Isaiah 32

Ímé, igazság szerint uralkodik a király, és a fejedelmek fők lesznek az ítélettételben;
मैं जो बातें बता रहा हूँ, उन्हें सुनो! किसी राजा को ऐसे राज करना चाहिये जिससे भलाई आये। मुखियाओं को लोगों का नेतृत्व करते समय निष्पक्ष निर्णय लेने चाहिये।
Olyan lesz mindegyik, mint a rejtek szél ellen, mint oltalom zivatar ellen, mint patakok száraz vidéken, mint nagy kőszál árnyéka a szomjúhozó földön.
यदि ऐसा होगा तो राजा उस स्थान के समान हो जायेगा जहाँ लोग आँधी और वर्षा से बचने के लिये आश्रय लेते हैं। यह सूखी धरती में जलधाराओं के समान होगा। यह ऐसा ही होगा जैसे गर्म प्रदेश में किसी बड़ी चट्टान की ठण्डी छाया।
És nem lesznek zárva többé a látóknak szemei, és a hallók fülei figyelmeznek;
फिर लोगों की वे आँखे जो देख सकती हैं, वे बंद नहीं रहेगी। उन के कान जो सुनते हैं, वे वास्तव में उस पर ध्यान देंगे।
A hebehurgyák szíve ismerni tanul, és a dadogóknak nyelve gyorsan és világosan szól.
वे लोग जो उतावले हैं, वे सही फैसले लेंगे। वे लोग जो अभी साफ़ साफ़ नहीं बोल पाते हैं, वे साफ़ साफ़ और जल्दी जल्दी बोलने लगेंगे।
Nem nevezik a bolondot többé nemesnek, és a csalárdot sem hívják nagylelkűnek.
मूर्ख लोग महान व्यक्ति नहीं कहलायेंगे। लोग षड़यन्त्र करने वालों को सम्मान योग्य नहीं कहेंगे।
Mert a bolond *csak* bolondot beszél, és az ő szíve hamisságot forral, hogy istentelenséget cselekedjék, és szóljon az Úr ellen tévelygést, hogy az éhező lelkét éhen hagyja, és a szomjazó italát elvegye.
एक मूर्ख व्यक्ति तो मूर्खतापूर्ण बातें ही कहता है और वह अपने मन में बुरी बातों की ही योजनाएँ बनाता है। मूर्ख व्यक्ति अनुचित कार्य करने की ही सोचता है। मूर्ख व्यक्ति यहोवा के बारे में ग़लत बातें कहता है। मूर्ख व्यक्ति भूखों को भोजन नहीं करने देता। मूर्ख व्यक्ति प्यासे लोगों को पानी नहीं पीने देता।
A csalárdnak eszközei csalárdok, ő álnokságot tervel, hogy elveszesse az alázatosokat hazug beszéddel, ha a szegény igazat szólna is.
वह मूर्ख व्यक्ति बुराई को एक हथियार के रुप में इस्तेमाल करता है। वह निर्धन लोगों से झूठ के जरिए बरबाद करने के लिये बुरे बुरे रास्ते बताता रहता है। उसकी यें झूठी बातें गरीब लोगों को निष्पक्ष न्याय मिलने से दूर रखती हैं।
De a nemes nemes dolgokat tervel, és a nemes dolgokban meg is marad.
किन्तु एक अच्छा मुखिया अच्छे काम करने की योजना बनाता है और उसकी वे अच्छी बातें ही उसे एक अच्छा नेता बनाती हैं।
Ti gondtalan asszonyok, keljetek fel, halljátok szavam', és ti elbizakodott leányzók, vegyétek füleitekbe beszédem'!
तुममें से कुछ स्त्रियाँ अभी खुश हैं। तुम सुरक्षित अनुभव करती हो। किन्तु तुम्हें खड़े होकर जो वचन मैं बोल रहा उन्हें सुनना चाहिये।
Kevés idő multán megháborodtok ti elbizakodottak, mert elvész a szüret, és gyümölcsszedés sem lesz.
