Mark 1

यह परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के शुभ संदेश का प्रारम्भ है।
 神的儿子,耶稣基督福音的起头。
भविष्यवक्ता यशायाह की पुस्तक में लिखा है कि: “सुन! मैं अपने दूत को तुझसे पहले भेज रहा हूँ। वह तेरे लिये मार्ग तैयार करेगा।” मलाकी 3:1
正如先知以赛亚(有古卷无以赛亚三个字)书上记著说:看哪,我要差遣我的使者在你前面,预备道路。
“जंगल में किसी पुकारने वाले का शब्द सुनाई दे रहा है: ‘प्रभु के लिये मार्ग तैयार करो। और उसके लिये राहें सीधी बनाओ।’” यशायाह 40:3
在旷野有人声喊著说:预备主的道,修直他的路。
यूहन्ना लोगों को जंगल में बपतिस्मा देते आया था। उसने लोगों से पापों की क्षमा के लिए मन फिराव का बपतिस्मा लेने को कहा।
照这话,约翰来了,在旷野施洗,传悔改的洗礼,使罪得赦。
फिर समूचे यहूदिया देश के और यरूशलेम के लोग उसके पास गये और उस ने यर्दन नदी में उन्हें बपतिस्मा दिया। क्योंकि उन्होंने अपने पाप मान लिये थे।
犹太全地和耶路撒冷的人,都出去到约翰那里,承认他们的罪,在约旦河里受他的洗。
यूहन्ना ऊँट के बालों के बने वस्त्र पहनता था और कमर पर चमड़े की पेटी बाँधे रहता था। वह टिड्डियाँ और जंगली शहद खाया करता था।
约翰穿骆驼毛的衣服腰束皮带,吃的是蝗虫、野蜜。
वह इस बात का प्रचार करता था: “मेरे बाद मुझसे अधिक शक्तिशाली एक व्यक्ति आ रहा है। मैं इस योग्य भी नहीं हूँ कि झुक कर उसके जूतों के बन्ध तक खोल सकूँ।
他传道说:有一位在我以后来的,能力比我更大,我就是弯腰给他解鞋带也是不配的。
मैं तुम्हें जल से बपतिस्मा देता हूँ किन्तु वह पवित्र आत्मा से तुम्हें बपतिस्मा देगा।”
我是用水给你们施洗,他却要用圣灵给你们施洗。
उन दिनों ऐसा हुआ कि यीशु नासरत से गलील आया और यर्दन नदी में उसने यूहन्ना से बपतिस्मा लिया।
那时,耶稣从加利利的拿撒勒来,在约旦河里受了约翰的洗。
जैसे ही वह जल से बाहर आया उसने आकाश को खुले हुए देखा। और देखा कि एक कबूतर के रूप में आत्मा उस पर उतर रहा है।
他从水里一上来,就看见天裂开了,圣灵彷彿鸽子,降在他身上。
फिर आकाशवाणी हुई: “तू मेरा पुत्र है, जिसे मैं प्यार करता हूँ। मैं तुझ से बहुत प्रसन्न हूँ।”
又有声音从天上来,说:你是我的爱子,我喜悦你。
फिर आत्मा ने उसे तत्काल बियाबान जंगल में भेज दिया।
圣灵就把耶稣催到旷野里去。
जहाँ चालीस दिन तक शैतान उसकी परीक्षा लेता रहा। वह जंगली जानवरों के साथ रहा और स्वर्गदूतों ने उसकी सेवा करते रहे।
他在旷野四十天,受撒但的试探,并与野兽同在一处,且有天使来伺候他。
यूहन्ना को बंदीगृह में डाले जाने के बाद यीशु गलील आया। और परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार का प्रचार करने लगा।
约翰下监以后,耶稣来到加利利,宣传 神的福音,
उसने कहा, “समय पूरा हो चुका है। परमेश्वर का राज्य आ रहा है। मन फिराओ और सुसमाचार में विश्वास करो।”
说:日期满了, 神的国近了。你们当悔改,信福音!
