John 19

אז לקח פילטוס את ישוע וייסרהו בשוטים׃
तब पिलातुस ने यीशु को पकड़वा कर कोड़े लगवाये।
וישרגו אנשי הצבא עטרת קצים וישימו אתו על ראשו ויעטהו לבוש ארגמן׃
फिर सैनिकों ने कँटीली टहनियों को मोड़ कर एक मुकुट बनाया और उसके सिर पर रख दिया। और उसे बैंजनी रंग के कपड़े पहनाये।
ויאמרו שלום לך מלך היהודים ויכהו על הלחי׃
और उसके पास आ-आकर कहने लगे, “यहूदियों का राजा जीता रहे” और फिर उसे थप्पड़ मारने लगे।
ויצא פילטוס עוד החוצה ויאמר אליהם הנני מוציא אתו אליכם למען תדעו כי לא מצאתי בו כל עון׃
पिलातुस एक बार फिर बाहर आया और उनसे बोला, “देखो, मैं तुम्हारे पास उसे फिर बाहर ला रहा हूँ ताकि तुम जान सको कि मैं उसमें कोई खोट नहीं पा सका।”
וישוע יצא החוץ ועליו עטרת הקצים ולבוש הארגמן ויאמר אליהם פילטוס הנה האדם׃
फिर यीशु बाहर आया। वह काँटो का मुकुट और बैंजनी रंग का चोगा पहने हुए था। तब पिलातुस ने कहा, “यह रहा वह पुरुष।”
ויהי כאשר ראהו הכהנים הגדולים והמשרתים ויצעקו לאמר הצלב הצלב ויאמר אליהם פילטוס קחהו אתם והצליבהו כי אנכי לא מצאתי בו אשמה׃
जब उन्होंने उसे देखा तो महायाजकों और मन्दिर के पहरेदारों ने चिल्ला कर कहा, “इसे क्रूस पर चढ़ा दो। इसे क्रूस पर चढ़ा दो।” पिलातुस ने उससे कहा, “तुम इसे ले जाओ और क्रूस पर चढ़ा दो, मैं इसमें कोई खोट नहीं पा सक रहा हूँ।”
ויענו היהודים תורה יש לנו ועל פי תורתנו חיב מות הוא כי עשה עצמו לבן אלהים׃
यहूदियों ने उसे उत्तर दिया, “हमारी व्यवस्था है जो कहती है, इसे मरना होगा क्योंकि इसने परमेश्वर का पुत्र होने का दावा किया है।”
ויהי כשמע פילטוס את הדבר הזה ויאסף לרא עוד׃
अब जब पिलातुस ने उन्हें यह कहते सुना तो वह बहुत डर गया।
וישב ויבא אל בית המשפט ויאמר אל ישוע מאין אתה ולא השיבו ישוע דבר׃
और फिर राजभवन के भीतर जाकर यीशु से कहा, “तू कहाँ से आया है?” किन्तु यीशु ने उसे उत्तर नहीं दिया।
ויאמר אליו פילטוס אלי לא תדבר הלא ידעת כי יש לאל ידי לצלבך ויש לאל ידי לשלחך׃
फिर पिलातुस ने उससे कहा, “क्या तू मुझसे बात नहीं करना चाहता? क्या तू नहीं जानता कि मैं तुझे छोड़ने का अधिकार रखता हूँ और तुझे क्रूस पर चढ़ाने का भी मुझे अधिकार है।”
ויען ישוע לא היתה לך רשות עלי לולא נתן לך מלמעלה לכן עון המסגיר אתי אליך גדול מעונך׃
यीशु ने उसे उत्तर दिया, “तुम्हें तब तक मुझ पर कोई अधिकार नहीं हो सकता था जब तक वह तुम्हें परम पिता द्वारा नहीं दिया गया होता। इसलिये जिस व्यक्ति ने मुझे तेरे हवाले किया है, तुझसे भी बड़ा पापी है।”
