Romans 16

Preporučujem vam Febu, sestru našu, poslužiteljicu Crkve u Kenhreji:
मैं किंख्रिया की कलीसिया की विशेष सेविका हमारी बहन फ़ीबे की तुम से सिफारिश करता हूँ
primite je u Gospodinu kako dolikuje svetima i priskočite joj u pomoć u svemu što od vas ustreba jer je i ona bila zaštitnicom mnogima i meni samomu.
कि तुम उसे प्रभु में ऐसी रीति से ग्रहण करो जैसी रीति परमेश्वर के लोगों के योग्य है। उसे तुमसे जो कुछ अपेक्षित हो सब कुछ से तुम उसकी मदद करना क्योंकि वह मुझे समेत बहुतों की सहायक रही है।
Pozdravite Prisku i Akvilu, suradnike moje u Kristu Isusu.
प्रिस्का और अक्किला को मेरा नमस्कार। वे यीशु मसीह में मेरे सहकर्मी हैं।
Oni su za moj život podmetnuli svoj vrat; zahvaljujem im ne samo ja nego i sve Crkve pogana.
उन्होंने मेरे प्राण बचाने के लिये अपने जीवन को भी दाव पर लगा दिया था। न केवल मैं उनका धन्यवाद करता हूँ बल्कि ग़ैर यहूदियों की सभी कलीसिया भी उनके धन्यवादी हैं।
Pozdravite i Crkvu u njihovoj kući. Pozdravite ljubljenog mi Epeneta koji je prvina Azije za Krista.
उस कलीसिया को भी मेरा नमस्कार जो उनके घर में एकत्र होती है। मेरे प्रिय मित्र इपनितुस को मेरा नमस्कार जो एशिया में मसीह को अपनाने वालों में पहला है।
Pozdravite Mariju koja se mnogo trudila za vas.
मरियम को, जिसने तुम्हारे लिये बहुत काम किया है नमस्कार।
Pozdravite Andronika i Juniju, rođake i suuznike moje; oni su ugledni među apostolima i prije mene bili su u Kristu.
मेरे कुटुम्बी अन्द्रनीकुस और यूनियास को, जो मेरे साथ कारागार में थे और जो प्रमुख धर्म-प्रचारकों में प्रसिद्ध हैं, और जो मुझ से भी पहले मसीह में थे, मेरा नमस्कार।
Pozdravite Amplijata, ljubljenoga moga u Gospodinu.
प्रभु में मेरे प्रिय मित्र अम्पलियातुस को नमस्कार।
Pozdravite Urbana, suradnika moga u Kristu, i ljubljenog mi Staha.
मसीह में हमारे सहकर्मी उरबानुस तथा मेरे प्रिय मित्र इस्तुखुस को नमस्कार।
Pozdravite Apela, prokušanoga u Kristu. Pozdravite Aristobulove.
मसीह में खरे और सच्चे अपिल्लेस को नमस्कार। अरिस्तुबुलुस के परिवार को नमस्कार।
Pozdravite Herodiona, rođaka moga. Pozdravite Narcisove koji su u Gospodinu.
यहूदी साथी हिरोदियोन को नमस्कार। नरकिस्सुस के परिवार के उन लोगों को नमस्कार जो प्रभु में हैं।
Pozdravite Trifenu i Trifozu koje se trude u Gospodinu. Pozdravite ljubljenu Persidu koja se mnogo trudila u Gospodinu.
त्रुफेना और त्रुफोसा को जो प्रभु में परिश्रमी कार्यकर्ता हैं, नमस्कार। मेरी प्रिया परसिस को, जिसने प्रभु में कठिन परिश्रम किया है, मेरा नमस्कार।
Pozdravite Rufa, izabranika u Gospodinu, i majku njegovu i moju.
प्रभु के असाधारण सेवक रूफुस को और उसकी माँ को, जो मेरी भी माँ रही है, नमस्कार।
Pozdravite Asinkrita, Flegonta, Herma, Patrobu, Hermu i braću koja su s njima.
असुंक्रितुस, फिलगोन, हिर्मेस, पत्रुबास, हिर्मोस और उनके साथी बंधुओं को नमस्कार।
Pozdravite Filologa i Juliju, Nereja i njegovu sestru, i Olimpu, i sve svete koji su s njima.
