Mark 8

उन्हीं दिनों एक दूसरे अवसर पर एक बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई। उनके पास खाने को कुछ नहीं था। यीशु ने अपने शिष्यों को पास बुलाया और उनसे कहा,
Onih se dana opet skupio silan svijet. Budući da nisu imali što jesti, dozva Isus učenike pa im reče:
“मुझे इन लोगों पर तरस आ रहा है क्योंकि इन लोगों को मेरे साथ तीन दिन हो चुके हैं और उनके पास खाने को कुछ नहीं है।
"Žao mi je naroda jer su već tri dana uza me i nemaju što jesti.
और यदि मैं इन्हें भूखा ही घर भेज देता हूँ तो वे मार्ग में ही ढेर हो जायेंगे। कुछ तो बहुत दूर से आये हैं।”
Ako ih otpravim gladne njihovim kućama, klonut će putom. A neki su od njih došli iz daleka."
उसके शिष्यों ने उत्तर दिया, “इस जंगल में इन्हें खिलाने के लिये किसी को पर्याप्त भोजन कहाँ से मिल सकता है?”
Učenici mu odgovore: "Otkuda bi ih tko ovdje u pustinji mogao nahraniti kruhom?"
फिर यीशु ने उनसे पूछा, “तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने उत्तर दिया, “सात।”
On ih zapita: "Koliko kruhova imate?" Oni odgovore: "Sedam."
फिर उसने भीड़ को धरती पर नीचे बैठ जाने की आज्ञा दी। और उसने वे सात रोटियाँ लीं, धन्यवाद किया और उन्हें तोड़ कर बाँटने के लिये अपने शिष्यों को दिया। और फिर उन्होंने भीड़ के लोगों में बाँट दिया।
Nato zapovjedi mnoštvu da posjeda po zemlji. I uze sedam kruhova, zahvali, razlomi i davaše svojim učenicima da posluže. I poslužiše mnoštvu.
उनके पास कुछ छोटी मछलियाँ भी थीं, उसने धन्यवाद करके उन्हें भी बाँट देने को कहा।
A imali su i malo ribica. Blagoslovi i njih te reče da i to posluže.
लोगों ने भर पेट भोजन किया और फिर उन्होंने बचे हुए टुकड़ों को इकट्ठा करके सात टोकरियाँ भरीं।
I jeli su i nasitili se. A od preteklih ulomaka odniješe sedam košara.
वहाँ कोई चार हज़ार पुरुष रहे होंगे। फिर यीशु ने उन्हें विदा किया।
Bilo ih je oko četiri tisuće. Tada ih otpusti,
और वह तत्काल अपने शिष्यों के साथ नाव में बैठ कर दलमनूता प्रदेश को चला गया।
a sam sa svojim učenicima odmah uđe u lađu i ode u kraj dalmanutski.
फिर फ़रीसी आये और उससे प्रश्न करने लगे, उन्होंने उससे कोई स्वर्गीय आश्चर्य चिन्ह प्रकट करने को कहा। उन्होंने यह उसकी परीक्षा लेने के लिये कहा था।
Tada istupiše farizeji i počeše raspravljati s njime. Iskušavajući ga, zatraže od njega znak s neba.
तब अपने मन में गहरी आह भरते हुए यीशु ने कहा, “इस पीढ़ी के लोग कोई आश्चर्य चिन्ह क्यों चाहते हैं? इन्हें कोई चिन्ह नहीं दिया जायेगा।”
On uzdahnu iz sve duše i reče: "Zašto ovaj naraštaj traži znak? Zaista, kažem vam, ovome se naraštaju neće dati znak."
फिर वह उन्हें छोड़ कर वापस नाव में आ गया और झील के परले पार चला गया।
Tada ih ostavi, ponovno uđe u lađu pa otiđe prijeko.
यीशु के शिष्य कुछ खाने को लाना भूल गये थे। एक रोटी के सिवाय उनके पास और कुछ नहीं था।
A zaboraviše ponijeti kruha; imali su samo jedan kruh sa sobom na lađi.
