Proverbs 24

Vær ikke misunnelig på onde mennesker, og ha ikke lyst til å være med dem!
दुष्ट जन से तू कभी मत होड़कर। उनकी संगत की तू चाहत मत कर।
For deres hjerte tenker bare på å ødelegge, og deres leber taler ulykke.
क्योंकि उनके मन हिंसा की योजनाएँ रचते और उनके होंठ दुःख देने की बातें करते हैं।
Ved visdom bygges et hus, og ved forstand blir det trygget,
बुद्धि से घर का निर्माण हो जाता है, और समझ—बूझ से ही वह स्थिर रहता है।
og ved kunnskap fylles kammerne med all slags kostelig og herlig gods.
ज्ञान के द्वारा उसके कक्ष अद्भुत और सुन्दर खजानों से भर जाते हैं।
En vis mann er sterk, og en kyndig mann øker sin kraft.
बुद्धिमान जन में महाशक्ति होती है और ज्ञानी पुरुष शक्ति को बढ़ाता है।
Du skal søke veiledning når du fører krig; hvor det er mange rådgivere, er det frelse.
युद्ध लड़ने के लिये परामर्श चाहिये और विजय पाने को बहुत से सलाहकार।
Visdom er for høi for dåren; i byporten lukker han ikke sin munn op.
मूर्ख बुद्धि को नहीं समझता। लोग जब महत्वपूर्ण बातों की चर्चा करते हैं तो मूर्ख समझ नहीं पाता।
Den som tenker ut onde råd, blir kalt en renkesmed.
षड्यन्त्रकारी वही कहलाता है, जो बुरी योजनाएँ बनाता रहता है।
Dårskaps råd er synd, og en spotter er en vederstyggelighet blandt folk.
मूर्ख की योजनायें पाप बन जाती है और निन्दक जन को लोग छोड़ जाते हैं।
Viser du dig motløs på trengselens dag, så er din kraft ringe.
यदि तू विपत्ति में हिम्मत छोड़ बैठेगा, तो तेरी शक्ति कितनी थोड़ी सी है।
Frels dem som hentes til døden, og hold tilbake dem som føres skjelvende bort til retterstedet!
यदि किसी की हत्या का कोई षड्यन्त्र रचे तो उसको बचाने का तुझे यत्न करना चाहिये।
Når du sier: Se, vi visste ikke noget om det, mon da ikke han skjønner det, han som veier hjertene, og han som gir akt på din sjel, mon ikke han vet det og gjengjelder enhver efter hans gjerninger?
तू ऐसा नहीं कह सकता, “मुझे इससे क्या लेना।” यहोवा जानता है सब कुछ और यह भी वह जानता है किस लिये तू काम करता है यहोवा तुझको देखता रहता है। तेरे भीतर की जानता है और वह तुझको यहोवा तेरे कर्मो का प्रतिदान देगा।
Et honning, min sønn, for den er god, og fin honning er søt for din gane!
हे मेरे पुत्र, तू शहद खाया कर क्योंकि यह उत्तम है। यह तुझे मीठा लगेगा।
Akt visdommen like så gagnlig for din sjel! Har du funnet den, så er det en fremtid for dig, og ditt håp skal ikke bli til intet.
इसी तरह यह भी तू जान ले कि आत्मा को तेरी बुद्धि मीठी लगेगी, यदि तू इसे प्राप्त करे तो उसमें निहित है तेरी भविष्य की आशा और वह तेरी आशा कभी भंग नहीं होगी।
Lur ikke som en ugudelig på den rettferdiges bolig, ødelegg ikke hans hjem!
धर्मी मनुष्य के घर के विरोध में लुटेरे के समान घात में मत बैठ और उसके निवास पर मत छापा मार।
For syv ganger faller den rettferdige og står op igjen, men de ugudelige kastes over ende når ulykken kommer.
क्योंकि एक नेक चाहे सात बार गिरे, फिर भी उठ बैठेगा। किन्तु दुष्ट जन विपत्ति में डूब जाता है।
Når din fiende faller, må du ikke glede dig, og når han snubler, må ikke ditt hjerte fryde sig,
शत्रु के पतन पर आनन्द मत कर। जब उसे ठोकर लगे, तो अपना मन प्रसन्न मत होने दे।
forat ikke Herren skal se det og mislike det, så han vender sin vrede fra ham.
