Joshua 15

यहूदा को जो प्रदेश दिया गया वह हर एक परिवार समूह में बँटा। वह प्रदेश एदोम की सीमा तक और दक्षिण में सीन के सिरे पर सीन मरुभूमि तक लगातार फैला हुआ था।
La part échue par le sort à la tribu des fils de Juda, selon leurs familles, s'étendait vers la frontière d'Edom, jusqu'au désert de Tsin, au midi, à l'extrémité méridionale.
यहूदा के प्रदेश की दक्षिणी सीमा मृत सागर के दक्षिणी छोर से आरम्भ होती थी।
Ainsi, leur limite méridionale partait de l'extrémité de la mer Salée, de la langue qui fait face au sud.
यह सीमा बिच्छू दर्रा के दक्षिण तक जाती थी और सीन तक बढ़ी हुई थी। तब यह सीमा कादेशबर्ने के दक्षिण तक लगातार गई थी। यह सीमा हेस्रोन के परे अद्दार रक चलती चली गई थी। अद्दार से सीमा मुड़ी थी और कर्काआ तक गई थी।
Elle se prolongeait au midi de la montée d'Akrabbim, passait par Tsin, et montait au midi de Kadès-Barnéa; elle passait de là par Hetsron, montait vers Addar, et tournait à Karkaa;
यह सीमा मिस्र के अम्मोन से होती हुई मिस्र की नहर तक लगातार चल कर भूमध्य सागर तक पहुँचती थी। वह प्रदेश उनकी दक्षिणी सीमा थी।
elle passait ensuite par Atsmon, et continuait jusqu'au torrent d'Egypte, pour aboutir à la mer. Ce sera votre limite au midi.
पूर्वी सीमा मृत सागर (खारा समुद्र) के तट से लेकर उस क्षेत्र तक थी, जहाँ यरदन नदी समुद्र में गिरती थी। उत्तरी सीमा उस क्षेत्र से आरम्भ होती थी जहाँ यरदन नदी मृत सागर में गिरती थी।
La limite orientale était la mer Salée jusqu'à l'embouchure du Jourdain. La limite septentrionale partait de la langue de mer qui est à l'embouchure du Jourdain.
तब उत्तरी सीमा बेथोग्ला से होती हुई और बेतराबा तक चली गई थी। यह सीमा लगातार बोहन की चट्टान तक गई थी। (बोहन रूबेन का पुत्र था।)
Elle montait vers Beth-Hogla, passait au nord de Beth-Araba, et s'élevait jusqu'à la pierre de Bohan, fils de Ruben;
तब उत्तरी सीमा आकोर की घाटी से होकर दबीर तक गई थी। वहाँ सीमा उत्तर को मुड़ती थी और गिलगाल तक जाती थी। गिलगाल उस सड़क के पार है जो अदुम्मीम पर्वत से होकर जाती है। अर्थात् स्रोत के दक्षिण की ओर। यह सीमा एनशेमेश जलाशयों के साथ लगातार गई थी।एन रोगेल पर सीमा समाप्त थी।
elle montait à Debir, à quelque distance de la vallée d'Acor, et se dirigeait vers le nord du côté de Guilgal, qui est vis-à-vis de la montée d'Adummim au sud du torrent. Elle passait près des eaux d'En-Schémesch, et se prolongeait jusqu'à En-Roguel.
तब यह सीमा यबूसी नगर की दक्षिण की ओर से बेन हिन्नोम घाटी से होकर गई थी। उस यबूसी नगर को (यरूशलेम) कहा जाता था। (उस स्थान पर सीमा हिन्नोम घाटी की उत्तरी छोर पर थी।)
Elle montait de là par la vallée de Ben- Hinnom au côté méridional de Jebus, qui est Jérusalem, puis s'élevait jusqu'au sommet de la montagne, qui est devant la vallée de Hinnom à l'occident, et à l'extrémité de la vallée des Rephaïm au nord
उस स्थान से सीमा नेप्तोह के पानी के सोते के पास जाती थी। उसके बाद सीमा एप्रोन पर्वत के निकट के नगरों तक जाती थी। उस स्थान पर सीमा मुड़ती थी और बाला को जाती थी (बाला को किर्यत्यारीम भी कहते हैं।)
Du sommet de la montagne elle s'étendait jusqu'à la source des eaux de Nephthoach, continuait vers les villes de la montagne d'Ephron, et se prolongeait par Baala, qui est Kirjath-Jearim.
