John 13

ולפני חג הפסח כשידע ישוע כי באה שעתו לעבר מן העולם הזה אל אביו כאשר אהב את בחיריו אשר בעולם כן אהבם עד הקץ׃
फ़सह पर्व से पहले यीशु ने देखा कि इस जगत को छोड़ने और परम पिता के पास जाने का उसका समय आ पहुँचा है तो इस जगत में जो उसके अपने थे और जिन्हें वह प्रेम करता था, उन पर उसने चरम सीमा का प्रेम दिखाया।
ויהי אחרי החל הסעודה והשטן נתן בלב יהודה בן שמעון איש קריות למסרו׃
शाम का खाना चल रहा था। शैतान अब तक शमौन इस्करियोती के पुत्र यहूदा के मन में यह डाल चुका था कि वह यीशु को धोखे से पकड़वाएगा।
וידע ישוע כי נתן אביו את הכל בידו וכי מאלהים בא ואל אלהים ישוב׃
यीशु यह जानता था कि परम पिता ने सब कुछ उसके हाथों सौंप दिया है और वह परमेश्वर से आया है, और परमेश्वर के पास ही वापस जा रहा है।
ויקם מעל השלחן ויפשט את בגדיו ויקח מטפחת ויחגרה׃
इसलिये वह खाना छोड़ कर खड़ा हो गया। उसने अपने बाहरी वस्त्र उतार दिये और एक अँगोछा अपने चारों ओर लपेट लिया।
ואחר יצק מים בכיור ויחל לרחץ את רגלי תלמידיו ולנגב במטפחת אשר הוא חגור בה׃
फिर एक घड़े में जल भरा और अपने शिष्यों के पैर धोने लगा और उस अँगोछे से जो उसने लपेटा हुआ था, उनके पाँव पोंछने लगा।
ויקרב אל שמעון פטרוס והוא אמר אליו אדני האתה תרחץ את רגלי׃
फिर जब वह शमौन पतरस के पास पहुँचा तो पतरस ने उससे कहा, “प्रभु, क्या तू मेरे पाँव धो रहा है।”
ויען ישוע ויאמר אליו את אשר אני עשה אינך ידע כעת ואחרי כן תדע׃
उत्तर में यीशु ने उससे कहा, “अभी तू नहीं जानता कि मैं क्या कर रहा हूँ पर बाद में जान जायेगा।”
ויאמר אליו פטרוס לעולם לא תרחץ את רגלי ויען ישוע אם לא ארחץ אתך אין לך חלק עמי׃
पतरस ने उससे कहा, “तू मेरे पाँव कभी भी नहीं धोयेगा।” यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं न धोऊँ तो तू मेरे पास स्थान नहीं पा सकेगा।”
ויאמר אליו שמעון פטרוס אדני לא לבד את רגלי כי אם גם את ידי ואת ראשי׃
शमौन पतरस ने उससे कहा, “प्रभु, केवल मेरे पैर ही नहीं, बल्कि मेरे हाथ और मेरा सिर भी धो दे।”
ויאמר אליו ישוע המרחץ אין לו לרחץ עוד כי אם את הרגלים כי כלו טהור הוא ואתם טהורים אך לא כלכם׃
यीशु ने उससे कहा, “जो नहा चुका है उसे अपने पैरों के सिवा कुछ भी और धोने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि पूरी तरह शुद्ध होता है। तुम लोग शुद्ध हो पर सबके सब नहीं।”
כי ידע מי ימסרהו על כן אמר לא כלכם טהורים׃
वह उसे जानता था जो उसे धोखे से पकड़वाने वाला है। इसलिए उसने कहा था, “तुम में से सभी शुद्ध नहीं हैं।”
ויהי אחרי אשר רחץ את רגלים וילבש את בגדיו וישב להסב ויאמר אליהם הידעתם מה הדבר אשר עשיתי לכם׃
जब वह उनके पाँव धो चुका तो उसने अपने बाहरी वस्त्र फिर पहन लिये और वापस अपने स्थान पर आकर बैठ गया। और उनसे बोला, “क्या तुम जानते हो कि मैंने तुम्हारे लिये क्या किया है?
