Acts 4

А коли промовляли вони до народу оце, до них приступили священики, і влада сторожі храму й саддукеї,
अभी पतरस और यूहन्ना लोगों से बात कर रहे थे कि याजक, मन्दिर के सिपाहियों का मुखिया और कुछ सदूकी उनके पास आये।
обурюючись, що навчають народ та звіщають в Ісусі воскресіння з мертвих.
वे उनसे इस बात पर चिड़े हुए थे कि पतरस और यूहन्ना लोगों को उपदेश देते हुए यीशु के मरे हुओं में से जी उठने के द्वारा पुनरुत्थान का प्रचार कर रहे थे।
І руки наклали на них, і до в'язниці всадили до ранку, бо вже вечір настав був.
सो उन्होंने उन्हें बंदी बना लिया और क्योंकि उस समय साँझ हो चुकी थी, इसलिये अगले दिन तक हिरासत में रख छोड़ा।
І багато-хто з тих, хто слухав слово, увірували; число ж мужів таких було тисяч із п'ять.
किन्तु जिन्होंने वह संदेश सुना उनमें से बहुतों ने उस पर विश्वास किया और इस प्रकार उनकी संख्या लगभग पाँच हजार पुरूषों तक जा पहुँची।
І сталось, що ранком зібралися в Єрусалимі начальники їхні, і старші та книжники,
अगले दिन उनके नेता, बुजुर्ग और यहूदी धर्मशास्त्री यरूशलेम में इकट्ठे हुए।
і Анна первосвященик, і Кайяфа, і Іван, і Олександер, і скільки було їх із роду первосвященичого.
महायाजक हन्ना, कैफ़ा, यूहन्ना, सिकन्दर और महायाजक के परिवार के सभी लोग भी वहाँ उपस्थित थे।
І, поставивши їх посередині, запиталися: Якою ви силою чи яким ви ім'ям те робили?
वे इन प्रेरितों को उनके सामने खड़ा करके पूछने लगे, “तुमने किस शक्ति या अधिकार से यह कार्य किया?”
Тоді Петро, переповнений Духом Святим, промовив до них: Начальники люду та старшини Ізраїлеві!
फिर पवित्र आत्मा से भावित होकर पतरस ने उनसे कहा, “हे लोगों के नेताओ और बुजुर्ग नेताओं!
Як сьогодні беруть нас на допит про те добродійство недужій людині, як вона вздоровлена,
यदि आज हमसे एक लँगड़े व्यक्ति के साथ की गयी भलाई के बारे में यह पूछताछ की जा रही है कि वह अच्छा कैसे हो गया
нехай буде відомо всім вам, і всім людям Ізраїлевим, що Ім'ям Ісуса Христа Назарянина, що Його розп'яли ви, то Його воскресив Бог із мертвих, Ним поставлений він перед вами здоровий!
तो तुम सब को और इस्राएल के लोगों को यह पता हो जाना चाहिये कि यह काम नासरी यीशु मसीह के नाम से हुआ है जिसे तुमने क्रूस पर चढ़ा दिया और जिसे परमेश्वर ने मरे हुओं में से पुनर्जीवित कर दिया है। उसी के द्वारा पूरी तरह से ठीक हुआ यह व्यक्ति तुम्हारे सामने खड़ा है।
Він камінь, що ви, будівничі, відкинули, але каменем став Він наріжним!
यह यीशु वही, ‘वह पत्थर जिसे तुम राजमिस्त्रियों ने नाकारा ठहराया था, वही अत्यन्त महत्त्वपूर्ण पत्थर बन गया है।’ भजन संहिता 118:22
І нема ні в кім іншім спасіння. Бо під небом нема іншого Ймення, даного людям, що ним би спастися ми мали.
किसी भी दूसरे में उद्धार निहित नहीं है। क्योंकि इस आकाश के नीचे लोगों को कोई दूसरा ऐसा नाम नहीं दिया गया है जिसके द्वारा हमारा उद्धार हो पाये।”
А бачивши сміливість Петра та Івана, і спостерігши, що то люди обидва невчені та прості, дивувалися, і пізнали їх, що вони з Ісусом були.
