Matthew 24

ויצא ישוע מן המקדש ללכת לדרכו ויגשו תלמידיו להראותו את בניני המקדש׃
मन्दिर को छोड़ कर यीशु जब वहाँ से होकर जा रहा था तो उसके शिष्य उसे मन्दिर के भवन दिखाने उसके पास आये।
ויען ישוע ויאמר אליהם הראיתם את כל אלה אמן אמר אני לכם לא תשאר פה אבן על אבן אשר לא תתפרק׃
इस पर यीशु ने उनसे कहा, “तुम इन भवनों को सीधे खड़े देख रहे हो? मैं तुम्हें सच बताता हूँ, यहाँ एक पत्थर पर दूसरा पत्थर टिका नहीं रहेगा। एक एक पत्थर गिरा दिया जायेगा।”
וישב על הר הזיתים ויגשו אליו התלמידים לבדם ויאמרו אמר נא לנו מתי תהיה זאת ומה הוא אות בואך ואות קץ העולם׃
यीशु जब जैतून पर्वत पर बैठा था तो एकांत में उसके शिष्य उसके पास आये और बोले, “हमें बता यह कब घटेगा? जब तू वापस आयेगा और इस संसार का अंत होने को होगा तो कैसे संकेत प्रकट होंगे?”
ויען ישוע ויאמר להם ראו פן יתעה אתכם איש׃
उत्तर में यीशु ने उनसे कहा, “सावधान! तुम लोगों को कोई छलने न पाये।
כי רבים יבאו בשמי לאמר אני הוא המשיח והתעו רבים׃
मैं यह इसलिए कह रहा हूँ कि ऐसे बहुत से हैं जो मेरे नाम से आयेंगे और कहेंगे ‘मैं मसीह हूँ’ और वे बहुतों को छलेंगे।
ואתם עתידים לשמע מלחמות ושמעות מלחמה ראו פן תבהלו כי היו תהיה כל זאת אך עדן אין הקץ׃
तुम पास के युद्धों की बातें या दूर के युद्धों की अफवाहें सुनोगे पर देखो तुम घबराना मत! ऐसा तो होगा ही किन्तु अभी अंत नहीं आया है।
כי יקום גוי על גוי וממלכה על ממלכה והיה רעב ודבר ורעש הנה והנה׃
हर एक जाति दूसरी जाति के विरोध में और एक राज्य दूसरे राज्य के विरोध में खड़ा होगा। अकाल पड़ेंगें। हर कहीं भूचाल आयेंगे।
וכל אלה רק ראשית החבלים׃
किन्तु ये सब बातें तो केवल पीड़ाओं का आरम्भ ही होगा।
אז ימסרו אתכם לעני והמיתו אתכם והייתם שנואים לכל הגוים למען שמי׃
“उस समय वे तुम्हें दण्ड दिलाने के लिए पकड़वायेंगे, और वे तुम्हें मरवा डालेंगे। क्योंकि तुम मेरे शिष्य हो, सभी जातियों के लोग तुमसे घृणा करेंगे।
ואז יכשלו רבים ומסרו איש את רעהו ושנאו איש את אחיו׃
उस समय बहुत से लोगों का मोह टूट जायेगा और विश्वास डिग जायेगा। वे एक दूसरे को अधिकारियों के हाथों सौंपेंगे और परस्पर घृणा करेंगे।
ונביאי שקר רבים יקומו והתעו רבים׃
बहुत से झूठे नबी उठ खड़े होंगे और लोगों को ठगेंगे।
ומפני אשר ירבה הרשע תפוג אהבת רבים׃
क्योंकि अधर्मता बढ़ जायेगी सो बहुत से लोगों का प्रेम ठंडा पड़ जायेगा।
והמחכה עד עת קץ הוא יושע׃
किन्तु जो अंत तक टिका रहेगा उसका उद्धार होगा।
ותקרא בשורת המלכות הזאת בתבל כלה לעדות לכל הגוים ואחר יבוא הקץ׃
स्वर्ग के राज्य का यह सुसमाचार समस्त विश्व में सभी जातियों को साक्षी के रूप में सुनाया जाएगा और तभी अन्त आएगा।
לכן כאשר תראו שקוץ משמם האמור על ידי דניאל הנביא עומד במקום קדש הקרא יבין׃
“इसलिए जब तुम लोग ‘भयानक विनाशकारी वस्तु को,’ जिसका उल्लेख दानिय्येल नबी द्वारा किया गया था, मन्दिर के पवित्र स्थान पर खड़े देखो।” (पढ़ने वाला स्वयं समझ ले कि इसका अर्थ क्या है)
אז נוס ינוסו אנשי יהודה אל ההרים׃
“तब जो लोग यहूदिया में हों उन्हें पहाड़ों पर भाग जाना चाहिये।
ואשר על הגג אל ירד לשאת דבר מביתו׃
जो अपने घर की छत पर हों, वह घर से बाहर कुछ भी ले जाने के लिए नीचे न उतरें।
