Proverbs 17

Bolji je zalogaj suha kruha s mirom nego sa svađom kuća puna žrtvene pečenke.
झंझट झमेलों भरे घर की दावत से चैन और शान्ति का सूखा रोटी का टुकड़ा उत्तम है।
Razuman sluga vlada nad sinom sramotnim i s braćom će dijeliti baštinu.
बुद्धिमान दास एक ऐसे पुत्र पर शासन करेगा जो घर के लिए लज्जाजनक होता है। बुद्धिमान दास वह पुत्र के जैसा ही उत्तराधिकार पानें में सहभागी होगा।
Taljika je za srebro i peć za zlato, a srca iskušava Jahve sam.
जैसे चाँदी और सोने को परखने शोधने कुठाली और आग की भट्टी होती है वैसे ही यहोवा हृदय को परखता शोधता है।
Zločinac rado sluša usne prijevarne, i lažac spremno prisluškuje pogubnu jeziku.
दुष्ट जन, दुष्ट की वाणी को सुनता है, मिथ्यावादी बैर भरी वाणी पर ध्यान देता।
Tko se ruga siromahu, podruguje se Stvoritelju njegovu, i tko se veseli nesreći, ne ostaje bez kazne.
ऐसा मनुष्य जो गरीब की हंसी उड़ाता, उसके सृजनहार से वह घृणा दिखाता है। वह दुःख में खुश होता है।
Unuci su vijenac starcima, a sinovima ures oci njihovi.
नाती—पोते वृद्ध जन का मुकुट होते हैं, और माता—पिता उनके बच्चों का मान हैं।
Ne dolikuje budali uzvišena besjeda, a još manje odličniku usne lažljive.
मूर्ख को जैसे अधिक बोलना नहीं सजता है वैसे ही गरिमापूर्ण व्यक्ति को झूठ बोलना नहीं सजता।
Dar je čarobni kamen u očima onoga koji ga daje: kamo se god okrene, uspijeva.
घूँस देने वाले की घूँस महामंत्र जैसे लगती है, जिससे वह जहाँ भी जायेगा, सफल ही हो जायेगा।
Tko prikriva prijestup, traži ljubav, a tko glasinu širi, razgoni prijatelje.
वह जो बुरी बात पर पर्दा डाल देता है, उघाड़ता नहीं है, प्रेम को बढ़ाता है। किन्तु जो बात को उघाड़ता ही रहता है, गहरे दोस्तों में फूट डाल देता है।
Razumna se ukor jače doima nego bezumna stotina udaraca.
विवेकी को धमकाना उतना ही प्रभावित करता है जितना मूर्ख को सौ—सौ कोड़े भी नहीं करते।
Opak čovjek ide samo za zlom, ali se okrutan glasnik šalje na nj.
दुष्ट जन तो बस सदा विद्रोह करता रहता, उसके लिये दया हीन अधिकारी भेजा जायेगा।
Bolje je nabasati na medvjedicu kojoj ugrabiše mlade nego na bezumnika u njegovoj ludosti.
अपनी मूर्खता में चूर किसी मूर्ख से मिलने से अच्छा है, उस रीछनी से मिलना जिससे उसके बच्चों को छीन लिया गया हो।
Tko dobro zlom uzvraća neće ukloniti nesreću od doma svojeg.
भलाई के बदले में यदि कोई बुराई करे तो उसके घर को बुराई नहीं छोड़ेगी।
Zametnuti svađu isto je kao pustiti poplavu: stoga prije nego svađa izbije, udalji se!
झगड़ा शुरू करना ऐसा है जैसे बाँध का टूटना है, इसलिये इसके पहले कि तकरार शुरू हो जाये बात खत्म करो।
Tko opravdava krivoga i tko osuđuje pravoga, obojica su mrski Jahvi.
यहोवा इन दोनों ही बातों से घृणा करता है, दोषी को छोड़ना, और निर्दोष को दण्ड देना।
Čemu novac u ruci bezumnomu? Da njime mudrost kupi, kad nema razbora!
मूर्ख के हाथों में धन का क्या प्रयोजन! क्योंकि, उसको चाह नहीं कि बुद्धि को मोल ले।
Prijatelj ljubi u svako vrijeme, a u nevolji i bratom postaje.
मित्र तो सदा—सर्वदा प्रेम करता है बुरे दिनों को काम आने का बंधु बन जाता है।
Nerazuman čovjek daje ruku i jamči pred svojim bližnjim.
विवेक हीन जन ही शपथ से हाथ बंधा लेता और अपने पड़ोसी का ऋण ओढ़ लेता है।
Grijeh ljubi tko ljubi svađu, i tko visoko diže svoja vrata, traži propast.
जिसको लड़ाई—झगड़ा भाता है, वह तो केवल पाप से प्रेम करता है और जो डींग हांकता रहता है वह तो अपना ही नाश बुलाता है।
Opak srcem ne nalazi sreće, i komu je jezik zao, zapada u nesreću.
कुटिल हृदय जन कभी फूलता फलता नहीं है और जिस की वाणी छल से भरी हुई है, विपदा में गिरता है।
Tko rodi bezumna, na tugu mu je; a nije veseo ni otac budale.
मूर्ख पुत्र पिता के लिये पीड़ा लाता है, मूर्ख के पिता को कभी आनन्द नहीं होता।
Veselo je srce izvrstan lijek, a neveseo duh suši kosti.
प्रसन्न चित रहना सबसे बड़ी दवा है, किन्तु बुझा मन हड्डियों को सुखा देता है।
Opaki prima dar iz njedara da bi iskrivio putove pravici.
दुष्ट जन, उसके मार्ग से न्याय को डिगाने एकांत में घूंस लेता है।
Razuman ima mudrost pred sobom, a bezumniku su oči na kraj zemlje.
बुद्धिमान जन बुद्धि को सामने रखता है, किन्तु मूर्ख की आँखें धरती के छोरों तक भटकती हैं।
Briga je ocu bezuman sin i žalost roditeljki svojoj.
मूर्ख पुत्र पिता को तीव्र व्यथा देता है, और माँ के प्रति जिसने उसको जन्म दिया, कड़ुवाहट भर देता।
Ne valja kažnjavati pravednika, a nije pravo ni tući odličnike.
किसी निर्दोष को दण्ड देना उचित नहीं, ईमानदार नेता को पीटना उचित नहीं है।
Tko usteže svoje riječi, razumije mudrost, i razuman je čovjek mirna duha.
ज्ञानी जन शब्दों को तोल कर बोलता है, समझ—बूझ वाला जन स्थित प्रज्ञ होता है।
I luđak se smatra mudrim kada šuti i razumnim kad susteže svoje usne.
मूर्ख भी जब तक नहीं बोलता शोभता है। और यदि निज वाणी रोके रखे तो ज्ञानी जाना जाता है।