Joshua 21

लेवीवंशी परिवार समूह के शासक बातें करने के लिये याजक एलीआजर, नून के पुत्र यहोशू और इस्राएल के अन्य परिवार समूहों के शासकों के पास गए।
ויגשו ראשי אבות הלוים אל אלעזר הכהן ואל יהושע בן נון ואל ראשי אבות המטות לבני ישראל׃
यह कनान प्रदेश में शीलो नगर में हुआ। लेवी शासकों ने उनसे कहा, “यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था। उसने आदेश दिया था कि तुम हम लोगों को रहने के लिये नगर दोगे और तुम हम लोगों को मैदान दोगे जिसमें हमारे जानवर चर सकेंगे।”
וידברו אליהם בשלה בארץ כנען לאמר יהוה צוה ביד משה לתת לנו ערים לשבת ומגרשיהן לבהמתנו׃
इसलिए लोगों ने यहोवा के इस आदेश को माना। उन्होंने लेवीवंशियों को ये नगर और क्षेत्र उनके पशुओं को दिये:
ויתנו בני ישראל ללוים מנחלתם אל פי יהוה את הערים האלה ואת מגרשיהן׃
कहात परिवार लेवी परिवार समूह से था। कहात परिवार के एक भाग को तेरह नगर दिये गये। ये नगर उस क्षेत्र में थे जो यहूदा, शिमोन और बिन्यामीन का हुआ करता था। ये नगर उन कहातियों को दिये गये थे जो याजक हारून के वंशज थे।
ויצא הגורל למשפחת הקהתי ויהי לבני אהרן הכהן מן הלוים ממטה יהודה וממטה השמעני וממטה בנימן בגורל ערים שלש עשרה׃
कहात के दूसरे परिवार समूह को दस नगर दिये गए थे। ये दस नगर एप्रैम, दान और मनश्शे परिवार के आधे क्षेत्रों में थे।
ולבני קהת הנותרים ממשפחת מטה אפרים וממטה דן ומחצי מטה מנשה בגורל ערים עשר׃
गेर्शोन समूह के लोगों को तेरह नगर दिये गये थे। ये नगर उस प्रदेश में थे जो इस्साकार, आशेर, नप्ताली और बाशान में मनश्शे के आधे परिवार के थे।
ולבני גרשון ממשפחות מטה יששכר וממטה אשר וממטה נפתלי ומחצי מטה מנשה בבשן בגורל ערים שלש עשרה׃
मरारी समूह के लोगों को बारह नगर दिये गए। ये नगर उन क्षेत्रों में थे जो रूबेन, गाद और जबूलून के थे।
לבני מררי למשפחתם ממטה ראובן וממטה גד וממטה זבולן ערים שתים עשרה׃
इस प्रकार इस्राएल के लोगों ने लेवीवंशियों को ये नगर और उनके चारों ओर के खेत दिये। उन्होंने यह यहोवा द्वारा मूसा को दिये गए आदेश को पूरा करने के लिये किया।
ויתנו בני ישראל ללוים את הערים האלה ואת מגרשיהן כאשר צוה יהוה ביד משה בגורל׃
यहूदा और शिमोन के प्रदेश के नगरों के नाम ये थे।
ויתנו ממטה בני יהודה וממטה בני שמעון את הערים האלה אשר יקרא אתהן בשם׃
नगर के चुनाव का प्रथम अवसर कहात परिवार समूह को दिया गया। (लेवीवंशी लोग)
ויהי לבני אהרן ממשפחות הקהתי מבני לוי כי להם היה הגורל ראישנה׃
उन्होंने उन्हें किर्यतर्बा हेब्रोन और इसके सब खेत दिये (यह हेब्रोन है जो एक व्यक्ति अरबा के नाम पर रखा गया है। अरबा अनाक का पिता था।) उन्हें वे खेत भी मिले जिनमें उनके जानवर उनके नगरों के समीप चर सकते थे।
ויתנו להם את קרית ארבע אבי הענוק היא חברון בהר יהודה ואת מגרשה סביבתיה׃
किन्तु खेत और किर्यतर्बा नगर के चारों ओर के छोटे नगर यपुन्ने के पुत्र कालेब के थे।
ואת שדה העיר ואת חצריה נתנו לכלב בן יפנה באחזתו׃
इस प्रकार उन्होंने हेब्रोन नगर को हारून के परिवार के लोगों को दे दिया। (हेब्रोन सुरक्षा नगर था) उन्होने हारून के परिवार समूह को लिब्ना,