उन्होंने जब पतरस और यूहन्ना की निर्भीकता को देखा और यह समझा कि वे बिना पढ़े लिखे और साधारण से मनुष्य हैं तो उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ। फिर वे जान गये कि ये यीशु के साथ रह चुके लोग हैं।
Та бачивши, що вздоровлений чоловік стоїть з ними, нічого навпроти сказати не могли.
और क्योंकि वे उस व्यक्ति को जो चंगा हुआ था, उन ही के साथ खड़ा देख पा रहे थे सो उनके पास कहने को कुछ नहीं रहा।
І, звелівши їм вийти із синедріону, зачали радитися між собою,
उन्होंने उनसे यहूदी महासभा से निकल जाने को कहा और फिर वे यह कहते हुए आपस में विचार-विमर्श करने लगे,
говорячи: Що робити нам із цими людьми? Бож усім мешканцям Єрусалиму відомо, що вчинили вони явне чудо, і не можемо того заперечити.
“इन लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाये? क्योंकि यरूशलेम में रहने वाला हर कोई जानता है कि इनके द्वारा एक उल्लेखनीय आश्चर्यकर्म किया गया है और हम उसे नकार भी नहीं सकते।
Та щоб більш не поширювалось це в народі, то з погрозою заборонімо їм, щоб нікому з людей вони не говорили про Це Ім'я.
किन्तु हम इन्हें चेतावनी दे दें कि वे इस नाम की चर्चा किसी और व्यक्ति से न करें ताकि लोगों में इस बात को और फैलने से रोका जा सके।”
І, закликавши їх, наказали їм не говорити, і взагалі не навчати про Ісусове Ймення.
सो उन्होंने उन्हें अन्दर बुलाया और आज्ञा दी कि यीशु के नाम पर वे न तो किसी से कोई ही चर्चा करें और न ही कोई उपदेश दें।
І відповіли їм Петро та Іван, та й сказали: Розсудіть, чи це справедливе було б перед Богом, щоб слухатись вас більш, як Бога?
किन्तु पतरस और यूहन्ना ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम ही बताओ, क्या परमेश्वर के सामने हमारे लिये यह उचित होगा कि परमेश्वर की न सुन कर हम तुम्हारी सुनें?
Бо не можемо ми не казати про те, що ми бачили й чули!
हम, जो कुछ हमने देखा है और सुना है, उसे बताने से नहीं चूक सकते।”
А вони пригрозили їм ще, і відпустили їх, не знайшовши нічого, щоб їх покарати, через людей, бо всі славили Бога за теє, що сталось.
फिर उन्होंने उन्हें और धमकाने के बाद छोड़ दिया। उन्हें दण्ड देने का उन्हें कोई रास्ता नहीं मिल सका क्योंकि जो घटना घटी थी, उसके लिये सभी लोग परमेश्वर की स्तुति कर रहे थे। जिस व्यक्ति पर अच्छा करने का यह आश्चर्यकर्म किया गया था, उसकी आयु चालीस साल से ऊपर थी।
Бо років більш сорока мав той чоловік, що на нім відбулося це чудо вздоровлення.
फिर उन्होंने उन्हें और धमकाने के बाद छोड़ दिया। उन्हें दण्ड देने का उन्हें कोई रास्ता नहीं मिल सका क्योंकि जो घटना घटी थी, उसके लिये सभी लोग परमेश्वर की स्तुति कर रहे थे। जिस व्यक्ति पर अच्छा करने का यह आश्चर्यकर्म किया गया था, उसकी आयु चालीस साल से ऊपर थी।
Коли ж їх відпустили, вони до своїх прибули й сповістили, про що первосвященики й старші до них говорили.
जब उन्हें छोड़ दिया गया तो वे अपने ही लोगों के पास आ गये और उनसे जो कुछ प्रमुख याजकों और बुजुर्ग यहूदी नेताओं ने कहा था, वह सब उन्हें कह सुनाया।
Вони ж, вислухавши, однодушно свій голос до Бога піднесли й промовили: Владико, що небо, і землю, і море, і все, що в них є, Ти створив!
जब उन्होंने यह सुना तो मिल कर ऊँचे स्वर में वे परमेश्वर को पुकारते हुए बोले, “स्वामी, तूने ही आकाश, धरती, समुद्र और उनके अन्दर जो कुछ है, उसकी रचना की है।
Ти устами Давида, Свого слуги, отця нашого, сказав Духом Святим: Чого люди бунтуються, а народи задумують марне?
