Job 40

यहोवा ने अय्यूब से कहा:
Og HERREN svarede Job og sagde:
“अय्यूब तूने सर्वशक्तिमान परमेश्वर से तर्क किया। तूने बुरे काम करने का मुझे दोषी ठहराया। अब तू मुझको उत्तर दे।”
Vil den trættekære tvistes med den Almægtige? Han, som revser Gud, han svare herpå!
इस पर अय्यूब ने उत्तर देते हुए परमेश्वर से कहा:
Da svarede Job HERREN og sagde:
“मैं तो कुछ कहने के लिये बहुत ही तुच्छ हूँ। मैं तुझसे क्या कह सकता हूँ? मैं तुझे कोई उत्तर नहीं दे सकता। मैं अपना हाथ अपने मुख पर रख लूँगा।
Se, jeg er ringe, hvad skal jeg svare? Jeg lægger min Hånd på min Mund!
मैंने एक बार कहा किन्तु अब मैं उत्तर नहीं दूँगा। फिर मैंने दोबारा कहा किन्तु अब और कुछ नहीं बोलूँगा।”
Een Gang har jeg talt, gentager det ikke, to Gange, men gør det ej mer!
इसके बाद यहोवा ने आँधी में बोलते हुए अय्यूब से कहा:
Da svarede HERREN Job ud fra Stormvejret og sagde:
अय्यूब, तू पुरुष की तरह खड़ा हो, मैं तुझ से कुछ प्रश्न पूछूँगा और तू उन प्रश्नों का उत्तर मुझे देगा।
"Omgjord som en Mand dine Lænder, jeg vil spørge, og du skal lære mig!
अय्यूब क्या तू सोचता है कि मैं न्यायपूर्ण नहीं हूँ? क्या तू मुझे बुरा काम करने का दोषी मानता है ताकि तू यह दिखा सके कि तू उचित है?
Mon du vil gøre min Ret til intet, dømme mig, for af du selv kan få Ret?
अय्यूब, बता क्या मेरे शस्त्र इतने शक्तिशाली हैं जितने कि मेरे शस्त्र हैं? क्या तू अपनी वाणी को उतना ऊँचा गरजा सकता है जितनी मेरी वाणी है?
Har du en Arm som Gud, kan du tordne med Brag som han?
यदि तू वैसा कर सकता है तो तू स्वयं को आदर और महिमा दे तथा महिमा और उज्वलता को उसी प्रकार धारण कर जैसे कोई वस्त्र धारण करता है।
Smyk dig med Højhed og Storhed, klæd dig i Glans og Herlighed!
अय्यूब, यदि तू मेरे समान है, तो अभिमानी लोगों से घृणा कर। अय्यूब, तू उन अहंकारी लोगों पर अपना क्रोध बरसा और उन्हें तू विनम्र बना दे।
Udgyd din Vredes Strømme, slå de stolte ned med et Blik,
हाँ, अय्यूब उन अहंकारी लोगों को देख और तू उन्हें विनम्र बना दे। उन दुष्टों को तू कुचल दे जहाँ भी वे खड़े हों।
bøj med et Blik de stolte og knus på Stedet de gudløse,
तू सभी अभिमानियों को मिट्टी में गाड़ दे और उनकी देहों पर कफन लपेट कर तू उनको उनकी कब्रों में रख दे।
skjul dem i Støvet til Hobe og lænk deres Åsyn i Skjulet!
अय्यूब, यदि तू इन सब बातों को कर सकता है तो मैं यह तेरे सामने स्वीकार करूँगा कि तू स्वयं को बचा सकता है।
Så vil jeg også love dig for Sejren, din højre har vundet.
“अय्यूब, देख तू, उस जलगज को मैंने (परमेश्वर) ने बनाया है और मैंने ही तुझे बनाया है। जलगज उसी प्रकार घास खाती है, जैसे गाय घास खाती है।
Se Nilhesten! Den har jeg skabt såvel som dig. Som Oksen æder den Græs.
जलगज के शरीर में बहुत शक्ति होती है। उसके पेट की माँसपेशियाँ बहुत शक्तिशाली होती हैं।
Se, hvilken Kraft i Lænderne og hvilken Styrke i Bugens Muskler!
जलगज की पूँछ दृढ़ता से ऐसी रहती है जैसा देवदार का वृक्ष खड़ा रहता है। उसके पैर की माँसपेशियाँ बहुत सुदृढ़ होती हैं।
Halen holder den stiv som en Ceder, Bovens Sener er flettet sammen;
जलगज की हड्‌डियाँ काँसे की भाँति सुदृढ़ होती है, और पाँव उसके लोहे की छड़ों जैसे।
dens Knogler er Rør af, Kobber, Benene i den som Stænger af Jern.
जलगज पहला पशु है जिसे मैंने (परमेश्वर) बनाया है किन्तु मैं उस को हरा सकता हूँ।
Den er Guds ypperste Skabning, skabt til at herske over de andre;
जलगज जो भोजन करता है उसे उसको वे पहाड़ देते हैं जहाँ बनैले पशु विचरते हैं।
thi Foder til den bærer Bjergene, hvor Markens Vildt har Legeplads.
जलगज कमल के पौधे के नीचे पड़ा रहता है और कीचड़ में सरकण्ड़ों की आड़ में छिपा रहता है।
Den lægger sig hen under Lotusbuske, i Skjul af Siv og Rør;
कमल के पौधे जलगज को अपनी छाया में छिपाते है। वह बाँस के पेड़ों के तले रहता हैं, जो नदी के पास उगा करते है।
Lotusbuskene giver den Tag og Skygge, Bækkens Pile yder den Hegn.
यदि नदी में बाढ़ आ जाये तो भी जल गज भागता नहीं है। यदि यरदन नदी भी उसके मुख पर थपेड़े मारे तो भी वह डरता नहीं है।
Den taber ej Modet, når Jordan stiger, er rolig, om Strømmen end svulmer mod dens Gab.
जल गज की आँखों को कोई नहीं फोड़ सकता है और उसे कोई भी जाल में नहीं फँसा सकता।
Hvem kan gribe den i dens Tænder og trække Reb igennem dens Snude?