Psalms 34

David quando commutavit os suum coram Abimelech et eiecit eum et abiit benedicam Domino in omni tempore semper laus eius in ore meo
मैं यहोवा को सदा धन्य कहूँगा। मेरे होठों पर सदा उसकी स्तुति रहती है।
in Domino laetabitur anima mea audiant mites et laetentur
हे नम्र लोगों, सुनो और प्रसन्न होओ। मेरी आत्मा यहोवा पर गर्व करती है।
magnificate Dominum mecum et exaltemus nomen eius pariter
मेरे साथ यहोवा की गरिमा का गुणगान करो। आओ, हम उसके नाम का अभिनन्दन करें।
quaesivi Dominum et exaudivit me et de omnibus angustiis meis liberavit me
मैं परमेश्वर के पास सहायता माँगने गया। उसने मेरी सुनी। उसने मुझे उन सभी बातों से बचाया जिनसे मैं डरता हूँ।
respicite ad eum et confluite et vultus vestri non confundentur
परमेश्वर की शरण में जाओ। तुम स्वीकारे जाओगे। तुम लज्जा मत करो।
hic pauper clamavit et Dominus exaudivit de omnibus tribulationibus salvabit eum
इस दीन जन ने यहोवा को सहायता के लिए पुकारा, और यहोवा ने मेरी सुन ली। और उसने सब विपत्तियों से मेरी रक्षा की।
circumdat angelus Domini in gyro timentes eum et eruet eos
यहोवा का दूत उसके भक्त जनों के चारों ओर डेरा डाले रहता है। और यहोवा का दूत उन लोगों की रक्षा करता है।
gustate et videte quoniam bonus Dominus beatus vir qui sperat in eo
चखो और समझो कि यहोवा कितना भला है। वह व्यक्ति जो यहोवा के भरोसे है सचमुच प्रसन्न रहेगा।
timete Dominum sancti eius quoniam non est inopia timentibus eum
यहोवा के पवित्र जन को उसकी आराधना करनी चाहिए। यहोवा केभक्तों के लिए कोई अन्य सुरक्षित स्थान नहीं है।
leones indiguerunt et esurierunt quaerentibus autem Dominum non deerit omne bonum
आज जो बलवान हैं दुर्बल और भूखे हो जाएंगे। किन्तु जो परमेश्वर के शरण आते हैं वे लोग हर उत्तम वस्तु पाएंगे।
venite filii audite me timorem Domini docebo vos
हे बालकों, मेरी सुनो, और मैं तुम्हें सिखाऊँगा कि यहोवा की सेवा कैसे करें।
quis est vir qui velit vitam diligens dies videre bonos
यदि कोई व्यक्ति जीवन से प्रेम करता है, और अच्छा और दीर्घायु जीवन चाहता है,
custodi linguam tuam a malo et labia tua ne loquantur dolum
तो उस व्यक्ति को बुरा नहीं बोलना चाहिए, उस व्यक्ति को झूठ नहीं बोलना चाहिए।
recede a malo et fac bonum quaere pacem et persequere eam
बुरे काम मत करो। नेक काम करते रहो। शांति के कार्य करो। शांति के प्रयासों में जुटे रहो जब तक उसे पा न लो।
oculi Domini ad iustos et aures eius ad clamorem eorum
यहोवा सज्जनों की रक्षा करता है। उनकी प्रार्थनाओं पर वह कान देता है।
vultus Domini super facientes malum ut perdat de terra memoriam eorum
किन्तु यहोवा, जो बुरे काम करते हैं, ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध होता है। वह उनको पूरी तरह नष्ट करता है।
clamaverunt et Dominus exaudivit et ex omnibus tribulationibus eorum liberavit eos
यहोवा से विनती करो, वह तुम्हारी सुनेगा। वह तुम्हें तुम्हारी सब विपत्तियों से बचा लेगा।
iuxta est Dominus contritis corde et confractos spiritu salvabit
लोगों को विपत्तियाँ आ सकती है और वे अभिमानी होना छोड़ते हैं। यहोवा उन लोगों के निकट रहता है। जिनके टूटे मन हैं उनको वह बचा लेगा।
multae tribulationes iusti et ex omnibus illis liberabit eum Dominus
सम्भव है सज्जन भी विपत्तियों में घिर जाए। किन्तु यहोवा उन सज्जनों की उनकी हर समस्या से रक्षा करेगा।
custodit omnia ossa eius unum ex eis non confringetur
यहोवा उनकी सब हड्डियों की रक्षा करेगा। उनकी एक भी हड्डी नहीं टूटेगी।
interficiet impium malitia et odientes iustum superabuntur
किन्तु दुष्ट की दुष्टता उनको ले डूबेगी। सज्जन के विरोधी नष्ट हो जायेंगे।
redimet Dominus animam servorum suorum et non peccabunt omnes sperantes in eo
यहोवा अपने हर दास की आत्मा बचाता है। जो लोग उस पर निर्भर रहते हैं, वह उन लोगों को नष्ट नहीं होने देगा।