Hebrews 10

כי התורה בהיות בה צל הטבות העתידות ולא מראה עצם הדברים אין ביכלתה להשלים את הקרבים בקרבנות ההם אשר יקריבו תמיד מדי שנה בשנה׃
व्यवस्था का विधान तो आने वाली उत्तम बातों की छाया मात्र प्रदान करता है। अपने आप में वे बातें यथार्थ नहीं हैं। इसलिए उन्हीं बलियों के द्वारा जिन्हें निरन्तर प्रति वर्ष अनन्त रूप से दिया जाता रहता है, उपासना के लिए निकट आने वालों को सदा-सदा के लिए सम्पूर्ण सिद्ध नहीं किया जा सकता।
כי לולא זאת חדלו מהביאם באשר המקריבים בהטהרם פעם אחת לא היתה בהם עוד רגשת חטאים׃
यदि ऐसा हो पाता तो क्या उनका चढ़ाया जाना बंद नहीं हो जाता? क्योंकि फिर तो उपासना करने वाले एक ही बार में सदा सर्वदा के लिए पवित्र हो जाते। और अपने पापों के लिए फिर कभी स्वयं को अपराधी नहीं समझते।
אבל יש שם הזכרת החטאים שנה בשנה׃
किन्तु वे बलियाँ तो बस पापों की एक वार्षिक स्मृति मात्र हैं।
כי דם הפרים והשעירים לא יוכל להסיר חטאים׃
क्योंकि साँड़ों और बकरों का लहू पापों को दूर कर दे, यह सम्भव नहीं है।
ובעבור זאת אמר בבואו לעולם זבח ומנחה לא חפצת גוף כוננת לי׃
इसलिए जब यीशु इस जगत में आया था तो उसने कहा था: “तूने बलिदान और कोई भेंट नहीं चाहा, किन्तु मेरे लिए एक देह तैयार की है।
עולה וחטאה לא שאלת׃
तू किसी होमबलि से न ही पापबलि से प्रसन्न नहीं हुआ
אז אמרתי הנה באתי במגלת ספר כתוב עלי לעשות רצונך אלהי׃
तब फिर मैंने कहा था, ‘और पुस्तक में मेरे लिए यह भी लिखा है, मैं यहाँ हूँ। हे परमेश्वर, तेरी इच्छा पूरी करने को आया हूँ।’” भजन संहिता 40:6-8
אחרי אמרו למעלה זבח ומנחה עולה וחטאה לא חפצת ולא שאלת אשר יקריבו אתם על פי התורה׃
उसने पहले कहा था, “बलियाँ और भेंटे, होमबलियाँ और पापबलियाँ न तो तू चाहता है और न ही तू उनसे प्रसन्न होता है।” (यद्यपि व्यवस्था का विधान यह चाहता है कि वे चढ़ाई जाएँ।)
אז אמר הנה באתי לעשות רצונך אלהי מעביר בזה את הראשונה למען הקים את השניה׃
तब उसने कहा था, “मैं यहाँ हूँ। मैं तेरी इच्छा पूरी करने आया हूँ।” तो वह दूसरी व्यवस्था को स्थापित करने के लिए, पहली को रद्द कर देता है।
וברצון הזה מקדשים אנחנו על ידי הקרבת קרבן גוף ישוע המשיח בפעם אחת׃
सो परमेश्वर की इच्छा से एक बार ही सदा-सर्वदा के लिए यीशु मसीह की देह के बलिदान द्वारा हम पवित्र कर दिए गए।
וכל כהן עמד יום יום לשרת ומוסיף פעמים רבות להקריב אתן הקרבנות אשר לא יוכלו לעולם להעביר חטאים׃
हर याजक एक दिन के बाद दूसरे दिन खड़ा होकर अपने धार्मिक कर्त्तव्यों को पूरा करता है। वह पुनः-पुनः एक जैसी ही बलियाँ चढ़ाता है जो पापों को कभी दूर नहीं कर सकतीं।
אולם זה אחרי הקריבו זבח אחד על החטאים ישב עד עולם לימין האלהים׃
किन्तु याजक के रूप में मसीह तो पापों के लिए, सदा के लिए एक ही बलि चढ़ाकर परमेश्वर के दाहिने हाथ जा बैठा,