ואשר בשדה אל ישב הביתה לשאת את מלבושו׃
और जो बाहर खेतों में काम कर रहें हों, वह पीछे मुड़ कर अपने वस्त्र तक न लें।
ואוי להרות ולמיניקות בימים ההם׃
“उन स्त्रियों के लिये, जो गर्भवती होंगी या जिनके दूध पीते बच्चे होंगे, वे दिन बहुत कष्ट के होंगे।
אך התפללו אשר מנוסתכם לא תהיה בחרף ולא בשבת׃
प्रार्थना करो कि तुम्हें सर्दियों के दिनों या सब्त के दिन भागना न पड़े।
כי אז תהיה צרה גדולה אשר כמוה לא נהיתה מראשית העולם עד עתה וכמוה לא תהיה עוד׃
उन दिनों ऐसी विपत्ति आयेगी जैसी जब से परमेश्वर ने यह सृष्टि रची है, आज तक कभी नहीं आयी और न कभी आयेगी।
ולולא נקצרו הימים ההם לא יושע כל בשר אך למען הבחירים יקצרו הימים ההם׃
“और यदि परमेश्वर ने उन दिनों को घटाने का निश्चय न कर लिया होता तो कोई भी न बचता किन्तु अपने चुने हुओं के कारण वह उन दिनों को कम करेगा।
וכי יאמר אליכם איש בעת ההיא הנה פה המשיח או הנו שם אל תאמינו׃
“उन दिनों यदि कोई तुम लोगों से कहे, ‘देखो, यह रहा मसीह!’
כי יקומו משיחי שקר ונביאי שקר ויתנו אתות גדלות ומופתים למען התעות אף את הבחירים אם יוכלו׃
या ‘वह रहा मसीह’ तो उसका विश्वास मत करना। मैं यह कहता हूँ क्योंकि कपटी मसीह और कपटी नबी खड़े होंगे और ऐसे ऐसे आश्चर्य चिन्ह दिखायेंगे और अदभुत काम करेंगे कि बन पड़े तो वह चुने हुओं को भी चकमा दे दें।
הנה מראש הגדתי לכם׃
देखो मैंने तुम्हें पहले ही बता दिया है।
לכן כי יאמרו אליכם הנו במדבר אל תצאו הנו בחדרים אל תאמינו׃
“सो यदि वे तुमसे कहें, ‘देखो वह जंगल में है’ तो वहाँ मत जाना और यदि वे कहें, ‘देखो वह उन कमरों के भीतर छुपा है’ तो उनका विश्वास मत करना।
כי כברק היוצא ממזרח ומאיר עד מערב כן יהיה גם בואו של בן האדם׃
मैं यह कह रहा हूँ क्योंकि जैसे बिजली पूरब में शुरू होकर पश्चिम के आकाश तक कौंध जाती है वैसे ही मनुष्य का पुत्र भी प्रकट होगा!
כי באשר החלל שם יקבצו הנשרים׃
जहाँ कहीं लाश होगी वहीं गिद्ध इकट्ठे होंगे।
ומיד אחרי צרת הימים ההם תחשך השמש והירח לא יגיה אורו והכוכבים יפלו מן השמים וכחות השמים יתמוטטו׃
“उन दिनों जो मुसीबत पड़ेगी उसके तुरंत बाद: ‘सूरज काला पड़ जायेगा, चाँद से उसकी चाँदनी नहीं छिटकेगी आसमान से तारे गिरने लगेंगे और आकाश में महाशक्तियाँ झकझोर दी जायेंगी।’ यशायाह 13:10; 34:4
אז אות בן האדם יראה בשמים וספדו כל משפחות הארץ וראו את בן האדם בא עם ענני השמים בגבורה וכבוד רב׃
“उस समय मनुष्य के पुत्र के आने का संकेत आकाश में प्रकट होगा। तब पृथ्वी पर सभी जातियों के लोग विलाप करेंगे और वे मनुष्य के पुत्र को शक्ति और महिमा के साथ स्वर्ग के बादलों में प्रकट होते देखेंगे।
וישלח את מלאכיו בקול שופר גדול ויקבצו את בחיריו מארבע הרוחות למקצה השמים ועד קצה השמים׃
वह ऊँचे स्वर की तुरही के साथ अपने दूतों को भेजेगा। फिर वे स्वर्ग के एक छोर से दूसरे छोर तक सब कहीं से अपने चुने हुए लोगों को इकट्ठा करेगा।
למדו נא את משל התאנה כאשר ירטב ענפה ופרחו עליה ידעתם כי קרוב הקיץ׃
“अंजीर के पेड़ से शिक्षा लो। जैसे ही उसकी टहनियाँ कोमल हो जाती हैं और कोंपलें फूटने लगती हैं तुम लोग जान जाते हो कि गर्मियाँ आने को हैं।
כן גם אתם בראותכם את כל אלה דעו כי קרוב הוא לפתח׃
वैसे ही जब तुम यह सब घटित होते हुए देखो तो समझ जाना कि वह समय निकट आ पहुँचा है, बल्कि ठीक द्वार तक।
