Job 17

Daha mi nestaje, gasnu moji dani i za mene već se skupljaju grobari.
“मेरा मन टूट चुका है। मेरा मन निराश है। मेरा प्राण लगभग जा चुका है। कब्र मेरी बाट जोह रही है।
Rugači su evo mene dohvatili, od uvreda oka sklopiti ne mogu.
लोग मुझे घेरते हैं और मुझ पर हँसते हैं। जब लोग मुझे सताते हैं और मेरा अपमान करते है, मैं उन्हें देखता हूँ।
Stoga me zaštiti i budi mi jamcem kad mi nitko u dlan neće da udari.
“परमेश्वर, मेरे निरपराध होने का शपथ—पत्र मेरा स्वीकार कर। मेरी निर्दोषता की साक्षी देने के लिये कोई तैयार नहीं होगा।
Jer, srca si njina lišio razuma i dopustiti im nećeš da opstanu.
मेरे मित्रों का मन तूने मूँदा अत: वे मुझे कुछ नहीं समझते हैं। कृपा कर उन को मत जीतने दे।
K'o taj što imanje dijeli drugovima, a djeci njegovoj dotle oči gasnu,
लोगों की कहावत को तू जानता है। मनुष्य जो ईनाम पाने को मित्र के विषय में गलत सूचना देते हैं, उनके बच्चे अन्धे हो जाया करते हैं।
narodima svim sam na ruglo postao, onaj kom u lice svatko pljunut' može.
परमेश्वर ने मेरा नाम हर किसी के लिये अपशब्द बनाया है और लोग मेरे मुँह पर थूका करते हैं।
Od tuge vid mi se muti u očima, poput sjene moji udovi postaju.
मेरी आँख लगभग अन्धी हो चुकी है क्योंकि मैं बहुत दु:खी और बहुत पीड़ा में हूँ। मेरी देह एक छाया की भाँति दुर्बल हो चुकी है।
Začudit će se zbog toga pravednici, na bezbožnika će planuti čestiti;
मेरी इस दुर्दशा से सज्जन बहुत व्याकुल हैं। निरपराधी लोग भी उन लोगों से परेशान हैं जिनको परमेश्वर की चिन्ता नहीं है।
neporočni će na svom ustrajat' putu, čovjek čistih ruku ojačat će još više.
किन्तु सज्जन नेकी का जीवन जीते रहेंगे। निरपराधी लोग शक्तिशाली हो जायेंगे।
Hajde, svi vi, nećete li opet počet', tÓa među vama ja mudra ne nalazim!
“किन्तु तुम सभी आओ और फिर मुझ को दिखाने का यत्न करो कि सब दोष मेरा है। तुममें से कोई भी विवेकी नहीं।
Minuli su dani, propale zamisli, želje srca moga izjalovile se.
मेरा जीवन यूँ ही बात रहा है। मेरी याजनाऐं टूट गई है और आशा चली गई है।
'U noći najcrnjoj, dan se približava; blizu je već svjetlo što tminu izgoni.'
किन्तु मेरे मित्र रात को दिन सोचा करते हैं। जब अन्धेरा होता है, वे लोग कहा करते हैं, ‘प्रकाश पास ही है।’
A meni je nada otići u Šeol i prostrijeti sebi ležaj u mrklini.
“यदि मैं आशा करूँ कि अन्धकारपूर्ण कब्र मेरा घर और बिस्तर होगा।
Dovikujem grobu: 'Oče moj rođeni!' a crve pozdravljam: 'Mati moja, sestro!'
यदि मैं कब्र से कहूँ ‘तू मेरा पिता है’ और कीड़े से ‘तू मेरी माता है अथवा तू मेरी बहन है।’
Ali gdje za mene ima jošte nade? Sreću moju tko će ikada vidjeti?
किन्तु यदि वह मेरी एकमात्र आशा है तब तो कोई आशा मुझे नहीं हैं और कोई भी व्यक्ति मेरे लिये कोई आशा नहीं देख सकता है।
Hoće li u Šeol ona sa mnom sići da u prahu zajedno otpočinemo?"
क्या मेरी आशा भी मेरे साथ मृत्यु के द्वार तक जायेगी? क्या मैं और मेरी आशा एक साथ धूल में मिलेंगे?”