Psalms 103

हे मेरी आत्मा, तू यहोवा के गुण गा! हे मेरी अंग—प्रत्यंग, उसके पवित्र नाम की प्रशंसा कर।
(Af David.) Min Sjæl, lov Herren, og alt i mig love hans hellige navn!
हे मेरी आत्मा, यहोवा को धन्य कह और मत भूल की वह सचमुच कृपालु है!
Min Sjæl, lov HERREN, og glem ikke alle hans Velgerninger!
उन सब पापों के लिये परमेश्वर हमको क्षमा करता है जिनको हम करते हैं। हमारी सब व्याधि को वह ठीक करता है।
Han, som tilgiver alle dine Misgerninger og læger alle dine Sygdomme,
परमेश्वर हमारे प्राण को कब्र से बचाता है, और वह हमे प्रेम और करुणा देता है।
han, som udløser dit Liv fra Graven og kroner dig med Miskundhed og Barmhjertighed,
परमेश्वर हमें भरपूर उत्तम वस्तुएँ देता है। वह हमें फिर उकाब सा युवा करता है।
han, som mætter din Sjæl med godt, så du bliver ung igen som Ørnen!
यहोवा खरा है। परमेश्वर उन लोगों को न्याय देता है, जिन पर दूसरे लोगों ने अत्याचार किये।
HERREN øver Retfærdighed og Ret mod alle fortrykte.
परमेश्वर ने मूसा को व्यवस्था का विधान सिखाया। परमेश्वर जो शक्तिशाली काम करता है, वह इस्राएलियों के लिये प्रकट किये।
Han lod Moses se sine Veje, Israels Børn sine Gerninger;
यहोवा करुणापूर्ण और दयालु है। परमेश्वर सहनशील और प्रेम से भरा है।
barmhjertig og nådig er HERREN, langmodig og rig på Miskundhed;
यहोवा सदैव ही आलोचना नहीं करता। यहोवा हम पर सदा को कुपित नहीं रहता है।
han går ikke bestandig i Rette, gemmer ej evigt på Vrede;
हम ने परमेश्वर के विरुद्ध पाप किये, किन्तु परमेश्वर हमें दण्ड नहीं देता जो हमें मिलना चाहिए।
han handled ej med os efter vore Synder, gengældte os ikke efter vor Brøde.
अपने भक्तों पर परमेश्वर का प्रेम वैसे महान है जैसे धरती पर है ऊँचा उठा आकाश।
Men så højt som Himlen er over Jorden, er hans Miskundhed stor over dem, der frygter ham.
परमेश्वर ने हमारे पापों को हमसे इतनी ही दूर हटाया जितनी पूरब कि दूरी पश्चिम से है।
Så langt som Østen er fra Vesten, har han fjernet vore Synder fra os.
अपने भक्तों पर यहोवा वैसे ही दयालु है, जैसे पिता अपने पुत्रों पर दया करता है।
Som en Fader forbarmer sig over sine Børn, forbarmer HERREN sig over dem, der frygter ham.
परमेश्वर हमारा सब कुछ जानता है। परमेश्वर जानता है कि हम मिट्टी से बने हैं।
Thi han kender vor Skabning, han kommer i Hu, vi er Støv;
परमेश्वर जानता है कि हमारा जीवन छोटा सा है। वह जानता है हमारा जीवन घास जैसा है।
som Græs er Menneskets dage, han blomstrer som Markens Blomster;
परमेश्वर जानता है कि हम एक तुच्छ बनफूल से हैं। वह फूल जल्दी ही उगता है। फिर गर्म हवा चलती है और वह फूल मुरझाता है। औप फिर शीघ्र ही तुम देख नहीं पातेकि वह फूल कैसे स्थान पर उग रहा था।
når et Vejr farer over ham, er han ej mere, hans Sted får ham aldrig at se igen.
किन्तु यहोवा का प्रेम सदा बना रहता है। परमेश्वर सदा—सर्वदा निज भक्तों से प्रेम करता है परमेश्वर की दया उसके बच्चों से बच्चों तक बनी रहती है।
Men HERRENs Miskundhed varer fra Evighed og til Evighed over dem, der frygter ham, og hans Retfærd til Børnenes Børn
परमेश्वर ऐसे उन लोगों पर दयालु है, जो उसकी वाचा को मानते हैं। परमेश्वर ऐसे उन लोगों पर दयालु है जो उसके आदेशों का पालन करते हैं।
for dem, der holder hans Pagt og kommer hans Bud i Hu, så de gør derefter.
परमेश्वर का सिंहासन स्वर्ग में संस्थापित है। हर वस्तु पर उसका ही शासन है।
HERREN har rejst sin Trone i Himlen, alt er hans Kongedømme underlagt.
हे स्वर्गदूत, यहोवा के गुण गाओ। हे स्वर्गदूतों, तुम वह शक्तिशाली सैनिक हो जो परमेश्वर के आदेशों पर चलते हो। परमेश्वर की आज्ञाएँ सुनते और पालते हो।
Lov HERREN, I hans Engle, I vældige i Kraft, som gør, hvad han byder, så snart I hører hans Røst.
हे सब उसके सैनिकों, यहोवा के गुण गाओ, तुम उसके सेवक हो। तुम वही करते हो जो परमेश्वर चाहता है।
Lov HERREN, alle hans Hærskarer, hans Tjenere, som fuldbyrder hans Vilje.
हर कहीं हर वस्तु यहोवा ने रची है। परमेश्वर का शासन हर कहीं वस्तु पर है। सो हे समूची सृष्टि, यहोवा को तू धन्य कह। ओ मेरे मन यहोवा की प्रशंसा कर।
Lov HERREN, alt, hvad han skabte, på hvert eneste Sted i hans Rige! Min Sjæl, lov HERREN!