जवान और सुदृढ़ हो जायेगी। वह व्यक्ति वैसा ही हो जायेगा जैसा वह तब था, जब वह जवान था।
da svulmer hans Legem af Friskhed, han oplever atter sin Ungdom.
वह व्यक्ति परमेश्वर की स्तुति करेगा और परमेश्वर उसकी स्तुति का उत्तर देगा। वह फिर परमेश्वर को वैसा ही पायेगा जैसे वह उसकी उपासना करता है, और वह अति प्रसन्न होगा। क्योंकि परमेश्वर उसे निरपराध घोषित कर के पहले जैसा जीवन कर देगा।
Han beder til Gud, og han er ham nådig, han skuer med Jubel hans Åsyn, fortæller Mennesker om sin Frelse.
फिर वह व्यक्ति लोगों के सामने स्वीकार करेगा। वह कहेगा: ‘मैंने पाप किये थे, भले को बुरा मैंने किया था, किन्तु मुझे इससे क्या मिला!
Han synger det ud for Folk: "Jeg synded og krænkede Retten og fik dog ej Løn som forskyldt!
परमेश्वर ने मृत्यु के देश में गिरने से मेरी आत्मा को बचाया। मैं और अधिक जीऊँगा और फिर से जीवन का रस लूँगा।’
Han har friet min Sjæl fra at fare i Grav, mit Liv ser Lyset med Lyst!"
“परमेश्वर व्यक्ति के साथ ऐसा बार—बार करता है,
Se, alle disse Ting gør Gud to Gange, ja tre med Mennesket
उसको सावधान करने को और उसकी आत्मा को मृत्यु के देश से बचाने को। ऐसा व्यक्ति फिर जीवन का रस लेता है।
for at redde hans Sjæl fra Graven, så han skuer Livets Lys!
“अय्यूब, ध्यान दे मुझ पर, तू बात मेरी सुन, तू चुप रह और मुझे कहने दे।
Lyt til og hør mig, Job, ti stille, så jeg kan tale!
अय्यूब, यदि तेरे पास कुछ कहने को है तो मुझको उसको सुनने दे। आगे बढ़ और बता, क्योंकि मैं तुझे निर्दोंष देखना चाहता हूँ।
Har du noget at sige, så svar mig, tal, thi gerne gav jeg dig Ret;
अय्यूब, यदि तूझे कुछ नहीं कहना है तो तू मेरी बात सुन। चुप रह, मैं तुझको बुद्धिमान बनना सिखाऊँगा।”
hvis ikke, så høre du på mig, ti stille, at jeg kan lære dig Visdom!