I Chronicles 16

ויביאו את ארון האלהים ויציגו אתו בתוך האהל אשר נטה לו דויד ויקריבו עלות ושלמים לפני האלהים׃
लेवीवंशी साक्षीपत्र का सन्दूक ले आए और उसे उस तम्बू में रखा जिसे दाऊद ने इसके लिये खड़ी कर रखी थी। तब उन्होंने परमेश्वर को होमबलि मेलबलि चढ़ाई।
ויכל דויד מהעלות העלה והשלמים ויברך את העם בשם יהוה׃
जब दाऊद होमबलि और मेलबलि देना पूरा कर चुका तब उसने लोगों को आशीर्वाद देने के लिये यहोवा का नाम लिया।
ויחלק לכל איש ישראל מאיש ועד אשה לאיש ככר לחם ואשפר ואשישה׃
तब उसने हर एक इस्राएली स्त्री—पुरुष को एक—एक रोटी, खजूर और किशमिश दिया।
ויתן לפני ארון יהוה מן הלוים משרתים ולהזכיר ולהודות ולהלל ליהוה אלהי ישראל׃
तब दाऊद ने साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने सेवा के लिये कुछ लेवीवंशियों को चुना। उन लेवीवंशियों को इस्राएलियों के यहोवा परमेश्वर के लिये उत्सवों को मनाने, आभार व्यक्त करने और स्तुति करने का काम सौंपा गया।
אסף הראש ומשנהו זכריה יעיאל ושמירמות ויחיאל ומתתיה ואליאב ובניהו ועבד אדם ויעיאל בכלי נבלים ובכנרות ואסף במצלתים משמיע׃
आसाप, प्रथम समूह का प्रमुख था। आसाप का समूह सारंगी बजाता था। जकर्याह दूसरे समूह का प्रमुख था। अन्य लेवीवंशी ये थेः यीएल, शमीरामोत, यहीएल, मत्तित्याह, एलीआब बनायाह, ओबेदेदोम और यीएल। ये व्यक्ति वीणा और तम्बूरा बजाते थे।
ובניהו ויחזיאל הכהנים בחצצרות תמיד לפני ארון ברית האלהים׃
बनायाह और यहजीएल ऐसे याजक थे जो साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने सदैव तुरही बजाते थे।
ביום ההוא אז נתן דויד בראש להדות ליהוה ביד אסף ואחיו׃
यह वही समय था जब दाऊद ने पहली बार आसाप और उसके भाईयों को यहोवा की स्तुति करने का काम दिया।
הודו ליהוה קראו בשמו הודיעו בעמים עלילתיו׃
यहोवा की स्तुति करो उसका नाम लो लोगों में उन महान कार्यों का वर्णन करो—जिन्हें यहोवा ने किया है।
שירו לו זמרו לו שיחו בכל נפלאתיו׃
यहोवा के गीत गाओ, यहोवा की स्तुतियाँ गाओ। उसके सभी अद्भूत कामों का गुणगान करो।
התהללו בשם קדשו ישמח לב מבקשי יהוה׃
यहोवा के पवित्र नाम पर गर्व करो। सभी लोग जो यहोवा की सहायता पर भरोसा करते हैं, प्रसन्न हो!