אז יבקש פילטוס לשלחו והיהודים צעקו ויאמרו אם תשלח את זה אינך אהב לקיסר כי כל המתנשא להיות מלך מרד הוא בקיסר׃
यह सुन कर पिलातुस ने उसे छोड़ने का कोई उपाय ढूँढने का यत्न किया। किन्तु यहूदी चिल्लाये, “यदि तू इसे छोड़ता है, तो तू कैसर का मित्र नहीं है, कोई भी जो अपने आप को राजा होने का दावा करता है, वह कैसर का विरोधी है।”
ויהי כשמע פילטוס את הדבר הזה הוציא את ישוע החוצה וישב על כסא המשפט במקום הנקרא בשם רצפה ובלשונם גבתא׃
जब पिलातुस ने ये शब्द सुने तो वह यीशु को बाहर उस स्थान पर ले गया जो “पत्थर का चबूतरा” कहलाता था। (इसे इब्रानी भाषा में *गब्बता* कहा गया है।) और वहाँ न्याय के आसन पर बैठा।
ואז היתה הכנת הפסח והשעה כשעה הששית ויאמר אל היהודים הנה מלככם והם צעקו טול טול צלב אתו׃
यह फ़सह सप्ताह की तैयारी का दिन था। लगभग दोपहर हो रही थी। पिलातुस ने यहूदियों से कहा, “यह रहा तुम्हारा राजा!”
ויאמר אליהם פילטוס הצלב אצלב את מלככם ויענו ראשי הכהנים אין לנו מלך כי אם הקיסר׃
वे फिर चिल्लाये, “इसे ले जाओ! इसे ले जाओ। इसे क्रूस पर चढ़ा दो!” पिलातुस ने उनसे कहा, “क्या तुम चाहते हो तुम्हारे राजा को मैं क्रूस पर चढ़ाऊँ?” इस पर महायाजकों ने उत्तर दिया, “कैसर को छोड़कर हमारा कोई दूसरा राजा नहीं है।”
אז מסרו אליהם להצליבו ויקחו את ישוע ויוליכהו׃
फिर पिलातुस ने उसे क्रूस पर चढ़ाने के लिए उन्हें सौंप दिया। इस तरह उन्होंने यीशु को हिरासत में ले लिया।
וישא את צלבו ויצא אל המקום הנקרא מקום הגלגלת ובלשונם גלגלתא׃
अपना क्रूस उठाये हुए वह उस स्थान पर गया जिसे, “खोपड़ी का स्थान” कहा जाता था। (इसे इब्रानी भाषा में “गुलगुता” कहते थे।)
ויצלבו אתו שמה ושני אנשים אחרים עמו מזה אחד ומזה אחד וישוע בתוך׃
वहाँ से उन्होंने उसे दो अन्य के साथ क्रूस पर चढ़ाया। एक इधर, दूसरा उधर और बीच में यीशु।
ופילטוס כתב על לוח וישם על הצלב וזה מכתבו ישוע הנצרי מלך היהודים׃
पिलातुस ने दोषपत्र क्रूस पर लगा दिया। इसमें लिखा था, *“यीशु नासरी, यहूदियों का राजा।”*
ויהודים רבים קראו את המכתב הזה כי המקום אשר נצלב שם ישוע היה קרוב אל העיר והמכתב היה בלשון עבר יון ורומי׃
बहुत से यहूदियों ने उस दोषपत्र को पढ़ा क्योंकि जहाँ यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था, वह स्थान नगर के पास ही था। और वह ऐलान इब्रानी, यूनानी और लातीनी में लिखा था।
ויאמרו ראשי כהני היהודים אל פילטוס אל נא תכתב מלך היהודים כי אם אשר אמר אני מלך היהודים׃
तब प्रमुख यहूदी नेता पिलातुस से कहने लगे, “‘यहूदियों का राजा’ मत कहो। बल्कि कहो, ‘उसने कहा था कि मैं यहूदियों का राजा हूँ।’”
