Psalms 83

हे परमेश्वर, तू मौन मत रह! अपने कानों को बंद मत कर! हे परमेश्वर, कृपा करके कुछ बोल।
canticum psalmi Asaph Deus ne taceas ne sileas et non quiescas Deus
हे परमेश्वर, तेरे शत्रु तेरे विरोध में कुचक्र रच रहे हैं। तेरे शत्रु शीघ्र ही वार करेंगे।
quia ecce inimici tui tumultuati sunt et qui oderunt te levaverunt caput
वे तेरे भक्तों के विरूद्ध षड़यन्त्र रचते हैं। तेरे शत्रु उन लोगों के विरोध में जो तुझको प्यारे हैं योजनाएँ बना रहे हैं।
contra populum tuum nequiter tractaverunt et inierunt consilium adversum arcanum tuum
वे शत्रु कह रहे हैं, “आओ, हम उन लोगों को पूरी तरह मिटा डाले, फिर कोई भी व्यक्ति ‘इस्राएल’ का नाम याद नहीं करेगा।”
dixerunt venite et conteramus eos de gente et non sit memoria nominis Israhel ultra
हे परमेश्वर, वे सभी लोग तेरे विरोध में और तेरे उस वाचा के विरोध में जो तूने हमसे किया है, युद्ध करने के लिये एक जुट हो गए।
quoniam tractaverunt pariter contra te foedus pepigerunt
ये शत्रु हमसे युद्ध करने के लिये एक जुट हुए हैं: एदोमी, इश्माएली, मोआबी और हाजिरा की संताने, गबाली और अम्मोनि, अमालेकी और पलिश्ती के लोग, और सूर के निवासी लोग। ये सभी लोग हमसे युद्ध करने जुट आये।
tabernacula Idumeae et Ismahelitarum Moab et Aggareni
ये शत्रु हमसे युद्ध करने के लिये एक जुट हुए हैं: एदोमी, इश्माएली, मोआबी और हाजिरा की संताने, गबाली और अम्मोनि, अमालेकी और पलिश्ती के लोग, और सूर के निवासी लोग। ये सभी लोग हमसे युद्ध करने जुट आये।
Gebal et Ammon et Amalech Palestina cum habitatoribus Tyri
यहाँ तक कि अश्शूरी भी उन लोगों से मिल गये। उन्होंने लूत के वंशजों को अति बलशाली बनाया।
sed et Assur venit cum eis facti sunt brachium filiorum Loth semper
हे परमेश्वर, तू शत्रु वैसे हरा जैसे तूने मिद्यानी लोगों, सिसरा, याबीन को किशोन नदी के पास हराया।
fac illis sicut Madian et Sisarae sicut Iabin in torrente Cison
तूने उन्हें एन्दोर में हराया। उनकी लाशें धरती पर पड़ी सड़ती रहीं।
contriti sunt in Aendor fuerunt quasi sterquilinium terrae
हे परमेश्वर, तू शत्रुओं के सेनापति को वैसे पराजित कर जैसे तूने ओरेब और जायेब के साथ किया था, कर जैसे तूने जेबह और सलमुन्ना के साथ किया।
pone duces eorum sicut Oreb et Zeb et Zebee et Salmana omnes principes eorum
हे परमेश्वर, वे लोग हमको धरती छोड़ने के लिये दबाना चाहते थे!
qui dixerunt possideamus nobis pulchritudinem Dei
उन लोगों को तू उखड़े हुए पौधा सा बना जिसको पवन उड़ा ले जाती है। उन लोगों को ऐसे बिखेर दे जैसे भूसे को आँधी बिखेर देती है।
Deus meus pone eos ut rotam quasi stipulam ante faciem venti
शत्रु को ऐसे नष्ट कर जैसे वन को आग नष्ट कर देती है, और जंगली आग पहाड़ों को जला डालती है।
quomodo ignis conburit silvam et sicut flamma devorat montes
हे परमेश्वर, उन लोगों का पीछा कर भगा दे, जैसे आँधी से धूल उड़ जाती है। उनको कँपा और फूँक में उड़ा दे जैसे चक्रवात करता है।
sic persequere eos in tempestate tua et in turbine tuo conturba eos
हे परमेश्वर, उनको ऐसा पाठ पढ़ा दे, कि उनको अहसास हो जाये कि वे सचमुच दुर्बल हैं। तभी वे तेरे काम को पूजना चाहेंगे!
imple facies eorum ignominia et quaerent nomen tuum Domine
हे परमेश्वर, उन लोगों को भयभीत कर दे और सदा के लिये अपमानित करके उन्हें नष्ट कर दे।
confundantur et conturbentur usque in saeculum et erubescant et pereant
वे लोग तभी जानेंगे कि तू परमेश्वर है। तभी वे जानेंगे तेरा नाम यहोवा है। तभी वे जानेंगे तू ही सारे जगत का परम परमेश्वर है!
et sciant quia nomen tuum est Dominus solus tu Excelsus super omnem terram