Proverbs 29

Hvo Nakken gør stiv, skønt revset tit, han knuses brat uden Lægedom.
जो घुड़कियाँ खाकर भी अकड़ा रहता है, वह अचानक नष्ट हो जायेगा। उसका उपाय तक नहीं बचेगा।
Er der mange retfærdige, glædes Folket, men råder de gudløse, sukker Folket.
जब धर्मी जन का विकास होता है, तो लोग आनन्द मनाते हैं। जब दुष्ट शासक बन जाता है तो लोग कराहते हैं।
Hvo Visdom elsker, glæder sin Fader, hvo Skøger omgås, bortødsler Gods.
ऐसा जन जो विवेक से प्रेम रखता है, पिता को आनन्द पहुँचाता है। किन्तु जो वेश्याओं की संगत करता है, अपना धन खो देता है।
Kongen grundfæster Landet med Ret, en Udsuger lægger det øde.
न्याय से राजा देश को स्थिरता देता है। किन्तु राजा लालची होता तो लोग उसे घूँस देते है अपना काम करवाने के लिये। तब देश दुर्बल हो जाता है।
Mand, der smigrer sin Næste, breder et Net for hans Fod.
जो अपने साथी की चापलूसी करता है वह अपने पैरों के लिये जाल पसारता है।
I sin Brøde hildes den onde, den retfærdige jubler af Glæde.
पापी स्वयं अपने जाल में फंसता है। किन्तु एक धर्मी गाता और प्रसन्न होता है।
Den retfærdige kender de ringes Retssag; den gudløse skønner intet.
सज्जन चाहते हैं कि गरीबों को न्याय मिले किन्तु दुष्टों को उनकी तनिक चिन्ता नहीं होती।
Spottere ophidser Byen, men Vismænd, de stiller Vrede.
जो ऐसा सोचते हैं कि हम दूसरों से उत्तम हैं, वे विपत्ति उपजाते और सारे नगर को अस्त—व्यस्त कर देते हैं। किन्तु जो बुद्धिमान होते हैं, शान्ति को स्थापित करते हैं।
Går Vismand i Rette med Dåre, vredes og ler han, alt preller af.
बुद्धिमान जन यदि मूर्ख के साथ में वाद—विवाद सुलझाना चाहता है, तब मूर्ख कुतर्क करता है और उल्टी—सीधी बातें करता जिससे दोनों के बीच सन्धि नहीं हो पाती।
De blodtørstige hader lydefri Mand, de retsindige tager sig af ham.
खून के प्यासे लोग, सच्चे लोगों से घृणा करते हैं। और वे उन्हें मार डालना चाहते हैं।
En Tåbe slipper al sin Voldsomhed løs, Vismand stiller den omsider.
मूर्ख मनुष्य को तो बहुत शीध्र क्रोध आता है। किन्तु बुद्धिमान धीरज धरके अपने पर नियंत्रण रखता है।
En Fyrste, som lytter til Løgnetale, får lufter gudløse Tjenere.
यदि एक शासक झूठी बातों को महत्व देता है तो उसके अधिकारी सब भ्रष्ट हो जाते हैं।
Fattigmand og Blodsuger mødes, HERREN giver begges Øjne Glans.
एक हिसाब से गरीब और जो व्यक्ति को लूटता है, वह समान है। यहोवा ने ही दोनों को बनाया है।
En Konge, der dømmer de ringe med Ret, hans Trone står fast evindelig.
यदि कोई राजा गरीबों पर न्यायपूर्ण रहता है तो उसका शासन सुदीर्घ काल बना रहेगा।
Ris og Revselse, det giver Visdom, uvorn Dreng gør sin Moder Skam.
दण्ड और डाँट से सुबुद्धि मिलती है किन्तु यदि माता—पिता मनचाहा करने को खुला छोड़ दे, तो वह निज माता का लज्जा बनेगा।
Bliver mange gudløse tiltager Synd; retfærdige ser med Fryd deres Fald.
दुष्ट के राज्य में पाप, पनप जाते हैं किन्तु अन्तिम विजय तो सज्जन की होती है।
Tugt din Søn, så kvæger han dig og bringer din Sjæl, hvad der smager.
पुत्र को दण्डित कर जब वह अनुचित करे, फिर तो तुझे उस पर सदा ही गर्व रहेगा। वह तेरी लज्जा का कारण कभी नहीं होगा।
Uden Syner forvildes et Folk; salig den, der vogter på Loven.
यदि कोई देश परमेश्वर की राह पर नहीं चलता तो उसे देश में शांति नहीं होगी। वह देश जो परमेश्वर की व्यवस्था पर चलता, आनन्दित रहेगा।
Med Ord lader Træl sig ikke tugte, han fatter dem vel, men adlyder ikke.
केवल शब्द मात्र से दास नहीं सुधरता है। चाहे वह तेरे बात को समझ ले, किन्तु उसका पालन नहीं करेगा।
Ser du en Mand, der er hastig til Tale, for en Tåbe er der snarere Håb end for ham.
यदि कोई बिना विचारे हुए बोलता है तो उसके लिये कोई आशा नहीं। अधिक आशा होती है एक मूर्ख के लिये अपेक्षा उस जन के जो विचार बिना बोले।
Forvænner man sin Træl fra ung, vil han til sidst være Herre.
यदि तू अपने दास को सदा वह देगा जो भी वह चाहे, तो अंत में— वह तेरा एक उत्तम दास नहीं रहेगा।
Hidsig Mand vækker Strid, vredladen Mand gør megen Synd.
क्रोधी मनुष्य मतभेद भड़काता है, और ऐसा जन जिसको क्रोध आता हो, बहुत से पापों का अपराधी बनता है।
Et Menneskes Hovmod ydmyger ham, den ydmyge opnår Ære.
मनुष्य को अहंकार नीचा दिखाता है, किन्तु वह व्यक्ति जिसका हृदय विनम्र होता आदर पाता है।
Hæleren hader sit Liv, han hører Forbandelsen, men melder intet.
जो चोर का संग पकड़ता है वह अपने से शत्रुता करता है; क्योंकि न्यायालय में जब उस पर सच उगलने को जोर पड़ता है तो वह कुछ भी कहने से बहुत डरा रहता है।
Frygt for Mennesker leder i Snare, men den, der stoler på HERREN, er bjærget.
भय मनुष्य के लिये फँदा प्रमाणित होता है, किन्तु जिसकी आस्था यहोवा पर रहती है, सुरक्षित रहता है।
Mange søger en Fyrstes Gunst; Mands Ret er dog fra HERREN.
बहुत लोग राजा के मित्र होना चाहते हैं, किन्तु वह यहोवा ही है जो जन का सच्चा न्याय करता है।
Urettens Mand er retfærdiges Gru, hvo redeligt vandrer, gudløses Gru.
सज्जन घृणा करते हैं ऐसे उन लोगों से जो सच्चे नहीं होते; और दुष्ट सच्चे लोगों से घृणा रखते हैं।