Matthew 27

अलख सुबह सभी प्रमुख याजकों और यहूदी बुज़ुर्ग नेताओं ने यीशु को मरवा डालने के लिए षड्‌यन्त्र रचा।
ויהי לפנות הבקר ויתיעצו כל ראשי הכהנים וזקני העם על ישוע להמיתו׃
फिर वे उसे बाँध कर ले गये और राज्यपाल पिलातुस को सौंप दिया।
ויאסרו אתו ויוליכהו משם וימסרהו אל פונטיוס פילטוס ההגמון׃
यीशु को पकड़वाने वाले यहूदा ने जब देखा कि यीशु को दोषी ठहराया गया है, तो वह बहुत पछताया और उसने प्रमुख याजकों और बुज़ुर्ग यहूदी नेताओं को चाँदी के वे तीस सिक्के लौटा दिये।
וירא יהודה המסר אותו כי הרשיעהו וינחם וישב את שלשים הכסף אל הכהנים הגדולים והזקנים לאמר׃
उसने कहा, “मैंने एक निरपराध व्यक्ति को मार डालने के लिए पकड़वा कर पाप किया है।” इस पर उन लोगों ने कहा, “हमें क्या! यह तेरा अपना मामला है।”
חטאתי כי דם נקי הסגרתי והם אמרו מה לנו ולזאת אתה תראה׃
इस पर यहूदा चाँदी के उन सिक्कों को मन्दिर के भीतर फेंक कर चला गया और फिर बाहर जाकर अपने को फाँसी लगा दी।
וישלך את הכסף אל ההיכל ויפן וילך ויחנק׃
प्रमुख याजकों ने वे सिक्के उठा लिए और कहा, “हमारे नियम के अनुसार इस धन को मन्दिर के कोष में रखना उचित नहीं है क्योंकि इसका इस्तेमाल किसी को मरवाने कि लिए किया गया था।”
ויקחו ראשי הכהנים את הכסף ויאמרו לא נכון לנו לתתו אל ארון הקרבן כי מחיר דמים הוא׃
इसलिए उन्होंने उस पैसे से कुम्हार का खेत खरीदने का निर्णय किया ताकि बाहर से यरूशलेम आने वाले लोगों को मरने के बाद उसमें दफनाया जाये।
ויתיעצו ויקנו בו את שדה היוצר לקבורת הגרים׃
इसीलिये आज तक वह खेत लहू का खेत के नाम से जाना जाता है।
על כן שם השדה ההוא שדה הדם עד היום הזה׃
इस प्रकार परमेश्वर का, भविष्यवक्ता यिर्मयाह के द्वारा कहा यह वचन पूरा हुआ: “उन्होंने चाँदी के तीस सिक्के लिए, वह रकम जिसे इस्राएल के लोगों ने उसके लिये देना तय किया था।
אז נתמלא מה שנאמר ביד ירמיה הנביא ויקחו שלשים הכסף אדר היקר אשר יקר מעל בני ישראל׃
और प्रभु द्वारा मुझे दिये गये आदेश के अनुसार उससे कुम्हार का खेत खरीदा।”
ויתנו אתם אל שדה היוצר כאשר צוני יהוה׃
इसी बीच यीशु राज्यपाल के सामने पेश हुआ। राज्यपाल ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” यीशु ने कहा, “हाँ, मैं हूँ।”
וישוע העמד לפני ההגמון וישאלהו ההגמון לאמר האתה הוא מלך היהודים ויאמר ישוע אתה אמרת׃
दूसरी तरफ जब प्रमुख याजक और बुज़ुर्ग यहूदी नेता उस पर दोष लगा रहे थे तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया।
וידברו עליו שטנה הכהנים הגדולים והזקנים והוא לא ענה דבר׃
तब पिलातुस ने उससे पूछा, “क्या तू नहीं सुन रहा है कि वे तुझ पर कितने आरोप लगा रहे हैं?”
