Matthew 21

Kad se približiše Jeruzalemu te dođoše u Betfagu, na Maslinskoj gori, posla Isus dvojicu učenika
यीशु और उसके अनुयायी जब यरूशलेम के पास जैतून पर्वत के निकट बैतफगे पहुँचे तो यीशु ने अपने दो शिष्यों को
govoreći: "Pođite u selo pred vama i odmah ćete naći privezanu magaricu i uz nju magare. Odriješite ih i dovedite k meni.
यह आदेश देकर भेजा कि अपने ठीक सामने के गाँव में जाओ और वहाँ जाते ही तुम्हें एक गधी बँधी मिलेगी। उसके साथ उसका बच्चा भी होगा। उन्हें बाँध कर मेरे पास ले आओ।
Ako vam tko što rekne, recite: 'Gospodinu trebaju', i odmah će ih pustiti."
यदि कोई तुमसे कुछ कहे तो उससे कहना, ‘प्रभु को इनकी आवश्यकता है। वह जल्दी ही इन्हें लौटा देगा।’”
To se dogodi da se ispuni što je rečeno po proroku:
ऐसा इसलिये हुआ कि भविष्यवक्ता का यह वचन पूरा हो:
Recite kćeri Sionskoj: Evo kralj ti tvoj dolazi, krotak, jašuć na magarcu, na magaretu, mladetu magaričinu.
“सिओन की नगरी से कहो, ‘देख तेरा राजा तेरे पास आ रहा है। वह विनयपूर्ण है, वह गधी पर सवार है, हाँ गधी के बच्चे पर जो एक श्रमिक पशु का बच्चा है।’” जकर्याह 9:9
Učenici odu i učine kako im naredi Isus.
सो उसके शिष्य चले गये और वैसा ही किया जैसा उन्हें यीशु ने बताया था।
Dovedu magaricu i magare te stave na njih haljine i Isus uzjaha na njih.
वे गधी और उसके बछेरे को ले आये। और उन पर अपने वस्त्र डाल दिये क्योंकि यीशु को बैठना था।
Silan svijet prostrije svoje haljine po putu, a drugi rezahu grane sa stabala i sterahu ih po putu.
भीड़ में बहुत से लोगों ने अपने वस्त्र राह में बिछा दिये और दूसरे लोग पेड़ों से टहनियाँ काट लाये और उन्हें मार्ग में बिछा दिया।
Mnoštvo pak pred njim i za njim klicaše: "Hosana Sinu Davidovu! Blagoslovljen Onaj koji dolazi u ime Gospodnje! Hosana u visinama!"
जो लोग उनके आगे चल रहे थे और जो लोग उनके पीछे चल रहे थे सब पुकार कर कह रहे थे: “होशन्ना! धन्य है दाऊद का वह पुत्र! ‘जो आ रहा है प्रभु के नाम पर धन्य है।’ भजन संहिता 118:25-26 प्रभु जो स्वर्ग में विराजा।”
Kad uđe u Jeruzalem, uskomešao se sav grad i govorio: "Tko je ovaj?"
सो जब उसने यरूशलेम में प्रवेश किया तो समूचे नगर में हलचल मच गयी। लोग पूछने लगे, “यह कौन है?”
A mnoštvo odgovaraše: "To je Prorok, Isus iz Nazareta galilejskoga."
लोग ही जवाब दे रहे थे, “यह गलील के नासरत का नबी यीशु है।”
Isus uđe u Hram i izagna sve koji su prodavali i kupovali u Hramu. Mjenjačima isprevrta stolove i prodavačima golubova klupe.
फिर यीशु मन्दिर के अहाते में आया और उसने मन्दिर के अहाते में जो लोग खरीद-बिकरी कर रहे थे, उन सब को बाहर खदेड़ दिया। उसने पैसों की लेन-देन करने वालों की चौकियों को उलट दिया और कबूतर बेचने वालों के तख्त पलट दिये।
Kaže im: "Pisamo je: Dom će se moj zvati Dom molitve, a vi od njega činite pećinu razbojničku."
