Mark 5

他们来到海那边格拉森人的地方。
फिर वे झील के उस पार गिरासेनियों के देश पहुँचे।
耶稣一下船,就有一个被污鬼附著的人从坟茔里出来迎著他。
यीशु जब नाव से बाहर आया तो कब्रों में से निकल कर तत्काल एक ऐसा व्यक्ति जिस में दुष्टात्मा का प्रवेश था, उससे मिलने आया।
那人常住在坟茔里,没有人能捆住他,就是用铁鍊也不能;
वह कब्रों के बीच रहा करता था। उसे कोई नहीं बाँध सकता था, यहाँ तक कि जंजीरों से भी नहीं।
因为人屡次用脚镣和铁鍊捆锁他,铁鍊竟被他挣断了,脚镣也被他弄碎了;总没有人能制伏他。
क्योंकि उसे जब जब हथकड़ी और बेड़ियाँ डाली जातीं, वह उन्हें तोड़ देता। ज़ंजीरों के टुकड़े-टुकड़े कर देता और बेड़ियों को चकनाचूर। कोई भी उसे काबू नहीं कर पाता था।
他昼夜常在坟茔里和山中喊叫,又用石头砍自己。
कब्रों और पहाड़ियों में रात-दिन लगातार, वह चीखता-पुकारता अपने को पत्थरों से घायल करता रहता था।
他远远的看见耶稣,就跑过去拜他,
उसने जब दूर से यीशु को देखा, वह उसके पास दौड़ा आया और उसके सामने प्रणाम करता हुआ गिर पड़ा।
大声呼叫说:至高 神的儿子耶稣,我与你有什么相干?我指著 神恳求你,不要叫我受苦!
और ऊँचे स्वर में पुकारते हुए बोला, “सबसे महान परमेश्वर के पुत्र, हे यीशु! तू मुझसे क्या चाहता है? तुझे परमेश्वर की शपथ, मेरी विनती है तू मुझे यातना मत दे।”
是因耶稣曾吩咐他说:污鬼啊,从这人身上出来吧!
क्योंकि यीशु उससे कह रहा था, “ओ दुष्टात्मा, इस मनुष्य में से निकल आ।”
耶稣问他说:你名叫什么?回答说:我名叫群,因为我们多的缘故;
तब यीशु ने उससे पूछा, “तेरा नाम क्या है?” और उसने उसे बताया, “मेरा नाम लीजन अर्थात् सेना है क्योंकि हम बहुत से हैं।”
就再三的求耶稣,不要叫他们离开那地方。
उसने यीशु से बार बार विनती की कि वह उन्हें उस क्षेत्र से न निकाले।
在那里山坡上,有一大群猪吃食;
वहीं पहाड़ी पर उस समय सुअरों का एक बड़ा सा रेवड़ चर रहा था।
鬼就央求耶稣说:求你打发我们往猪群里,附著猪去。
दुष्टात्माओं ने उससे विनती की, “हमें उन सुअरों में भेज दो ताकि हम उन में समा जायें।”
耶稣准了他们,污鬼就出来,进入猪里去。于是那群猪闯下山崖,投在海里,淹死了。猪的数目约有二千。
और उसने उन्हें अनुमति दे दी। फिर दुष्टात्माएँ उस व्यक्ति में से निकल कर सुअरों में समा गयीं, और वह रेवड़, जिसमें कोई दो हजार सुअर थे, ढलवाँ किनारे से नीचे की तरफ लुढ़कते-पुढ़कते दौड़ता हुआ झील में जा गिरा। और फिर वहीं डूब मरा।
放猪的就逃跑了,去告诉城里和乡下的人。众人就来,要看是什么事。
फिर रेवड़ के रखवालों ने जो भाग खड़े हुए थे, शहर और गाँव में जा कर यह समाचार सुनाया। तब जो कुछ हुआ था, उसे देखने लोग वहाँ आये।
他们来到耶稣那里,看见那被鬼附著的人,就是从前被群鬼所附的,坐著,穿上衣服,心里明白过来,他们就害怕。
वे यीशु के पास पहुँचे और देखा कि वह व्यक्ति जिस पर दुष्टात्माएँ सवार थीं, कपड़े पहने पूरी तरह सचेत वहाँ बैठा है, और यह वही था जिस में दुष्टात्माओं की पूरी सेना समाई थी, वे डर गये।