बाला से सीमा पश्चिम को मुड़ी और सेईर के पहाड़ी प्रदेश को गई। यारीम पर्वत के उत्तर के छोर के साथ सीमा चलती रही (इसको कसालोन भी कहा जाता है) और बेतशमेश तक गई। वहाँ से सीमा तिम्ना के पार गई।
De Baala elle tournait à l'occident vers la montagne de Séir, traversait le côté septentrional de la montagne de Jearim, à Kesalon, descendait à Beth-Schémesch, et passait par Thimna.
तब सिवाना के उत्तर में पहाड़ियों को गई। उस स्थान से सीमा शिक्करोन को मुड़ी और वाला पर्वत के पार गई। यह सीमा लगातार यब्नेल तक गई और भूमध्य सागर पर समाप्त हुई।
Elle continuait sur le côté septentrional d'Ekron, s'étendait vers Schicron, passait par la montagne de Baala, et se prolongeait jusqu'à Jabneel, pour aboutir à la mer.
भूमध्य सागर यहूदा प्रदेश की पश्चिमी सीमा था। इस प्रकार, यहूदा का प्रदेश इन चारों सीमाओं के भीतर था। यहूदा का परिवार समूह इस प्रदेश में रहता था।
La limite occidentale était la grande mer. Telles furent de tous les côtés les limites des fils de Juda, selon leurs familles.
यहोवा ने यहोशू को आदेश दिया था कि वह यपुन्ने के पुत्र कालेब को यहूदा की भूमि में से हिस्सा दे। इसलिए यहोशू ने कालेब को वह प्रदेश दिया जिसके लिये परमेश्वर ने आदेश दिया था। यहोशू ने उसे किर्यतर्बा का नगर दिया जो हेब्रोन भी कहा जाता था। (अर्बा अनाक का पिता था।)
On donna à Caleb, fils de Jephunné, une part au milieu des fils de Juda, comme l'Eternel l'avait ordonné à Josué; on lui donna Kirjath-Arba, qui est Hébron: Arba était le père d'Anak.
कालेब ने तीन अनाक परिवारों को हेब्रोन, जहाँ वे रह रहे थे, छोड़ने को विवश किया। वे परिवार शेशै, अहीमन और तल्मै थे। वे अनाक के परिवार के थे।
Caleb en chassa les trois fils d'Anak: Schéschaï, Ahiman et Talmaï, enfants d'Anak.
कालेब दबीर में रहने वाले लोगों से लड़ा। (भूतकाल में दबीर भी किर्यत्सेपेर कहा जाता था)
De là il monta contre les habitants de Debir: Debir s'appelait autrefois Kirjath-Sépher.
कालेब ने कहा, “कोई व्यक्ति जो किर्यत्सेपेर पर आक्रमण करेगा और उस नगर को हरायेगा, वही मेरी पुत्री अकसा से विवाह कर सकेगा। मैं उसे अपनी पुत्री को भेंट के रुप में दूँगा।”
Caleb dit: Je donnerai ma fille Acsa pour femme à celui qui battra Kirjath-Sépher et qui la prendra.
कालेब के भाई कनजी के पुत्र ओत्नीएल ने उस नगर को हराया। इसलिये कालेब ने अपनी पुत्री अकसा को उसे उसकी पत्नी होने के लिये प्रदान की।
Othniel, fils de Kenaz, frère de Caleb, s'en empara; et Caleb lui donna pour femme sa fille Acsa.
ओत्नीएल ने अकसा से कहा कि वह अपने पिता से कुछ अधिक भूमि माँगे। अकसा अपने पिता के पास गई। जब वह अपने गधे से उतरी तो उसके पिता ने उससे पूछा, “तुम क्या चाहती हो?”
Lorsqu'elle fut entrée chez Othniel, elle le sollicita de demander à son père un champ. Elle descendit de dessus son âne, et Caleb lui dit: Qu'as-tu?