वह उनसे बोला, “शास्त्र कहते हैं, ‘मेरा घर प्रार्थना-गृह कहलायेगा। [] किन्तु तुम इसे डाकुओं का अड्डा बना रहे हो।’” []
U Hramu mu priđoše slijepi i hromi i on ih ozdravi.
मन्दिर में कुछ अंधे, लँगड़े लूले उसके पास आये। जिन्हें उसने चंगा कर दिया।
A kad glavari svećenički i pismoznanci vidješe čudesa koja učini i djecu što viču Hramom: "Hosana Sinu Davidovu!", gnjevni
तब प्रमुख याजकों और यहूदी धर्मशास्त्रियों ने उन अद्भुत कामों को देखा जो उसने किये थे और मन्दिर में बच्चों को ऊँचे स्वर में कहते सुना: “होशन्ना! दाऊद का वह पुत्र धन्य है।”
mu rekoše: "Čuješ li što ovi govore?" Kaže im Isus: "Da! A niste li čitali: Iz usta djece i dojenčadi sebi si pripravio hvalu?"
तो वे बहुत क्रोधित हुए। और उससे पूछा, “तू सुनता है वे क्या कह रहे हैं?” यीशु ने उनसे कहा, “हाँ, सुनता हूँ। क्या धर्मशास्त्र में तुम लोगों ने नहीं पढ़ा, ‘तूने बालकों और दूध पीते बच्चों तक से स्तुति करवाई है।’” []
On ih ostavi, pođe iz grada u Betaniju te ondje prenoći.
फिर उन्हें वहीं छोड़ कर वह यरूशलेम नगर से बाहर बैतनिय्याह को चला गया। जहाँ उसने रात बिताई।
Ujutro se vraćao u grad i ogladnje.
अगले दिन अलख सुबह जब वह नगर को वापस लौट रहा था तो उसे भूख लगी।
Ugleda smokvu kraj puta i priđe k njoj, ali ne nađe na njoj ništa osim lišća pa joj kaže: "Ne bilo više ploda s tebe dovijeka!" I smokva umah usahnu.
राह किनारे उसने अंजीर का एक पेड़ देखा सो वह उसके पास गया, पर उसे उस पर पत्तों को छोड़ और कुछ नहीं मिला। सो उसने पेड़ से कहा, “तुझ पर आगे कभी फल न लगे!” और वह अंजीर का पेड़ तुरंत सूख गया।
Vidjevši to, učenici se začude: "Kako umah smokva usahnu!"
जब शिष्यों ने वह देखा तो अचरज के साथ पूछा, “यह अंजीर का पेड़ इतनी जल्दी कैसे सूख गया?”
Isus im odvrati: "Zaista, kažem vam, ako budete imali vjeru i ne posumnjate, činit ćete ne samo ovo sa smokvom, nego - reknete li i ovoj gori: 'Digni se i baci u more!', bit će tako.
यीशु ने उत्तर देते हुए उनसे कहा, “मैं तुमसे सत्य कहता हूँ। यदि तुम में विश्वास है और तुम संदेह नहीं करते तो तुम न केवल वह कर सकते हो जो मैंने अंजीर के पेड़ का किया। बल्कि यदि तुम इस पहाड़ से कहो, ‘उठ और अपने आप को सागर में डुबो दे’ तो वही हो जायेगा।
I sve što zaištete u molitvi vjerujući, primit ćete."
और प्रार्थना करते हुए तुम जो कुछ माँगो, यदि तुम्हें विश्वास है तो तुम पाओगे।”
I uđe u Hram. Dok je naučavao, pristupiše mu glavari svećenički i starješine narodne te ga upitaše: "Kojom vlašću to činiš? Tko ti dade tu vlast?"
जब यीशु मन्दिर में जाकर उपदेश दे रहा था तो प्रमुख याजकों और यहूदी बुजु़र्गो ने पास जाकर उससे पूछा, “ऐसी बातें तू किस अधिकार से करता है? और यह अधिकार तुझे किसने दिया?”
Isus im odgovori: "I ja ću vas jedno upitati. Ako mi na to odgovorite, ja ću vama kazati kojom vlašću ovo činim.
