Job 16

А Йов відповів та й сказав:
इस पर अय्यूब ने उत्तर देते हुए कहा:
Чув я такого багато, даремні розрадники всі ви!
“मैंने पहले ही ये बातें सुनी हैं। तुम तीनों मुझे दु:ख देते हो, चैन नहीं।
Чи настане кінець вітряним цим словам? Або що зміцнило тебе, що так відповідаєш?
तुम्हारी व्यर्थ की लम्बी बातें कभी समाप्त नहीं होती। तुम क्यों तर्क करते ही रहते हो?
І я говорив би, як ви, якби ви на місці моєму були, я додав би словами на вас, і головою своєю кивав би на вас,
जैसे तुम कहते हो वैसी बातें तो मैं भी कर सकता हूँ, यदि तुम्हें मेरे दु:ख झेलने पड़ते। तुम्हारे विरोध में बुद्धिमत्ता की बातें मैं भी बना सकता हूँ और अपना सिर तुम पर नचा सकता हूँ।
устами своїми зміцняв би я вас, і не стримав би рух своїх губ на розраду!
किन्तु मैं अपने वचनों से तुम्हारा साहस बढ़ा सकता हूँ और तुम्हारे लिये आशा बन्धा सकता हूँ?
Якщо я говоритиму, біль мій не стримається, а якщо перестану, що відійде від мене?
“किन्तु जो कुछ मैं कहता हूँ उससे मेरा दु:ख दूर नहीं हो सकता। किन्तु यदि मैं कुछ भी न कहूँ तो भी मुझे चैन नहीं पड़ता।
Та тепер ось Він змучив мене: Всю громаду мою Ти спустошив,
सचमुच हे परमेश्वर तूने मेरी शक्ति को हर लिया है। तूने मेरे सारे घराने को नष्ट कर दिया है।
і поморщив мене, і це стало за свідчення, і змарнілість моя проти мене повстала, і очевидьки мені докоряє!
तूने मुझे बांध दिया और हर कोई मुझे देख सकता है। मेरी देह दुर्बल है, मैं भयानक दिखता हूँ और लोग ऐसा सोचते हैं जिस का तात्पर्य है कि मैं अपराधी हूँ।
Його гнів мене шарпає та ненавидить мене, скрегоче на мене зубами своїми, мій ворог вигострює очі свої проти мене...
“परमेश्वर मुझ पर प्रहार करता है। वह मुझ पर कुपित है और वह मेरी देह को फाड़ कर अलग कर देता है, तथा परमेश्वर मेरे ऊपर दाँत पीसता है। मुझे शत्रु घृणा भरी दृष्टि से घूरते हैं।
Вони пащі свої роззявляють на мене, б'ють ганебно по щоках мене, збираються разом на мене:
लोग मेरी हँसी करते हैं। वे सभी भीड़ बना कर मुझे घेरने को और मेरे मुँह पर थप्पड़ मारने को सहमत हैं।
Бог злочинцеві видав мене, і кинув у руки безбожних мене...
परमेश्वर ने मुझे दुष्ट लोगों के हाथ में अर्पित कर दिया है। उसने मुझे पापी लोगों के द्वारा दु:ख दिया है।
Спокійний я був, та тремтячим мене Він зробив... І за шию вхопив Він мене й розторощив мене, та й поставив мене Собі ціллю:
मेरे साथ सब कुछ भला चंगा था किन्तु तभी परमेश्वर ने मुझे कुचल दिया। हाँ, उसने मुझे पकड़ लिया गर्दन से और मेरे चिथड़े चिथड़े कर डाले। परमेश्वर ने मुझको निशाना बना लिया।
Його стрільці мене оточили, розриває нирки мої Він не жалівши, мою жовч виливає на землю...
परमेश्वर के तीरंदाज मेरे चारों तरफ है। वह मेरे गुर्दों को बाणों से बेधता है। वह दया नहीं दिखाता है। वह मेरे पित्त को धरती पर बिखेरता है।
Він робить пролім на проломі в мені, Він на мене біжить, як силач...
परमेश्वर मुझ पर बार बार वार करता है। वह मुझ पर ऐसे झपटता है जैसे कोई सैनिक युद्ध में झपटता है।
Верету пошив я на шкіру свою та під порох знизив свою голову...
“मैं बहुत ही दु:खी हूँ इसलिये मैं टाट के वस्त्र पहनता हूँ। यहाँ मिट्टी और राख में मैं बैठा रहता हूँ और सोचा करता हूँ कि मैं पराजित हूँ।
Зашарілось обличчя моє від плачу, й на повіках моїх залягла смертна тінь,
मेरा मुख रोते—बिलखते लाल हुआ। मेरी आँखों के नीचे काले घेरे हैं।
хоч насильства немає в долонях моїх, і чиста молитва моя!
मैंने किसी के साथ कभी भी क्रूरता नहीं की। किन्तु ये बुरी बातें मेरे साथ घटित हुई। मेरी प्रार्थनाऐं सही और सच्चे हैं।
Не прикрий, земле, крови моєї, і хай місця не буде для зойку мого,
“हे पृथ्वी, तू कभी उन अत्याचारों को मत छिपाना जो मेरे साथ किये गये हैं। मेरी न्याय की विनती को तू कभी रूकने मत देना।
бо тепер ось на небі мій Свідок, Самовидець мій на висоті...
अब तक भी सम्भव है कि वहाँ आकाश में कोई तो मेरे पक्ष में हो। कोई ऊपर है जो मुझे दोषरहित सिद्ध करेगा।
Глузливці мої, мої друзі, моє око до Бога сльозить,
मेरे मित्र मेरे विरोधी हो गये हैं किन्तु परमेश्वर के लिये मेरी आँखें आँसू बहाती हैं।
і нехай Він дозволить людині змагання із Богом, як між сином людським і ближнім його,
मुझे कोई ऐसा व्यक्ति चाहिये जो परमेश्वर से मेरा मुकदमा लड़े। एक ऐसा व्यक्ति जो ऐसे तर्क करे जैसे निज मित्र के लिये करता हो।
бо почислені роки минуть, і піду я дорогою, та й не вернусь...
“कुछ ही वर्ष बाद मैं वहाँ चला जाऊँगा जहाँ से फिर मैं कभी वापस न आऊँगा (मृत्यु)।