אמן אמר אני לכם כי לא יעבר הדור הזה עד אשר יהיו כל אלה׃
मैं तुम लोगों से सत्य कहता हूँ कि इस पीढ़ी के लोगों के जीते जी ही ये सब बातें घटेंगी।
השמים והארץ יעברו ודברי לא יעברון׃
चाहे धरती और आकाश मिट जायें किन्तु मेरा वचन कभी नहीं मिटेगा।”
אך היום ההוא והשעה ההיא אין איש יודע אתה גם לא מלאכי השמים בלתי אבי לבדו׃
“उस दिन या उस घड़ी के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। न स्वर्ग में दूत और न स्वयं पुत्र। केवल परम पिता जानता है।
וכימי נח כן יהיה גם בואו של בן האדם׃
“जैसे नूह के दिनों में हुआ, वैसे ही मनुष्य का पुत्र का आना भी होगा।
כי כאשר בימי המבול היו אכלים ושתים נשאים נשים ונתנים אתן לאנשים עד היום אשר בא נח אל התבה׃
वैसे ही जैसे लोग जलप्रलय आने से पहले के दिनों तक खाते-पीते रहे, ब्याह-शादियाँ रचाते रहे जब तक नूह नाव पर नहीं चढ़ा।
ולא ידעו עד בוא המבול וישחת את כלם כן יהיה גם בואו של בן האדם׃
उन्हें तब तक कुछ पता नहीं चला जब तक जलप्रलय न आ गया और उन सब को बहा नहीं ले गया। “मनुष्य के पुत्र का आना भी ऐसा ही होगा।
אז יהיו שנים בשדה אחד יאסף ואחד יעזב׃
उस समय खेत में काम करते दो आदमियों में से एक को उठा लिया जायेगा और एक को वहीं छोड़ दिया जायेगा।
שתים טוחנות ברחים אחת תאסף ואחת תעזב׃
चक्की पीसती दो औरतों में से एक उठा ली जायेगी और एक वहीं पीछे छोड़ दी जायेगी।
לכן שקדו כי אינכם יודעים באי זו שעה יבא אדניכם׃
“सो तुम लोग सावधान रहो क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा स्वामी कब आ जाये।
ואת זאת הבינו אשר לו ידע בעל הבית באי זו אשמורה יבא הגנב כי עתה שקד ולא הניח לחתר את ביתו׃
याद रखो यदि घर का स्वामी जानता कि रात को किस घड़ी चोर आ जायेगा तो वह सजग रहता और चोर को अपने घर में सेंध नहीं लगाने देता।
לכן היו נכונים גם אתם כי בשעה אשר לא תדמו יבוא בן האדם׃
इसलिए तुम भी तैयार रहो क्योंकि तुम जब उसकी सोच भी नहीं रहे होंगे, मनुष्य का पुत्र आ जायेगा।
מי הוא אפוא העבד הנאמן והנבון אשר הפקידו אדניו על בני ביתו לתת להם את אכלם בעתו׃
“तब सोचो वह भरोसेमंद सेवक कौन है, जिसे स्वामी ने अपने घर के सेवकों के ऊपर उचित समय उन्हें उनका भोजन देने के लिए लगाया है।
אשרי העבד אשר אדניו בבואו ימצאהו עשה כן׃
धन्य है वह सेवक जिसे उसका स्वामी जब आता है तो कर्तव्य करते पाता है।
אמן אמר אני לכם כי יפקידהו על כל אשר לו׃
मैं तुमसे सत्य कहता हूँ वह स्वामी उसे अपनी समूची सम्पत्ति का अधिकारी बना देगा।
ואם העבד הרע יאמר בלבו בשש אדני לבוא׃
“दूसरी तरफ़ सोचो एक बुरा दास है, जो अपने मन में कहता है मेरा स्वामी बहुत दिनों से वापस नहीं आ रहा है।
ויחל להכות את חבריו ואכל ושתה עם הסובאים׃
सो वह अपने साथी दासों से मार पीट करने लगता है और शराबियों के साथ खाना पीना शुरु कर देता है।
בוא יבוא אדני העבד ההוא ביום לא יצפה ובשעה לא ידע׃
तो उसका स्वामी ऐसे दिन आ जायेगा जिस दिन वह उसके आने की सोचता तक नहीं और जिसका उसे पता तक नहीं।
וישסף אתו וישים את חלקו עם החנפים שם תהיה היללה וחרק השנים׃
और उसका स्वामी उसे बुरी तरह दण्ड देगा और कपटियों के बीच उसका स्थान निश्चित करेगा जहाँ बस लोग रोते होंगे और दाँत पीसते होंगे।