Hebrews 9

הן היה גם לברית הראשונה משפטי העבודה ומקדש ארצי׃
अब देखो पहले वाचा में भी उपासना के नियम थे। तथा एक मनुष्य के हाथों का बना उपासना गृह भी था।
כי הוקם המשכן החיצון אשר בו המנורה והשלחן ומערכת הלחם והוא נקרא קדש׃
एक तम्बू बनाया गया था जिसके पहले कक्ष में दीपाधार थे, मेज़ थी और भेंट की रोटी थी। इसे पवित्र स्थान कहा जाता था।
ומבית לפרכת השנית משכן הנקרא קדש הקדשים׃
दूसरे परदे के पीछे एक और कक्ष था जिसे परम पवित्र कहा जाता है।
אשר לו מזבח הזהב לקטרת וארון הברית מצפה זהב כלו ובו צנצנת זהב אשר המן בתוכו ומטה אהרן אשר פרח ולוחות הברית׃
इसमें सुगन्धित सामग्री के लिए सोने की वेदी और सोने की मढ़ी वाचा की सन्दूक थी। इस सन्दूक में सोने का बना मन्ना का एक पात्र था, हारून की वह छड़ी थी जिस पर कोंपलें फूटी थीं तथा वाचा के पत्थर के पतरे थे।
וממעל לו כרובי הכבוד הסככים על הכפרת לא נדבר כעת על כל אחד מהם בפרט׃
सन्दूक के ऊपर परमेश्वर की महिमामय उपस्थिति के प्रतीक यानी करूब बने थे जो क्षमा के स्थान पर छाया कर रहे थे। किन्तु इस समय हम इन बातों की विस्तार के साथ चर्चा नहीं कर सकते।
ואחרי שהוכנו אלה ככה באו הכהנים תמיד אל המשכן החיצון לעבד שם את עבודתם׃
सब कुछ इस प्रकार व्यवस्थित हो जाने के बाद याजक बाहरी कक्ष में प्रति दिन प्रवेश करके अपनी सेवा का काम करने लगे।
ואל המשכן אשר לפנים ממנו בא שמה הכהן הגדול לבדו פעם אחת בשנה לא בבלי דם אשר יקריב בעד נפשו ובעד שגגות העם׃
किन्तु भीतरी कक्ष में केवल प्रमुख याजक ही प्रवेश करता था और वह भी साल में एक बार। वह बिना उस लहू के कभी प्रवेश नहीं करता था जिसे वह स्वयं अपने द्वारा और लोगों के द्वारा अनजाने में किए गए पापों के लिए भेंट चढ़ाता था।
ורוח הקדש מודיע בזאת כי לא נגלה הדרך אל הקדש כל הימים אשר המשכן החיצון יש לו לעמד׃
इसके द्वारा पवित्र आत्मा यह दर्शाया करता था कि जब तक अभी पहला तम्बू खड़ा हुआ है, तब तक परम पवित्र स्थान का मार्ग उजागर नहीं हो पाता।
והוא משל על העת ההוה אשר בה מקריבים מנחות וזבחים אשר לא יוכלו להשלים את לבב העבד׃
यह आज के युग के लिए एक प्रतीक है जो यह दर्शाता है कि वे भेंटे और बलिदान जिन्हें अर्पित किया जा रहा है, उपासना करने वाले की चेतना को शुद्ध नहीं कर सकतीं।
אך משפטי הגוף המה עם המאכלות והמשקים והטבילות השנות אשר הושמו עד עת התקון׃
ये तो बस खाने-पीने और अनेक पर्व विशेष-स्थानों के बाहरी नियम हैं और नयी व्यवस्था के समय तक के लिए ही ये लागू होते हैं।
אבל המשיח בבאו להיות כהן גדול לטבות העתידות עבר בתוך המשכן המעלה בגדלה ושלמות אשר לא נעשה בידים כלומר אשר איננו בכלל הבריאה הזאת׃
किन्तु अब मसीह इस और अच्छी व्यवस्था का, जो अब हमारे पास है, प्रमुख याजक बनकर आ गया है। उसने उस अधिक उत्तम और सम्पूर्ण तम्बू में से होकर प्रवेश किया जो मनुष्य के हाथों की बनाई हुई नहीं थी। अर्थात् जो सांसारिक नहीं है।
גם לא בא בדם שעירים ועגלים אלא בדם נפשו בא בפעם אחת אל הקדש פנימה וימצא גאלת עולם׃
बकरों और बछड़ों के लहू को लेकर उसने प्रवेश नहीं किया था बल्कि सदा-सर्वदा के लिए भेंट स्वरूप अपने ही लहू को लेकर परम पवित्र स्थान में प्रविष्ट हुआ था। इस प्रकार उसने हमारे लिए पापों से अनन्त छुटकारे सुनिश्चित कर दिए हैं।
כי אם דם הפרים והשעירים ואפר הפרה אשר יזה על הטמאים יקדשם לטהרת גופם׃
बकरों और साँडों का लहू तथा बछिया की भभूत का उन पर छिड़का जाना, अशुद्धों को शुद्ध बनाता है ताकि वे बाहरी तौर पर पवित्र हो जाएँ।
אף כי דם המשיח אשר הקריב את עצמו לאלהים ברוח נצחי ובלי מום יטהר לבבכם ממעשי מות לעבד את אלהים חיים׃
जब यह सच है तो मसीह का लहू कितना प्रभावशाली होगा। उसने अनन्त आत्मा के द्वारा अपने आपको एक सम्पूर्ण बलि के रूप में परमेश्वर को समर्पित कर दिया। सो उसका लहू हमारी चेतना को उन कर्मों से छुटकारा दिलाएगा जो मृत्यु की ओर ले जाते हैं ताकि हम सजीव परमेश्वर की सेवा कर सकें।