ויאמר אליו פילטוס האינך שמע כמה הם מעידים בך׃
किन्तु यीशु ने पिलातुस को किसी भी आरोप का कोई उत्तर नहीं दिया। पिलातुस को इस पर बहुत अचरज हुआ।
ולא ענהו אף דבר אחד ויתמה ההגמון עד מאד׃
फसह पर्व के अवसर पर राज्यपाल का रिवाज़ था कि वह किसी भी एक कैदी को, जिसे भीड़ चाहती थी, उनके लिए छोड़ दिया करता था।
ומנהג ההגמון היה לפטר לעם בכל חג אסיר אחד את אשר יחפצו׃
उसी समय बरअब्बा नाम का एक बदनाम कैदी वहाँ था।
ובעת ההיא היה להם אסיר ידוע ושמו בר אבא׃
सो जब भीड़ आ जुटी तो पिलातुस ने उनसे पूछा, “तुम क्या चाहते हो, मैं तुम्हारे लिये किसे छोड़ूँ, बरअब्बा को या उस यीशु को, जो मसीह कहलाता है?”
ויהי כאשר נקהלו ויאמר אליהם פילטוס את מי תחפצו כי אפטר לכם את בר אבא או את ישוע הנקרא בשם משיח׃
पिलातुस जानता था कि उन्होंने उसे डाह के कारण पकड़वाया है।
כי ידע אשר רק מקנאה מסרו אתו׃
पिलातुस जब न्याय के आसन पर बैठा था तो उसकी पत्नी ने उसके पास एक संदेश भेजा, “उस सीधे सच्चे मनुष्य के साथ कुछ मत कर बैठना। मैंने उसके बारे में एक सपना देखा है जिससे आज सारे दिन मैं बेचैन रही।”
ויהי כשבתו על כסא הדין ותשלח אליו אשתו לאמר אל יהי לך דבר עם הצדיק הזה כי בעבורו עניתי הרבה היום בחלום׃
किन्तु प्रमुख याजकों और बुज़ुर्ग यहूदी नेताओं ने भीड़ को बहकाया, फुसलाया कि वह पिलातुस से बरअब्बा को छोड़ने की और यीशु को मरवा डालने की माँग करें।
והכהנים הגדולים והזקנים פתו את המון העם לשאל להם את בר אבא ולאבד את ישוע׃
उत्तर में राज्यपाल ने उनसे पूछा, “मुझ से दोनों कैदियों में से तुम अपने लिये किसे छुड़वाना चाहते हो?” उन्होंने उत्तर दिया, “बरअब्बा को!”
ויען ההגמון ויאמר אליהם את מי משניהם תחפצו כי אפטר לכם ויאמרו את בר אבא׃
तब पिलातुस ने उनसे पूछा, “तो मैं, जो मसीह कहलाता है उस यीशु का क्या करूँ?” वे सब बोले, “उसे क्रूस पर चढ़ा दो।”
ויאמר אליהם פילטוס ומה אעשה לישוע הנקרא בשם משיח ויענו כלם יצלב׃
पिलातुस ने पूछा, “क्यों, उसने क्या अपराध किया है?” किन्तु वे तो और अधिक चिल्लाये, “उसे क्रूस पर चढ़ा दो।”
ויאמר ההגמון מה אפוא הרעה אשר עשה ויוסיפו עוד צעק לאמר יצלב׃
पिलातुस ने देखा कि अब कोई लाभ नहीं। बल्कि दंगा भड़कने को है। सो उसने थोड़ा पानी लिया और भीड़ के सामने अपने हाथ धोये, वह बोला, “इस व्यक्ति के खून से मेरा कोई सरोकार नहीं है। यह तुम्हारा मामला है।”
