Judges 9

ابیملک، پسر جدعون نزد خویشاوندان مادر خود به شکیم رفت و همه را جمع کرده به آنها گفت:
अबीमेलेक यरुब्बाल (गिदोन) का पुत्र था। अबीमेलेक अपने उन मामाओं के पास गया जो शकेम नगर में रहते थे। उसने अपने मामाओं और माँ के परिवार से कहा
«به اطّلاع تمام مردم شکیم برسانید و از آنها بپرسید: آیا می‌خواهید هفتاد پسر جدعون حاکم بر شما باشند یا یک نفر که من هستم؟ و به یاد داشته باشید که من از گوشت و خون شما می‌باشم.»
“शकेम नगर के प्रमुखों से यह प्रश्न पूछो: ‘यरूब्बाल के सत्तर पुत्रों से आप लोगों का शासित होना अच्छा है या किसी एक ही व्यक्ति से शासित होना? याद रखो, मैं तुम्हारा सम्बन्धी हूँ।’”
پس خویشاوندان مادرش، از طرف او حرفهایی را که زده بود، به مردم شکیم گفتند. و آنها با کمال خوشی پیروی از ابیملک را قبول کردند و گفتند: «او برادر ماست.»
अबीमेलेक के मामाओं ने शकेम के प्रमुखों से बात की और उनसे वह प्रश्न किया। शकेम के प्रमुखों ने अबीमेलेक का अनुसरण करने का निश्चय किया। प्रमुखों ने कहा, “आखिरकार वह हमारा भाई है।”
آنها هفتاد سکّهٔ نقره، از پرستشگاه بعل عهد به او دادند. ابیملک با آن پول، مردان ولگرد و بیکار را اجیر کرد تا به او بپیوندند.
इसलिए शकेम के प्रमुखों ने अबीमेलेक को सत्तर चाँदी के टुकड़े दिये। वह चाँदी बालबरोत देवता के मन्दिर की थी। अबीमेलेक ने चाँदी का उपयोग कुछ व्यक्तियों को काम पर लगाने के लिये किया। ये व्यक्ति खूँखार और बेकार थे। वे अबीमेलेक के पीछे, जहाँ कहीं वह गया, चलते रहे।
بعد ابیملک به خانهٔ پدر خود به عفره رفت و هفتاد برادر خود را روی یک سنگ کشت. تنها کوچکترین آنها، که یوتام نام داشت، زنده ماند؛ زیرا او خود را پنهان کرده بود.
अबीमेलेक ओप्रा नगर को गया। ओप्रा उसके पिता का निवास स्थान था। उस नगर में अबीमेलेक ने अपने सत्तर भाईयों की हत्या कर दी। वे सत्तर भाई अबीमेलेक के पिता यरूब्बाल के पुत्र थे। उसने सभी को एक पत्थर पर मारा किन्तु यरुब्बाल का सबसे छोटा पुत्र अबीमेलेक से दूर छिप गया और भाग निकला। सबसे छोटे पुत्र का नाम योताम था।
بعد همهٔ ساکنان شکیم و بیت ملو، کنار ستون درخت بلوط در شکیم، او را به پادشاهی برگزیدند.
तब शकेम नगर के सभी प्रमुख और बेतमिल्लो के महल के सदस्य एक साथ आए। वे सभी लोग उस पाषाण—स्तम्भ के निकट के बड़े पेड़ के पास इकट्ठे हुए जो शकेम नगर में था और उन्होंने अबीमेलेक को अपना राजा बनाया।
وقتی یوتام باخبر شد، به بالای کوه جَرزیم ایستاد و با صدای بلند به مردم گفت: «ای ساکنان شکیم، به من گوش بدهید تا خدا به شما گوش بدهد.