अकसा ने उत्तर दिया, “मैं आप से एक आशीर्वाद पाना चाहूँगी। मैं पानी वाली भूमि चाहती हूँ जो भूमि हमें आप ने नेगेव में दी है, वह बहुत सूखी है, इसलिए मुझे ऐसी भूमि दें जिस में पानी के सोते हों।” इसलिए कालेब ने उस भूमि के ऊपरी और निचले भाग में सोतों के साथ भूमि दी।
Elle répondit: Fais-moi un présent, car tu m'as donné une terre du midi; donne-moi aussi des sources d'eau. Et il lui donna les sources supérieures et les sources inférieures.
यहूदा के परिवार समूह ने उस भूमि को पाया जिसे परमेश्वर ने उन्हें देने का वचन दिया था। हर एक परिवार समूह ने भूमि का भाग पाया।
Tel fut l'héritage des fils de Juda, selon leurs familles.
यहूदा के परिवार समूह ने नेगेव के दक्षिणी भाग के सभी नगरों को पाया। ये नगर एदोम की सीमा के पास थे। यह उन नगरों की सूची हैः कबसेल, एदेर, यागूर,
Les villes situées dans la contrée du midi, à l'extrémité de la tribu des fils de Juda, vers la frontière d'Edom, étaient: Kabtseel, Eder, Jagur,
कीना, दीमोना, अदादा,
Kina, Dimona, Adada,
केदेश, हासोर, यित्नान,
Kédesch, Hatsor, Ithnan,
जीप, तेलेम, बालोत,
Ziph, Thélem, Bealoth,
हासोर्हदत्ता, करिय्योत—हेस्रोन (हासोर भी कहा जाता था।),
Hatsor-Hadattha, Kerijoth-Hetsron, qui est Hatsor,
अमाम, शमा, मोलादा,
Amam, Schema, Molada,
हसर्गद्दा, हेशमोन, बेत्पालेत,
Hatsar-Gadda, Heschmon, Beth-Paleth,
हसर्शूआल, बेर्शेबा, बिज्योत्या,
Hatsar-Schual, Beer-Schéba, Bizjothja,
बाला, इय्यीम, एसेम
Baala, Ijjim, Atsem,
एलतोलद, कसील, होर्मा,
Eltholad, Kesil, Horma,
सिकलग, मदमन्ना, सनसन्ना,
Tsiklag, Madmanna, Sansanna,
लबाओत, शिल्हीम, ऐन तथा रिम्मोन। सब मिलाकर उन्तीस नगर और उनके सभी खेत थे।
Lebaoth, Schilhim, Aïn, et Rimmon. Total des villes: vingt-neuf, et leurs villages.
यहूदा के परिवार समूह ने पश्चिमी पहाड़ियों की तलहटी में भी नगर पाए। उन नगरों की सूची यहाँ है: एशताओल, सोरा, अशना,
Dans la plaine: Eschthaol, Tsorea, Aschna,
जानोह, एनगन्नीम, तप्पूह, एनाम,
Zanoach, En-Gannim, Tappuach, Enam,
यर्मूत, अदुल्लाम, सोको, अजेका,
Jarmuth, Adullam, Soco, Azéka,
शारैम, अदीतैम और गदेरा (गदेरोतैम भी कहा जाता था)। सब मिलाकर वहाँ चौदह नगर और उनके सारे खेत थे।
Schaaraïm, Adithaïm, Guedéra, et Guedérothaïm; quatorze villes, et leurs villages.
यहूदा के परिवार को ये नगर भी दिये गये थेः सनान, हदाशा, मिगदलगाद,
Tsenan, Hadascha, Migdal-Gad,
दिलान, मिस्पे, योक्तेल,
Dilean, Mitspé, Joktheel,
लाकीश, बोस्कत, एगलोन,
Lakis, Botskath, Eglon,
कब्बोन, लहमास, कितलीश,
Cabbon, Lachmas, Kithlisch,
गेदोरेत, बेतदागोन, नामा, और मक्केदा। सब मिलाकर वहाँ सोलह नगर और उनके सारे खेत थे।
Guedéroth, Beth-Dagon, Naama, et Makkéda; seize villes, et leurs villages.
अन्य नगर जो यहूदा के लोग पाए वे ये थे: लिब्ना, ऐतेर, आशान,
Libna, Ether, Aschan,
यिप्ताह, अशना, नसीब,
Jiphtach, Aschna, Netsib,
कीला, अकजीब और मारेशा। सब मिलाकर ये नौ नगर और उनके सारे खेत थे।
Keïla, Aczib, et Maréscha; neuf villes, et leurs villages.
