Joshua 19

ויצא הגורל השני לשמעון למטה בני שמעון למשפחותם ויהי נחלתם בתוך נחלת בני יהודה׃
यहोशू ने शिमोन के परिवार के हर एक परिवारह समूह को उनकी भूमि दी। यह भूमि, जो उन्हें मिली, यहूदा के अधिकार—क्षेत्र के भीतर थी।
ויהי להם בנחלתם באר שבע ושבע ומולדה׃
यह वह भूमि थी जो उन्हें मिलीः बेर्शेबा(शेबा), मोलादा,
וחצר שועל ובלה ועצם׃
हसर्शूआल, बाला, एसेम,
ואלתולד ובתול וחרמה׃
एलतोलद, बतूल, होर्मा,
וצקלג ובית המרכבות וחצר סוסה׃
सिक्लग, बेत्मकर्काबोत, हसर्शूसा,
ובית לבאות ושרוחן ערים שלש עשרה וחצריהן׃
बेतलबाओत और शारूहने। ये तेरह नगर और उनके सारे खेत शिमोन के थे।
עין רמון ועתר ועשן ערים ארבע וחצריהן׃
उनको ऐन, रिम्मोन, एतेर और आशान नगर भी मिले। ये चार नगर अपने सभी खेतों के साथ थे।
וכל החצרים אשר סביבות הערים האלה עד בעלת באר ראמת נגב זאת נחלת מטה בני שמעון למשפחתם׃
उन्होंने वे सारे खेत नगरों के साथ पाए जो बालत्बेर तक फैले थे। (यह नेगव क्षेत्र में रामा ही है।) इस प्रकार यह वह प्रदेश था, जो शिमोनी लोगों के परिवार समूह को दिया गया। हर एक ने इस भूमि को प्राप्त किया।
מחבל בני יהודה נחלת בני שמעון כי היה חלק בני יהודה רב מהם וינחלו בני שמעון בתוך נחלתם׃
शिमोनी लोगों की भूमि यहूदा के प्रदेश के भाग से ली गई थी। यहूदा के पास उन लोगों की आवश्यकता से अधिक भूमि थी। इसलिए शिमोनी लोगों को उनकी भूमि का भाग मिला।
ויעל הגורל השלישי לבני זבולן למשפחתם ויהי גבול נחלתם עד שריד׃
दूसरा परिवार समूह जिसे अपनी भूमि मिली वह जबूलून था। जबूलून के हर एक परिवार समूह ने दिये गए वचन के अनुसार भूमि पाई। जबूलून की सीमा सारीद तक जाती थी।
ועלה גבולם לימה ומרעלה ופגע בדבשת ופגע אל הנחל אשר על פני יקנעם׃
फिर वह पश्चिम में मरला से होती हुई गई और दब्बेशेत के क्षेत्र के निकट तक पहुँचती थी। तब यह सीमा संकरी घाटी से होते हुए योकनाम के क्षेत्र तक जाती थी।
ושב משריד קדמה מזרח השמש על גבול כסלת תבר ויצא אל הדברת ועלה יפיע׃
तब यह सीमा पूर्व की ओर मुड़ी थी। यह सारीद से किसलोत्ताबोर के क्षेत्र तक पहुँचती थी। तब यह सीमा दाबरत और यापी तक चलती गई थी।
ומשם עבר קדמה מזרחה גתה חפר עתה קצין ויצא רמון המתאר הנעה׃
तब सीमा पूर्व में गथेपेर और इत्कासीन तक लगातार थी। यह सीमा रिम्मोन पर समाप्त हुई। तब सीमा मुड़ी और नेआ तक गई।
ונסב אתו הגבול מצפון חנתן והיו תצאתיו גי יפתח אל׃
नेआ पर फिर सीमा मुड़ी और उत्तर की ओर गई। यह सीमा हन्नातोन तक पहुँची और लगातार यिप्तहेल की घाटी तक गई।
וקטת ונהלל ושמרון וידאלה ובית לחם ערים שתים עשרה וחצריהן׃
इस सीमा के भीतर कत्तात, नहलाल, शिम्रोन यिदला और बेतलेहेम नगर थे। सब मिलाकर ये बारह नगर अपने खेतों के साथ थे।
זאת נחלת בני זבולן למשפחותם הערים האלה וחצריהן׃
अत: ये नगर और क्षेत्र हैं जो जबूलून को दिये गए। जबूलून के हर एक परिवार समूह ने इस भूमि को प्राप्त किया।
ליששכר יצא הגורל הרביעי לבני יששכר למשפחותם׃
इस्साकार के परिवार समूह को चौथे हिस्से की भूमि दी गई। उस परिवार समूह में हर एक परिवार ने कुछ भूमि पाई।
ויהי גבולם יזרעאלה והכסולת ושונם׃
उस परिवार समूह को जो भूमि दी गई थी वह यह है: यिज्रेल, कसुल्लोत, शूनेम
