Philippians 2

Ima li dakle u Kristu kakve utjehe, ima li kakva ljubazna bodrenja, ima li kakva zajedništva Duha, ima li kakva srca i samilosti,
फिर तुम लोगों में यदि मसीह में कोई उत्साह है, प्रेम से पैदा हुई कोई सांत्वना है, यदि आत्मा में कोई भागेदारी है, स्नेह की कोई भावना और सहानुभूति है
ispunite me radošću: složni budite, istu ljubav njegujte, jednodušni, jedne misli budite;
तो मुझे पूरी तरह प्रसन्न करो। मैं चाहता हूँ, तुम एक तरह से सोचो, परस्पर एक जैसा प्रेम करो, आत्मा में एका रखो और एक जैसा ही लक्ष्य रखो।
nikakvo suparništvo ni umišljenost, nego - u poniznosti jedni druge smatrajte višima od sebe;
ईर्ष्या और बेकार के अहंकार से कुछ मत करो। बल्कि नम्र बनो तथा दूसरों को अपने से उत्तम समझो।
ne starajte se samo svaki za svoje, nego i za ono što se tiče drugih!
तुममें से हर एक को चाहिए कि केवल अपना ही नहीं, बल्कि दूसरों के हित का भी ध्यान रखे।
Neka u vama bude isto mišljenje kao i u Kristu Isusu:
अपना चिंतन ठीक वैसा ही रखो जैसा मसीह यीशु का था।
On, trajni lik Božji, nije se kao plijena držao svoje jednakosti s Bogom,
जो अपने स्वरूप में यद्यपि साक्षात् परमेश्वर था, किन्तु उसने परमेश्वर के साथ अपनी इस समानता को कभी ऐसे महाकोष के समान नहीं समझा जिससे वह चिपका ही रहे।
nego sam sebe "oplijeni" uzevši lik sluge, postavši ljudima sličan; obličjem čovjeku nalik,
बल्कि उसने तो अपना सब कुछ त्याग कर एक सेवक का रूप ग्रहण कर लिया और मनुष्य के समान बन गया। और जब वह अपने बाहरी रूप में मनुष्य जैसा बन गया
ponizi sam sebe, poslušan do smrti, smrti na križu.
तो उसने अपने आप को नवा लिया। और इतना आज्ञाकारी बन गया कि अपने प्राण तक निछावर कर दिये और वह भी क्रूस पर।
Zato Bog njega preuzvisi i darova mu ime, ime nad svakim imenom,
इसलिए परमेश्वर ने भी उसे ऊँचे से ऊँचे स्थान पर उठाया और उसे वह नाम दिया जो सब नामों के ऊपर है
da se na ime Isusovo prigne svako koljeno nebesnika, zemnika i podzemnika.
ताकि सब कोई जब यीशु के नाम का उच्चारण होते हुए सुनें, तो नीचे झुक जायें। चाहे वे स्वर्ग के हों, धरती पर के हों और चाहे धरती के नीचे के हों।
I svaki će jezik priznati: "Isus Krist jest Gospodin!" - na slavu Boga Oca.
और हर जीभ परम पिता परमेश्वर की महिमा के लिये स्वीकार करें, “यीशु मसीह ही प्रभु है।”
Tako, ljubljeni moji, poslušni kako uvijek bijaste, ne samo kao ono za moje nazočnosti nego mnogo više sada, za moje nenazočnosti, sa strahom i trepetom radite oko svoga spasenja!
इसलिए मेरे प्रियों, तुम मेरे निर्देशों का जैसा उस समय पालन किया करते थे जब मैं तुम्हारे साथ था, अब जबकि मैं तुम्हारे साथ नहीं हूँ तब तुम और अधिक लगन से उनका पालन करो। परमेश्वर के प्रति सम्पूर्ण आदर भाव के साथ अपने उद्धार को पूरा करने के लिये तुम लोग काम करते जाओ।
Da, Bog u svojoj dobrohotnosti izvodi u vama i htjeti i djelovati.
क्योंकि वह परमेश्वर ही है जो उन कामों की इच्छा और उन्हें पूरा करने का कर्म, जो परमेश्वर को भाते हैं, तुम में पैदा करता है।
Sve činite bez mrmljanja i oklijevanja
बिना कोई शिकायत या लड़ाई झगड़ा किये सब काम करते रहो,
da budete besprijekorni i čisti, djeca Božja neporočna posred poroda izopačena i lukava u kojem svijetlite kao svjetlila u svijetu
ताकि तुम भोले भाले और पवित्र बन जाओ। तथा इस कुटिल और पथभ्रष्ट पीढ़ी के लोगों के बीच परमेश्वर के निष्कलंक बालक बन जाओ। उन के बीच अंधेरी दुनिया में तुम उस समय तारे बन कर चमको
držeći riječ Života meni na ponos za Dan Kristov, što nisam zaludu trčao niti se zaludu trudio.