यदि तू ऐसा करेगा, तो यहोवा देखेगा और वह यहोवा की आँखों में आ जायेगा एवं वह तुझसे प्रसन्न नहीं रहेगा। फिर सम्भव है कि वह तेरे उस शत्रु की ही सहायता करे।
La ikke din vrede optendes over de onde, bli ikke harm over de ugudelige!
तू दुर्जनों के साथ कभी ईर्ष्या मत रख, कहीं तुझे उनके संग विवाद न करना पड़ जाये।
For de onde har ingen fremtid, de ugudeliges lampe slukner.
क्योंकि दुष्ट जन का कोई भविष्य नहीं है। दुष्ट जन का दीप बुझा दिया जायेगा।
Frykt Herren, min sønn, og kongen! Med folk som setter sig op mot dem, må du ikke ha noget å gjøre;
हे मेरे पुत्र, यहोवा का भय मान और विद्रोहियों के साथ कभी मत मिल।
for ulykken kommer brått over dem, og ødeleggelsen fra dem begge - hvem kjenner den?
क्योंकि वे दोनों अचानक नाश ढाह देंगे उन पर; और कौन जानता है कितनी भयानक विपत्तियाँ वे भेज दें।
Også disse ordsprog er av vismenn: Dommeren bør ikke gjøre forskjell på folk.
ये सुक्तियाँ भी बुद्धिमान जनों की है: न्याय में पक्षपात करना उचित नहीं है।
Den som sier til den skyldige: Du er uskyldig, ham vil folkeslagene forbanne, ham vil folkene ønske ondt over;
ऐसा जन जो अपराधी से कहता है, “तू निरपराध है” लोग उसे कोसेंगे और जातियाँ त्याग देंगी।
men dem som straffer ham, skal det gå vel, og lykke og velsignelse skal komme over dem.
किन्तु जो अपराधी को दण्ड देंगे, सभी जन उनसे हर्षित रहेंगे और उनपर आर्शीवाद की वर्षा होगी।
Kyss på leber gir den som svarer med rette ord.
निर्मल उत्तर से मन प्रसन्न होता है, जैसे अधरों पर चुम्बन अंकित कर दे।
Fullfør din gjerning der ute og gjør den ferdig på marken! Siden kan du bygge ditt hus.
पहले बाहर खेतों का काम पूरा कर लो इसके बाद में तुम अपना घर बनाओ।
Vær ikke vidne mot din næste uten årsak! Eller skulde du gjøre svik med dine leber?
अपने पड़ोसी के विरुद्ध बिना किसी कारण साक्षी मत दो। अथवा तुम अपनी वाणी का किसी को छलने में मत प्रयोग करो।
Si ikke: Som han har gjort mot mig, således vil jeg gjøre mot ham; jeg vil gjengjelde enhver efter hans gjerninger.
मत कहे ऐसा, “उसके साथ मैं भी ठीक वैसा ही करूँगा, मेरे साथ जैसा उसने किया है; मैं उसके साथ जैसे को तैसा करूँगा।”
Jeg kom gående forbi en lat manns mark, et uforstandig menneskes vingård,
मैं आलसी के खेत से होते हुए गुजरा जो अंगूर के बाग के निकट था जो किसी ऐसे मनुष्य का था, जिसको उचित—अनुचित का बोध नहीं था।
og se, den var helt overgrodd med tistler; nesler skjulte dens bunn, og stengjerdet om den var revet ned.
कंटीली झाड़ियाँ निकल आयीं थी हर कहीं खरपतवार से खेत ढक गया था। और बाड़ पत्थर की खंडहर हो रही थी।
Og jeg, jeg blev det var, jeg gav akt på det; jeg så det og tok lærdom av det:
जो कुछ मैंने देखा, उस पर मन लगा कर सोचने लगा। जो कुछ मैंने देखा, उससे मुझको एक सीख मिली।
Sier du: La mig ennu sove litt, blunde litt, folde mine hender litt og hvile -
जरा एक झपकी, और थोड़ी सी नींद, थोड़ा सा सुस्ताना, धर कर हाथों पर हाथ। (दरिद्रता को बुलाना है)
så kommer armoden over dig som en landstryker, og nøden som en mann med skjold.
वह तुझ पर टूट पड़ेगी जैसे कोई लुटेरा टूट पड़ता है, और अभाव तुझ पर टूट पड़ेगा जैसे कोई शस्त्र धारी टूट पड़ता है।