II Corinthians 11

אחלי תשאו מעט אולתי ואף אמנם תשאוני׃
काश, तुम मेरी थोड़ी सी मूर्खता सह लेते। हाँ, तुम उसे सह ही लो।
כי מקנא אני לכם קנאת אלהים כי ארשתי אתכם לאיש אחד להעמיד אתכם בתולה טהורה לפני המשיח׃
क्योंकि मैं तुम्हारे लिये ऐसी सजगता के साथ, जो परमेश्वर से मिलती है, सजग हूँ। मैंने तुम्हारी मसीह से सगाई करा दी है ताकि तुम्हें एक पवित्र कन्या के समान उसे अर्पित कर सकूँ।
אך ירא אנכי פן כאשר השיא הנחש בערמתו את חוה כן תשטינה גם מחשבותיכם מן התמימות אשר עם המשיח׃
किन्तु मैं डरता हूँ कि कहीं जैसे उस सर्प ने हव्वा को अपने कपट से भ्रष्ट कर दिया था, वैसे ही कहीं तुम्हारा मन भी उस एकनिष्ठ भक्ति और पवित्रता से, जो हमें मसीह के प्रति रखनी चाहिए, भटका न दिया जाये।
כי אם יבא הבא והגיד לכם ישוע אחר אשר לא הגדנהו או אם תקחו רוח אחר אשר לא לקחתם אתו או בשורה אחרת אשר לא קבלתם אתה כי עתה היטב תשאהו׃
क्योंकि जब कोई तुम्हारे पास आकर जिस यीशु का उपदेश हमने तुम्हें दिया है, उसे छोड़ किसी दूसरे यीशु का तुम्हें उपदेश देता है, अथवा जो आत्मा तुमने ग्रहण की है, उससे अलग किसी और आत्मा को तुम ग्रहण करते हो अथवा छुटकारे के जिस संदेश को तुमने ग्रहण किया है, उससे भिन्न किसी दूसरे संदेश को भी ग्रहण करते हो।
אולם אחשב אשר אינני נפל במאומה מהשליחים הגדולים כל כך׃
तो तुम बहुत प्रसन्न होते हो। पर मैं अपने आप को तुम्हारे उन “बड़े प्रेरितों” से बिल्कुल भी छोटा नहीं मानता।
ואף אם בער אנכי בדבור אינני בער בדעת כי אם בכל נגלינו אליכם בפני כל אדם׃
हो सकता है मेरी बोलने की शक्ति सीमित है किन्तु मेरा ज्ञान तो असीम है। इस बात को हमने सभी बातों में तुम्हें स्पष्ट रूप से दर्शाया है।
או החטא חטאתי בהשפילי את עצמי למען הגביהכם כי בשרתי אתכם בלא מחיר את בשורת האלהים׃
और फिर मैंने मुफ्त में सुसमाचार का उपदेश देकर तुम्हें ऊँचा उठाने के लिये अपने आप को झुकाते हुए, क्या कोई पाप किया है?