यहूदा के लोगों ने एक्रोन नगर और निकट के छोटे नगर तथा सारे खेत भी पाए।
Ekron, les villes de son ressort et ses villages;
उन्होंने एक्रोन के पश्चिम के क्षेत्र, सारे खेत और अशदोद के निकट के नगर भी पाए।
depuis Ekron et à l'occident, toutes les villes près d'Asdod, et leurs villages,
अशदोद की चारों ओर के क्षेत्र और वहाँ के छोटे नगर यहूदा प्रदेश के भाग थे। यहूदा के लोगों ने गाजा के चारों ओर के क्षेत्र, खेत और नगर प्राप्त किये। उनका प्रदेश मिस्र की सीमा पर बहने वाली नदी तक था और उनका प्रदेश भूमध्य सागर के तट के सहारे लगातार था।
Asdod, les villes de son ressort, et ses villages; Gaza, les villes de son ressort, et ses villages, jusqu'au torrent d'Egypte, et à la grande mer, qui sert de limite.
यहूदा के लोगों को पहाड़ी प्रदेश में भी नगर दिये गए। यहाँ उन नगरों की सूची हैः शामीर, यत्तीर, सोको,
Dans la montagne: Schamir, Jatthir, Soco,
दन्ना, किर्यत्सन्ना (इसे दबीर भी कहते थे),
Danna, Kirjath-Sanna, qui est Debir,
अनाब, एशतमो, आनीम,
Anab, Eschthemo, Anim,
गोशेन, होलोन और गीलो सब मिलाकर ग्यारह नगर और उनके खेत थे।
Gosen, Holon, et Guilo, onze villes, et leurs villages.
यहूदा के लोगों को ये नगर भी दिये गे थे: अराब, दूमा, एशान,
Arab, Duma, Eschean,
यानीम, बेत्तप्पूह, अपेका,
Janum, Beth-Tappuach, Aphéka,
हुमता, किर्यतर्बा (हेब्रोन) और सीओर ये नौ नगर और इनके सारे खेत थे:
Humta, Kirjath-Arba, qui est Hébron, et Tsior; neuf villes, et leurs villages.
यहूदा के लोगों को ये नगर भी दिये गये थे: माओन, कर्मेल, जीप, यूता,
Maon, Carmel, Ziph, Juta,
यिज्रेल, योकदाम, जानोह,
Jizreel, Jokdeam, Zanoach,
कैन, गिबा और तिम्ना। ये सभी दस नगर और उनके सारे खेत थे।
Kaïn, Guibea, et Thimna; dix villes, et leurs villages.
यहूदा के लोगों को ये नगर भी दिए गए थे: हलहूल, बेतसूर, गदोर,
Halhul, Beth-Tsur, Guedor,
मरात, बेतनोत और एलतकोन सभी छ: नगर और उनके सारे खेत थे।
Maarath, Beth-Anoth, et Elthekon; six villes, et leurs villages.
यहूदा के लोगों के दो नगर रब्बा और किर्यतबाल (इसे किर्यत्यारीम भी कहा जाता था।) दिए गए थे।
Kirjath-Baal, qui est Kirjath-Jearim, et Rabba; deux villes, et leurs villages.
यहूदा के लोगों को मरुभूमि में नगर दिये गये थे। उन नगरों की सूची यह है: बेतराबा, मिद्दीन, सकाका,
Dans le désert: Beth-Araba, Middin, Secaca,
निबशान, लवण नगर और एनगादी। सब मिलाकर छः नगर और उनके सारे खेत थे।
Nibschan, Ir-Hammélach, et En-Guédi; six villes, et leurs villages.
यहूदा की सेना यरूशलेम में रहने वाले यबूसी लोगों को बलपूर्वक बाहर करने में समर्थ नहीं हुई। इसलिए अब तक यबूसी लोगो यरूशलेम में यहूदा लोगों के बीच रहते हैं।
Les fils de Juda ne purent pas chasser les Jébusiens qui habitaient à Jérusalem, et les Jébusiens ont habité avec les fils de Juda à Jérusalem jusqu'à ce jour.