ויהי כראות פילטוס כי לא יועיל מאומה ורבתה עוד המהודה ויקח מים וירחץ את ידיו לעיני העם ויאמר נקי אנכי מדם הצדיק הזה אתם תראו׃
उत्तर में सब लोगों ने कहा, “इसकी मौत की जवाबदेही हम और हमारे बच्चे स्वीकार करते हैं।”
ויענו כל העם ויאמרו דמו עלינו ועל בנינו׃
तब पिलातुस ने उनके लिए बरअब्बा को छोड़ दिया और यीशु को कोड़े लगवा कर क्रूस पर चढ़ाने के लिए सौंप दिया।
אז פטר להם את בר אבא ואת ישוע הכה בשוטים וימסר אותו להצלב׃
फिर पिलातुस के सिपाही यीशु को राज्यपाल निवास के भीतर ले गये। वहाँ उसके चारों तरफ सिपाहियों की पूरी पलटन इकट्ठी हो गयी।
ויקחו אנשי הצבא אשר להגמון את ישוע ויביאהו אל בית המשפט ויאספו עליו את כל הגדוד׃
उन्होंने उसके कपड़े उतार दिये और चमकीले लाल रंग के वस्त्र पहना कर
ויפשיטו אותו את בגדיו ויעטפהו מעיל שני׃
काँटों से बना एक ताज उसके सिर पर रख दिया। उसके दाहिने हाथ में एक सरकंडा थमा दिया और उसके सामने अपने घुटनों पर झुक कर उसकी हँसी उड़ाते हुए बोले, “यहूदियों का राजा अमर रहे।”
וישרגו קצים ויעשו עטרת וישימו על ראשו וקנה בימינו ויכרעו לפניו ויתלוצצו בו לאמר שלום לך מלך היהודים׃
फिर उन्होंने उसके मुँह पर थूका, छड़ी छीन ली और उसके सिर पर मारने लगे।
וירקו בו ויקחו את הקנה ויכהו על ראשו׃
जब वे उसकी हँसी उड़ा चुके तो उसकी पोशाक उतार ली और उसे उसके अपने कपड़े पहना कर क्रूस पर चढ़ाने के लिये ले चले।
ואחרי התלוצצם בו הפשיטו אותו את המעיל וילבישהו את בגדיו ויוליכהו לצלב׃
जब वे बाहर जा ही रहे थे तो उन्हें कुरैन का रहने वाला शिमौन नाम का एक व्यक्ति मिला। उन्होंने उस पर दबाव डाला कि वह यीशु का क्रूस उठा कर चले।
ויהי בצאתם וימצאו איש קוריני ושמו שמעון ויאנסו אתו לשאת לו את צלבו׃
फिर जब वे गुलगुता (जिसका अर्थ है “खोपड़ी का स्थान।”) नामक स्थान पर पहुँचे तो
ויבאו אל המקום הנקרא גלגלתא הוא מקום גלגלת׃
उन्होंने यीशु को पित्त मिली दाखरस पीने को दी। किन्तु जब यीशु ने उसे चखा तो पीने से मना कर दिया।
ויתנו לו לשתות חמץ מזוג במרורה ויטעם ולא אבה לשתות׃
सो उन्होंने उसे क्रूस पर चढ़ा दिया और उसके वस्त्र पासा फेंक कर आपस में बाँट लिये।
ויהי כאשר צלבו אותו ויחלקו להם את בגדיו וגורל הפילו למלאת את אשר נאמר בפי הנביא יחלקו בגדי להם ועל לבושי יפילו גורל׃
इसके बाद वे वहाँ बैठ कर उस पर पहरा देने लगे।
וישבו שמה וישמרו אותו׃
