Psalms 147

 Halleluja!  Ja, det är gott att lovsjunga vår Gud,  ja, det är ljuvligt; lovsång höves oss.
यहोवा की प्रशंसा करो क्योंकि वह उत्तम है। हमारे परमेश्वर के प्रशंसा गीत गाओ। उसका गुणगान भला और सुखदायी है।
 HERREN är den som bygger upp Jerusalem,  Israels fördrivna samlar han tillhopa.
यहोवा ने यरूशलेम को बनाया है। परमेश्वर इस्राएली लोगों को वापस छुड़ाकर ले आया जिन्हें बंदी बनाया गया था।
 Han helar dem som hava förkrossade hjärtan,  och deras sår förbinder han.
परमेश्वर उनके टूटे मनों को चँगा किया करता और उनके घावों पर पट्टी बांधता है।
 Han bestämmer stjärnornas mängd,  han nämner dem alla vid namn.
परमेश्वर सितारों को गिनता है और हर एक तारे का नाम जानता है।
 Vår Herre är stor och väldig i kraft,  hans förstånd har ingen gräns.
हमारा स्वामी अति महान है। वह बहुत ही शक्तिशाली है। वे सीमाहीन बातें है जिनको वह जानता है।
 HERREN uppehåller de ödmjuka,  men de ogudaktiga slår han till jorden.
यहोवा दीन जन को सहारा देता है। किन्तु वह दुष्ट को लज्जित किया करता है।
 Höjen sång till HERREN med tacksägelse,  lovsjungen vår Gud till harpa,
यहोवा को धन्यवाद करो। हमारे परमेश्वर का गुणगान वीणा के संग करो।
 honom som betäcker himmelen med moln,  honom som bereder regn åt jorden,  honom som låter gräs skjuta upp på bergen,
परमेश्वर मेघों से अम्बर को भरता है। परमेश्वर धरती के लिये वर्षा करता है। परमेश्वर पहाड़ों पर घास उगाता है।
 honom som giver föda åt djuren,  åt korpens ungar som ropa.
परमेश्वर पशुओं को चारा देता है, छोटी चिड़ियों को चुग्गा देता है।
 Han har icke sin lust i hästens styrka,  hans behag står ej till mannens snabbhet.
उनको युद्ध के घोड़े और शक्तिशाली सैनिक नहीं भाते हैं।
 HERRENS behag står till dem som frukta honom,  till dem som hoppas på hans nåd.
यहोवा उन लोगों से प्रसन्न रहता है। जो उसकी आराधना करते हैं। यहोवा प्रसन्न हैं, ऐसे उन लोगों से जिनकी आस्था उसके सच्चे प्रेम में है।
 Jerusalem, prisa HERREN;  Sion, lova din Gud.
हे यरूशलेम, यहोवा के गुण गाओ! सिय्योन, अपने परमेश्वर की प्रशंसा करो!
 Ty han har gjort bommarna för dina portar fasta;  han har välsignat dina barn i dig.
हे यरूशलेम, तेरे फाटको को परमेश्वर सुदृढ़ करता है। तेरे नगर के लोगों को परमेश्वर आशीष देता है।
 Han skaffar dina gränser frid,  han mättar dig med bästa vete.
परमेश्वर तेरे देश में शांति को लाया है। सो युद्ध में शत्रुओं ने तेरा अन्न नहीं लूटा। तेरे पास खाने को बहुत अन्न है।
 Han låter sitt tal gå ut till jorden,  hans ord löper åstad med hast.
परमेश्वर धरती को आदेश देता है, और वह तत्काल पालन करती है।
 Han låter snö falla såsom ull,  rimfrost strör han ut såsom aska.
परमेश्वर पाला गिराता जब तक धरातल वैसा श्वेत नहीं होता जाता जैसा उजला ऊन होता है। परमेश्वर तुषार की वर्षा करता है, जो हवा के साथ धूल सी उड़ती है।
 Han kastar sitt hagel såsom smulor;  vem kan bestå för hans frost?
परमेश्वर हिम शिलाएँ गगन से गिराता है। कोई व्यक्ति उस शीत को सह नहीं पाता है।
 Åter sänder han sitt ord, då smälter det frusna;  sin vind låter han blåsa, då strömmar vatten.
फिर परमेश्वर दूसरी आज्ञा देता है, और गर्म हवाएँ फिर बहने लग जाती हैं। बर्फ पिघलने लगती, और जल बहने लग जाता है।
 Han har förkunnat för Jakob sitt ord,  för Israel sina stadgar och rätter.
परमेश्वर ने निज आदेश याकूब को (इस्राएल को) दिये थे। परमेश्वर ने इस्राएल को निज विधी का विधान और नियमों को दिया।
 Så har han icke gjort för något hednafolk;  och hans rätter, dem känna de icke.  Halleluja!
यहोवा ने किसी अन्य राष्ट्र के हेतु ऐसा नहीं किया। परमेश्वर ने अपने नियमों को, किसी अन्य जाति को नहीं सिखाया। यहोवा का यश गाओ।