ויען פילטוס ויאמר את אשר כתבתי כתבתי׃
पिलातुस ने उत्तर दिया, “मैंने जो लिख दिया, सो लिख दिया।”
ויהי כאשר צלבו אנשי הצבא את ישוע ויקחו את בגדיו ויחלקום לארבעה חלקים לאיש איש חלק אחד וגם את כתנתו והכתנת לא היתה תפורה כי אם מעשה ארג מלמעלה ועד קצה׃
जब सिपाही यीशु को क्रूस पर चढ़ा चुके तो उन्होंने उसके वस्त्र लिए और उन्हें चार भागों में बाँट दिया। हर भाग एक सिपाही के लिये। उन्होंने कुर्ता भी उतार लिया। क्योंकि वह कुर्ता बिना सिलाई के ऊपर से नीचे तक बुना हुआ था।
ויאמרו איש אל אחיו אל נא נקרעה לקרעים אך נפיל עליה גורל למי תהיה למלאת דבר הכתוב יחלקו בגדי להם ועל לבושי יפילו גורל ויעשו כן אנשי הצבא׃
इसलिये उन्होंने आपस में कहा, “इसे फाड़ें नहीं बल्कि इसे कौन ले, इसके लिए पर्ची डाल लें।” ताकि शास्त्र का यह वचन पूरा हो: “उन्होंने मेरे कपड़े आपस में बाँट लिये और मेरे वस्त्र के लिए पर्ची डाली।” भजन संहिता 22:18 इसलिए सिपाहियों ने ऐसा ही किया।
ועל יד צלב ישוע עמדו אמו ואחות אמו מרים אשת קלופס ומרים המגדלית׃
यीशु के क्रूस के पास उसकी माँ, मौसी क्लोपास की पत्नी मरियम, और मरियम मगदलिनी खड़ी थी।
וירא ישוע את אמו ואת תלמידו אשר אהב עמדים אצלו ויאמר אל אמו אשה הנה זה בנך׃
यीशु ने जब अपनी माँ और अपने प्रिय शिष्य को पास ही खड़े देखा तो अपनी माँ से कहा, “प्रिय महिला, यह रहा तेरा बेटा।”
ואחר אמר אל תלמידו הנה זאת אמך ומן השעה ההיא אסף אתה התלמיד אל ביתו׃
फिर वह अपने शिष्य से बोला, “यह रही तेरी माँ।” और फिर उसी समय से वह शिष्य उसे अपने घर ले गया।
ויהי מאחרי כן כאשר ידע ישוע כי עתה זה כלה הכל למען ימלא הכתוב כלו אמר צמאתי׃
इसके बाद यीशु ने जान लिया कि सब कुछ पूरा हो चुका है। फिर इसलिए कि शास्त्र सत्य सिद्ध हो उसने कहा, “मैं प्यासा हूँ।”
ושם כלי מלא חמץ ויטבלו ספוג בחמץ וישימהו על אזוב ויקריבהו אל פיו׃
वहाँ सिरके से भरा एक बर्तन रखा था। इसलिये उन्होंने एक स्पंज को सिरके में पूरी तरह डुबो कर हिस्सप अर्थात् जूफे की टहनी पर रखा और ऊपर उठा कर, उसके मुँह से लगाया।
ויקח ישוע את החמץ ויאמר כלה ויט את ראשו ויפקד את רוחו׃
फिर जब यीशु ने सिरका ले लिया तो वह बोला, “पूरा हुआ।” तब उसने अपना सिर झुका दिया और प्राण त्याग दिये।
ולמען לא תשארנה הגויות על הצלב ביום השבת כי ערב שבת היה וגדול יום השבת ההוא שאלו היהודים מן פילטוס לשבר את שוקיהם ולהוריד אתם׃