उन्होंने उसका अभियोग पत्र लिखकर उसके सिर पर टाँग दिया, *“यह यहूदियों का राजा यीशु है।”*
וישימו את דבר אשמתו כתוב ממעל לראשו זה הוא ישוע מלך היהודים׃
इसी समय उसके साथ दो डाकू भी क्रूस पर चढ़ाये जा रहे थे एक उसके दाहिने ओर और दूसरा बायीं ओर।
ויצלבו אתו שני פריצים אחד לימינו ואחד לשמאלו׃
पास से जाते हुए लोग अपना सिर मटकाते हुए उसका अपमान कर रहे थे।
והעברים גדפו אותו ויניעו את ראשם׃
वे कह रहे थे, “अरे मन्दिर को गिरा कर तीन दिन में उसे फिर से बनाने वाले, अपने को तो बचा। यदि तू परमेश्वर का पुत्र है तो क्रूस से नीचे उतर आ।”
ויאמרו אתה ההרס את ההיכל ובנהו בשלשת ימים הושע לנפשך ואם בן האלהים אתה רדה מן הצלב׃
ऐसे ही महायाजक, धर्मशास्त्रियों और बुज़ुर्ग यहूदी नेताओं के साथ उसकी यह कहकर हँसी उड़ा रहे थे:
וכן הלעיגו גם ראשי הכהנים עם הסופרים והזקנים לאמר׃
“दूसरों का उद्धार करने वाला यह अपना उद्धार नहीं कर सकता! यह इस्राएल का राजा है। यह क्रूस से अभी नीचे उतरे तो हम इसे मान लें।
את אחרים הושיע ולעצמו לא יוכל להושיע אם מלך ישראל הוא ירד נא עתה מן הצלב ונאמין בו׃
यह परमेश्वर में विश्वास करता है। सो यदि परमेश्वर चाहे तो अब इसे बचा ले। आखिर यह तो कहता भी था, ‘मैं परमेश्वर का पुत्र हूँ।’”
בטח באלהים עתה יפלטהו אם חפץ בו כי אמר בן האלהים אני׃
उन लुटेरों ने भी जो उसके साथ क्रूस पर चढ़ाये गये थे, उसकी ऐसे ही हँसी उड़ाई।
וגם הפריצים הנצלבים אתו חרפהו כדברים האלה׃
फिर समूची धरती पर दोपहर से तीन बजे तक अन्धेरा छाया रहा।
ומשעה הששית היה חשך על כל הארץ עד השעה התשיעית׃
कोई तीन बजे के आस-पास यीशु ने ऊँचे स्वर में पुकारा *“एली, एली, लमा शबक्तनी।”* अर्थात्, “मेरे परमेश्वर, मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”
וכעת השעה התשיעית ויצעק ישוע בקול גדול אלי אלי למה שבקתני ותרגומו אלי אלי למה עזבתני׃
वहाँ खड़े लोगों में से कुछ यह सुनकर कहने लगे यह एलिय्याह को पुकार रहा है।
ויאמרו מקצת העמדים שם כשמעם את זאת לאמר אל אליהו הוא קורא׃
फिर तुरंत उनमें से एक व्यक्ति दौड़ कर सिरके में डुबोया हुआ स्पंज एक छड़ी पर टाँग कर लाया और उसे यीशु को चूसने के लिए दिया।
וימהר אחד מהם וירץ ויקח ספוג וימלא אתו חמץ וישימהו על קנה וישקהו׃
किन्तु दूसरे लोग कहते रहे कि छोड़ो देखते हैं कि एलिय्याह इसे बचाने आता है या नहीं?