וחפרים ושיאן ואנחרת׃
हपारैम, सीओन, अनाहरत,
והרבית וקשיון ואבץ׃
रब्बीत, किश्योन, एबेस,
ורמת ועין גנים ועין חדה ובית פצץ׃
रेमेत, एनगन्नीम, एन हददा और बेतपस्सेस।
ופגע הגבול בתבור ושחצומה ובית שמש והיו תצאות גבולם הירדן ערים שש עשרה וחצריהן׃
उनके प्रदेश की सीमा ताबोरशहसूमा और बेतशेमेश को छूती थी। यह सीमा यरदन नदी पर समाप्त होती थी। सब मिलाकर सोलह नगर और उनके खेत थे।
זאת נחלת מטה בני יששכר למשפחתם הערים וחצריהן׃
ये नगर और कस्बे इस्साकार परिवार समूह को दिये गए प्रदेश के भाग थे। हर एक परिवार ने इस प्रदेश का भाग प्राप्त किया।
ויצא הגורל החמישי למטה בני אשר למשפחותם׃
आशेर के परिवार समूह को पाँचवें भाग का प्रदेश दिया गया। इस परिवार समूह के प्रत्येक परिवार को कुछ भूमि मिली।
ויהי גבולם חלקת וחלי ובטן ואכשף׃
उस परिवारसमूह को जो भूमि दी गई वह यह हैः हेल्कत, हली, बेतेन, अक्षाप,
ואלמלך ועמעד ומשאל ופגע בכרמל הימה ובשיחור לבנת׃
अलाम्मेल्लेक, अमाद और मिशाल। पश्चिमी सीमा लगातार कर्म्मेल पर्वत और शीहोलिब्नात तक थी।
ושב מזרח השמש בית דגן ופגע בזבלון ובגי יפתח אל צפונה בית העמק ונעיאל ויצא אל כבול משמאל׃
तब सीमा पूर्व की ओर मुड़ी। यह सीमा बेतदागोन तक गई। यह सीमा जबूलून और यिप्तहेल की घाटी को छू रही थी। तब यह सीमा बेतेमेक और नीएल के उत्तर को गई थी। यह सीमा काबूल के उत्तर से गई थी।
ועברן ורחב וחמון וקנה עד צידון רבה׃
तब यह सीमा एब्रोन, रहोब, हम्मोन और काना को गई थी। यह सीमा लगातार बड़े सीदोन क्षेत्र तक चली गई थई।
ושב הגבול הרמה ועד עיר מבצר צר ושב הגבול חסה ויהיו תצאתיו הימה מחבל אכזיבה׃
तब यह सीमा दक्षिण की ओर मुड़ी रामा तक गई। यह सीमा लगातार शक्तिशाली नगर सोर तक गई थी। तब यह सीमा मुड़ती हई होसा तक जाती थी। यह सीमा अकजीब,
ועמה ואפק ורחב ערים עשרים ושתים וחצריהן׃
उम्मा, अपेक और रहोब के क्षेत्र में सागर पर समाप्त होती थी। सब मिलाकर वहाँ बाईस नगर और उनके खेत थे।
זאת נחלת מטה בני אשר למשפחתם הערים האלה וחצריהן׃
ये नगर व उनके खेत आशेर परिवार समूह को दिये गए प्रदेश के भाग थे। उस परिवार समूह में हर एक परिवार ने इस भूमि का कुछ भाग पाया।
לבני נפתלי יצא הגורל הששי לבני נפתלי למשפחתם׃
नप्ताली के परिवार समूह को इस प्रदेश के छठे भाग की भूमि मिली। इस परिवार समूह के हर एक परिवार ने उस प्रदेश की कुछ भूमि पाई।
ויהי גבולם מחלף מאלון בצעננים ואדמי הנקב ויבנאל עד לקום ויהי תצאתיו הירדן׃
उनके प्रदेश की सीमा सानन्नीम के क्षेत्र में विशाल वृक्ष से आरम्भ हुई। यह हेलेप के निकट है। तब यह सीमा अदामी ने केब और यब्नेल से होकर गई। यह सीमा लक्कूम पर समाप्त हुई।
ושב הגבול ימה אזנות תבור ויצא משם חוקקה ופגע בזבלון מנגב ובאשר פגע מים וביהודה הירדן מזרח השמש׃
तब यह सीमा पश्चिम को अजनोत्ताबोर होकर गई। यह सीमा हुक्कोक पर समाप्त हुई। यह सीमा दक्षिण को जबूलून क्षेत्र तक गई थी। यह सीमा पश्चिम में आशेर के क्षेत्र तक पहुँचती थी। यह सीमा पूर्व में यरदन नदी पर यहूदा को जाती थी।
וערי מבצר הצדים צר וחמת רקת וכנרת׃
इस सीमा के भीतर कुछ बहुत शक्तिशाली नगर थे। ये नगर सिद्दीम, सेर, हम्मत, रक्कत, किन्नेरेत,