ולבני אהרן הכהן נתנו את עיר מקלט הרצח את חברון ואת מגרשה ואת לבנה ואת מגרשה׃
यत्तीर, एशतमो,
ואת יתר ואת מגרשה ואת אשתמע ואת מגרשה׃
होलोन, दबीर,
ואת חלן ואת מגרשה ואת דבר ואת מגרשה׃
ऐन, युत्ता और बेतशेमेश भी दिया। उन्होंने इन नगरों के चारों ओर के खेतों को भी दिया। इन दोनों समूहों को यहूदा और शिमोन द्वारा नौ नगर दिये गए थे।
ואת עין ואת מגרשה ואת יטה ואת מגרשה את בית שמש ואת מגרשה ערים תשע מאת שני השבטים האלה׃
उन्होंने हारून के लोगों को वे नगर भी दिये जो बिन्यामीन परिवार समूह के थे। ये नगर गिबोन, गेबा,
וממטה בנימן את גבעון ואת מגרשה את גבע ואת מגרשה׃
अनातोत और अल्मोन थे। उन्होंने ये चार नगर और इनके चारों ओर के सब खेत दिये।
את ענתות ואת מגרשה ואת עלמון ואת מגרשה ערים ארבע׃
इस प्रकार ये नगर याजकों को दिये गये। (ये याजक, याजक हारून के वंशज थे।) सब मिलाकर तेरह नगर और उनके सब खेत उनके जानवरों के लिये थे।
כל ערי בני אהרן הכהנים שלש עשרה ערים ומגרשיהן׃
कहाती समूह के अन्य लोगों को ये नगर दिये गए। ये नगर एप्रैम परिवार समूह के थे:
ולמשפחות בני קהת הלוים הנותרים מבני קהת ויהי ערי גורלם ממטה אפרים׃
शकेम नगर जो एप्रैम के पहाड़ी प्रदेश में था। (शकेम सुरक्षा नगर था।) उन्होंने गेजेर,
ויתנו להם את עיר מקלט הרצח את שכם ואת מגרשה בהר אפרים ואת גזר ואת מגרשה׃
किबसैम, बेथोरोन भी उन्हें दिये। सब मिलाकर ये चार नगर और उनके सारे खेत उनके जानवरों के लिये थे।
ואת קבצים ואת מגרשה ואת בית חורן ואת מגרשה ערים ארבע׃
दान के परिवार समूह ने उन्हें एलतके, गिब्बतोन,
וממטה דן את אלתקא ואת מגרשה את גבתון ואת מגרשה׃
अय्यालोन और गत्रिम्मोन दिये। सब मिलाकर ये चार नगर और उनके सारे खेत उनके जानवरों के लिये थे।
את אילון ואת מגרשה את גת רמון ואת מגרשה ערים ארבע׃
मनश्शे के आधे परिवार समूह ने उन्हें तानाक और गत्रिम्मोन दिये। उन्हें वे सारे खेत भी दिये गए जो इन दोनों नगरों के चारों ओर थे।
וממחצית מטה מנשה את תענך ואת מגרשה ואת גת רמון ואת מגרשה ערים שתים׃
इस प्रकार ये दस अधिक नगर और इन नगरों के चारों ओर की भूमि उनके जानवरों के लिये कहाती समूह को दी गई थी।
כל ערים עשר ומגרשיהן למשפחות בני קהת הנותרים׃
लेवीवंशी परिवार समूह के गेर्शोनी समूह को ये नगर दिये गए थे। मनश्शे परिवार समूह के आधे परिवार ने उन्हे बाशान में गोलान दिया। (गोलान एक सुरक्षा नगर था)। मनश्शे ने उन्हें बेशतरा भी दिया। इन दोनों नगरों के चारों ओर की भूमि भी उनके जानवरों के लिये गेर्शोनी समूह को दी गई।
ולבני גרשון ממשפחת הלוים מחצי מטה מנשה את עיר מקלט הרצח את גלון בבשן ואת מגרשה ואת בעשתרה ואת מגרשה ערים שתים׃
इस्साकार के परिवार समूह ने उन्हें किश्योन, दाबरत,
וממטה יששכר את קשיון ואת מגרשה את דברת ואת מגרשה׃
यरमूत और एनगन्नीम दिये। इस्साकार ने इन चारों नगरों के चारों ओर जो भूमि थी, उसे भी उन्हें उनके जानवरों के लिये दिया।
את ירמות ואת מגרשה את עין גנים ואת מגרשה ערים ארבע׃
आशेर के परिवार समूह ने उन्हें मिशाल, अब्दोन,
וממטה אשר את משאל ואת מגרשה את עבדון ואת מגרשה׃
हेल्कात और रहोब दिये। इन चारों नगरों के चारों ओर की भूमि भी उन्हें उनके जानवरों के लिये दी गई।
