I Chronicles 11

ויקבצו כל ישראל אל דויד חברונה לאמר הנה עצמך ובשרך אנחנו׃
इस्राएल के सभी लोग हेब्रोन नगर में दाऊद के पास आए। उन्होंने दाऊद से कहा, “हम तुम्हारे ही रक्त माँस हैं।
גם תמול גם שלשום גם בהיות שאול מלך אתה המוציא והמביא את ישראל ויאמר יהוה אלהיך לך אתה תרעה את עמי את ישראל ואתה תהיה נגיד על עמי ישראל׃
अतीत में, तुमने युद्ध में हमारा संचालन किया। तुमने हमारा तब भी संचालन किया जब शाऊल राजा था। हे दाऊद, यहोवा ने तुझ से कहा, तुम मेरे लोगों अर्थात् इस्राएल के लोगों के गड़रिया हो। तूम मेरे लोगों के ऊपर शासक होगे।”
ויבאו כל זקני ישראל אל המלך חברונה ויכרת להם דויד ברית בחברון לפני יהוה וימשחו את דויד למלך על ישראל כדבר יהוה ביד שמואל׃
इस्राएल के सभी प्रमुख दाऊद के पास हेब्रोन नगर में आए। दाऊद ने हेब्रोन में उन प्रमुखों के साथ यहोवा के सामने एक वाचा की। प्रमुखों ने दाऊद का अभिषेक किया। इस प्रकार उसे इस्राएल का राजा बनाया गया। यहोवा ने वचन दिया था कि यह होगा। यहोवा ने शमूएल का उपयोग यह वचन देने के लिये किया था।
וילך דויד וכל ישראל ירושלם היא יבוס ושם היבוסי ישבי הארץ׃
दाऊद और इस्राएल के सभी लोग यरूशलेम नगर को गए। यरूशलेम उन दिनों यबूस कहा जाता था। उस नगर में रहने वाले लोग यबूसी कहे जाते थे।
ויאמרו ישבי יבוס לדויד לא תבוא הנה וילכד דויד את מצדת ציון היא עיר דויד׃
उस नगर के निवासियों ने दाऊद से कहा, “तुम हमारे नगर के भीतर प्रवेश नहीं कर सकते।” किन्तु दाऊद ने उन लोगों को पराजित कर दिया। दाऊद ने सिय्योन के किले पर अधिकार कर लिया। यह स्थान “दाऊद नगर” बना।
ויאמר דויד כל מכה יבוסי בראשונה יהיה לראש ולשר ויעל בראשונה יואב בן צרויה ויהי לראש׃
दाऊद ने कहा, “वह व्यक्ति जो यबूसी लोगों पर आक्रमण का संचालन करेगा, मेरी पूरी सेना का सेनापति होगा।” अतः योआब ने आक्रमण का संचालन किया। योआब सरूयाह का पुत्र था। योआब सेना का सेनापति हो गया।
וישב דויד במצד על כן קראו לו עיר דויד׃
तब दाऊद ने किले में अपना महल बनाया। यही कारण है उसका नाम दाऊद नगर पड़ा।
ויבן העיר מסביב מן המלוא ועד הסביב ויואב יחיה את שאר העיר׃
दाऊद ने किले के चारों ओर नगर बसाया। उसने इसे मिल्लो से नगर के चारों ओर की दीवार तक बसाया। योआब ने नगर के अन्य भागों की मरम्मत की।
וילך דויד הלוך וגדול ויהוה צבאות עמו׃
दाऊद महान बनता गया। सर्वशक्तिमान यहोवा उसके साथ था।
ואלה ראשי הגבורים אשר לדויד המתחזקים עמו במלכותו עם כל ישראל להמליכו כדבר יהוה על ישראל׃
दाऊद के विशिष्ठ वीरों के ऊपर के प्रमुखों की यह सूची हैः ये वीर दाऊद के साथ उसके राज्य में बहुत शक्तिशाली बन गये। उन्होंने और इस्राएल के सभी लोगों ने दाऊद की सहायाता की और उसे राजा बनाया। यह ठीक वैसा ही हुआ जैसा परमेश्वर ने वचन दिया था।
ואלה מספר הגברים אשר לדויד ישבעם בן חכמוני ראש השלושים הוא עורר את חניתו על שלש מאות חלל בפעם אחת׃
यह दाऊद के विशिष्ठ वीरों की सूची हैः यशोबाम हक्मोनी लोगों में से था। यशोबाम रथ अधिकारियों का प्रमुख था। यशोबाम ने अपने भाले का उपयोग तीन सौ व्यक्तियों से युद्ध करने के लिये किया। उसने एक ही बार में उन तीन सौ व्यक्तियों को मार डाला
ואחריו אלעזר בן דודו האחוחי הוא בשלושה הגברים׃
एलीआजार दाऊद के विशिष्ठ वीरों में दूसरा था। एलीआजार दोदो का पुत्र था। दोदो अहोही से था। एलीआजार तीन वीरों में से एक था।