דרשו יהוה ועזו בקשו פניו תמיד׃
यहोवा पर और उसकी शक्ति पर भरोसा करो। सदैव सहायता के लिए उसके पास जाओ।
זכרו נפלאתיו אשר עשה מפתיו ומשפטי פיהו׃
उन अद्भूत कार्यों को याद करो जो यहोवा ने किये हैं। उसके निर्णयों को याद रखो और शक्तिपूर्ण कार्यों को जो उसने किये।
זרע ישראל עבדו בני יעקב בחיריו׃
इस्राएल की सन्तानें यहोवा के सेवक हैं। याकूब के वंशज, यहोवा द्वारा चुने लोग हैं।
הוא יהוה אלהינו בכל הארץ משפטיו׃
यहोवा हमारा परमेश्वर है, उसकी शक्ति चारों तरफ है।
זכרו לעולם בריתו דבר צוה לאלף דור׃
उसकी वाचा को सदैव याद रखो, उसने अपने आदेश—सहस्र पीढ़ियों के लिये दिये हैं।
אשר כרת את אברהם ושבועתו ליצחק׃
यह वाचा है जिसे यहोवा ने इब्राहीम के साथ किया था। यह प्रतिज्ञा है जो यहोवा ने इसहाक के साथ की।
ויעמידה ליעקב לחק לישראל ברית עולם׃
यहोवा ने इसे याकूब के लोगों के लिये नियम बनाया। यह वाचा इस्राएल के साथ है— जो सदैव बनी रहेगी।
לאמר לך אתן ארץ כנען חבל נחלתכם׃
यहोवा ने इस्राएल से कहा, थाः “मैं कनान देश तुझे दूँगा। यह प्रतिज्ञा का प्रदेश तुम्हारा होगा।”
בהיותכם מתי מספר כמעט וגרים בה׃
परमेश्वर के लोग संख्या में थोड़े थे। वे उस देश में अजनबी थे।
ויתהלכו מגוי אל גוי ומממלכה אל עם אחר׃
वे एक राष्ट्र से दूसरे राष्ट्र को गए। वे एक राज्य से दुसरे राज्य को गए।
לא הניח לאיש לעשקם ויוכח עליהם מלכים׃
किन्तु यहोवा ने किसी को उन्हें चोट पहुँचाने न दी। यहोवा ने राजाओं को चेतावनी दी के वे उन्हें चोट न पहुँचायें।
אל תגעו במשיחי ובנביאי אל תרעו׃
यहोवा ने उन राजाओं से कहा, “मेरे चुने लोगों को चोट न पहुँचाओ। मेरे नबियों को चोट न पहुँचाओ।”
שירו ליהוה כל הארץ בשרו מיום אל יום ישועתו׃
यहोवा के लिये पूरी धरती पर गुणगान करो, प्रतिदिन तुम्हें, यहोवा द्वारा हमारी रक्षा के शुभ समाचार बताना चाहिए।
ספרו בגוים את כבודו בכל העמים נפלאתיו׃
यहोवा के प्रताप को सभी राष्ट्रों से कहो। यहोवा के अद्भुत कार्यों को सभी लोगों से कहो।
כי גדול יהוה ומהלל מאד ונורא הוא על כל אלהים׃
यहोवा महान है, यहोवा की स्तुति होनी चाहिये। यहोवा अन्य देवताओं से अधिक भय योग्य है।
כי כל אלהי העמים אלילים ויהוה שמים עשה׃
क्यों क्योंकि उन लोगों के सभी देवता मात्र मूर्तियाँ हैं। किन्तु यहोवा ने आकाश को बनाया।
הוד והדר לפניו עז וחדוה במקמו׃
यहोवा प्रतापी और सम्मानित है। यहोवा एक तेज चमकती ज्योति की तरह है।
הבו ליהוה משפחות עמים הבו ליהוה כבוד ועז׃
परिवार और लोग, यहोवा के प्रताप और शक्ति की स्तुति करते हैं।
הבו ליהוה כבוד שמו שאו מנחה ובאו לפניו השתחוו ליהוה בהדרת קדש׃
यहोवा के प्रताप की स्तुति करो। उसके नाम को सम्मान दो। यहोवा को अपनी भेंटें चढ़ाओ, यहोवा और उसके पवित्र सौन्दर्य की उपासना करो।
חילו מלפניו כל הארץ אף תכון תבל בל תמוט׃
यहोवा के सामने भय से सारी धरती काँपनी चाहिये। किन्तु उसने धरती को दृढ़ किया, अतः संसार हिलेगा नहीं।
ישמחו השמים ותגל הארץ ויאמרו בגוים יהוה מלך׃