उत्तर में यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुमसे एक प्रश्न पूछता हूँ, यदि उसका उत्तर तुम मुझे दे दो तो मैं तुम्हें बता दूँगा कि मैं ये बातें किस अधिकार से करता हूँ।
Krst Ivanov odakle li bijaše? Od Neba ili od ljudi?" A oni umovahu među sobom: "Reknemo li 'Od Neba', odvratit će nam: 'Zašto mu, dakle, ne povjerovaste?'
बताओ यूहन्ना को बपतिस्मा कहाँ से मिला? परमेश्वर से या मनुष्य से?” वे आपस में विचार करते हुए कहने लगे, “यदि हम कहते हैं ‘परमेश्वर से’ तो यह हमसे पूछेगा ‘फिर तुम उस पर विश्वास क्यों नहीं करते?’
A reknemo li 'Od ljudi', strah nas je mnoštva. Ta svi Ivana smatraju prorokom."
किन्तु यदि हम कहते हैं ‘मनुष्य से’ तो हमें लोगों का डर है क्योंकि वे यूहन्ना को एक नबी मानते हैं।”
Zato odgovore Isusu: "Ne znamo." I on njima reče: "Ni ja vama neću kazati kojom vlašću ovo činim."
सो उत्तर में उन्होंने यीशु से कहा, “हमें नहीं पता।” इस पर यीशु उनसे बोला, “अच्छा तो फिर मैं भी तुम्हें नहीं बताता कि ये बातें मैं किस अधिकार से करता हूँ!”
"A što vam se čini? Čovjek neki imao dva sina. Priđe prvomu i reče: 'Sinko, hajde danas na posao u vinograd!'
“अच्छा बताओ तुम लोग इसके बारे में क्या सोचते हो? एक व्यक्ति के दो पुत्र थे। वह बड़े के पास गया और बोला, ‘पुत्र आज मेरे अंगूरों के बगीचे में जा और काम कर।’
On odgovori: 'Neću!' No poslije se predomisli i ode.
“किन्तु पुत्र ने उत्तर दिया, ‘मेरी इच्छा नहीं है’ पर बाद में उसका मन बदल गया और वह चला गया।
Priđe i drugomu pa mu reče isto tako. A on odgovori: 'Evo me, gospodaru!' i ne ode.
“फिर वह पिता दूसरे बेटे के पास गया और उससे भी वैसे ही कहा। उत्तर में बेटे ने कहा, ‘जी हाँ,’ मगर वह गया नहीं।
Koji od te dvojice izvrši volju očevu?" Kažu: "Onaj prvi." Nato će im Isus: "Zaista, kažem vam, carinici i bludnice pretekoše vas u kraljevstvo Božje!
“बताओ इन दोनों में से जो पिता चाहता था, किसने किया?” उन्होंने कहा, “बड़े ने।” यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुमसे सत्य कहता हूँ कर वसूलने वाले और वेश्याएँ परमेश्वर के राज्य में तुमसे पहले जायेंगे।
Doista, Ivan dođe k vama putom pravednosti i vi mu ne povjerovaste, a carinici mu i bludnice povjerovaše. Vi pak, makar to vidjeste, ni kasnije se ne predomisliste da mu povjerujete."
यह मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि बपतिस्मा देने वाला यूहन्ना तुम्हें जीवन का सही रास्ता दिखाने आया और तुमने उसमें विश्वास नहीं किया। किन्तु कर वसूलने वालों और वेश्याओं ने उसमें विश्वास किया। तुमने जब यह देखा तो भी बाद में न मन फिराया और न ही उस पर विश्वास किया।
"Drugu prispodobu čujte! Bijaše neki domaćin koji posadi vinograd, ogradi ga ogradom, iskopa u njemu tijesak i podiže kulu pa ga iznajmi vinogradarima i otputova.
“एक और दृष्टान्त सुनो: एक ज़मींदार था। उसने अंगूरों का एक बगीचा लगाया और उसके चारों ओर बाड़ लग दी। फिर अंगूरों का रस निकालने का गरठ लगाने को एक गडढ़ा खोदा और रखवाली के लिए एक मीनार बनायी। फिर उसे बटाई पर देकर वह यात्रा पर चला गया।
Kad se približilo vrijeme plodova, posla svoje sluge vinogradarima da uzmu njegov urod.