योताम ने सुना कि शकेम के प्रमुखों ने अबीमेलेक को राजा बना दिया है। जब उसने यह सुना तो वह गया और गरिज्जीम पर्वत की चोटी पर खड़ा हुआ। योताम ने लोगों को यह कथा चिल्लाकर सुनाई। “शकेम के लोगो, मेरी बात सुनो और तब आपकी बात परमेश्वर सुनेगा।
یک روز درختان تصمیم گرفتند که پادشاهی برای خود انتخاب کنند. آنها اول پیش درخت زیتون رفتند و گفتند: 'بیا پادشاه ما باش.'
“एक दिन पेड़ों ने अपने ऊपर शासन करने के लिए एक राजा चुनने का निर्णय किया। पेड़ों ने जैतून के पेड़ से कहा, ‘तुम हमारे ऊपर राजा बनो।’
امّا درخت زیتون به آنها گفت: 'آیا می‌خواهید که من از روغن خود، که به وسیلهٔ آن خدایان و اشخاص را احترام می‌گذارند، صرف نظر کنم و بروم حاکم درختان دیگر باشم؟'
“किन्तु जैतून के पेड़ ने कहा, ‘मनुष्य और ईश्वर मेरी प्रशंसा मेरे तेल के लिये करते हैं। क्या मैं जाकर केवल अन्य पेड़ों पर सासन करने के लिये अपना तेल बनाना बन्द कर दूँ?’
بعد درختان به درخت انجیر گفتند: 'بیا پادشاه ما شو.'
“तब पेड़ों ने अंजीर के पेड़ से कहा, ‘आओ और हमारे राजा बनो।’
درخت انجیر جواب داد: 'من نمی‌خواهم که شیرینی و میوهٔ خوب خود را ترک کنم و بروم و بر درختان دیگر پادشاهی کنم.'
“किन्तु अंजीर के पेड़ ने उत्तर दिया, ‘क्या मैं केवल जाकर अन्य पेड़ों पर शासन करने के लिये अपने मीठे और अच्छे फल पैदा करने बन्द करदूँ?’
سپس پیش تاک انگور رفتند و گفتند: 'بیا پادشاه ما شو.'
“तब पेड़ों ने अंगूर की बेल से कहा, ‘आओ और हमरे राजा बनो।’
تاک گفت: 'آیا باید از شراب خود که برای خدایان و انسان خوشی می‌آورد صرف‌نظر کنم و حاکم درختان دیگر شوم؟'
“किन्तु अंगूर की बेल ने उत्तर दिया, ‘मेरी दाखमधु मनुष्य और ईश्वर दोनों को प्रसन्न करती है। क्या मुझे केवल जाकर पेड़ों पर शासन करने के लिये अपनी दाखमधु पैदा करना बन्द कर देना चाहिए।’
بالاخره پیش بوته خار رفتند و گفتند: 'بیا و پادشاه ما باش.'
“अन्त में पेड़ों ने कटीली झाड़ी से कहा, ‘आओ और हमारे राजा बनो।’
بوتهٔ خار جواب داد: 'اگر به راستی می‌خواهید که من پادشاه شما شوم، پس بیایید در سایهٔ من پناه ببرید، وگرنه آتشی از من خواهد برخاست که حتّی تمام سروهای آزاد لبنان را خواهد سوزانید.'
“किन्तु कटीली झाड़ी ने पेड़ों से कहा, ‘यदि तुम सचमुच मुझे अपने ऊपर राजा बनाना चाहते हो तो आओ और मेरी छाया में अपनी शरण बनाओ। यदि तुम ऐसा करना नहीं चाहते तो इस कटीली झाड़ी से आग निकलने दो, और उस आग को लबानोन के चीड़ के पेड़ों को भी जला देने दो।’
«اکنون خوب فکر کنید که آیا انتخاب ابیملک به عنوان پادشاه، کار درستی است؟ آیا نسبت به جدعون و خاندانش احسان نموده‌اید و کاری که لایق او باشد، به عمل آورده‌اید؟
“यदि आप पूरी तरह उस समय ईमानदार थे जब आप लोगों ने अबीमेलेक को राजा बनाया, तो आप लोगों को उससे प्रसन्न होना चाहिए। यदि आप लोगों ने यरुब्बाल और उसके परिवार के लोगों के साथ उचित व्यवहार किया है तो, यह बहुत अच्छा है। यदि आपने यरुब्बाल के साथ वही व्यवहार किया है जो आपको करना चाहिये तो यही अच्छा है।
پدر من برای شما و به‌خاطر شما جنگ کرد. زندگی خود را به خطر انداخت و شما را از دست مدیانیان نجات داد.