הוא היה עם דויד בפס דמים והפלשתים נאספו שם למלחמה ותהי חלקת השדה מלאה שעורים והעם נסו מפני פלשתים׃
एलीआजर पसदम्मीम में दाऊद के साथ था। पलिश्ती लोग उस स्थान पर युद्ध करने आये। उस स्थान पर एक जौ से भरा खेत था। वही स्थान, जहाँ इस्राएली लोग पलिश्ती लोगों से भागे थे।
ויתיצבו בתוך החלקה ויצילוה ויכו את פלשתים ויושע יהוה תשועה גדולה׃
किन्तु वे तीन वीर उस खेत के बीच रुक गए थे और पलिश्तियों से लड़े तथा उन्हें हरा डाला था और इस प्रकार यहोवा ने इस्राएलियों को बड़ी विजय दी थी।
וירדו שלושה מן השלושים ראש על הצר אל דויד אל מערת עדלם ומחנה פלשתים חנה בעמק רפאים׃
एक बार, दाऊद अदुल्लाम गुफा के पास था और पलिश्ती सेना नीचे रपाईम की घाटी में थी। तीस वीरों में से तीन वीर उस गुफा तक, लगातार रेंगते हुए दाऊद के पास पहुँचे।
ודויד אז במצודה ונציב פלשתים אז בבית לחם׃
अन्य अवसर पर, दाऊद किले में था, और पलिश्ती सेना का एक समूह बेतलेहेम में था।
ויתאו דויד ויאמר מי ישקני מים מבור בית לחם אשר בשער׃
दाऊद प्यासा था। अतः उसने कहा, “मैं चाहता हूँ कि मुझे कोई थोड़ा पानी बेतलेहेम में नगर द्वार के पास के कुएँ से दे।” दाऊद सचमुच यह नहीं चाहता था। वह केवल बात कर रहा था।
ויבקעו השלשה במחנה פלשתים וישאבו מים מבור בית לחם אשר בשער וישאו ויבאו אל דויד ולא אבה דויד לשתותם וינסך אתם ליהוה׃
तब तीन वीरों ने पलिश्ती सेना के बीच से युद्ध करते हुए अपना रास्ता बनाया और नगर—द्वार के निकट बेतलेहेम के कुएँ से पानी लिया। तीनों वीर दाऊद के पास पानी ले गए। किन्तु दाऊद ने पानी पीने से इन्कार कर दिया। उसने पानी को यहोवा के नाम पर अर्पण कर, उण्डेल दिया।
ויאמר חלילה לי מאלהי מעשות זאת הדם האנשים האלה אשתה בנפשותם כי בנפשותם הביאום ולא אבה לשתותם אלה עשו שלשת הגבורים׃
दाऊद ने कहा, “परमेश्वर, मैं इस पानी को नहीं पी सकता। इन व्यक्तियों ने मेरे लिये इस पानी को लाने में अपने जीवन को खतरे में डाला। अतः यदि मैं इस पानी को पीता हूँ तो यह उनका खून पीने के समान होगा।” इसलिये दाऊद ने उस जल को पीने से इन्कार किया। तीनों वीरों ने उस तरह के बहुत से वीरता के काम किये।
ואבשי אחי יואב הוא היה ראש השלושה והוא עורר את חניתו על שלש מאות חלל ולא שם בשלושה׃
योआब का भाई, अबीशै, तीन वीरों का प्रमुख था। वह अपने भाले से तीन सौ व्यक्तियों से लड़ा और उन्हें मार डाला। अबीशै तीन वीरों की तरह प्रसिद्ध हो गाया।
מן השלושה בשנים נכבד ויהי להם לשר ועד השלושה לא בא׃
अबीशै तीस विरों से अधिक प्रसिद्ध था। वह उनका प्रमुख हो गया, यद्यपि वह तीन प्रमुख वीरों में से नहीं था।
בניה בן יהוידע בן איש חיל רב פעלים מן קבצאל הוא הכה את שני אריאל מואב והוא ירד והכה את הארי בתוך הבור ביום השלג׃
यहोयादा का पुत्र बनायाह, कबजेल का एक वीर योद्धा था। बनायाह ने बड़े पराक्रम किये। उसने मोआब देश के दो सर्वोत्तम व्यक्तियों को मार डाला। वह जमीन के अन्दर एक माँद में घुसा और वहाँ एक शेर को भी मार डाला। वह उस दिन हुआ जब बर्फ गिर रही थी।
והוא הכה את האיש המצרי איש מדה חמש באמה וביד המצרי חנית כמנור ארגים וירד אליו בשבט ויגזל את החנית מיד המצרי ויהרגהו בחניתו׃
