Proverbs 28

fugit impius nemine persequente iustus autem quasi leo confidens absque terrore erit
दुष्ट के मन में सदा भय समाया रहता है और इसी कारण वह भागता फिरता है। किन्तु धर्मी जन सदा निर्भय रहता है वैसे हो जैसे सिंह निर्भय रहता है।
propter peccata terrae multi principes eius et propter hominis sapientiam et horum scientiam quae dicuntur vita ducis longior erit
देश में जब अराजकता उभर आती है बहुत से शासक बन बैठते हैं। किन्तु जो समझता है और ज्ञानी होता है, ऐसा मनुष्य ही व्यवस्था स्थिर करता है।
vir pauper calumnians pauperes similis imbri vehementi in quo paratur fames
वह राजा जो गरीब को दबाता है, वह वर्षा की बाढ़ सा होता है जो फसल नहीं छोड़ती।
qui derelinquunt legem laudant impium qui custodiunt succenduntur contra eum
व्यवस्था के विधान को जो त्याग देते हैं, दुष्टों की प्रशंसा करते, किन्तु जो व्यवस्था के विधान को पालते उनका विरोध करते।
viri mali non cogitant iudicium qui autem requirunt Dominum animadvertunt omnia
दुष्ट जन न्याय को नहीं समझते हैं। किन्तु जो यहोवा की खोज में रहते हैं, उसे पूरी तरह जानते हैं।
melior est pauper ambulans in simplicitate sua quam dives pravis itineribus
वह निर्धन उत्तम हैं जिसकी राह खरी है। न कि वह धनी पुरुष जो टेढ़ी चाल चलता है।
qui custodit legem filius sapiens est qui pascit comesatores confundit patrem suum
जो व्यवस्था के विधानों का पालन करता है, वही है विवेकी पुत्र; किन्तु जो व्यर्थ के पेटुओं को बनाता साथी, वह पिता का निरादर करता है।
qui coacervat divitias usuris et fenore liberali in pauperes congregat eas
वह जो मोटा ब्याज वसूल कर निज धन बढ़ाता है, वह तो यह धन जोड़ता है किसी ऐसे दयालु के लिये जो गरीबों पर दया करता है।
qui declinat aurem suam ne audiat legem oratio eius erit execrabilis
यदि व्यवस्था के विधान पर कोई कान नहीं देता तो उसको विनतियाँ भी घृणा के योग्य होगी।
qui decipit iustos in via mala in interitu suo corruet et simplices possidebunt bona
वह तो अपने ही जाल में फंस जायेगा जो सीधे लोगों को बुरे मार्ग पर भटकाता है। किन्तु दोषरहित लोग उत्तम आशीष पायेगा।
sapiens sibi videtur vir dives pauper autem prudens scrutabitur eum
धनी परुष निज आँखों में बुद्धिमान हो सकता है किन्तु वह गरीबजन जो बुद्धिमान होता है सत्य को देखता।
in exultatione iustorum multa gloria regnantibus impiis ruinae hominum
सज्जन जब जीतते हैं, तो सब प्रसन्न होते हैं। किन्तु जब दुष्ट को शक्ति मिल जाती है तो लोग छिप—छिप कर फिरते हैं।
qui abscondit scelera sua non dirigetur qui confessus fuerit et reliquerit ea misericordiam consequetur
जो निज पापों पर पर्दा डालता है, वह तो कभी नहीं फूलता—फलता है किन्तु जो निज दोषों को स्वीकार करता और त्यागता है, वह दया पाता है।
beatus homo qui semper est pavidus qui vero mentis est durae corruet in malum
धन्य है, वह पुरुष जो यहोवा से सदा डरता है, किन्तु जो अपना मन कठोर कर लेता है, विपत्ति में गिरता है।
leo rugiens et ursus esuriens princeps impius super populum pauperem
दुष्ट लोग असहाय जन पर शासन करते हैं। ऐसे जैसे दहाड़ता हुआ सिंह अथवा झपटता हुआ रीछ।
dux indigens prudentia multos opprimet per calumniam qui autem odit avaritiam longi fient dies eius
एक क्रूर शासक में न्याय को कमी होती है। किन्तु जो बुरे मार्ग से आये हुए धन से घृणा करता है, दीर्घ आयु भोगता है।
hominem qui calumniatur animae sanguinem si usque ad lacum fugerit nemo sustentet
किसी व्यक्ति को दूसरे की हत्या का दोषी ठहराया हो तो उस व्यक्ति को शांति नहीं मिलेगी। उसे सहायता मत कर।
qui ambulat simpliciter salvus erit qui perversis ingreditur viis concidet semel
यदि कोई व्यक्ति निष्कलंक हो तो वह सुरक्षित है। यदि वह बुरा व्यक्ति हो तो वह अपनी सामर्थ खो बैठेगा।
qui operatur terram suam saturabitur panibus qui sectatur otium replebitur egestate
जो अपनी धरता जोतता—बोता है और परिश्रम करता है, उसके पास सदा भर पूर खाने को होगा। किन्तु जो सदा सपनों में खोया रहता है, सदा दरिद्र रहेगा।
vir fidelis multum laudabitur qui autem festinat ditari non erit innocens
परमेश्वर निज भक्त पर आशीष बरसाता है, किन्तु वह मनुष्य जो सदा धन पाने को लालायित रहता है, बिना दण्ड के नहीं बचेगा।
qui cognoscit in iudicio faciem non facit bene iste et pro buccella panis deserit veritatem
किसी धन्यवान व्यक्ति का पक्षपात करना अच्छा नहीं होता तो भी कुछ न्यायाधीश कभी कर जाते पक्षपात मात्र छोटे से रोटी के ग्रास के लिये।
vir qui festinat ditari et aliis invidet ignorat quod egestas superveniat ei
सूम सदा धन पाने को लालायित रहता है और नहीं जानता कि उसकी ताक में दरिद्रता है।
qui corripit hominem gratiam postea inveniet apud eum magis quam ille qui per linguae blandimenta decipit
वह जो किसी जन को सुधारने को डांटता है, वह अधिक प्रेम पाता है, अपेक्षा उसके जो चापलूसी करता है।
qui subtrahit aliquid a patre suo et matre et dicit hoc non est peccatum particeps homicidae est
कुछ लोग होते हैं जो अपने पिता और माता से चुराते हैं। वह कहते हैं, “यह बुरा नहीं है।” यह उस बुरा व्यक्ति जैसा है जो घर के भीतर आकर सभी वस्तुओं को तोड़ फोड़ कर देते हैं।
qui se iactat et dilatat iurgia concitat qui sperat in Domino saginabitur
लालची मनुष्य तो मतभेद भड़काता, किन्तु वह मनुष्य जिसका भरोसा यहोवा पर है फूलेगा—फलेगा।
qui confidit in corde suo stultus est qui autem graditur sapienter iste salvabitur
मूर्ख को अपने पर बहुत भरोसा होता है। किन्तु जो ज्ञान की राह पर चलता है, सुरक्षित रहता है।
qui dat pauperi non indigebit qui despicit deprecantem sustinebit penuriam
जो गरीबों को दान देता रहता है उसको किसी बात का अभाव नहीं रहता। किन्तु जो उनसे आँख मूँद लेता है, वह शाप पाता है।
cum surrexerint impii abscondentur homines cum illi perierint multiplicabuntur iusti
जब कोई दुष्ट शक्ति पा जाता है तो सज्जन छिप जाने को दूर चले जाते हैं। किन्तु जब दुष्ट जन का विनाश होता है तो सज्जनों को वृद्धि प्रकट होने लगती है।