फिलुलुगुस, यूलिया, नेर्युस तथा उसकी बहन उलुम्पास और उनके सभी साथी संतों को नमस्कार।
Pozdravite jedni druge cjelovom svetim. Pozdravljaju vas sve Crkve Kristove.
तुम लोग पवित्र चुंबन द्वारा एक दूसरे का स्वागत करो। तुम्हें सभी मसीही कलीसियों की ओर से नमस्कार।
Zaklinjem vas, braćo, čuvajte se onih koji siju razdore i sablazni mimo nauk u kojem ste poučeni, i klonite ih se.
हे भाइयो, मैं तुमसे प्रार्थना करता हूँ कि तुमने जो शिक्षा पाई हैं, उसके विपरीत तुममें जो फूट डालते हैं और दूसरों के विश्वास को बिगाड़ते हैं, उनसे सावधान रहो, और उनसे दूर रहो।
Jer takvi ne služe Gospodinu našemu Kristu, nego svom trbuhu te lijepim i laskavim riječima zavode srca nedužnih.
क्योंकि ये लोग हमारे प्रभु यीशु मसीह की नहीं बल्कि अपने पेट की उपासना करते हैं। और उपनी खुशामद भरी चिकनी चुपड़ी बातों से भोले भाले लोगों के ह्रदय को छलते हैं।
Doista, vaša je poslušnost doprla do sviju. Zbog vas se dakle radujem i htio bih da budete mudri za dobro, a bezazleni za zlo.
तुम्हारी आज्ञाकारिता की चर्चा बाहर हर किसी तक पहुँच चुकी है। इसलिये तुमसे मैं बहुत प्रसन्न हूँ। किन्तु मैं चाहता हूँ कि तुम नेकी के लिये बुद्धिमान बने रहो और बुराई के लिये अबोध रहो।
Bog mira satrt će ubrzo Sotonu pod vašim nogama. Milost Gospodina Isusa s vama!
शांति का स्रोत परमेश्वर शीघ्र ही शैतान को तुम्हारे पैरों तले कुचल देगा। हमारे प्रभु यीशु मसीह का तुम पर अनुग्रह हो।
Pozdravlja vas Timotej, suradnik moj, i Lucije, Jason i Sosipater, rođaci moji.
हमारे साथी कार्यकर्ता तीमुथियुस और मेरे यहूदी साथी लूकियुस, यासोन तथा सोसिपत्रुस की ओर से तुम्हें नमस्कार।
Pozdravljam vas u Gospodinu ja, Tercije, koji napisah ovu poslanicu.
इस पत्र के लेखक मुझ तिरतियुस का प्रभु में तुम्हें नमस्कार।
Pozdravlja vas Gaj, gostoprimac moj i cijele Crkve. Pozdravlja vas Erast, gradski blagajnik, i brat Kvart.
मेरे और समूची कलीसिया के आतिथ्यकर्ता गयुस का तुम्हें नमस्कार। इरास्तुस जो नगर का खजांची है और हमारे बन्धुक्वारतुस का तुम को नमस्कार।
#
Onomu koji vas može učvrstiti - po mojem evanđelju i propovijedanju Isusa Krista, po objavljenju Otajstva prešućenog drevnim vremenima,
उसकी महिमा हो जो तुम्हारे विश्वास के अनुसार यानी यीशु मसीह के सन्देश के जिस सुसमाचार का मैं उपदेश देता हूँ उसके अनुसार तुम्हें सुदृढ़ बनाने में समर्थ है। परमेश्वर का यह रहस्यपूर्ण सत्य युगयुगान्तर से छिपा हुआ था।
a sada očitovanog i po proročkim pismima odredbom vječnoga Boga svim narodima obznanjenog za poslušnost, vjeru -
किन्तु जिसे अनन्त परमेश्वर के आदेश से भविष्यवक्ताओं के लेखों द्वारा अब हमें और ग़ैर यहूदियों को प्रकट करके बता दिया गया है जिससे विश्वास से पैदा होने वाली आज्ञाकारिता पैदा हो।
jedinomu Mudromu, Bogu, po Isusu Kristu: Njemu slava u vijeke! Amen. UVOD
यीशु मसीह द्वारा उस एक मात्र ज्ञानमय परमेश्वर की अनन्त काल तक महिमा हो। आमीन!