וחכה יחכה עד כי יושתו איביו הדם לרגליו׃
और उसी समय से उसे अपने विरोधियों को उसके चरण की चौकी बना दिए जाने की प्रतीक्षा है।
כי הוא בקרבן אחת השלים לנצח את המקדשים׃
क्योंकि उसने एक ही बलिदान के द्वारा, जो पवित्र किए जा रहे हैं, उन्हें सदा-सर्वदा के लिए सम्पूर्ण सिद्ध कर दिया।
ואף רוח הקדש מעיד לנו על זאת כי אחרי אמרו׃
इसके लिए पवित्र आत्मा भी हमें साक्षी देता है। पहले वह बताता है:
זאת הברית אשר אכרת אתם אחרי הימים ההם אמר יהוה נתתי את תורתי בקרבם ועל לבם אכתבנה׃
“यह वह वाचा है जिसे मैं उनसे करूँगा। और फिर उसके बाद प्रभु घोषित करता है। अपनी व्यवस्था उनके हृदयों में बसाऊँगा। मैं उनके मनों पर उनको लिख दूँगा।” यिर्मयाह 31:33
ולעונם ולחטאתם לא אזכר עוד׃
वह यह भी कहता है: “उनके पापों और उनके दुष्कर्मों को और अब मैं कभी याद नहीं रखूँगा।” यिर्मयाह 31:34
והנה באשר נסלחו החטאים אין עוד קרבן עליהם׃
और फिर जब पाप क्षमा कर दिए गए तो पापों के लिए किसी बलि की कोई आवश्यकता रह ही नहीं जाती।
ועתה אחי בהיות לנו בטחון דרך הקדש בדם ישוע׃
इसलिए भाईयों, क्योंकि यीशु के लहू के द्वारा हमें उस परम पवित्र स्थान में प्रवेश करने का निडर भरोसा है,
דרך חדש וחי אשר חדש לנו בפרכת היא בשרו׃
जिसे उसने परदे के द्वारा, अर्थात् जो उसका शरीर ही है, एक नए और सजीव मार्ग के माध्यम से हमारे लिए खोल दिया है।
ובהיות לנו כהן גדול על בית אלהים׃
और क्योंकि हमारे पास एक ऐसा महान याजक है जो परमेश्वर के घराने का अधिकारी है।
נקרבה נא בלבב שלם ובאמונה תמימה מטהרים בהזית לבבנו מרוח רעה ורחוצי בשר במים טהורים׃
तो फिर आओ, हम सच्चे हृदय, निश्चयपूर्ण विश्वास अपनी अपराधपूर्ण चेतना से हमें शुद्ध करने के लिए किए गए छिड़काव से युक्त अपने हृदयों को लेकर शुद्ध जल से धोए हुए अपने शरीरों के साथ परमेश्वर के निकट पहुँचते हैं।
נחזיקה בהודית התקוה בל נמוט כי נאמן המבטיח׃
तो आओ जिस आशा को हमने अंगीकार किया है, हम अडिग भाव से उस पर डटे रहें क्योंकि जिसने हमें वचन दिया है, वह विश्वासपूर्ण है।
ונתבוננה זה על זה לעורר אתנו לאהבה ולמעשים טובים׃
तथा आओ, हम ध्यान रखें कि हम प्रेम और अच्छे कर्मों के प्रति एक दूसरे को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं।
ואל נעזב את כנאיתנו כמנהג קצת אנשים כי אם נוכיח איש את אחיו וביותר בראתכם כי קרוב היום׃
हमारी सभाओं में आना मत छोड़ो। जैसी कि कुछों को तो वहाँ नहीं आने की आदत ही पड़ गयी है। बल्कि हमें तो एक दूसरे को उत्साहित करना चाहिए। और जैसा कि तुम देख ही रहे हो-कि वह दिन निकट आ रहा है। सो तुम्हें तो यह और अधिक करना चाहिए।
כי אם נחטא בזדון אחרי אשר קבלנו דעת האמת לא ישאר עוד זבח קרבן לכפר על החטא׃
सत्य का ज्ञान पा लेने के बाद भी यदि हम जानबूझ कर पाप करते ही रहते हैं फिर तो पापों के लिए कोई बलिदान बचा ही नहीं रहता।