אתם קראים לי רב ואדון והיטבתם אשר דברתם כי אני הוא׃
तुम लोग मुझे ‘गुरु’ और ‘प्रभु’ कहते हो। और तुम उचित हो। क्योंकि मैं वही हूँ।
לכן אם אני המורה והאדון רחצתי את רגליכם גם אתם חיבים לרחץ איש את רגלי אחיו׃
इसलिये यदि मैंने प्रभु और गुरु होकर भी जब तुम्हारे पैर धोये हैं तो तुम्हें भी एक दूसरे के पैर धोना चाहिये। मैंने तुम्हारे सामने एक उदाहरण रखा है
כי מופת נתתי לכם למען תעשו גם אתם כאשר עשיתי לכם׃
ताकि तुम दूसरों के साथ वही कर सको जो मैंने तुम्हारे साथ किया है।
אמן אמן אני אמר לכם כי העבד איננו גדול מאדניו והשלוח איננו גדול משלחו׃
मैं तुम्हें सत्य कहता हूँ एक दास स्वामी से बड़ा नहीं है और न ही एक संदेशवाहक उससे बड़ा है जो उसे भेजता है।
אם ידעתם זאת אשריכם אם כן תעשו׃
यदि तुम लोग इन बातों को जानते हो और उन पर चलते हो तो तुम सुखी होगे।
לא על כלכם דברתי יודע אני את אשר בחרתי בהם אך למען ימלא הכתוב אוכל לחמי הגדיל עלי עקב׃
“मैं तुम सब के बारे में नहीं कह रहा हूँ। मैं उन्हें जानता हूँ जिन्हें मैंने चुना है (और यह भी कि यहूदा विश्वासघाती है) किन्तु मैंने उसे इसलिये चुना है ताकि शास्त्र का यह वचन सत्य हो, ‘वही जिसने मेरी रोटी खायी मेरे विरोध में हो गया।’
מעתה אני אמר לכם בטרם היותה למען בבואה תאמינו כי אני הוא׃
अब यह घटित होने से पहले ही मैं तुम्हें इसलिये बता रहा हूँ कि जब यह घटित हो तब तुम विश्वास करो कि वह मैं हूँ।
אמן אמן אני אמר לכם כי כל המקבל את אשר אשלחהו אתי הוא מקבל והמקבל אתי הוא מקבל את שלחי׃
मैं तुम्हें सत्य कहता हूँ कि वह जो किसी भी मेरे भेजे हुए को ग्रहण करता है, मुझको ग्रहण करता है। और जो मुझे ग्रहण करता है, उसे ग्रहण करता है जिसने मुझे भेजा है।”
ויהי ככלות ישוע לדבר הדברים האלה ויבהל ברוחו ויעד ויאמר אמן אמן אני אמר לכם כי אחד מכם ימסרני׃
यह कहने के बाद यीशु बहुत व्याकुल हुआ और साक्षी दी, “मैं तुमसे सत्य कहता हूँ, तुम में से एक मुझे धोखा देकर पकड़वायेगा।”
ויתראו תלמידיו ויתמהו איש אל רעהו לדעת על מי דבר׃
तब उसके शिष्य एक दूसरे की तरफ़ देखने लगे। वे निश्चय ही नहीं कर पा रहे थे कि वह किसके बारे में कह रहा है।
ואחד מתלמידיו מסב על חיק ישוע אשר ישוע אהבו׃
उसका एक शिष्य यीशु के निकट ही बैठा हुआ था। इसे यीशु बहुत प्यार करता था।
וירמז לו שמעון פטרוס לדרש מי הוא זה אשר דבר עליו׃
तब शमौन पतरस ने उसे इशारा किया कि पूछे वह कौन हो सकता है जिस के विषय में यीशु बता रहा था।
ויפל על לב ישוע ויאמר אליו אדני מי הוא׃
यीशु के प्रिय शिष्य ने सहज में ही उसकी छाती पर झुक कर उससे पूछा, “हे प्रभु, वह कौन है?”