तूने ही पवित्र आत्मा के द्वारा अपने सेवक, हमारे पूर्वज दाऊद के मुख से कहा था: ‘इन जातियों ने जाने क्यों अपना अहंकार दिखाया? लोगों ने व्यर्थ ही षड़यन्त्र क्यों रच डाले?
Повстають царі земні, і збираються старші докупи на Господа та на Христа Його.
‘धरती के राजाओं ने, उसके विरुद्ध युद्ध करने को तैयार किया। और शासक प्रभु और उसके मसीह के विरोध में एकत्र हुए।’ भजन संहिता 2:1-2
Бо справді зібралися в місці оцім проти Отрока Святого Твого Ісуса, що Його намастив Ти, Ірод та Понтій Пилат із поганами та з народом Ізраїлевим,
हाँ, हेरोदेस और पुन्तियुस पिलातुस भी इस नगर में ग़ैर यहूदियों और इस्राएलियों के साथ मिल कर तेरे पवित्र सेवक यीशु के विरोध में, जिसे तूने मसीह के रूप में अभिषिक्त किया था, वास्तव में एकजुट हो गये थे।
учинити оте, що рука Твоя й воля Твоя наперед встановили були, щоб збулося.
वे इकट्ठे हुए ताकि तेरी शक्ति और इच्छा के अनुसार जो कुछ पहले ही निश्चित हो चुका था, वह पूरा हो।
І тепер споглянь, Господи, на їхні погрози, і дай Своїм рабам із повною сміливістю слово Твоє повідати,
और अब हे प्रभु, उनकी धमकियों पर ध्यान दे और अपने सेवकों को निर्भयता के साथ तेरे वचन सुनाने की शक्ति दे।
коли руку Свою простягатимеш Ти на вздоровлення, і щоб знамена та чуда чинились Ім'ям Твого Святого Отрока Ісуса.
जबकि चंगा करने के लिये तू अपना हाथ बढ़ाये और चिन्ह तथा अद्भुत कर्म तेरे पवित्र सेवकों द्वारा यीशु के नाम पर किये जा रहे हों।”
Як вони ж помолились, затряслося те місце, де зібрались були, і переповнилися всі Святим Духом, і зачали говорити Слово Боже з сміливістю!
जब उन्होंने प्रार्थना पूरी की तो जिस स्थान पर वे एकत्र थे, वह हिल उठा और उन सब में पवित्र आत्मा समा गया, और वे निर्भयता के साथ परमेश्वर के वचन बोलने लगे।
А люди, що ввірували, мали серце одне й одну душу, і жаден із них не вважав що з маєтку свого за своє, але в них усе спільним було.
विश्वासियों का यह समूचा दल एक मन और एक तन था। कोई भी यह नहीं कहता था कि उसकी कोई भी वस्तु उसकी अपनी है। उनके पास जो कुछ होता, उस सब कुछ को वे बाँट लेते थे।
І апостоли з великою силою свідчили про воскресення Ісуса Господа, і благодать велика на всіх них була!
और वे प्रेरित समूची शक्ति के साथ प्रभु यीशु के फिर से जी उठने की साक्षी दिया करते थे। परमेश्वर का महान बरदान उन सब पर बना रहता।
Бо жаден із них не терпів недостачі: бо, хто мав поле чи дім, продавали, і заплату за продаж приносили,
उस दल में से किसी को भी कोई कमी नहीं थी। क्योंकि जिस किसी के पास खेत या घर होते, वे उन्हें बेच दिया करते थे और उससे जो धन मिलता, उसे लाकर
та й клали в ногах у апостолів, і роздавалося кожному, хто потребу в чім мав.
प्रेरितों के चरणों में रख देते और जिसको जितनी आवश्यकता होती, उसे उतना धन दे दिया जाता था।
Так, Йосип, що Варнавою що в перекладі є син потіхи був прозваний від апостолів, Левит, родом кіпрянин,
उदाहरण के लिये यूसुफ नाम का, साइप्रस में पैदा हुआ, एक लेवी था जिसे प्रेरित बरनाबास (अर्थात चैन का पुत्र) भी कहा करते थे।
мавши поле, продав, а гроші приніс, та й поклав у ногах у апостолів.
उसने एक खेत बेच दिया जिसका वह मालिक था और उस धन को लाकर प्रेरितों के चरणों पर रख दिया।