Job 5

Råb kun! Giver nogen dig Svar? Og til hvem af de Hellige vender du dig?
“अय्यूब, यदि तू चाहे तो पुकार कर देख ले किन्तु तुझे कोई भी उत्तर नहीं देगा। तू किसी भी स्वर्गदूत की ओर मुड़ नहीं सकता है।
Thi Dårens Harme koster ham Livet, Tåbens Vrede bliver hans Død.
मूर्ख का क्रोध उसी को नष्ट कर देगा। मूर्ख की तीव्र भावनायें उसी को नष्ट कर डालेंगी।
Selv har jeg set en Dåre rykkes op, hans Bolig rådne brat;
मैंने एक मूर्ख को देखा जो सोचता था कि वह सुरक्षित है। किन्तु वह एकाएक मर गया।
hans Sønner var uden Hjælp, trådtes ned i Porten, ingen reddede dem;
ऐसे मूर्ख व्यक्ति की सन्तानों की कोई भी सहायता न कर सका। न्यायालय में उनको बचाने वाला कोई न था।
sultne åd deres Høst, de tog den, selv mellem Torne, og tørstige drak deres Mælk.
उसकी फसल को भूखे लोग खा गये, यहाँ तक कि वे भूखे लोग काँटों की झाड़ियों के बीच उगे अन्न कण को भी उठा ले गये। जो कुछ भी उसके पास था उसे लालची लोग उठा ले गये।
Thi Vanheld vokser ej op af Støvet, Kvide spirer ej frem af Jorden,
बुरा समय मिट्टी से नहीं निकलता है, न ही विपदा मैदानों में उगती है।
men Mennesket avler Kvide, og Gnisterne flyver til Vejrs.
मनुष्य का जन्म दु:ख भोगने के लिये हुआ है। यह उतना ही सत्य है जितना सत्य है कि आग से चिंगारी ऊपर उठती है।
Nej, jeg vilde søge til Gud og lægge min Sag for ham,
किन्तु अय्यूब, यदि तुम्हारी जगह मैं होता तो मैं परमेश्वर के पास जाकर अपना दुखड़ा कह डालता।
som øver ufattelig Vælde og Undere uden Tal,
लोग उन अद्भुत भरी बातों को जिन्हें परमेश्वर करता है, नहीं समझते हैं। ऐसे उन अद्भुत कर्मो का जिसे परमेश्वर करता है, कोई अन्त नहीं है।
som giver Regn på Jorden og nedsender Vand over Marken
परमेश्वर धरती पर वर्षा को भेजता है, और वही खेतों में पानी पहुँचाया करता है।
for at løfte de bøjede højt, så de sørgende opnår Frelse,
परमेश्वर विनम्र लोगों को ऊपर उठाता है, और दु:खी जन को अति प्रसन्न बनाता है।
han, som krydser de kloges Tanker, så de ikke virker noget, der varer,
परमेश्वर चालाक व दुष्ट लोगों के कुचक्र को रोक देता है। इसलिये उनको सफलता नहीं मिला करती।
som fanger de vise i deres Kløgt, så de listiges Råd er forhastet;
परमेश्वर चतुर को उसी की चतुराई भरी योजना में पकड़ता है। इसलिए उनके चतुराई भरी योजनाएं सफल नहीं होती।
i Mørke raver de, selv om Dagen, famler ved Middag, som var det Nat.
वे चालाक लोग दिन के प्रकाश में भी ठोकरें खाते फिरते हैं। यहाँ तक कि दोपहर में भी वे रास्ते का अनुभव रात के जैसे करते हैं।
Men han frelser den arme fra Sværdet og fattig af stærkes Hånd,
परमेश्वर दीन व्यक्ति को मृत्यु से बचाता है और उन्हें शक्तिशाली चतुर लोगों की शक्ति से बचाता है।
så der bliver Håb for den ringe og Ondskaben lukker sin Mund.
इसलिए दीन व्यक्ति को भरोसा है। परमेश्वर बुरे लोगों को नष्ट करेगा जो खरे नहीं हैं।
Held den Mand, som revses at Gud; ringeagt ej den Almægtiges Tugt!
“वह मनुष्य भाग्यवान है, जिसका परमेश्वर सुधार करता है इसलिए जब सर्वशक्तिशाली परमेश्वर तुम्हें दण्ड दे रहा तो तुम अपना दु:खड़ा मत रोओ।
Thi han sårer, og han forbinder, han slår, og hans Hænder læger.
परमेश्वर उन घावों पर पट्टी बान्धता है जिन्हें उसने दिया है। वह चोट पहुँचाता है किन्तु उसके ही हाथ चंगा भी करते हैं।
Seks Gange redder han dig i Trængsel, syv går Ulykken uden om dig;
वह तुझे छ: विपत्तियों से बचायेगा। हाँ! सातों विपत्तियों में तुझे कोई हानि न होगी।
han frier dig fra Døden i Hungersnød, i Krig fra Sværdets Vold;
अकाल के समय परमेश्वर तुझे मृत्यु से बचायेगा और परमेश्वर युद्ध में तेरी मृत्यु से रक्षा करेगा।
du er gemt for Tungens Svøbe, har intet at frygte, når Voldsdåd kommer;
जब लोग अपने कठोर शब्दों से तेरे लिये बुरी बात बोलेंगे, तब परमेश्वर तेरी रक्षा करेगा। विनाश के समय तुझे डरने की आवश्यकता नहीं होगी।
du ler ad Voldsdåd og Hungersnød og frygter ej Jordens vilde dyr;
विनाश और भुखमरी पर तू हँसेगा और तू जंगली जानवरों से कभी भयभीत न होगा।
du har Pagt med Markens Sten, har Fred med Markens Vilddyr;
तेरी वाचा परमेश्वर के साथ है यहाँ तक कि मैदानों की चट्टाने भी तेरा वाचा में भाग लेती है। जंगली पशु भी तेरे साथ शान्ति रखते हैं।
du kender at have dit Telt i Fred, du mønstrer din Bolig, og intet fattes;
तू शान्ति से रहेगा क्योंकि तेरा तम्बू सुरक्षित है। तू अपनी सम्पत्ति को सम्भालेगा और उसमें से कुछ भी खोया हुआ नहीं पायेगा।
du kender at have et talrigt Afkom, som Jordens Urter er dine Spirer;
तेरी बहुत सन्तानें होंगी और वे इतनी होंगी जितनी घास की पत्तियाँ पृथ्वी पर हैं।
Graven når du i Ungdomskraft, som Neg føres op, når Tid er inde.
तू उस पके गेहूँ जैसा होगा जो कटनी के समय तक पकता रहता है। हाँ, तू पूरी वृद्ध आयु तक जीवित रहेगा।
Se, det har vi gransket, således er det; det har vi hørt, så vid også du det!
“अय्यूब, हमने ये बातें पढ़ी हैं और हम जानते हैं कि ये सच्ची है। अत: अय्यूब सुन और तू इन्हें स्वयं अपने आप जान।”