धरती आकाश को आनन्द में झूमने दो। चारों ओर लोगों को कहने दो, “यहोवा शासन करता है।”
ירעם הים ומלואו יעלץ השדה וכל אשר בו׃
सागर और इसमें की सभी चीजों को चिल्लाने दो! खेतों और उनमें की हर एक चीज को अपना आनन्द व्यक्त करने दो।
אז ירננו עצי היער מלפני יהוה כי בא לשפוט את הארץ׃
यहोवा के सामने वन के वृक्ष आनन्द से गायेंगे। क्यों क्योंकि यहोवा आ रहा है। वह संसार का न्याय करने आ रहा है।
הודו ליהוה כי טוב כי לעולם חסדו׃
अहा! यहोवा को धन्यवाद दो, वह अच्छा है। यहोवा का प्रेम सदा बना रहता है।
ואמרו הושיענו אלהי ישענו וקבצנו והצילנו מן הגוים להדות לשם קדשך להשתבח בתהלתך׃
यहोवा से कहो, “हे परमेश्वर, हमारे रक्षक, हमारी रक्षा कर। हम लोगों को एक साथ इकट्ठा करो, और हमें अन्य राष्ट्रों से बचाओ। और तब हम तुम्हारे पवित्र नाम की स्तुति कर सकते हैं। तब हम तेरी स्तुति अपने गीतों से कर सकते हैं।”
ברוך יהוה אלהי ישראל מן העולם ועד העלם ויאמרו כל העם אמן והלל ליהוה׃
इस्राएल के यहोवा परमेश्वर की सदा स्तुति होती रहे जैसे कि सदैव उसकी प्रशंसा होती रही है। सभी लोगों ने कहा, “आमीन” उनहोंने यहोवा की स्तुति की।
ויעזב שם לפני ארון ברית יהוה לאסף ולאחיו לשרת לפני הארון תמיד לדבר יום ביומו׃
तब दाऊद ने आसाप और उसके भाईयों को वहाँ यहोवा के साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने छोड़ा। दाऊद ने उन्हें उसके सामने प्रतिदिन सेवा करने के लिये छोड़ा।
ועבד אדם ואחיהם ששים ושמונה ועבד אדם בן ידיתון וחסה לשערים׃
दाऊद ने आसाप और उसके भाईयों के साथ सेवा करने के लिये ओबेदेदोन और अन्य अड़सठ लेवीवंशियों को छोड़ा। ओबेदेदोम और यदूतून रक्षक थे। ओबेदेदोम यदूतून का पुत्र था।
ואת צדוק הכהן ואחיו הכהנים לפני משכן יהוה בבמה אשר בגבעון׃
दाऊद ने याजक सादोक और अन्य याजकों को जो गिबोन में उच्च स्थान पर यहोवा के तम्बू के सामने उसके साथ सेवा करते थे, छोड़ा।
להעלות עלות ליהוה על מזבח העלה תמיד לבקר ולערב ולכל הכתוב בתורת יהוה אשר צוה על ישראל׃
हर सुबह शाम सादोक तथा अन्य याजक होमबिल की वेदी पर होमबलि चढ़ाते थे। वे यह यहोवा के व्यवस्था में लिखे गए उन नियमों का पालन करने के लिये करते थे जिन्हें यहोवा ने इस्राएल को दिया था।
ועמהם הימן וידותון ושאר הברורים אשר נקבו בשמות להדות ליהוה כי לעולם חסדו׃
हेमान और यदूतून तथा सभी अन्य लेवीवंशी यहोवा का स्तुतिगान करने के लिये नाम लेकर चुने गये थे क्योंकि यहोवा का प्रेम सदैव बना रहता है!
ועמהם הימן וידותון חצצרות ומצלתים למשמיעים וכלי שיר האלהים ובני ידותון לשער׃
हेमान और यदूतून उनके साथ थे। उनका काम तुरही और मँजीरा बजाना था। वे अन्य संगीत वाद्य बजाने का काम भी करते थे, जब परमेश्वर की स्तुति के गीत गाये जाते थे। यदूतून का पुत्र द्वार की रखवाली करता था।
וילכו כל העם איש לביתו ויסב דויד לברך את ביתו׃
उत्सव मनाने के बाद, सभी लोग चले गए। हर एक व्यक्ति अपने अपने घर चला गया और दाऊद भी अपने परिवार को आशीर्वाद देकर अपने घर गया।