जब तुम उन्हें जीवनदायी सुसंदेश सुनाते हो। तुम ऐसा ही करते रहो ताकि मसीह के फिर से लौटने के दिन मैं यह देख कर कि मेरे जीवन की भाग दौड़ बेकार नहीं गयी, तुम पर गर्व कर सकूँ।
Naprotiv, ako se ja i izlijevam za žrtvu i bogoslužje, za vjeru vašu, radostan sam i radujem se sa svima vama.
तुम्हारा विश्वास एक बलि के रूप में है और यदि मेरा लहू तुम्हारी बलि पर दाखमधु के समान उँडेल दिया भी जाये तो मुझे प्रसन्नता है। तुम्हारी प्रसन्नता में मेरा भी सहभाग है।
A tako i vi budite radosni i radujte se sa mnom.
उसी प्रकार तुम भी प्रसन्न रहो और मेरे साथ आनन्द मनाओ।
Nadam se u Gospodinu Isusu da ću vam uskoro poslati Timoteja da mi odlane kad saznam što je s vama.
प्रभु यीशु की सहायता से मुझे तीमुथियुस को तुम्हारे पास शीघ्र ही भेज देने की आशा है ताकि तुम्हारे समाचारों से मेरा भी उत्साह बढ़ सके।
Nikoga doista nemam tako srodne duše tko bi se kao on svojski za vas pobrinuo
क्योंकि दूसरा कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसकी भावनाएँ मेरे जैसी हों और जो तुम्हारे कल्याण के लिये सच्चे मन से चिंतित हो।
jer svi traže svoje, a ne ono što je Isusa Krista.
क्योंकि और सभी अपने-अपने कामों में लगे हैं। यीशु मसीह के कामों में कोई नहीं लगा है।
A prokušanost vam je njegova poznata: kao dijete s ocem služio je sa mnom evanđelju.
तुम उसके चरित्र को जानते हो कि सुसमाचार के प्रचार में मेरे साथ उसने वैसे ही सेवा की है, जैसे एक पुत्र अपने पिता के साथ करता है।
Njega se dakle nadam poslati tek što razvidim što je sa mnom.
सो मुझे जैसे ही यह पता चलेगा कि मेरे साथ क्या कुछ होने जा रहा है मैं उसे तुम्हारे पास भेज देने की आशा रखता हूँ।
A uvjeren sam u Gospodinu da ću i sam uskoro doći.
और मेरा विश्वास है कि प्रभु की सहायता से मैं भी जल्दी ही आऊँगा।
Smatrao sam potrebnim poslati k vama Epafrodita, brata, suradnika i suborca moga kojega ste poslali da mi poslužuje u potrebi.
मैं यह आवश्यक समझता हूँ कि इपफ्रुदीतुस को तुम्हारे पास भेजूँ जो मेरा भाई है, साथी कार्यकर्ता है और सहयोगी कर्म वीर है तथा मुझे आवश्यकता पड़ने पर मेरी सहायता के लिये तुम्हारा प्रतिनिधि रहा है,
Jer je čeznuo za svima vama i bio zabrinut što ste saznali da je obolio.
क्योंकि वह तुम सब के लिये व्याकुल रहा करता था और इससे बहुत चिन्तित था कि तुमने यह सुना था कि वह बीमार पड़ गया था।
I doista je gotovo na smrt bio obolio, ali Bog mu se smilovao, ne samo njemu nego i meni, da me ne zadesi žalost na žalost.
हाँ, वह बीमार तो था, और वह भी इतना कि जैसे मर ही जायेगा। किन्तु परमेश्वर ने उस पर अनुग्रह किया (न केवल उस पर बल्कि मुझ पर भी) ताकि मुझे दुख पर दुख न मिले।
Brže ga dakle poslah da se, pošto ga vidite, opet obradujete, i ja da budem manje žalostan.
इसीलिए मैं उसे और भी तत्परता से भेज रहा हूँ ताकि जब तुम उसे देखो तो एक बार फिर प्रसन्न हो जाओ और मेरा दुःख भी जाता रहे।
Primite ga dakle u Gospodinu sa svom radosti i poštujte takve
इसलिए प्रभु में बड़ी प्रसन्नता के साथ उसका स्वागत करो और ऐसे लोगों का आधिकाधिक आदर करते रहो।
jer se za djelo Kristovo smrti sasvim približio, životnoj se pogibli izložio da nadopuni ono u čemu me vi ne mogoste poslužiti.
क्योंकि मसीह के काम के लिये वह लगभग मर गया था ताकि तुम्हारे द्वारा की गयी मेरी सेवा में जो कभी रह गई थी, उसे वह पूरा कर दे, इसके लिये उसने अपने प्राणों की बाजी लगा दी।