बनायाह ने मिस्र के एक व्यक्ति को मार डाला। वह व्यक्ति लगभग पाँच हाथ ऊँचा था। उस मिस्र के पुरुष के पास एक बहुत बड़ा और भारी भाला था। यह बुनकर के करघे के विशाल डण्डे के समान था और बनायाह के पास केवल एक लाठी थी। किन्तु बनायाह ने मिस्री से भाला छीन लिया। बनायाह ने मिस्री के अपने भाले का उपयोग किया और उसे मार डाला।
אלה עשה בניהו בן יהוידע ולו שם בשלושה הגברים׃
ये कार्य थे जिन्हें योहयादा के पुत्र बनायह ने किये। बनायाह तीन वीरों की तरह प्रसिद्ध हुआ।
מן השלושים הנו נכבד הוא ואל השלושה לא בא וישימהו דויד על משמעתו׃
बनायाह तीस वीरों में सबसे अधिक प्रसिद्ध था, किन्तु वह तीन प्रमुख वीरों में सम्मिलित नहीं किया गया। दाऊद ने बनायाह को अपने अंगरक्षकों का प्रमुख चुना।
וגבורי החילים עשה אל אחי יואב אלחנן בן דודו מבית לחם׃
बलिष्ठ वीर (तीस वीर) ये थेः असाहेल, योआब का भाई, एल्हानान, दोदो का पुत्र एल्हानान बेतलेहेम नगर का थाः
שמות ההרורי חלץ הפלוני׃
हरोरी लोगों में से शम्मोत, पलोनी लोगों में से हेलेस;
עירא בן עקש התקועי אביעזר הענתותי׃
इक्केश का पुत्र, ईरा, ईरा तकोई नगर का था, अनातोत नगर का अबीएजेर;
סבכי החשתי עילי האחוחי׃
होसाती लोगों में से सिब्बके, अहोही से ईलै,
מהרי הנטפתי חלד בן בענה הנטופתי׃
नतोपाई लोगों में से महरै; बाना का पुत्र हेलेद नतोपाई लोगों में से था;
איתי בן ריבי מגבעת בני בנימן בניה הפרעתני׃
रीबै का पुत्र इतै, इतै बिन्यामीन के गिबा नगर से था, पिरातोनी लोगों में से बनायाह;
חורי מנחלי געש אביאל הערבתי׃
गाश घाटीयों से हूरै; अराबा लोगों में से अबीएल,
עזמות הבחרומי אליחבא השעלבני׃
बहूरीमी लोगों में से अजमावेत; शल्बोनी लोगों में से एल्याबा;
בני השם הגזוני יונתן בן שגה ההררי׃
हाशेम के पुत्र गीजोई हाशेम लोगों में से था; शागे का पुत्र योनातान, योनातान हरारी लोगों मे से था;
אחיאם בן שכר ההררי אליפל בן אור׃
सकार का पुत्र अहीआम, अहीआम हरारी लोगों में से था; ऊर का पुत्र एलीपाल;
חפר המכרתי אחיה הפלני׃
मेकराई लोगों में से हेपेर; पलोनी लोगों में से अहिय्याह;
חצרו הכרמלי נערי בן אזבי׃
कर्मेली लोगों में से हेस्रो, एज्बै का पुत्र नारै;
יואל אחי נתן מבחר בן הגרי׃
नातान का भाई योएल; हग्री का पुत्र मिभार;
צלק העמוני נחרי הברתי נשא כלי יואב בן צרויה׃
अम्मोनी लोगों में से सेलेक, बेरोती नहरै (नहरै योआब का कवचवाहक था। योआब सरूयाह का पुत्र था)
עירא היתרי גרב היתרי׃
येतेरी लोगों में से ईरा; इथ्री लोगों में से गारेब;
אוריה החתי זבד בן אחלי׃
हित्ती लोगों में से ऊरिय्याह; अहलै का पुत्र जाबाद;
עדינא בן שיזא הראובני ראש לראובני ועליו שלושים׃
शीजा का पुत्र अदीना, शीजा रूबेन के परिवार समूह से था (अदीना रूबेन के परिवार समूह का प्रमुख था। परन्तु वह भी अपने साथ के तीस वीरों में से एक था।)
חנן בן מעכה ויושפט המתני׃
माका का पुत्र हानान; मेतेनी लोगों में से योशापात;
עזיא העשתרתי שמע ויעואל בני חותם הערערי׃
अशतारोती लोगों में से उज्जिय्याह; होताम के पुत्र शामा और यीएल, होताम अरोएरी लोगों में से था;
ידיעאל בן שמרי ויחא אחיו התיצי׃
शिम्री का पुत्र यदीएल; तीसी लोगों से योहा, योहा यदीएल का भाई था;
אליאל המחוים ויריבי ויושויה בני אלנעם ויתמה המואבי׃
महवीमी लोगों में से एलीएल; एलनाम के पुत्र यरीबै और योशव्याह; मोआबी लोगों में से यित्मा;
אליאל ועובד ויעשיאל המצביה׃
मसोबाई लोगों में से एलीएल; ओबेद; और यासीएल।