जब अंगूर उतारने का समय आया तो बगीचे के मालिक ने किसानों के पास अपने दास भेजे ताकि वे अपने हिस्से के अंगूर ले आयें।
A vinogradari pograbe njegove sluge pa jednoga istukoše, drugog ubiše, a trećega kamenovaše.
“किन्तु किसानों ने उसके दासों को पकड़ लिया। किसी की पिटाई की, किसी पर पत्थर फेंके और किसी को तो मार ही डाला।
I opet posla druge sluge, više njih nego prije, ali oni i s njima postupiše jednako."
एक बार फिर उसने पहले से और अधिक दास भेजे। उन किसानों ने उनके साथ भी वैसा ही बर्ताव किया।
"Naposljetku posla k njima sina svoga misleći: 'Poštovat će mog sina.'
बाद में उसने उनके पास अपने बेटे को भेजा। उसने कहा, ‘वे मेरे बेटे का तो मान रखेंगे ही।’
Ali kad vinogradari ugledaju sina, rekoše među sobom: 'Ovo je baštinik! Hajde da ga ubijemo i imat ćemo baštinu njegovu!'
“किन्तु उन किसानों ने जब उसके बेटे को देखा तो वे आपस में कहने लगे, ‘यह तो उसका उत्तराधिकारी है, आओ इसे मार डालें और उसका उत्तराधिकार हथिया लें।’
I pograbe ga, izbace iz vinograda i ubiju."
सो उन्होंने उसे पकड़ कर बगीचे के बाहर धकेल दिया और मार डाला।
"Kada dakle dođe gospodar vinograda, što će učiniti s tim vinogradarima?"
“तुम क्या सोचते हो जब वहाँ अंगूरों के बगीचे का मालिक आयेगा तो उन किसानों के साथ क्या करेगा?”
Kažu mu: "Opake će nemilo pogubiti, a vinograd iznajmiti drugim vinogradarima što će mu davati urod u svoje vrijeme."
उन्होंने उससे कहा, “क्योंकि वे निर्दय थे इसलिए वह उन्हें बेरहमी से मार डालेगा और अंगूरों के बगीचे को दूसरे किसानों को बटाई पर दे देगा जो फसल आने पर उसे उसका हिस्सा देंगें।”
Kaže im Isus: "Zar nikada niste čitali u Pismima: Kamen što ga odbaciše graditelji postade kamen zaglavni. Gospodnje je to djelo - kakvo čudo u očima našim!
यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुमने शास्त्र का वह वचन नहीं पढ़ा: ‘जिस पत्थर को मकान बनाने वालों ने बेकार समझा, वही कोने का सबसे अधिक महत्वपूर्ण पत्थर बन गया? ऐसा प्रभु के द्वारा किया गया जो हमारी दृष्टि में अद्भुत है।’ भजन संहिता 118:22-23
Zato će se - kažem vam - oduzeti od vas kraljevstvo Božje i dat će se narodu koji donosi njegove plodove! (
“इसलिये मैं तुमसे कहता हूँ परमेश्वर का राज्य तुमसे छीन लिया जायेगा और वह उन लोगों को दे दिया जायेगा जो उसके राज्य के अनुसार बर्ताव करेंगे।
I tko padne na taj kamen, smrskat će se, a na koga on padne, satrt će ga.)"
जो इस चट्टान पर गिरेगा, टुकड़े टुकड़े हो जायेगा और यदि यह चट्टान किसी पर गिरेगी तो उसे रौंद डालेगी।”
Kad su glavari svećenički i farizeji čuli te njegove prispodobe, razumjeli su da govori o njima.
जब प्रमुख याजकों और फरीसियों ने यीशु की दृष्टान्त कथाएँ सुनीं तो वे ताड़ गये कि वह उन्हीं के बारे में कह रहा था।
I tražili su da ga uhvate, ali se pobojaše mnoštva jer ga je smatralo prorokom.
सो उन्होंने उसे पकड़ने का जतन किया किन्तु वे लोगों से डरते थे क्योंकि लोग यीशु को नबी मानते थे।