כי אם בעותי הדין העתיד ואש קנאה אשר תאכל את הצררים׃
बल्कि फिर तो न्याय की भयानक प्रतीक्षा और भीषण अग्नि ही शेष रह जाती है जो परमेश्वर के विरोधियों को चट कर जाएगी।
הן איש כי יפר תורת משה מות ימות בלי חמלה על פי שנים עדים או שלשה׃
जो कोई मूसा की व्यवस्था के विधान का पालन करने से मना करता है, उसे बिना दया दिखाए दो या तीन साक्षियों की साक्षी पर मार डाला जाता है।
מה תחשבו כמה יגדל הענש הראוי לרמס ברגלו את בן האלהים וחשב לחל את דם הברית אשר הוא מקדש בו ומחרף את רוח החסד׃
सोचो, वह मनुष्य कितने अधिक कड़े दण्ड का पात्र है, जिसने अपने पैरों तले परमेश्वर के पुत्र को कुचला, जिसने वाचा के उस लहू को, जिसने उसेपवित्र किया था, एक अपवित्र वस्तु माना और जिसने अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया।
כי ידענו את האמר לי נקם ושלם ועוד כי ידין יהוה עמו׃
क्योंकि हम उसे जानते हैं जिसने कहा था: “बदला लेना काम है मेरा, मैं ही बदला लूँगा।” [] और फिर, “प्रभु अपने लोगों का न्याय करेगा।” []
מה נורא לנפל ביד אלהים חיים׃
किसी पापी का सजीव परमेश्वर के हाथों में पड़ जाना एक भयानक बात है।
אבל זכרו נא את הימים הראשונים כי אז אחרי ארו עיניכם נשאתם כבד ענוים רבים׃
आरम्भ के उन दिनों को याद करो जब तुमने प्रकाश पाया था, और उसके बाद जब तुम कष्टों का सामना करते हुए कठोर संघर्ष में दृढ़ता के साथ डटे रहे थे।
פעם בהיותכם לראי בחרפה ותוגה פעם בהשתתף לאשר הגיע אליהם כזאת׃
तब कभी तो सब लोगों के सामने तुम्हें अपमानित किया गया और सताया गया और कभी जिनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा था, तुमने उनका साथ दिया।
כי הצטערתם על מוסרי וגזלת רכושכם סבלתם בשמחה מדעתכם בנפשכם שיש לכם בשמים קנין טוב ממנו וקים לעד׃
तुमने, जो बंदीगृह में पड़े थे, उनसे सहानुभूति की तथा अपनी सम्पत्ति का जब्त किया जाना सहर्ष स्वीकार किया क्योंकि तुम यह जानते थे कि स्वयं तुम्हारे अपने पास उनसे अच्छी और टिकाऊ सम्पत्तियाँ हैं।
לכן אל תשליכו את בטחונכם כי יש לו שכר רב׃
सो अपने निडर विश्वास को मत त्यागो क्योंकि इसका भरपूर प्रतिफल दिया जाएगा।
כי צריכים אתם לסבלנות למען תעשו רצון אלהים ונשאתם את ההבטחה׃
तुम्हें धैर्य की आवश्यकता है ताकि तुम जब परमेश्वर की इच्छा पूरी कर चुको तो जिसका वचन उसने दिया है, उसे तुम पा सको।
כי עוד מעט רגע והבא יבא לא יאחר׃
क्योंकि बहुत शीघ्र ही, “जिसको आना है वह शीघ्र ही आएगा,
הצדיק באמונתו יחיה ואם יסג אחור לא רצתה נפשי בו׃
मेरा धर्मी जन विश्वास से जियेगा और यदि वह पीछे हटेगा तो मैं उससे प्रसन्न न रहूँगा।” हबक्कूक 2:3-4
אמנם אנחנו איננו מן הנסוגים אחור לאבדם כי אם מן המאמינים להצלת הנפש׃
किन्तु हम उनमें से नहीं हैं जो पीछे हटते हैं और नष्ट हो जाते हैं बल्कि उनमें से हैं जो विश्वास करते हैं और उद्धार पाते हैं।