Proverbs 26

quomodo nix aestate et pluvia in messe sic indecens est stulto gloria
जैसे असंभव है बर्फ का गर्मी में पड़ना और जैसे वांछित नहीं है कटनी के वक्त पर वर्षा का आना वैसे ही मूर्ख को मान देना अर्थहीन है।
sicut avis ad alia transvolans et passer quolibet vadens sic maledictum frustra prolatum in quempiam superveniet
यदि तूने किसी का कुछ भी बिगाड़ा नहीं और तुझको वह शाप दे, तो वह शाप व्यर्थ ही रहेगा। उसका शाप पूर्ण वचन तेरे ऊपर से यूँ उड़ निकल जायेगा जैसे चंचल चिड़िया जो टिककर नहीं बैठती।
flagellum equo et camus asino et virga dorso inprudentium
घोड़े को चाबुक सधाना पड़ता है। और खच्चर को लगाम से। ऐसे ही तुम मूर्ख को डंडे से सधाओ।
ne respondeas stulto iuxta stultitiam suam ne efficiaris ei similis
मूर्ख को उत्तर मत दो नहीं तो तुम भी स्वयं मूर्ख से दिखोगे। मूर्ख की मूर्खता का तुम उचित उत्तर दो, नहीं तो वह अपनी ही आँखों में बुद्धिमान बन बैठेगा।
responde stulto iuxta stultitiam suam ne sibi sapiens esse videatur
मूर्ख को उत्तर मत दो नहीं तो तुम भी स्वयं मूर्ख से दिखोगे। मूर्ख की मूर्खता का तुम उचित उत्तर दो, नहीं तो वह अपनी ही आँखों में बुद्धिमान बन बैठेगा।
claudus pedibus et iniquitatem bibens qui mittit verba per nuntium stultum
मूर्ख के हाथों सन्देशा भेजना वैसा ही होता है जैसे अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना, या विपत्तिको बुलाना।
quomodo pulchras frustra habet claudus tibias sic indecens est in ore stultorum parabola
बिना समझी युक्ति किसी मूर्ख के मुख पर ऐसी लगती है, जैसे किसी लंगड़े की लटकती मरी टाँग।
sicut qui mittit lapidem in acervum Mercurii ita qui tribuit insipienti honorem
मूर्ख को मान देना वैसा ही होता है जैसे कोई गुलेल में पत्थर रखना।
quomodo si spina nascatur in manu temulenti sic parabola in ore stultorum
मूर्ख के मुख में सूक्ति ऐसे होती है जैसे शराबी के हाथ में काँटेदार झाड़ी हो।
iudicium determinat causas et qui inponit stulto silentium iras mitigat
किसी मूर्ख को या किसी अनजाने व्यक्ति को काम पर लगाना खतरनाक हो सकता है। तुम नहीं जानते कि किसे दुःख पहुँचेगा।
sicut canis qui revertitur ad vomitum suum sic inprudens qui iterat stultitiam suam
जैसे कोई कुत्ता कुछ खा करके बीमार हो जाता है और उल्टी करके फिर उसको खाता है वैसे ही मूर्ख अपनी मूर्खता बार—बार दोहराता है।
vidisti hominem sapientem sibi videri magis illo spem habebit stultus
वह मनुष्य जो अपने को बुद्धिमान मानता है, किन्तु होता नहीं है वह तो किसी मूर्ख से भी बुरा होता है।
dicit piger leaena in via leo in itineribus
आलसी करता रहता है, काम नहीं करने के बहाने कभी वह कहता है सड़क पर सिंह है।
sicut ostium vertitur in cardine suo ita piger in lectulo suo
जैसे अपनी चूल पर चलता रहता किवाड़। वैसे ही आलसी बिस्तर पर अपने ही करवटें बदलता है।
abscondit piger manus sub ascellas suas et laborat si ad os suum eas converterit
आलसी अपना हाथ थाली में डालता है किन्तु उसका आलस, उसके अपने ही मुँह तक उसे भोजन नहीं लाने देता।
sapientior sibi piger videtur septem viris loquentibus sententias
आलसी मनुष्य, निज को मानता महाबुद्धिमान! सातों ज्ञानी पुरुषों से भी बुद्धिमान।
sicut qui adprehendit auribus canem sic qui transit et inpatiens commiscetur rixae alterius
ऐसे पथिक जो दूसरों के झगड़े में टाँग अड़ाता है जैसे कुत्ते पर काबू पाने के लिये कोई उसके कान पकड़े।
sicut noxius est qui mittit lanceas et sagittas et mortem
उस उन्मादी सा जो मशाल उछालता है या मनुष्य जो घातक तीर फेकता है वैसे ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी छलता है और कहता है—मैं तो बस यूँ ही मजाक कर रहा था।
sic vir qui fraudulenter nocet amico suo et cum fuerit deprehensus dicit ludens feci
उस उन्मादी सा जो मशाल उछालता है या मनुष्य जो घातक तीर फेकता है वैसे ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी छलता है और कहता है—मैं तो बस यूँ ही मजाक कर रहा था।
cum defecerint ligna extinguetur ignis et susurrone subtracto iurgia conquiescunt
जैसे इन्धन बिना आग बुझ जाती है वैसे ही कानाफूसी बिना झगड़े मिट जाते हैं।
sicut carbones ad prunam et ligna ad ignem sic homo iracundus suscitat rixas
कोयला अंगारों को और आग की लपट को लकड़ी जैसे भड़काती है, वैसे ही झगड़ीलू झगड़ों को भड़काता।
verba susurronis quasi simplicia et ipsa perveniunt ad intima ventris
जन प्रवाद भोजन से स्वादिष्ट लगते हैं। वे मनुष्य के भीतर उतरते चले जाते हैं।
quomodo si argento sordido ornare velis vas fictile sic labia tumentia cum pessimo corde sociata
दुष्ट मन वाले की चिकनी चुपड़ी बातें होती है ऐसी, जैसे माटी के बर्तन पर चिपके चाँदी के वर्क।
labiis suis intellegitur inimicus cum in corde tractaverit dolos
द्वेषपूर्ण व्यक्ति अपने मधुर वाणी में द्वेष को ढकता है। किन्तु अपने हृदय में वह छल को पालता है।
quando submiserit vocem suam ne credideris ei quoniam septem nequitiae sunt in corde illius
उसकी मोहक वाणी से उसका भरोसा मत कर, क्योंकि उसके मन में सात घृणित बातें भरी हैं।
qui operit odium fraudulenter revelabitur malitia eius in concilio
छल से किसी का दुर्भाव चाहे छुप जाये किन्तु उसकी दुष्टता सभा के बीच उघड़ेगी।
qui fodit foveam incidet in eam et qui volvit lapidem revertetur ad eum
यदि कोई गढ़ा खोदता है किसी के लिये तो वह स्वयं ही उसमें गिरेगा; यदि कोई व्यक्ति कोई पत्थर लुढ़काता है तो वह लुढ़क कर उसी पर पड़ेगा।
lingua fallax non amat veritatem et os lubricum operatur ruinas
ऐसा व्यक्ति जो झूठ बोलता है, उनसे घृणा करता है जिनको हानि पहुँचाता और चापलूस स्वयं का नाश करता।