ויען ישוע הנה זה הוא אשר אטבל פתי לתתו לו ויטבל את פתו ויתן אל יהודה בן שמעון איש קריות׃
यीशु ने उत्तर दिया, “रोटी का टुकड़ा कटोरे में डुबो कर जिसे मैं दूँगा, वही वह है।” फिर यीशु ने रोटी का टुकड़ा कटोरे में डुबोया और उसे उठा कर शमौन इस्करियोती के पुत्र यहूदा को दिया।
ואחרי בלעו בא השטן אל קרבו ויאמר אליו ישוע את אשר תעשה עשה מהרה׃
जैसे ही यहूदा ने रोटी का टुकड़ा लिया उसमें शैतान समा गया। फिर यीशु ने उससे कहा, “जो तू करने जा रहा है, उसे तुरन्त कर।”
ומן המסבים לא ידע איש על מה דבר אליו כזאת׃
किन्तु वहाँ बैठे हुओं में से किसी ने भी यह नहीं समझा कि यीशु ने उससे यह बात क्यों कही।
כי יש אשר חשבו כי אמר אליו ישוע קנה לנו צרכי החג או לתת לאביונים יען אשר כיס הכסף תחת יד יהודה׃
कुछ ने सोचा कि रुपयों की थैली यहूदा के पास रहती है इसलिए यीशु उससे कह रहा है कि पर्व के लिये आवश्यक सामग्री मोल ले आओ या कह रहा है कि गरीबों को वह कुछ दे दे।
והוא בקחתו את פת הלחם מהר לצאת החוצה ויהי לילה׃
इसलिए यहूदा ने रोटी का टुकड़ा लिया। और तत्काल चला गया। यह रात का समय था।
הוא יצא וישוע אמר עתה נתפאר בן האדם והאלהים נתפאר בו׃
उसके चले जाने के बाद यीशु ने कहा, “मनुष्य का पुत्र अब महिमावान हुआ है। और उसके द्वारा परमेश्वर की महिमा हुई है।
אם האלהים נתפאר בו גם האלהים הוא יפארהו בעצמו ובמהרה יפארהו׃
यदि उसके द्वारा परमेश्वर की महिमा हुई है तो परमेश्वर अपने द्वारा उसे महिमावान करेगा। और वह उसे महिमा शीघ्र ही देगा।”
בני עוד מעט מזער אהיה עמכם אתם תבקשוני וכאשר אמרתי אל היהודים כי אל אשר אני הולך לא תוכלו לבוא שמה כן אליכם אמר אני עתה׃
“हे मेरे प्यारे बच्चों, मैं अब थोड़ी ही देर और तुम्हारे साथ हूँ। तुम मुझे ढूँढोगे और जैसा कि मैंने यहूदी नेताओं से कहा था, तुम वहाँ नहीं आ सकते, जहाँ मैं जा रहा हूँ, वैसा ही अब मैं तुमसे कहता हूँ।
מצוה חדשה אני נתן לכם כי תאהבו איש את אחיו כאשר אהבתי אתכם כן גם אתם איש את אחיו תאהבון׃
“मैं तुम्हें एक नयी आज्ञा देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम करो। जैसा मैंने तुमसे प्यार किया है वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम करो।
בזאת ידעו כלם כי תלמידי אתם בהיות אהבה ביניכם׃
यदि तुम एक दूसरे से प्रेम रखोगे तभी हर कोई यह जान पायेगा कि तुम मेरे अनुयायी हो।”
ויאמר אליו פטרוס אדני אנה תלך ויען אתו ישוע אל אשר אני הולך שמה לא תוכל עתה ללכת אחרי אך אחרי כן תלך אחרי׃
शमौन पतरस ने उससे पूछा, “हे प्रभु, तू कहाँ जा रहा है?” यीशु ने उसे उत्तर दिया, “तू अब मेरे पीछे नहीं आ सकता। पर तू बाद में मेरे पीछे आयेगा।”
ויאמר אליו פטרוס מדוע לא אוכל עתה ללכת אחריך הן נפשי בעד נפשך אתן׃
पतरस ने उससे पूछा, “हे प्रभु, अभी भी मैं तेरे पीछे क्यों नहीं आ सकता? मैं तो तेरे लिये अपने प्राण तक त्याग दूँगा।”
ויען אתו ישוע הכי תתן נפשך בעד נפשי אמן אמן אני אמר לך בטרם יקרא התרנגל תכחש בי שלש פעמים׃
यीशु ने उत्तर दिया, “क्या? तू अपना प्राण त्यागेगा? मैं तुझे सत्य कहता हूँ कि जब तक तू तीन बार इन्कार नहीं कर लेगा तब तक मुर्गा बाँग नहीं देगा।”