यह फ़सह की तैयारी का दिन था। सब्त के दिन उनके शव क्रूस पर न लटके रहें क्योंकि सब्त का वह दिन बहुत महत्त्वपूर्ण था इसके लिए यहूदियों ने पिलातुस से कहा कि वह आज्ञा दे कि उनकी टाँगे तोड़ दी जाएँ और उनके शव वहाँ से हटा दिए जाए।
ויבאו אנשי הצבא וישברו את שוקי הראשון והשני הנצלבים עמו׃
तब सिपाही आये और उनमें से पहले, पहले की और फिर दूसरे व्यक्ति की, जो उसके साथ क्रूस पर चढ़ाये गये थे, टाँगे तोड़ीं।
ויבאו אל ישוע ובראתם כי כבר מת לא שברו את שוקיו׃
पर जब वे यीशु के पास आये, उन्होंने देखा कि वह पहले ही मर चुका है। इसलिए उन्होंने उसकी टाँगे नहीं तोड़ीं।
אך אחד מאנשי הצבא דקר בחנית את צדו וכרגע יצא דם ומים׃
पर उनमें से एक सिपाही ने यीशु के पंजर में अपना भाला बेधा जिससे तत्काल ही खून और पानी बह निकला।
והראה זאת העיד ועדותו נאמנה והוא יודע כי האמת יגיד למען גם אתם תאמינו׃
(जिसने यह देखा था उसने साक्षी दी; और उसकी साक्षी सच है, वह जानता है कि वह सच कह रहा है ताकि तुम लोग विश्वास करो।)
כי כל זאת היתה למלאת הכתוב ועצם לא תשברו בו׃
यह इसलिए हुआ कि शास्त्र का वचन पूरा हो, “उसकी कोई भी हड्डी तोड़ी नहीं जायेगी।” []
ועוד כתוב אחר אמר והביט אליו את אשר דקרו׃
और धर्मशास्त्र में लिखा है, “जिसे उन्होंने भाले से बेधा, वे उसकी ओर ताकेंगे।” []
ויהי אחרי כן בא יוסף הרמתי והוא תלמיד ישוע אך בסתר מפני היהודים וישאל מאת פילטוס אשר יתנהו לשאת את גופת ישוע וינח לו פילטוס ויבא וישא את גופת ישוע׃
इसके बाद अरमतियाह के यूसुफ़ ने जो यीशु का एक अनुयायी था किन्तु यहूदियों के डर से इसे छिपाये रखता था, पिलातुस से विनती की कि उसे यीशु के शव को वहाँ से ले जाने की अनुमति दी जाये। पिलातुस ने उसे अनुमति दे दी। सो वह आकर उसका शव ले गया।
ויבא גם נקדימון אשר בא לפנים בלילה אל ישוע ויבא ערוב מר ואהלות כמאה ליטרין׃
निकुदेमुस भी, जो यीशु के पास रात को पहले आया था, वहाँ कोई तीस किलो मिला हुआ गंधरस और एलवा लेकर आया। फिर वे यीशु के शव को ले गये
ויקחו את גופת ישוע ויחתלוה בתכריכין עם הבשמים כאשר נהגים היהודים לקבר את מתיהם׃
और (यहूदियों के शव को गाड़ने की रीति के अनुसार) उसे सुगंधित सामग्री के साथ कफ़न में लपेट दिया।
ובמקום אשר נצלב שם היה גן ובגן קבר חדש אשר לא הושם בו איש עד עתה׃
जहाँ यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था, वहाँ एक बगीचा था। और उस बगीचे में एक नयी कब्र थी जिसमें अभी तक किसी को रखा नहीं गया था।
שם שמו את ישוע כי ערב שבת היה ליהודים והקבר קרוב׃
क्योंकि वह सब्त की तैयारी का दिन शुक्रवार था और वह कब्र बहुत पास थी, इसलिये उन्होंने यीशु को उसी में रख दिया।