जब यीशु गलील झील के किनारे से हो कर जा रहा था उसने शमौन और शमौन के भाई अन्द्रियास को देखा। क्योंकि वे मछुआरा थे इसलिए झील में जाल डाल रहे थे।
耶稣顺著加利利的海边走,看见西门和西门的兄弟安得烈在海里撒网;他们本是打鱼的。
यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे आओ, और मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुआरा बनाऊँगा।”
耶稣对他们说:来跟从我,我要叫你们得人如得鱼一样。
उन्होंने तुरंत अपने जाल छोड़ दिये और उसके पीछे चल पड़े।
他们就立刻舍了网,跟从了他。
फिर थोड़ा आगे बड़ कर यीशु ने जब्दी के बेटे याकूब और उसके भाई यूहन्ना को देखा। वे अपनी नाव में जालों की मरम्मत कर रहे थे।
耶稣稍往前走,又见西庇太的儿子雅各和雅各的兄弟约翰在船上补网。
उसने उन्हें तुरंत बुलाया। सो वे अपने पिता जब्दी को मज़दूरों के साथ नाव में छोड़ कर उसके पीछे चल पड़े।
耶稣随即招呼他们,他们就把父亲西庇太和雇工人留在船上,跟从耶稣去了。
और कफरनहूम पहुँचे। फिर अगले सब्त के दिन यीशु आराधनालय में गया और लोगों को उपदेश देने लगा।
到了迦百农,耶稣就在安息日进了会堂教训人。
उसके उपदेशों पर लोग चकित हुए। क्योंकि वह उन्हें किसी शास्त्र ज्ञाता की तरह नहीं बल्कि एक अधिकारी की तरह उपदेश दे रहा था।
众人很希奇他的教训;因为他教训他们,正像有权柄的人,不像文士。
उनकी यहूदी आराधनालय में संयोग से एक ऐसा व्यक्ति भी था जिसमें कोई दुष्टात्मा समायी थी। वह चिल्ला कर बोला,
在会堂里,有一个人被污鬼附著。他喊叫说:
“नासरत के यीशु! तुझे हम से क्या चाहिये? क्या तू हमारा नाश करने आया है? मैं जानता हूँ तू कौन है, तू परमेश्वर का पवित्र जन है।”
说拿撒勒人耶稣,我们与你有什么相干?你来灭我们么?我知道你是谁,乃是 神的圣者。
इस पर यीशु ने झिड़कते हुए उससे कहा, “चुप रह! और इसमें से बाहर निकल!”
耶稣责备他说:不要作声!从这人身上出来吧。
दुष्टात्मा ने उस व्यक्ति को झिंझोड़ा और वह ज़ोर से चिल्लाती हुई उसमें से निकल गयी।
污鬼叫那人抽了一阵疯,大声喊叫,就出来了。
हर व्यक्ति चकित हो उठा। इतना चकित, कि सब आपस में एक दूसरे से पूछने लगे, “यह क्या है? अधिकार के साथ दिया गया एक नया उपदेश! यह दुष्टात्माओं को भी आज्ञा देता है और वे उसे मानती हैं।”
众人都惊讶,以致彼此对问说:这是什么事?是个新道理啊!他用权柄吩咐污鬼,连污鬼也听从了他。
इस तरह गलील और उसके आसपास हर कहीं यीशु का नाम जल्दी ही फैल गया।
耶稣的名声就传遍了加利利的四方。
फिर वे आराधनालय से निकल कर याकूब और यूहन्ना के साथ सीधे शमौन और अन्द्रियास के घर पहुँचे।
他们一出会堂,就同著雅各、约翰,进了西门和安得烈的家。
शमौन की सास ज्वर से पीड़ित थी इसलिए उन्होंने यीशु को तत्काल उसके बारे में बताया।
西门的岳母正害热病躺著,就有人告诉耶稣。
