Psalms 88

(可拉后裔的诗歌,就是以斯拉人希幔的训诲诗,交与伶长。调用麻哈拉利暗俄。)耶和华─拯救我的 神啊,我昼夜在你面前呼籲。
हे परमेश्वर यहोवा, तू मेरा उद्धारकर्ता है। मैं तेरी रात दिन विनती करता रहा हूँ।
愿我的祷告达到你面前;求你侧耳听我的呼求!
कृपा करके मेरी प्रार्थनाओं पर ध्यान दे। मुझ पर दया करने को मेरी प्रार्थनाएँ सुन।
因为我心里满了患难;我的性命临近阴间。
मैं अपनी पीड़ाओं से तंग आ चुका हूँ। बस मैं जल्दी ही मर जाऊँगा।
我算和下坑的人同列,如同无力(或译:没有帮助)的人一样。
लोग मेरे साथ मुर्दे सा व्यवहार करने लगे हैं। उस व्यक्ति की तरह जो जीवित रहने के लिये अति बलहीन हैं।
我被丢在死人中,好像被杀的人躺在坟墓里。他们是你不再记念的,与你隔绝了。
मेरे लिये मरे व्यक्तियों में ढूँढ़। मैं उस मुर्दे सा हूँ जो कब्र में लेटा है, और लोग उसके बारे में सब कुछ ही भूल गए।
你把我放在极深的坑里,在黑暗地方,在深处。
हे यहोवा, तूने मुझे धरती के नीचे कब्र में सुला दिया। तूने मुझे उस अँधेरी जगह में रख दिया।
你的忿怒重压我身;你用一切的波浪困住我。(细拉)
हे परमेश्वर, तुझे मुझ पर क्रोध था, और तूने मुझे दण्डित किया।
你把我所认识的隔在远处,使我为他们所憎恶;我被拘困,不得出来。
मुझको मेरे मित्रों ने त्याग दिया है। वे मुझसे बचते फिरते हैं जैसे मैं कोई ऐसा व्यक्ति हूँ जिसको कोई भी छूना नहीं चाहता। घर के ही भीतर बंदी बन गया हूँ। मैं बाहर तो जा ही नहीं सकता।
我的眼睛因困苦而干瘪。耶和华啊,我天天求告你,向你举手。
मेरे दु:खों के लिये रोते रोते मेरी आँखे सूज गई हैं। हे यहोवा, मैं तुझसे निरतंर प्रार्थना करता हूँ। तेरी ओर मैं अपने हाथ फैला रहा हूँ।
你岂要行奇事给死人看吗?难道阴魂还能起来称讚你吗?(细拉)
हे यहोवा, क्या तू अद्भुत कर्म केवल मृतकों के लिये करता है? क्या भूत (मृत आत्माएँ) जी उठा करते हैं और तेरी स्तुति करते हैं? नहीं।
岂能在坟墓里述说你的慈爱吗?岂能在灭亡中述说你的信实吗?
मरे हुए लोग अपनी कब्रों के बीच तेरे प्रेम की बातें नहीं कर सकते। मरे हुए व्यक्ति मृत्युलोक के भीतर तेरी भक्ति की बातें नहीं कर सकते।
你的奇事岂能在幽暗里被知道吗?你的公义岂能在忘记之地被知道吗?
अंधकार में सोये हुए मरे व्यक्ति उन अद्भुत बातों को जिनको तू करता है, नहीं देख सकते हैं। मरे हुए व्यक्ति भूले बिसरों के जगत में तेरे खरेपन की बातें नहीं कर सकते।
耶和华啊,我呼求你;我早晨的祷告要达到你面前。
हे यहोवा, मेरी विनती है, मुझको सहारा दे! हर अलख सुबह मैं तेरी प्रार्थना करता हूँ।
耶和华啊,你为何丢弃我?为何掩面不顾我?
हे यहोवा, क्या तूने मुझको त्याग दिया? तूने मुझ पर कान देना क्यों छोड़ दिया?
我自幼受苦,几乎死亡;我受你的惊恐,甚至慌张。
मैं दुर्बल और रोगी रहा हूँ। मैंने बचपन से ही तेरे क्रोध को भोगा है। मेरा सहारा कोई भी नहीं रहा।
你的烈怒漫过我身;你的惊吓把我剪除。
हे यहोवा, तू मुझ पर क्रोधित है और तेरा दण्ड मुझको मार रहा है।
这些终日如水环绕我,一齐都来围困我。
मुझे ऐसा लगता है, जैसे पीड़ा और यातनाएँ सदा मेरे संग रहती हैं। मैं अपनी पीड़ाओं और यातनाओं में डूबा जा रहा हूँ।
你把我的良朋密友隔在远处,使我所认识的人进入黑暗里。
हे यहोवा, तूने मेरे मित्रों और प्रिय लोगों को मुझे छोड़ चले जाने को विवश कर दिया। मेरे संग बस केवल अंधकार रहता है।