किन्तु तनिक सोचें कि मेरे पिता ने आपके लिये क्या किया है? मेरे पिता आप लोगों के लिये लड़े। उन्होंने अपने जीवन को उस समय खतरे में डाला जब उन्होंने आप लोगों को मिद्यानी लोगों से बचाया।
امّا شما امروز برضد خانوادهٔ پدرم برخاسته‌اید و هفتاد پسر او را روی یک سنگ کُشتید و ابیملک را که پسر کنیز اوست، فقط به‌خاطر اینکه یکی از اقوام شماست به عنوان پادشاه خود انتخاب کردید.
किन्तु अब आप लोग मेरे पिता के परिवार के विरूद्ध हो गए हैं। आप लोगों ने मेरे पिता के सत्तर पुत्रों को एक पत्थर पर मारा है। आप लोगों ने अबीमेलेक को शकेम का राजा बनाया है। वह मेरे पिता की दासी का पुत्र है। आप लोगों ने अबीमेलेक को केवल इसलिए राजा बनाया है कि वह आपका सम्बन्धी है।
اگر شما یقین دارید که از روی راستی و صداقت این کار را کرده‌اید و احترام جدعون را بجا آورده‌اید، من نیز آرزو می‌کنم که شما و ابیملک با هم خوش باشید.
इसलिये यदि आज आप लोग पूरी तरह यरुब्बाल और उसके परिवार के प्रति ईमानदार रहे हैं, तब अबीमेलेक को अपना राजा मानकर आप प्रसन्न हो सकते हैं और वह भी आप लोगों से प्रसन्न हो सकता है।
وگرنه، آتشی از ابیملک برخیزد که همهٔ ساکنان شکیم و بیت ملُو را بسوزاند و تمام مردم شکیم و بیت ملو و نیز خود ابیملک را از بین ببرد.»
किन्तु यदि आपने उचित नहीं किया है तो, अबीमेलेक शकेम नगर के सभी प्रमुखों और मिल्लो के महल को नष्ट कर डाले। शकेम नगर के प्रमुख भी अबीमेलेक को नष्ट कर डालें।”
بعد یوتام از آنجا گریخت و از ترس برادر خود، ابیملك، به بَئیر فرار کرد.
योताम यह सब कहने के बाद भाग खड़ा हुआ। वह भागकर बेर नगर मे पहुँचा। योताम उस नगर मे रहता था, क्योंकि वह अपने भाई अबीमेलेक से भयभीत था।
ابیملک مدّت سه سال بر اسرائیل حکومت کرد.
अबीमेलेक ने इस्राएल के लोगों पर तीन वर्ष तक शासन किया।
آنگاه خداوند روح شرارت بین ابیملک و مردم شکیم ایجاد کرد و مردم شکیم برضد ابیملک شورش نمودند.
अबीमेलेक ने यरुब्बाल के सत्तर पुत्रों को मार डाला था। वे अबीमेलेक के अपने भाई थे। शकेम नगर के प्रमुखों ने उन पुत्रों को मारने में उसकी सहायता की थी। इसलिए परमेश्वर ने अबीमेलेक और शकेम के प्रमुखों के बीच झगड़ा उत्पन्न कराया और शकेम के प्रमुखों ने अबीमेलेक को नुकसान पहुँचाने के लिये योजना बनाई।
پس از این حادثه، ابیملک و ساکنان شکیم که در قتل هفتاد پسر جدعون با او همدست بودند، به سزای کارهای خود رسیدند.