यीशु ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा, “सावधान! फरीसियों और हेरोदेस के ख़मीर से बचे रहो।”
Nato ih Isus opomenu: "Pazite, čuvajte se kvasca farizejskog i kvasca Herodova!"
“हमारे पास रोटी नहीं है,” इस पर, वे आपस में सोच विचार करने लगे।
Oni, zamišljeni, među sobom govorahu: "Kruha nemamo."
वे क्या कह रहे हैं, यह जानकर यीशु उनसे बोला, “रोटी पास नहीं होने के विषय में तुम क्यों सोच विचार कर रहे हो? क्या तुम अभी भी नहीं समझते बूझते? क्या तुम्हारी बुद्धि इतनी जड़ हो गयी है?
Zamijetio to Isus pa im reče: "Zašto ste zamišljeni što kruha nemate? Zar još ne shvaćate i ne razumijete? Zar vam je srce stvrdnuto?
तुम्हारी आँखें हैं, क्या तुम देख नहीं सकते? तुम्हारे कान हैं, क्या तुम सुन नहीं सकते? क्या तुम्हें याद नहीं?
Oči imate, a ne vidite; uši imate, a ne čujete? Zar se ne sjećate?
जब मैंने पाँच हजार लोगों के लिये पाँच रोटियों के टुकड़े किये थे और तुमने उन्हें कितनी टोकरियों में बटोरा था?” “बारह”, उन्होंने कहा।
Kad sam ono razlomio pet kruhova na pet tisuća, koliko punih košara ulomaka odnijeste?" Kažu mu: "Dvanaest."
“और जब मैंने चार हज़ार के लिये सात रोटियों के टुकड़े किये थे तो तुमने कितनी टोकरियाँ भर कर उठाई थीं?” “सात”, उन्होंने कहा।
"A kada razlomih sedam na četiri tisuće, koliko punih košara ulomaka odnijeste?" Odgovore: "Sedam."
फिर यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम अब भी नहीं समझे?”
A on će njima: "I još ne razumijete?"
फिर वे बैतसैदा चले आये। वहाँ कुछ लोग यीशु के पास एक अंधे को लाये और उससे प्रार्थना की कि वह उसे छू दे।
Dođu u Betsaidu, dovedu mu slijepca pa ga zamole da ga se dotakne.
उसने अंधे व्यक्ति का हाथ पकड़ा और उसे गाँव के बाहर ले गया। उसने उसकी आँखों पर थूका, अपने हाथ उस पर रखे और उससे पूछा, “तुझे कुछ दिखता है?”
On uhvati slijepca za ruku, izvede ga iz sela, pljunu mu u oči, stavi na nj ruke i zapita ga: "Vidiš li što?"
ऊपर देखते हुए उसने कहा, “मुझे लोग दिख रहे हैं। वे आसपास चलते पेड़ों जैसे लग रहे हैं।”
Slijepac upilji pogled i reče: "Opažam ljude; vidim nešto kao drveće ... hodaju."
तब यीशु ने उसकी आँखों पर जैसे ही फिर अपने हाथ रखे, उसने अपनी आँखें पूरी खोल दीं। उसे ज्योति मिल गयी थी। वह सब कुछ साफ़ साफ़ देख रहा था।
Tada mu Isus opet stavi ruke na oči i slijepac progleda i ozdravi te je mogao sve jasno na daleko vidjeti.
फिर यीशु ने उसे घर भेज दिया और कहा, “वह गाँव में न जाये।”
Tada ga posla kući i reče mu: "Ne ulazi u selo."
और फिर यीशु और उसके शिष्य कैसरिया फिलिप्पी के आसपास के गाँवों को चल दिये। रास्ते में यीशु ने अपने शिष्यों से पूछा, “लोग क्या कहते हैं कि मैं कौन हूँ?”