यीशु उसके पास गया और हाथ पकड़ कर उसे उठाया। तुरंत उसका ज्वर उतर गया और वह उनकी सेवा करने लगी।
耶稣进前拉著他的手,扶他起来,热就退了,他就服事他们。
सूरज डूबने के बाद जब शाम हुई तो वहाँ के लोग सभी रोगियों और दुष्टात्माओं से पीड़ित लोगों को उसके पास लाये।
天晚日落的时候,有人带著一切害病的,和被鬼附的,来到耶稣跟前。
सारा नगर उसके द्वार पर उमड़ पड़ा।
合城的人都聚集在门前。
उसने तरह तरह के रोगों से पीड़ित बहुत से लोगों को चंगा किया और बहुत से लोगों को दुष्टात्माओं से छुटकारा दिलाया। क्योंकि वे उसे जानती थीं इसलिये उसने उन्हें बोलने नहीं दिया।
耶稣治好了许多害各样病的人,又赶出许多鬼,不许鬼说话,因为鬼认识他。
अँधेरा रहते, सुबह सवेरे वह घर छोड़ कर किसी एकांत स्थान पर चला गया जहाँ उसने प्रार्थना की।
次日早晨,天未亮的时候,耶稣起来,到旷野地方去,在那里祷告。
किन्तु शमौन और उसके साथी उसे ढूँढने निकले
西门和同伴追了他去,
और उसे पा कर बोले, “हर व्यक्ति तेरी खोज में है।”
遇见了就对他说:众人都找你。
इस पर यीशु ने उनसे कहा, “हमें दूसरे नगरों में जाना ही चाहिये ताकि वहाँ भी उपदेश दिया जा सके क्योंकि मैं इसी के लिए आया हूँ।”
耶稣对他们说:我们可以往别处去,到邻近的乡村,我也好在那里传道,因为我是为这事出来的。
इस तरह वह गलील में सब कहीं उनकी आराधनालयों में उपदेश देता और दुष्टात्माओं को निकालता गया।
于是在加利利全地,进了会堂,传道,赶鬼。
फिर एक कोढ़ी उसके पास आया। उसने उसके सामने झुक कर उससे विनती की और कहा, “यदि तू चाहे, तो तू मुझे ठीक कर सकता है।”
有一个长大痲疯的来求耶稣,向他跪下,说:你若肯,必能叫我洁净了。
उसे उस पर गुस्सा आया और उसने अपना हाथ फैला कर उसे छुआ और कहा, “मैं चाहता हूँ कि तुम अच्छे हो जाओ!”
耶稣动了慈心,就伸手摸他,说:我肯,你洁净了吧!
और उसे तत्काल कोढ़ से छुटकारा मिल गया। वह पूरी तरह शुद्ध हो गया।
大痲疯即时离开他,他就洁净了。
यीशु ने उसे कड़ी चेतावनी दी और तुरन्त भेज दिया।
耶稣严严的嘱咐他,就打发他走,
यीशु ने उससे कहा, “देख इसके बारे में तू किसी को कुछ नहीं बताना। किन्तु याजक के पास जा और उसे अपने आप को दिखा। और मूसा के नियम के अनुसार अपने ठीक होने की भेंट अर्पित कर ताकि हर किसी को तेरे ठीक होने की साक्षी मिले।”
对他说:你要谨慎,什么话都不可告诉人,只要去把身体给祭司察看,又因为你洁净了,献上摩西所吩咐的礼物,对众人作证据。
परन्तु वह बाहर जाकर खुले तौर पर इस बारे में लोगों से बातचीत करके इसका प्रचार करने लगा। इससे यीशु फिर कभी नगर में खुले तौर पर नहीं जा सका। वह एकांत स्थानों में रहने लगा किन्तु लोग हर कहीं से उसके पास आते रहे।
那人出去,倒说许多的话,把这件事传扬开了,叫耶稣以后不得再明明的进城,只好在外边旷野地方。人从各处都就了他来。