स्त्रियों तुम अभी सुरक्षित अनुभव करती हो किन्तु एक वर्ष बाद तुम पर विपत्ति आने वाली है। क्यों क्योंकि तुम अगले वर्ष अँगूर इकट्ठे नहीं करोगी—इकट्ठे करने के लिये अँगूर होंगे ही नहीं।
Reszkessetek, ti gondtalanok, rettenjetek meg, ti elbizakodottak; vetkezzetek mezítelenre és övezzétek fel ágyékaitokat gyászruhával.
स्त्रियों, अभी तुम चैन से हो, किन्तु तुम्हें डरना चाहिये! स्त्रियों, अभी तुम सुरक्षित अनुभव करती हो, किन्तु तुम्हें चिन्ता करनी चाहिये! अपने सुन्दर वस्त्रों को उतार फेंको और शोक वस्त्रों को धारण कर लो। उन वस्त्रों को अपनी कमर पर लपेट लो।
Gyászolják az emlőket, a szép mezőket, a termő szőlőtőket.
अपनी शोक से भरी छातियों पर उन शोक वस्त्रों को पहन लो। विलाप करो क्योंकि तुम्हारे खेत उजड़े हुए हैं। तुम्हारे अँगूर के बगीचे जो कभी अँगूर दिया करते थे, अब खाली पड़े हैं।
Népemnek földét tüske, tövis verte fel, és az örvendő városnak minden öröm-házait;
मेरे लोगों की धरती के लिये विलाप करो। विलाप करो, क्योंकि वहाँ बस काँटे और खरपतवार ही उगा करेंगे। विलाप करो इस नगर के लिये और उन सब भवनों के लिये जो कभी आनन्द से भरे हुए थे।
A paloták elhagyatvák, a város zaja elnémult, torony és bástya barlangokká lettek örökre, hol a vadszamár kedvére él, a nyájak meg legelnek.
लोग इस प्रमुख नगर को छोड़ जायेंगे। यह महल और ये मिनारें वीरान छोड़ दिये जायेंगे। वे जानवरों की माँद जैसे हो जाएँगे। नगर में जंगली गधे विहार करेंगे। वहाँ भेड़े घास चरती फिरेंगी।
Míglen kiöntetik reánk a lélek a magasból, és lészen a puszta termőfölddé, és a termőföld erdőnek tartatik;
तब तक ऐसा ही होता रहेगा, जब तक परमेश्वर ऊपर से हमें अपनी आत्मा नहीं देगा। अब धरती पर कोई अच्छाई नहीं है। यह रेगिस्तान सी बनी हुई हैं किन्तु आने वाले समय में यह रेगिस्तान उपजाऊ मैदान हो जायेगा।
És lakozik a pusztában jogosság, és igazság fog ülni a termőföldön;
यह उपजाऊ मैदान एक हरे भरे वन जैसा बन जायेगा। चाहे जंगल हो चाहे उपजाऊ धरती, हर कहीं न्याय और निष्पक्षता मिलेगी।
És lesz az igazság műve békesség, és az igazság gyümölcse nyugalom és biztonság mindörökké.
वह नेकी सदा—सदा के लिये शांति और सुरक्षा को लायेगी।
Népem békesség hajlékában lakozik, biztonság sátraiban, gondtalan nyugalomban.
मेरे लोग शांति के इस सुन्दर क्षेत्र में निवास करेंगे। मेरे लोग सुरक्षा के तम्बुओं में रहा करेंगे। वे निश्चिंतता के साथ शांतिपूर्ण स्थानों में निवास करेंगे।
De jégeső hull és megdől az erdő, és a város elsülyedve elsülyed!
किन्तु यें बातें घटें इससे पहले उस वन को गिरना होगा। उस नगर को पराजित होना होगा।
Oh boldogok ti, a kik minden vizek mellett vettek, és szabadon eresztitek a barmok és szamarak lábait!
तुममें से कुछ लोग हर जलधारा के निकट बीज बोतेहो। तुम अपने मवेशियों और अपने गधों को इधर—उधर चरने के लिए खुला छोड़ देते हो।तुम लोग बहुत प्रसन्न रहोगे।