看见这事的,便将鬼附之人所遇见的和那群猪的事都告诉了众人;
जिन्होंने वह घटना देखी थी, लोगों को उसका ब्योरा देते हुए बताया कि जिसमें दुष्टात्माएँ समाई थीं, उसके साथ और सुअरों के साथ क्या बीती।
众人就央求耶稣离开他们的境界。
तब लोग उससे विनती करने लगे कि वह उनके यहाँ से चला जाये।
耶稣上船的时候,那从前被鬼附著的人恳求和耶稣同在。
और फिर जब यीशु नाव पर चढ़ रहा था तभी जिस व्यक्ति में दुष्टात्माएँ थीं, यीशु से विनती करने लगा कि वह उसे भी अपने साथ ले ले।
耶稣不许,却对他说:你回家去,到你的亲属那里,将主为你所做的是何等大的事,是怎样怜悯你,都告诉他们。
किन्तु यीशु ने उसे अपने साथ चलने की अनुमति नहीं दी। और उससे कहा, “अपने ही लोगों के बीच घर चला जा और उन्हें वह सब बता जो प्रभु ने तेरे लिये किया है। और उन्हें यह भी बता कि प्रभु ने दया कैसे की।”
那人就走了,在低加坡里传扬耶稣为他做了何等大的事,众人就都希奇。
फिर वह चला गया और दिकपुलिस के लोगों को बताने लगा कि यीशु ने उसके लिये कितना बड़ा काम किया है। इससे सभी लोग चकित हुए।
耶稣坐船又渡到那边去,就有许多人到他那里聚集;他正在海边上。
यीशु जब फिर उस पार गया तो उसके चारों तरफ एक बड़ी भीड़ जमा हो गयी। वह झील के किनारे था। तभी
有一个管会堂的人,名叫睚鲁,来见耶稣,就俯伏在他脚前,
यहूदी आराधनालय का एक अधिकारी जिसका नाम याईर था वहाँ आया और जब उसने यीशु को देखा तो वह उसके पैरों पर गिर कर
再三的求他,说:我的小女儿快要死了,求你去按手在他身上,使他痊癒,得以活了。
आग्रह के साथ विनती करता हुआ बोला, “मेरी नन्हीं सी बच्ची मरने को पड़ी है, मेरी विनती है कि तू मेरे साथ चल और अपना हाथ उसके सिर पर रख जिससे वह अच्छी हो कर जीवित रहे।”
耶稣就和他同去。有许多人跟随拥挤他。
तब यीशु उसके साथ चल पड़ा और एक बड़ी भीड़ भी उसके साथ हो ली। जिससे वह दबा जा रहा था।
有一个女人,患了十二年的血漏,
वहीं एक स्त्री थी जिसे बारह बरस से लगातार खून जा रहा था।
在好些医生手里受了许多的苦,又花尽了她所有的,一点也不见好,病势反倒更重了。
वह अनेक चिकित्सकों से इलाज कराते कराते बहुत दुखी हो चुकी थी। उसके पास जो कुछ था, सब खर्च कर चुकी थी, पर उसकी हालत में कोई भी सुधार नहीं आ रहा था, बल्कि और बिगड़ती जा रही थी।
她听见耶稣的事,就从后头来,杂在众人中间,摸耶稣的衣裳,
जब उसने यीशु के बारे में सुना तो वह भीड़ में उसके पीछे आयी और उसका वस्त्र छू लिया।
意思说:我只摸他的衣裳,就必痊癒。
वह मन ही मन कह रही थी, “यदि मैं तनिक भी इसका वस्त्र छू पाऊँ तो ठीक हो जाऊँगी।”
于是她血漏的源头立刻干了;她便觉得身上的灾病好了。
और फिर जहाँ से खून जा रहा था, वह स्रोत तुरंत ही सूख गया। उसे अपने शरीर में ऐसी अनुभूति हुई जैसे उसका रोग अच्छा हो गया हो।
耶稣顿时心里觉得有能力从自己身上出去,就在众人中间转过来,说:谁摸我的衣裳?