קהלות אחרות שלותי בקחתי מהן שכר למען אשרתכם ובהיותי עמכם ואחסר לא הלאיתי אדם׃
मैंने दूसरी कलीसियाओं से अपना पारिश्रमिक लेकर उन्हें लूटा है ताकि मैं तुम्हारी सेवा कर सकूँ।
כי את מחסורי מלאו האחים בבאם ממקדוניא ובכל דבר נשמרתי מהיות לכם למשא וגם אשמר׃
और जब मैं तुम्हारे साथ था तब भी आवश्यकता पड़ने पर मैंने किसी पर बोझ नहीं डाला क्योंकि मकिदुनिया से आये भाईयों ने मेरी आवश्यकताएँ पूरी कर दी थीं। मैंने हर बात में अपने आप को तुम पर न बोझ बनने दिया है और न बनने दूँगा।
באמתו של המשיח אשר בי מעיד אני בכם כי תהלתי זאת לא תכלא ממני בגלילות אכיא׃
और क्योंकि मुझमें मसीह का सत्य निवास करता है, इसलिए अखाया के समूचे क्षेत्र में मुझे बढ़ चढ़कर बोलने से कोई नहीं रोक सकता।
על מה זה העל אשר אינני אהב אתכם האלהים יודע׃
भला क्यों? क्या इसलिए कि मैं तुम्हें प्यार नहीं करता? परमेश्वर जानता है, मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
אבל את אשר אני עשה אוסיף לעשות לבלתי תת מקום למבקשים עלילה למען במה שיתהללו בו ימצאו דומים לנו׃
किन्तु जो मैं कर रहा हूँ उसे तो करता ही रहूँगा; ताकि उन तथाकथित प्रेरितों के गर्व को, जो गर्व करने का कोई ऐसा बहाना चाहते हैं जिससे वे भी उन कामों में हमारे बराबर समझे जा सकें जिनका उन्हें गर्व है; मैं उनके उस गर्व को समाप्त कर सकूँ।
כי אנשים כאלה שליחי שקר הם פעלי רמיה מתחפשים לשליחי המשיח׃
ऐसे लोग नकली प्रेरित हैं। वे छली हैं, वे मसीह के प्रेरित होने का ढोंग करते हैं।
ואיננו פלא הלא השטן גם הוא מתחפש למלאך האור׃
इसमें कोई अचरज नहीं है, क्योंकि शैतान भी तो परमेश्वर के दूत का रूप धारण कर लेता है।
לכן אין זה דבר גדול אם גם משרתיו יתחפשו למשרתי הצדק אשר אחריתם תהיה לפי מעלליהם׃
इसलिए यदि उसके सेवक भी नेकी के सेवकों का सा रूप धर लें तो इसमें क्या बड़ी बात है? किन्तु अंत में उन्हें अपनी करनी के अनुसार फल तो मिलेगा ही।
ואשוב ואמר אל נא יחשבני איש לסכל ואם אין אף כסכל קבלוני למען אתהלל מעט גם אני׃
मैं फिर दोहराता हूँ कि मुझे कोई मूर्ख न समझे। किन्तु यदि फिर भी तुम ऐसे समझते हो तो मुझे मूर्ख बनाकर ही स्वीकार करो। ताकि मैं भी कुछ गर्व कर सकूँ।
את אשר אדבר לא לפי דרך האדון אנכי מדבר כי אם כמו בסכלות אעז ואתהלל׃
अब यह जो मैं कह रहा हूँ, वह प्रभु के अनुसार नहीं कर रहा हूँ बल्कि एक मूर्ख के रूप में गर्वपूर्ण विश्वास के साथ कह रहा हूँ।
רבים מתהללים לפי הבשר לכן אתהלל אף אני׃
क्योंकि बहुत से लोग अपने सांसारिक जीवन पर ही गर्व करते हैं।
כי נשאים אתם ברצון את הסכלים בהיותכם חכמים׃
फिर तो मैं भी गर्व करूँगा। और फिर तुम तो इतने समझदार हो कि मूर्खों की बातें प्रसन्नता के साथ सह लेते हो।
הלא תשאו אם יעביד אתכם איש אם יבלע אם ילכד אתכם אם יתנשא אם יכה אתכם על פניכם׃
क्योंकि यदि कोई तुम्हें दास बनाये, तुम्हारा शोषण करे, तुम्हें किसी जाल में फँसाये, अपने को तुमसे बड़ा बनाये अथवा तुम्हारे मुँह पर थप्पड़ मारे तो तुम उसे सह लेते हो।