את חלקת ואת מגרשה ואת רחב ואת מגרשה ערים ארבע׃
नप्ताली के परिवार समूह ने उन्हें गलील में केदेश दिया।(केदेश एक सुरक्षा नगर था।) नप्ताली ने उन्हें हम्मोतदोर और कर्तान भी दिया। इन तीनों नगरों के चारों ओर की भूमि भी उनके जानवरों के लिये गेर्शोनी समूह को दी गई।
וממטה נפתלי את עיר מקלט הרצח את קדש בגליל ואת מגרשה ואת חמת דאר ואת מגרשה ואת קרתן ואת מגרשה ערים שלש׃
सब मिलाकर गेर्शोनी समूह ने तेरह नगर और उनके चारों ओर की भूमि अपने जानवरों के लिये पाई।
כל ערי הגרשני למשפחתם שלש עשרה עיר ומגרשיהן׃
अन्य लेवीवंशी समूह मरारी समूह था। मरारी लोगों को यह नगर दिये गए: जबूलून के परिवार समूह ने उन्हें योक्नाम, कर्त्ता,
ולמשפחות בני מררי הלוים הנותרים מאת מטה זבולן את יקנעם ואת מגרשה את קרתה ואת מגרשה׃
दिम्ना और नहलाल दिये। इन नगरों के चारों ओर की भूमि भी उनके जानवरों के लिये मरारी परिवार समूह को दी गई।
את דמנה ואת מגרשה את נהלל ואת מגרשה ערים ארבע׃
रूबेन के परिवार समूह ने उन्हें यरदन के पूर्व में बेसेर, यहसा,
וממטה ראובן את בצר ואת מגרשה ואת יהצה ואת מגרשה׃
केदमोत और मेपात नगर दिये। सारी भूमि, जो इन चारों नगरों के चारों ओर थी, मरारी लोगों को उनके जानवरों के लिए दी गई।
את קדמות ואת מגרשה ואת מיפעת ואת מגרשה ערים ארבע׃
गाद के परिवार समूह ने उन्हें गिलाद में रामोत नगर दिया। (रामोत सुरक्षा नगर था।) उन्होंने उन्हें महनैम,
וממטה גד את עיר מקלט הרצח את רמת בגלעד ואת מגרשה ואת מחנים ואת מגרשה׃
हेश्बोन और याजेर भी दिया। गाद ने इन चारों नगरों के चारों ओर की सारी भूमि भी उनके जानवरों के लिये दी।
את חשבון ואת מגרשה את יעזר ואת מגרשה כל ערים ארבע׃
सब मिलाकर लेवियों के आखिरी परिवार मरारी समूह को बारह नगर दिये गए।
כל הערים לבני מררי למשפחתם הנותרים ממשפחות הלוים ויהי גורלם ערים שתים עשרה׃
सब मिलाकर लेवी परिवार समूह ने अड़तालीस नगर पाए और प्रत्येक नगर के चारों ओर की भूमि उनके जानवरों के लिये मिली। ये नगर उस प्रदेश में थे, जिसका शासन इस्राएल के अन्य परिवार समूह के लोग करते थे।
כל ערי הלוים בתוך אחזת בני ישראל ערים ארבעים ושמנה ומגרשיהן׃
हर एक नगर के साथ उनके चारों ओर ऐसी भूमि और खेत थे, जिन पर जानवर जीवन बिता सकते थे। यही बात हर नगर के साथ थी।
תהיינה הערים האלה עיר עיר ומגרשיה סביבתיה כן לכל הערים האלה׃
इस प्रकार यहोवा ने इस्राएल के लोगों को जो वचन दिया था, उसे पूरा किया। उसने वह सारा प्रदेश दे दिया जिसे देने का उसने वचन दिया था। लोगों ने वह प्रदेश लिया और उसमें रहने लगे
ויתן יהוה לישראל את כל הארץ אשר נשבע לתת לאבותם וירשוה וישבו בה׃
और यहोवा ने उनके प्रदेश को चारों ओर से शान्ति प्राप्त करने दी। उनके किसी शत्रु ने उन्हें नहीं हराया। यहोवा ने इस्राएल के लोगों को हर एक शत्रु को पराजित करने दिया।
וינח יהוה להם מסביב ככל אשר נשבע לאבותם ולא עמד איש בפניהם מכל איביהם את כל איביהם נתן יהוה בידם׃
यहोवा ने इस्राएलियों को दिये गए अपने सभी वचनों को पूरा किया। कोई ऐसा वचन नहीं था, जो पूरा न हुआ हो। हर एक वचन पूरा हुआ।
לא נפל דבר מכל הדבר הטוב אשר דבר יהוה אל בית ישראל הכל בא׃