I krenu Isus i njegovi učenici u sela Cezareje Filipove. Putem on upita učenike: "Što govore ljudi, tko sam ja?"
उन्होंने उत्तर दिया, “बपतिस्मा देने वाला यूहन्ना पर कुछ लोग एलिय्याह और दूसरे तुझे भविष्यवक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।”
Oni mu rekoše: "Da si Ivan Krstitelj, drugi da si Ilija, treći opet da si neki od proroka."
फिर यीशु ने उनसे पूछा, “और तुम क्या कहते हो कि मैं कौन हूँ।” पतरस ने उसे उत्तर दिया, “तू मसीह है।”
On njih upita: "A vi, što vi kažete, tko sam ja?" Petar prihvati i reče: "Ti si Pomazanik - Krist!"
फिर उसने उन्हें चेतावनी दी कि वे उसके बारे में यह किसी से न कहें।
I zaprijeti im da nikomu ne kazuju o njemu.
और उसने उन्हें समझाना शुरु किया, “मनुष्य के पुत्र को बहुत सी यातनाएँ उठानी होंगी और बुजुर्ग, प्रमुख याजक तथा धर्मशास्त्रियोंं द्वारा वह नकारा जायेगा और निश्चय ही वह मार दिया जायेगा। और फिर तीसरे दिन वह मरे हुओं में से जी उठेगा।”
I poče ih poučavati kako Sin Čovječji treba da mnogo pretrpi, da ga starješine, glavari svećenički i pismoznanci odbace, da bude ubijen i nakon tri dana da ustane.
उसने उनको यह साफ़ साफ़ बता दिया। फिर पतरस उसे एक तरफ़ ले गया और झिड़कने लगा।
Otvoreno im to govoraše. Petar ga uze u stranu i poče odvraćati.
किन्तु यीशु ने पीछे मुड़कर अपने शिष्यों पर दृष्टि डाली और पतरस को फटकारते हुए बोला, “शैतान, मुझसे दूर हो जा! तू परमेश्वर की बातों से सरोकार नहीं रखता, बल्कि मनुष्य की बातों से सरोकार रखता है।”
A on se okrenu, pogleda svoje učenike pa zaprijeti Petru: "Nosi se od mene, sotono, jer ti nije na pameti što je Božje, nego što je ljudsko!"
फिर अपने शिष्यों के साथ भीड़ को उसने अपने पास बुलाया और उनसे कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहता है तो वह अपना सब कुछ त्याग करे और अपना क्रूस उठा कर मेरे पीछे हो ले।
Tada dozva narod i učenike pa im reče: "Hoće li tko za mnom, neka se odrekne samoga sebe, neka uzme svoj križ i neka ide za mnom.
क्योंकि जो कोई अपने जीवन को बचाना चाहता है, उसे इसे खोना होगा। और जो कोई मेरे लिये और सुसमाचार के लिये अपना जीवन देगा, उसका जीवन बचेगा।
Tko hoće život svoj spasiti, izgubit će ga; a tko izgubi život svoj poradi mene i evanđelja, spasit će ga.
यदि कोई व्यक्ति अपनी आत्मा खोकर सारे जगत को भी पा लेता है, तो उसका क्या लाभ?
Ta što koristi čovjeku steći sav svijet, a životu svojemu nauditi?
क्योंकि कोई भी व्यक्ति किसी वस्तु के बदले में जीवन नहीं पा सकता।
Ta što da čovjek dadne u zamjenu za život svoj?
यदि कोई इस व्यभिचारी और पापी पीढ़ी में मेरे नाम और वचन के कारण लजाता है तो मनुष्य का पुत्र भी जब पवित्र स्वर्गदूतों के साथ अपने परम पिता की महिमा सहित आयेगा, तो वह भी उसके लिए लजायेगा।”
Doista, tko se zastidi mene i mojih riječi u ovom preljubničkom i grešničkom naraštaju - njega će se stidjeti i Sin Čovječji kada dođe u slavi Oca svoga zajedno sa svetim anđelima."