Proverbs 8

智慧岂不呼叫?聪明岂不发声?
क्या सुबुद्धि तुझको पुकारती नहीं है? क्या समझबूझ ऊँची आवाज नहीं देती?
她在道旁高处的顶上,在十字路口站立,
वह राह के किनारे ऊँचे स्थानों पर खड़ी रहती है जहाँ मार्ग मिलते हैं।
在城门旁,在城门口,在城门洞,大声说:
वह नगर को जाने वाले द्वारों के सहारे उपर सिंह द्वार के ऊपर पुकार कर कहती है,
众人哪,我呼叫你们,我向世人发声。
“हे लोगों, मैं तुमको पुकारती हूँ, मैं सारी मानव जाति हेतु आवाज़ उठाती हूँ।
说:愚蒙人哪,你们要会悟灵明;愚昧人哪,你们当心里明白。
अरे भोले लोगों! दूर दृष्टि प्राप्त करो, तुम, जो मूर्ख बने हो, समझ बूझ अपनाओ।
你们当听,因我要说极美的话;我张嘴要论正直的事。
सुनो! क्योंकि मेरे पास कहने को उत्तम बातें हैं, अपना मुख खोलती हूँ, जो कहने को उचित हैं।
我的口要发出真理;我的嘴憎恶邪恶。
मेरे मुख से तो वही निकलता है जो सत्य हैं, क्योंकि मेरे होंठों को दुष्टता से घृणा हैं।
我口中的言语都是公义,并无弯曲乖僻。
मेरे मुख के सभी शब्द न्यायपूर्ण होते हैं कोई भी कुटिल, अथवा भ्रान्त नहीं हैं।
有聪明的,以为明显,得知识的,以为正直。
विचारशील जन के लिये वे सब साफ़ है और ज्ञानी जन के लिये सब दोष रहित है।
你们当受我的教训,不受白银;宁得知识,胜过黄金。
चाँदी नहीं बल्कि तू मेरी शिक्षा ग्रहण कर उत्तम स्वर्ग नहीं बल्कि तू ज्ञान ले।
因为智慧比珍珠(或译:红宝石)更美;一切可喜爱的都不足与比较。
सुबुद्धि, रत्नों, मणि माणिकों से अधिक मूल्यवान है। तेरी ऐसी मनचाही कोई वस्तु जिससे उसकी तुलना हो।”
我─智慧以灵明为居所,又寻得知识和谋略。
“मैं सुबुद्धि, विवेक के संग रहती हूँ, मैं ज्ञान रखती हूँ, और भले—बुरे का भेद जानती हूँ।
敬畏耶和华在乎恨恶邪恶;那骄傲、狂妄,并恶道,以及乖谬的口,都为我所恨恶。
यहोवा का डरना, पाप से घृणा करना है। गर्व और अहंकार, कुटिल व्यवहार और पतनोन्मुख बातों से मैं घृणा करती हूँ।
我有谋略和真知识;我乃聪明,我有能力。
मेरे परामर्श और न्याय उचित होते हैं। मेरे पास समझ—बूझ और सामर्थ्य है।
帝王借我坐国位;君王借我定公平。
मेरे ही साहारे राजा राज्य करते हैं, और शासक नियम रचते हैं, जो न्याय पूर्ण है।
王子和首领,世上一切的审判官,都是借我掌权。
मेरी ही सहायता से धरती के सब महानुभाव शासक राज चलाते हैं।
爱我的,我也爱他;恳切寻求我的,必寻得见。
जो मुझसे प्रेम करते हैं, मैं भी उन्हें प्रेम करती हूँ, मुझे जो खोजते हैं, मुझको पा लेते हैं।
丰富尊荣在我;恒久的财并公义也在我。
सम्पत्तियाँ और आदर मेरे साथ हैं। मैं खरी सम्पत्ति और यश देती हूँ।
我的果实胜过黄金,强如精金;我的出产超乎高银。
मेरा फल स्वर्ण से उत्तम है। मैं जो उपजाती हूँ, वह शुद्ध चाँदी से अधिक है।
我在公义的道上走,在公平的路中行,
मैं न्याय के मार्ग के सहारे नेकी की राह पर चलती रहती हूँ।
使爱我的,承受货财,并充满他们的府库。
मुझसे जो प्रेम करते उन्हें मैं धन देती हूँ, और उनके भण्डार भर देती हूँ।
在耶和华造化的起头,在太初创造万物之先,就有了我。
“यहोवा ने मुझे अपनी रचना के प्रथम अपने पुरातन कर्मो से पहले ही रचा है।
从亘古,从太初,未有世界以前,我已被立。
मेरी रचना सनातन काल से हुई। आदि से, जगत की रचना के पहले से हुई।
没有深渊,没有大水的泉源,我已生出。
जब सागर नहीं थे, जब जल से लबालब सोते नहीं थे, मुझे जन्म दिया गया।
大山未曾奠定,小山未有之先,我已生出。
मुझे पर्वतों—पहाड़ियों की स्थापना से पहले ही जन्म दिया गया।
耶和华还没有创造大地和田野,并世上的土质,我已生出。
धरती की रचना, या उसके खेत अथवा जब धरती के धूल कण रचे गये।
他立高天,我在那里;他在渊面的周围,划出圆圈。
मेरा अस्तित्व उससे भी पहले वहाँ था। जब उसने आकाश का वितान ताना था और उसने सागर के दूसरे छोर पर क्षितिज को रेखांकित किया था।
上使穹苍坚硬,下使渊源稳固,
उसने जब आकाश में सघन मेघ टिकाये थे, और गहन सागर के स्रोत निर्धारित किये,
为沧海定出界限,使水不越过他的命令,立定大地的根基。
उसने समुद्र की सीमा बांधी थी जिससे जल उसकी आज्ञा कभी न लाँघे, धरती की नीवों का सूत्रपात उसने किया, तब मैं उसके साथ कुशल शिल्पी सी थी।
那时,我在他那里为工师,日日为他所喜爱,常常在他面前踊跃,
मैं दिन—प्रतिदिन आनन्द से परिपूर्ण होती चली गयी। उसके सामने सदा आनन्द मनाती।
踊跃在他为人预备可住之地,也喜悦住在世人之间。
उसकी पूरी दुनिया से मैं आनन्दित थी। मेरी खुशी समूची मानवता थी।
众子啊,现在要听从我,因为谨守我道的,便为有福。
“तो अब, मेरे पुत्रों, मेरी बात सुनो। वो धन्य है! जो जन मेरी राह पर चलते हैं।
要听教训就得智慧,不可弃绝。
मेरे उपदेश सुनो और बुद्धिमान बनो। इनकी उपेक्षा मत करो।
听从我、日日在我门口仰望、在我门框旁边等候的,那人便为有福。
वही जन धन्य है, जो मेरी बात सुनता और रोज मेरे द्वारों पर दृष्टि लगाये रहता एवं मेरी ड्योढ़ी पर बाट जोहता रहता है।
因为寻得我的,就寻得生命,也必蒙耶和华的恩惠。
क्योंकि जो मुझको पा लेता वही जीवन पाता और वह यहोवा का अनुग्रह पाता है।
得罪我的,却害了自己的性命;恨恶我的,都喜爱死亡。
किन्तु जो मुझको, पाने में चूकता, वह तो अपनी ही हानि करता है। मुझसे जो भी जन सतत बैर रखते हैं, वे जन तो मृत्यु के प्यारे बन जाते हैं!”