अबीमेलेक ने यरुब्बाल के सत्तर पुत्रों को मार डाला था। वे अबीमेलेक के अपने भाई थे। शकेम नगर के प्रमुखों ने उन पुत्रों को मारने में उसकी सहायता की थी। इसलिए परमेश्वर ने अबीमेलेक और शकेम के प्रमुखों के बीच झगड़ा उत्पन्न कराया और शकेम के प्रमुखों ने अबीमेलेक को नुकसान पहुँचाने के लिये योजना बनाई।
مردم شکیم برای حمله بر ابیملك، در امتداد جاده‌ای که به بالای کوه می‌رفت، کمین کردند و هرکسی را که از آنجا می‌گذشت، غارت می‌کردند. کسی به ابیملک خبر داد.
शकेम नगर के प्रमुख अबीमेलेक को अब पसन्द नहीं कर रहे थे। उन लोगों ने पहाड़ियों की चोटियों पर से जाने वालों पर आक्रमण करने और उनका सब कुछ लूटने के लिये आदमियों को रखा। अबीमेलेक ने उन आक्रमणों के बारे में पता लगाया।
جَعل پسر عابد، با خویشاوندان خود به شکیم آمد و در آنجا، در بین مردم شهرت و اعتبار زیادی پیدا کرد.
गाल नामक एक व्यक्ति और उसके भाई शकेम नगर को आए। गाल, एबेद नामक व्यक्ति का पुत्र था। शकेम के प्रमुखों ने गाल पर विश्वास और उसका अनुसरण करने का निश्चय किया।
یک روز آنها بیرون رفتند و از تاکستانی انگور چیدند و جشن گرفتند. سپس به پرستشگاه خدای خود رفتند و در آنجا خوردند و نوشیدند و ابیملک را مسخره کردند.
एक दिन शकेम के लोग अपने बागों में अंगूर तोड़ने गाए। लोगों ने दाखमधु बनाने के लिये अगूरों को निचोड़ा और तब उन्होंने अपने देवता के मन्दिर पर एक दावत दी। लोगों ने खाया और दाखमधु पी। तब अबीमेलेक को अभिशाप दिया।
جَعل از مردم پرسید: «ابیملک کیست؟ چرا ما مردم شکیم باید او را خدمت کنیم؟ آیا او پسر جدعون و نام دستیارش زَبول نیست؟ ما باید به جدّ خود حامور وفادار باشیم.
तब एबेद के पुत्र गाल ने कहा, “हम लोग शकेम के व्यक्ति हैं। हम अबीमेलेक की आज्ञा क्यों मानें ? वह अपने को क्या समझता है? यह ठीक है कि अबीमेलेक यरुब्बाल के पुत्रों में से एक है और अबीमेलेक ने जबूल को अपना अधिकारी बनाया, यह ठीक है? हमें अबीमेलेक की आज्ञा नहीं माननी चाहिए। हमें हमोर के लोगों की आज्ञा माननी चाहिए। (हमोर शकेम का पिता था।)
ای کاش این مردم زیر دست من می‌بودند تا من ابیملک را از بین می‌بردم. آنگاه به ابیملک می‌گفتم: تمام لشکرت را جمع کن و به جنگ ما بیا.»
यदि आप मुझे इन लोगों का सेनापति बनाते हैं तो मैं अबीमेलेक से मुक्ति दिला दूँगा। मैं उससे कहूँगा, ‘अपनी सेना को तैयार करो और युद्ध के लिये आओ।’”
امّا وقتی زَبول حاکم شهر، سخنان جعل پسر عابد را شنید، بسیار خشمگین شد.
जबूल शकेम नगर का प्रशासक था। जबूल ने वह सब सुना जो एबेद के पुत्र गाल ने कहा और जबूल बहुत क्रोधित हुआ।
او پیامی به ابیملک در ارومه فرستاده گفت: «جعل پسر عابد و خویشاوندان او به شکیم آمده‌اند و مردم را برضد تو می‌شورانند.
जबूल ने अबीमेलेक के पास अरुमा नगर में दूतों को भेजा। सन्देश यह है: “एबेद का पुत्र गाल और इस के भाई शकेम नगर में आए हैं और तुम्हारे लिये कठिनाई उत्पन्न कर रहे हैं। गाल पूरे नगर को तुम्हारे विरूद्ध कर रहा है।
پس هنگام شب با همراهانت بروید و پنهان شوید.