ובעבור זאת הוא גם סרסר לברית חדשה למען אשר יירשו המקראים את הבטחת נחלת עולם אחרי אשר מת לפדות מן הפשעים אשר נעשו תחת הברית הראשונה׃
इसी कारण से मसीह एक नए वाचा का मध्यस्थ बना ताकि जिन्हें बुलाया गया है, वे उत्तराधिकार का अनन्त आशीर्वाद पा सकें जिसकी परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की थी। अब देखो, पहले वाचा के अधीन किए गए पापों से उन्हें मुक्त कराने के लिए फिरौती के रूप में वह अपने प्राण दे चुका है।
כי במקום שיש דיתיקי צריך לדעת מות מקימה׃
जहाँ तक वसीयतनामे का प्रश्न है, तो उसके लिए जिसने उसे लिखा है, उसकी मृत्यु को प्रमाणित किया जाना आवश्यक है।
כי רק במות המת תכון דיתיקי ואיננה בתקפה בעוד מקימה בחיים׃
क्योंकि कोई वसीयतनामा केवल तभी प्रभावी होता है जब उसके लिखने वाले की मृत्यु हो जाती है। जब तक उसको लिखने वाला जीवित रहता है, वह कभी प्रभावी नहीं होता।
לכן גם הראשונה לא חנכה בלא דם׃
इसलिए पहली वाचा भी बिना एक मृत्यु और लहू के गिराए कार्यान्वित नहीं किया गया।
כי ככלות משה להגיד לכל העם את כל המצות כתורה לקח דם העגלים והשעירים עם מים ותולעת שני ואזוב ויזרק על הספר ועל כל העם׃
मूसा जब व्यवस्था के विधान के सभी आदेशों को सब लोगों को घोषणा कर चुका तो उसने जल के साथ बकरों और बछड़ों के लहू को लाल ऊन और हिस्सप की टहनियों से चर्मपत्रों और सभी लोगों पर छिड़क दिया था।
ויאמר הנה דם הברית אשר צוה אלהים אליכם׃
उसने कहा था, “यह उस वाचा का लहू है, परमेश्वर ने जिसके पालन की आज्ञा तुम्हें दी है।”
וכן הזה מן הדם על המשכן ועל כל כלי השרת׃
उसने इसी प्रकार तम्बू और उपासना उत्सवों में काम आने वाली हर वस्तु पर लहू छिड़का था।
וכמעט הכל יטהר בדם על פי התורה ואין כפרה בלי שפיכת דם׃
वास्तव में व्यवस्था चाहती है कि प्रायः हर वस्तु को लहू से शुद्ध किया जाए। और बिना लहू बहाये क्षमा है ही नहीं।
לכן דמיוני הדברים שבשמים צריכים להטהר באלה והדברים שבשמים בעצמם צריכים להטהר בזבחים טובים מאלה׃
तो फिर यह आवश्यक है कि वे वस्तुएँ जो स्वर्ग की प्रतिकृति हैं, उन्हें पशुओं के बलिदानों से शुद्ध किया जाए किन्तु स्वर्ग की वस्तुएँ तो इनसे भी उत्तम बलिदानों से शुद्ध किए जाने की अपेक्षा करती हैं।
כי המשיח לא בא אל הקדש הנעשה בידים שהוא רק דמות האמתי כי אם בא אל עצם השמים לראות עתה בעדנו את פני האלהים׃
मसीह ने मनुष्य के हाथों के बने परम पवित्र स्थान में, जो सच्चे परम पवित्र स्थान की एक प्रतिकृति मात्र था, प्रवेश नहीं किया। उसने तो स्वयं स्वर्ग में ही प्रवेश किया ताकि अब वह हमारी ओर से परमेश्वर की उपस्थिति में प्रकट हो।
אף לא להקריב את נפשו פעמים רבות ככהן הגדול אשר בא שנה בשנה אל הקדש בדם אחרים׃
और न ही अपना बार-बार बलिदान चढ़ाने के लिए उसने स्वर्ग में उस प्रकार प्रवेश किया जैसे महायाजक उस लहू के साथ, जो उसका अपना नहीं है, परम पवित्र स्थान में हर साल प्रवेश करता है।
כי אם כן הוא הלא היה לו לענות פעמים רבות מראשית העולם ועתה בקץ העתים נגלה בפעם אחת כדי לבטל את החטא בזבח נפשו׃
नहीं तो फिर मसीह को सृष्टि के आदि से ही अनेक बार यातनाएँ झेलनी पड़तीं। किन्तु अब देखो, इतिहास के चरम बिन्दु पर अपने बलिदान के द्वारा पापों का अंत करने के लिए वह सदा सदा के लिए एक ही बार प्रकट हो गया है।
וכאשר נגזר על בני אדם פעם אחת המות ואחריו הדין׃
जैसे एक बार मरना और उसके बाद न्याय का सामना करना मनुष्य की नियति है।
כן הקרב המשיח פעם אחת למען שאת חטאי רבים ופעם שנית יראה בלי חטא לישועה למחכים לו׃
सो वैसे ही मसीह को, एक ही बार अनेक व्यक्तियों के पापों को उठाने के लिए बलिदान कर दिया गया। और वह पापों को वहन करने के लिए नहीं, बल्कि जो उसकी बाट जोह रहे हैं, उनके लिए उद्धार लाने को फिर दूसरी बार प्रकट होगा।