ושאר האנשים אמרו הניחו לו ונראה אם יבוא אליהו להושיעו׃
यीशु ने फिर एक बार ऊँचे स्वर में पुकार कर प्राण त्याग दिये।
וישוע הוסיף לקרא בקול גדול ותצא רוחו׃
उसी समय मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया। धरती काँप उठी। चट्टानें फट पड़ीं।
והנה נקרעה פרכת ההיכל מלמעלה למטה לשנים קרעים והארץ נרעשה והסלעים נבקעו׃
यहाँ तक कि कब्रें खुल गयीं और परमेश्वर के मरे हुए बंदों के बहुत से शरीर जी उठे।
והקברים נפתחו ורבים מגופות הקדושים ישני אדמת עפר נעורו׃
वे कब्रों से निकल आये और यीशु के जी उठने के बाद पवित्र नगर में जाकर बहुतों को दिखाई दिये।
ויצאו מן הקברים אחרי הקיצו ויבאו אל העיר הקדושה ויראו לרבים׃
रोमी सेना नायक और यीशु पर पहरा दे रहे लोग भूचाल और वैसी ही दूसरी घटनाओं को देख कर डर गये थे। वे बोले, “यीशु वास्तव में परमेश्वर का पुत्र था।”
ושר המאה והאנשים אשר אתו השמרים את ישוע כראותם את הרעש ואת אשר נהיתה נבהלו מאד ויאמרו אכן זה היה בן אלהים׃
वहाँ बहुत सी स्त्रियाँ खड़ी थीं। जो दूर से देख रही थीं। वे यीशु की देखभाल के लिए गलील से उसके पीछे आ रही थीं।
ותהיינה שם נשים רבות הראות מרחוק אשר הלכו אחרי ישוע מן הגליל לשרתו׃
उनमें मरियम मगदलीनी, याकूब और योसेस की माता मरियम तथा जब्दी के बेटों की माता थीं।
ובתוכן מרים המגדלית ומרים אם יעקב ויוסי ואם בני זבדי׃
साँझ के समय अरिमतियाह नगर से यूसुफ़ नाम का एक धनवान आया। वह खुद भी यीशु का अनुयायी हो गया था।
ויהי בערב ויבא איש עשיר מן הרמתים ושמו יוסף וגם הוא היה מתלמידי ישוע׃
यूसुफ पिलातुस के पास गया और उससे यीशु का शव माँगा। तब पिलातुस ने आज्ञा दी कि शव उसे दे दिया जाये।
ויגש אל פילטוס לשאל את גוית ישוע ויצו פליטוס כי תנתן לו׃
यूसुफ ने शव ले लिया और उसे एक नयी चादर में लपेट कर
ויקח יוסף את הגויה ויכרך אותה בסדין טהור׃
अपनी निजी नयी कब्र में रख दिया जिसे उसने चट्टान में काट कर बनवाया था। फिर उसने चट्टान के दरवाज़े पर एक बड़ा सा पत्थर लुढ़काया और चला गया।
וישימה בקבר החדש אשר חצב לו בסלע ויגל אבן גדולה על פתח הקבר וילך לו׃
मरियम मगदलीनी और दूसरी स्त्री मरियम वहाँ कब्र के सामने बैठी थीं।
ומרים המגדלית ומרים האחרת היו ישבות שם ממול הקבר׃
अगले दिन जब शुक्रवार बीत गया तो प्रमुख याजक और फ़रीसी पिलातुस से मिले।
ויהי ממחרת ערב השבת ויקהלו הכהנים הגדולים והפרושים אל פילטוס׃
उन्होंने कहा, “महोदय हमें याद है कि उस छली ने, जब वह जीवित था, कहा था कि तीसरे दिन मैं फिर जी उठूँगा।
ויאמרו אדנינו זכרנו כי אמר המתעה ההוא בעודנו חי מקצה שלשת ימים קום אקום׃
तो आज्ञा दीजिये कि तीसरे दिन तक कब्र पर चौकसी रखी जाये। जिससे ऐसा न हो कि उसके शिष्य आकर उसका शव चुरा ली जायें और लोगों से कहें वह मरे हुओं में से जी उठा। यह दूसरा छलावा पहले छलावे से भी बुरा होगा।”
לכן צוה נא ויסכר מבוא הקבר עד היום השלישי פן יבאו תלמידיו בלילה וגנבהו ואמרו אל העם הנה קם מן המתים והיתה התרמית האחרונה רעה מן הראשונה׃
पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम पहरे के लिये सिपाही ले सकते हो। जाओ जैसी चौकसी कर सकते हो, करो।”
ויאמר אליהם פילטוס הנה לכם אנשי משמר לכו סכרוהו כדעתכם׃
तब वे चले गये और उस पत्थर पर मुहर लगा कर और पहरेदारों को वहाँ बैठा कर कब्र को सुरक्षित कर दिया।
וילכו ויסכרו את מבוא הקבר ויחתמו את האבן ויעמידו עליו את המשמר׃