इसलिए अब तुम्हें और तुम्हारे लोगों को रात में उठना चाहिये और नगर के बाहर खेतों में छिपना चाहिये।
صبح روز بعد، وقت طلوع آفتاب بروید و به شهر حمله کنید. وقتی‌که او و مردانش برای مقابله آمدند، آن وقت هر معامله‌ای که می‌خواهی با آنها بکن.»
जब सवेरे सूरज निकले तो नगर पर आक्रमण कर दो। जब वे लोग लड़ने के लिये बाहर आएँ तो तुम उनका जो कर सको, करो।”
پس ابیملک و همهٔ کسانی‌که با او بودند، شبانگاه رفتند و به چهار دسته تقسیم شده، در کمین نشستند.
इसलिए अबिमेलेक और सभी सैनिक रात को उठे और नगर को गए। वे सैनिक चार टुकड़ियों मे बँट गए। वे शकेम नगर के पास छिप गए।
وقتی صبح شد، جعل بیرون رفت و نزد دروازهٔ شهر ایستاد. ابیملک با همراهان خود از کمینگاه بیرون آمد.
एबेद का पुत्र गाल बाहर निकल कर शकेम नगर के फाटक के प्रवेश द्वार पर था। जब गाल वहाँ खड़ा था उसी समय अबीमेलेक और उसके सैनिक अपने छिपने के स्थानों से बाहर आए।
چون جعل آنها را دید، به زبول گفت: «آن مردم را می‌بینی که از کوه پایین می‌آیند!» زبول به او گفت: «تو سایهٔ کوه را مردم خیال کردی.»
गाल ने सैनिकों को देखा। गाल ने जबूल से कहा, “ध्यान दो, पर्वतों से लोग नीचे उतर रहे हैं।” किन्तु जबूल ने कहा, “तुम केवल पर्वतों की परछाईयाँ देख रहे हो। परछाईयाँ लोगों की तरह दिखाई दे रही हैं।”
جعل باز گفت: «ببین مردم به طرف ما می‌آیند و یک گروه دیگر هم از راه بلوط مَعُونیم می‌آیند.»
किन्तु गाल ने फिर कहा, “ध्यान दो प्रदेश की नाभि नामक स्थान से लोग बढ़ रहे हैं, और जादूगर के पेड़ से एक टुकड़ी आ रही है।”
آنگاه زبول رو به طرف او کرده پرسید: «کجاست آن حرفهای توخالی‌ای که می‌زدی؟ یادت می‌آید که می‌گفتی: ابیملک کیست که ما خدمت او را بکنیم؟ اینها کسانی هستند که تو به آنها ناسزا می‌گفتی. پس حالا برو و با آنها جنگ کن.»
तब जबूल ने उससे कहा, “अब तुम्हारी वह बड़ी—बड़ी बातें कहाँ गईं, जो तुम कहते थे, ‘अबीमेलेक कौन होता है, जिसकी अधीनता में हम रहें?’ क्या वे वही लोग नहीं हैं जिनका तुम मजाक उड़ाते थे? जाओ और उनसे लड़ो।”
جعل پیشاپیش مردم شکیم برای جنگ با ابیملک رفت.
इसलिए गाल शकेम के प्रमुखों को अबीमेलेक से युद्ध करने के लिये ले गया।
ابیملک او را شکست داد و او فرار کرد. بسیاری از مردم شکیم زخمی شدند و تا نزدیک دروازهٔ شهر، به هر طرف روی زمین افتادند.
अबीमेलेक और उसके सैनिकों ने गाल और उसके आदमियों का पीछा किया। गाल के लोग शकेम नगर के फाटक की ओर पीछे भागे। गाल के बहुत से लोग फाटक पर पहुँचने से पहले मार डाले गए।
ابیملک در ارومه ساکن شد و زبول جعل را با وابستگانش از شکیم بیرون راند تا دیگر در آنجا زندگی نکنند.