ואדמה והרמה וחצור׃
अदामा, रामा, हासोर,
וקדש ואדרעי ועין חצור׃
केदेश, एद्रेई, अन्हासेर,
ויראון ומגדל אל חרם ובית ענת ובית שמש ערים תשע עשרה וחצריהן׃
यिरोन, मिगदलेल, होरेम, बेतनात और बेतशेमेश थे। सब मिलाकर वहाँ उन्नीस नगर और उनके खेत थे।
זאת נחלת מטה בני נפתלי למשפחתם הערים וחצריהן׃
ये नगर और उनकी चारों ओर के कस्बे उस प्रदेश में थे, जो नप्ताली के परिवार समूह को दिया गया था। उस परिवार समूह के हर एक परिवार ने इस भूमि का कुछ भाग पाया।
למטה בני דן למשפחתם יצא הגורל השביעי׃
तब दान के परिवार समूह को भूमि दी गई। उस परिवार समूह के हर एक परिवार ने इस भूमि का कुछ भाग पाया।
ויהי גבול נחלתם צרעה ואשתאול ועיר שמש׃
उनको जो प्रदेश दिया गया वह यह है: सोरा, एशताओल, ईरशेमेश,
ושעלבין ואילון ויתלה׃
शालब्बीन, अय्यालोन, यितला,
ואילון ותמנתה ועקרון׃
एलोन, तिम्ना, एक्रोन,
ואלתקה וגבתון ובעלת׃
एलतके, गिब्बतोन, बालात,
ויהד ובני ברק וגת רמון׃
यहूद, बेनेबराक, गत्रिम्मोन,
ומי הירקון והרקון עם הגבול מול יפו׃
मेयकर्कोन, रक्कोन और यापो के निकट का क्षेत्र।
ויצא גבול בני דן מהם ויעלו בני דן וילחמו עם לשם וילכדו אותה ויכו אותה לפי חרב וירשו אותה וישבו בה ויקראו ללשם דן כשם דן אביהם׃
किन्तु दान के लोगों को अपना प्रदेश लेने में परेशानी उठानी पड़ी। वहाँ शक्तिशाली शत्रु थे और दान के लोग उन्हें सरलता से पराजित नहीं कर सकते थे। इसलिए दान के लोग गए और लेशेम के विरूद्ध लड़े। उन्होंने लेशेम को पराजित किया तथा जो लोग वहाँ रहते थे, उन्हें मार डाला। इसलिए दान के लोग लेशेम नगर में रहे। उन्होंने उसका नाम बदल कर दान कर दिया क्योंकि यह नाम उनके परिवार समूह के पूर्वज का था।
זאת נחלת מטה בני דן למשפחתם הערים האלה וחצריהן׃
ये सभी नगर और खेत उस प्रदेश में थे जो दान के परिवार समूह को दिया गया था। हर एक परिवार को इस भूमि का भाग मिला।
ויכלו לנחל את הארץ לגבולתיה ויתנו בני ישראל נחלה ליהושע בן נון בתוכם׃
इस प्रकार प्रमुखों ने प्रदेश का बँटवारा करना और विभिन्न परिवार समूहों को उन्हें देना पूरा किया। जब उन्होंने वह पूरा कर लिया तब इस्राएल के सब लोगों ने नून के पुत्र यहोशू को भी कुछ प्रदेश देने का निश्चय किया। ये वही प्रदेश थे जिन्हें उसको देने का वचन दिया गया था।
על פי יהוה נתנו לו את העיר אשר שאל את תמנת סרח בהר אפרים ויבנה את העיר וישב בה׃
यहोवा ने आदेश दिया कि उसे यह प्रदेश मिले। इसलिए उन्होंने एप्रैम के पहाड़ी प्रदेश में यहोशू को विम्नत्सेरह नगर दिया। यही वह नगर था, जिसके लिये यहोशू ने कहा था कि मैं उसे चाहता हूँ। इसलिए यहोशू ने उस नगर को अधिक दृढ़ बनाया और वह उसमें रहने लगा।
אלה הנחלת אשר נחלו אלעזר הכהן ויהושע בן נון וראשי האבות למטות בני ישראל בגורל בשלה לפני יהוה פתח אהל מועד ויכלו מחלק את הארץ׃
इस प्रकार ये सारे प्रदेश इस्राएल के विभिन्न परिवार समूह को दिये गए। प्रदेश का बँटवारा करने के लिये शिलो में याजक एलीआज़र नून का पुत्र यहोशू और हर एक परिवार समूह के प्रमुख एकत्र हुए। वे यहोवा के सामने मिलापवाले तम्बू के द्वार पर इकट्ठे हुए थे। इस प्रकार उन्होंने प्रदेश का विभाजन पूरा कर लिया था।