यीशु ने भी तत्काल अनुभव किया जैसे उसकी शक्ति उसमें से बाहर निकली हो। वह भीड़ में पीछे मुड़ा और पूछा, “मेरे वस्त्र किसने छुए?”
门徒对他说:你看众人拥挤你,还说谁摸我吗?
तब उसके शिष्यों ने उससे कहा, “तू देख रहा है भीड़ तुझे चारों तरफ़ से दबाये जा रही है और तू पूछता है ‘मुझे किसने छुआ?’”
耶稣周围观看,要见做这事的女人。
किन्तु वह चारों तरफ देखता ही रहा कि ऐसा किसने किया।
那女人知道在自己身上所成的事,就恐惧战兢,来俯伏在耶稣跟前,将实情全告诉他。
फिर वह स्त्री, यह जानते हुए कि उसको क्या हुआ है, भय से काँपती हुई सामने आई और उसके चरणों पर गिर कर सब सच सच कह डाला।
耶稣对她说:女儿,你的信救了你,平平安安的回去吧!你的灾病痊癒了。
फिर यीशु ने उससे कहा, “बेटी, तेरे विश्वास ने तुझे बचाया है। चैन से जा और अपनी बीमारी से बची रह।”
还说话的时候,有人从管会堂的家里来,说:你的女儿死了,何必还劳动先生呢?
वह अभी बोल ही रहा था कि यहूदी आराधनालय के अधिकारी के घर से कुछ लोग आये और उससे बोले, “तेरी बेटी मर गयी। अब तू गुरु को नाहक कष्ट क्यों देता है?”
耶稣听见所说的话,就对管会堂的说:不要怕,只要信!
किन्तु यीशु ने, उन्होंने जो कहा था सुना और यहूदी आराधनालय के अधिकारी से वह बोला, “डर मत, बस विश्वास कर।”
于是带著彼得、雅各、和雅各的兄弟约翰同去,不许别人跟随他。
फिर वह सब को छोड़, केवल पतरस, याकूब और याकूब के भाई यूहन्ना को साथ लेकर
他们来到管会堂的家里;耶稣看见那里乱嚷,并有人大大的哭泣哀号,
यहूदी आराधनालय के अधिकारी के घर गया। उसने देखा कि वहाँ खलबली मची है; और लोग ऊँचे स्वर में रोते हुए विलाप कर रहे हैं।
进到里面,就对他们说:为什么乱嚷哭泣呢?孩子不是死了,是睡著了。
वह भीतर गया और उनसे बोला, “यह रोना बिलखना क्यों है? बच्ची मरी नहीं है; वह सो रही है।”
他们就嗤笑耶稣。耶稣把他们都撵出去,就带著孩子的父母,和跟随的人进了孩子所在的地方,
इस पर उन्होंने उसकी हँसी उड़ाई। फिर उसने सब लोगों को बाहर भेज दिया और बच्ची के पिता, माता और जो उसके साथ थे, केवल उन्हें साथ रखा।
就拉著孩子的手,对她说:大利大,古米!繙出来就是说:闺女,我吩咐你起来!
उसने बच्ची का हाथ पकड़ा और कहा, *“तलीता, कूमी।”* (अर्थात् “छोटी बच्ची, मैं तुझसे कहता हूँ, खड़ी हो जा।”)
那闺女立时起来走。他们就大大的惊奇;闺女已经十二岁了。
फिर छोटी बच्ची तत्काल खड़ी हो गयी और इधर उधर चलने फिरने लगी। (वह लड़की बारह साल की थी।) लोग तुरन्त आश्चर्य से भर उठे।
耶稣切切的嘱咐他们,不要叫人知道这事,又吩咐给他东西吃。
यीशु ने उन्हें बड़े आदेश दिये कि किसी को भी इसके बारे में पता न चले। फिर उसने उन लोगों से कहा कि वे उस बच्ची को खाने को कुछ दें।