तब अबीमेलेक अरुमा नगर को लौट गया। जबूल ने गाल और उसके भाईयों को शकेम नगर छोड़ने को विवश किया।
روز دیگر مردم شکیم به صحرا رفتند و ابیملک باخبر شد.
अगले दिन शकेम के लोग अपने खेतों में काम करने को गए। अबीमेलेक ने उसके बारे में पता लगाया।
او مردان خود را جمع کرد و به سه دسته تقسیم کرد و در صحرا کمین کردند. وقتی مردم را دیدند که از شهر بیرون می‌آیند، از کمینگاه خود خارج شدند و همه را به قتل رساندند.
इसलिए अबीमेलेक ने अपने सैनिकों को तीन टुकड़ियों में बाँटा। वह शकेम के लोगों पर अचानक आक्रमण करना चाहता था। इसलिए उसने अपने आदमियों को खेतों में छिपाया। जब उसने लोगों को नगर से बाहर आते देखा तो वह टूट पड़ा और उन पर आक्रमण कर दिया।
ابیملک و همراهانش با شتاب رفتند و در جلوی دروازهٔ شهر ایستادند تا نگذارند که مردم به شهر داخل شوند. در عین حال دو دستهٔ دیگر آنها، به کسانی‌که در صحرا بودند حمله کردند و همه را کشتند.
अबीमेलेक और उसके लोग शकेम नगर के फाटक के पास दौड़ कर आए। अन्य दो टुकड़ियाँ खेत में लोगों के पास दौड़कर गई और उन्हें मार डाला।
ابیملک تمام آن روز جنگ کرد تا اینکه شهر را به تصرّف خود درآورد. همهٔ کسانی را که در شهر بودند، از بین بردند. شهر را ویران کردند و در آن نمک پاشیدند.
अबीमेलेक और उसके सैनिक शकेम नगर के साथ पूरे दिन लड़े। अबीमेलेक और उसके सैनिकों ने शकेम नगर पर अधिकार कर लिया और उस नगर के लोगों को मार डाला। तब अबीमेलेक ने उस नगर को ध्वस्त किया और उस ध्वंस पर नमक फेंकवा दिया।
وقتی مردمی که در نزدیک بُرج شهر بودند، از واقعه باخبر شدند، به قلعهٔ پرستشگاه خدای عهد پناه بردند.
कुछ लोग शकेम की मीनार के पास रहते थे। जब उस स्थान के लोगों ने सुना कि शकेम के साथ क्या हुआ है तब वे सबसे अधिक सुरक्षित उस कमरे में इकट्ठे हो गए जो एलबरीत देवता का मन्दिर था।
وقتی ابیملک اطّلاع یافت که ساکنان بُرج شکیم در یک‌‌جا جمع شده‌اند،
अबीमेलेक ने सुना कि शकेम की मीनार के सभी प्रमुख एक साथ इकट्ठे हो गए हैं।
با همراهان خود بر بالای کوه صَلمُون رفت. تبری را به دست گرفته، شاخهٔ درختی را برید و آن را بر شانهٔ خود گذاشت. آنگاه به همراهان خود گفت: «کاری که من کردم شما هم فوراً بکنید!»
इसलिए अबीमेलेक और उसके सभी लोग सलमोन पर्वत पर गए। अबीमेलेक ने एक कुल्हाड़ी ली और उसने कुछ शाखाएँ काटीं। उसने उन शाखाओं को अपने कंधों पर रखा। तब उसने अपने साथ के आदमियों से कहा “जल्दी करो, जो मैंने किया है, वही करो।”
پس هرکدام یک شاخهٔ درخت را بریده، به دنبال ابیملک رفتند. شاخه‌ها را بردند و در اطراف قلعه انباشته و آنها را آتش زدند. همهٔ مردم بُرج شکیم، که در حدود یک‌هزار مرد و زن بودند، هلاک شدند.