לחרפתנו אנכי אמר זאת כאלו היינו רפים אבל בכל אשר ירהב איש להתהלל בסכלות אמר זאת ארהב גם אנכי׃
मैं लज्जा के साथ कह रहा हूँ, हम बहुत दुर्बल रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी वस्तु पर गर्व करने का साहस करता है तो वैसा ही साहस मैं भी करूँगा। (मैं मूर्खतापूर्वक कह रहा हूँ)
עברים הם כן גם אנכי ישראלים הם כן גם אנכי זרע אברהם הם כן גם אנכי׃
इब्रानी वे ही तो नहीं हैं। मैं भी हूँ। इस्राएली वे ही तो नहीं हैं। मैं भी हूँ। इब्राहीम की संतान वे ही तो नहीं हैं। मैं भी हूँ।
משרתי המשיח הם כמתהולל אמר אנכי יותר מהם יותר ביגיעות יותר למאד במכות יותר במוסרות ורב פעמים במצוקות מות׃
क्या वे ही मसीह के सेवक हैं? (एक सनकी की तरह मैं यह कहता हूँ) कि मैं तो उससे भी बड़ा मसीह का दास हूँ। मैंने बहुत कठोर परिश्रम किया है। मैं बार बार जेल गया हूँ। मुझे बार बार पीटा गया है। अनेक अवसरों पर मेरा मौत से सामना हुआ है।
חמש פעמים ספגתי בידי היהודים ארבעים חסר אחת׃
पाँच बार मैंने यहूदियों से एक कम चालीस चालीस कोड़े खाये हैं।
שלש פעמים יסרתי בשוטים פעם אחת סקלתי ושלש פעמים נשברה לי הספינה ואהי במצולות ים לילה ויום׃
मैं तीन-तीन बार लाठियों से पीटा गया हूँ। एक बार तो मुझ पर पथराव भी किया गया। तीन बार मेरा जहाज़ डूबा। एक दिन और एक रात मैंने समुद्र के गहरे जल में बिताई।
במסעות רבות בסכנות נהרות בסכנות שדדים בסכנות מצד בני עמי בסכנות מצד הגוים סכנות בעיר סכנות במדבר סכנות בים סכנות בתוך אחי שקר׃
मैंने भयानक नदियों, खूँखार डाकुओं स्वयं अपने लोगों, विधर्मियों, नगरों, ग्रामों, समुद्रों और दिखावटी बन्धुओं के संकटों के बीच अनेक यात्राएँ की हैं।
בעמל ובתלאה בשקידות הרבה ברעב ובצמא בצומות הרבה בקר ובעירום׃
मैंने कड़ा परिश्रम करके थकावट से चूर हो कर जीवन जिया है। अनेक अवसरों पर मैं सो तक नहीं पाया हूँ। भूखा और प्यासा रहा हूँ। प्रायः मुझे खाने तक को नहीं मिल पाया है। बिना कपड़ों के ठण्ड में ठिठुरता रहा हूँ।
מלבד שאר הדברים הבאים עלי יום יום והדאגה לכל הקהלות׃
और अब और अधिक क्या कहूँ? मुझ पर सभी कलीसियाओं की चिंता का भार भी प्रतिदिन बना रहा है।
מי יחלש ואני לא אחלש מי יכשל ולא יבער לבי׃
किसकी दुर्बलता मुझे शक्तिहीन नहीं कर देती है और किसके पाप में फँसने से मैं बेचैन नहीं होता हूँ?
אם יש להתהלל אתהלל בחלשתי׃
यदि मुझे बढ़ चढ़कर बातें करनी ही हैं तो मैं उन बातों को करूँगा जो मेरी दुर्बलता की हैं।
האלהים אבי ישוע המשיח אדנינו המברך לעולמי עולמים הוא ידע כי לא אשקר׃
परमेश्वर और प्रभु यीशु का परमपिता जो सदा ही धन्य है, जानता है कि मैं कोई झूठ नहीं बोल रहा हूँ।
בדמשק שמר הנצב של המלך ארטס את עיר הדמשקיין ויבקש לתפשני׃
जब मैं दमिश्क में था तो महाराजा अरितास के राज्यपाल ने दमिश्क पर घेरा डाल कर मुझे बंदी कर लेने का जतन किया था।
ובעד החלון הורידו אתי בסל מעל החומה ואמלט מידיו׃
किन्तु मुझे नगर की चार दीवारी की खिड़की से टोकरी में बैठा कर नीचे उतार दिया गया और मैं उसके हाथों से बच निकला।