इसलिए उन लोगों ने शाखाएँ काटीं और अबीमेलेक का अनुसरण किया। उन्होंने शाखाओं की ढेर एलबरीत देवता के मन्दिर के सबसे अधिक सुरक्षित कमरे के साथ लगाई। तब उन्होंने शाखाओं में आग लगा दी और कमरे में लोगों को जला दिया। इस प्रकार लगभग शकेम की मीनार के निवासी एक हजार स्त्री—पुरुष मर गए।
بعد ابیملک به شهر تاباص رفت. در آنجا اردو زد و آن را تصرّف کرد.
तब अबीमेलेक और उसके साथी तेबेस नगर को गए। अबीमेलेक और उसके साथियों ने तेबेस नगर पर अधिकार कर लिया।
امّا در بین شهر یک بُرج بسیار مستحکم وجود داشت. پس همهٔ مردم، زن و مرد و رهبران به داخل آن بُرج رفتند و دروازه‌ها را بستند. سپس چند نفر برای دیده‌بانی به پشت بام بُرج رفتند.
किन्तु तेबेस नगर में एक दृढ़ मीनार थी। उस नगर के सभी स्त्री—पुरुष और उस नगर के प्रमुख उस मीनार के पास भागकर पहुँचे। जब नगर के लोग मीनार के भीतर घुस गए तो उन्होंने अपने पीछे मीनार का दरवाजा बन्द कर दिया। तब वे मीनार की छत पर चढ़ गए।
ابیملک برای حمله به طرف بُرج رفت. وقتی به دروازهٔ بُرج نزدیک شد تا آن را به آتش بزند،
अबीमेलेक और उसके साथी मीनार के पास उस पर आक्रमण करने के लिये पहुँचे। अबीमेलेक मीनार की दीवार तक गया। वह मीनार को आग लगाना चाहता था।
یکی از زنها سنگ آسیایی گرفته بر سر ابیملک انداخت و کاسهٔ سرش را شکست.
जब अबीमेलेक द्वार पर खड़ा था, उसी समय एक स्त्री ने एक चक्की का पत्थर उसके सिर पर फेंका। चक्की के पाट ने अबीमेलेक की खोपड़ी को चूर—चूर कर डाला।
ابیملک به جوان سلاحدار خود گفت: «شمشیرت را بِکش و مرا بکُش تا مبادا بگویند: یک زن او را کُشت.» پس آن جوان شمشیر خود را به شکم او فرو کرد و او را کشت.
अबीमेलेक ने शीघ्रता से अपने उस नौकर से कहा जो उसके शस्त्र ले चल रहा था, “अपनी तलवार निकालो और मुझे मार डालो। मैं चाहता हूँ कि तुम मुझे मार डालो जिससे लोग यह न कहें, कि ‘एक स्त्री ने अबीमेलेक को मार डाला।’” इसलिए नौकर ने अबीमेलेक में अपनी तलवार घुसेड़ दी और अबीमेलेक मर गया।
چون مردم اسرائیل دیدند که ابیملک مرده است، همه به خانه‌های خود برگشتند.
इस्राएल के लोगों ने देखा कि अबीमेलेक मर गया। इसलिए वे सभी अपने घरों को लौट गए।
به این ترتیب خدا، ابیملک را به‌خاطر گناهی که در مقابل پدر خود کرد و هفتاد پسر او را کشت، به سزای کارهایش رساند.
इस प्रकार परमेश्वर ने अबीमेलेक को उसके सभी किये पापों के लिये दण्ड दिया। अबीमेलेक ने अपने सत्तर भाइयों को मारकर अपने पिता के विरूद्ध पाप किया था।
خدا همچنین بلای شرارت مردم شکیم را بر سر خودشان آورد. به این ترتیب نفرین یوتام، پسر جدعون به حقیقت پیوست.
परमेश्वर ने शकेम नगर के लोगों को भी उनके द्वारा किये गए पाप का दण्ड दिया। इस प्रकार योताम ने जो कहा, सत्य हुआ। (योताम यरुब्बाल का सबसे छोटा पुत्र था। यरुब्बाल गिदोन था।)