Ephesians 2

एक समय था जब तुम लोग उन अपराधों और पापों के कारण आध्यात्मिक रूप से मरे हुए थे
גם אתכם המתים לפנים בפשעיכם וחטאתיכם׃
जिनमें तुम पहले, संसार के बुरे रास्तों पर चलते हुए और उस आत्मा का अनुसरण करते हुए जीते थे जो इस धरती के ऊपर की आत्मिक शक्तियों का स्वामी है। वही आत्मा अब उन व्यक्तियों में काम कर रही है जो परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानते।
אשר התהלכתם בהם לפי דור העולם הזה כרצון שר ממשלת האויר והוא הרוח הפעל כעת בבני המרי׃
एक समय हम भी उन्हीं के बीच जीते थे और अपनी पापपूर्ण प्रकृति की भौतिक इच्छाओं को तृप्त करते हुए अपने हृदयों और पापपूर्ण प्रकृति की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए संसार के दूसरे लोगों के समान परमेश्वर के क्रोध के पात्र थे।
וגם אנחנו כלנו בתוכם הלכנו לפנים בתאות הבשר לעשות חפצי בשרנו ומחשבותינו ונהי אך בני רגז בטבענו כאשר בני אדם׃
किन्तु परमेश्वर करुणा का धनी है। हमारे प्रति अपने महान् प्रेम के कारण
אבל האלהים המלא רחמים ברב אהבתו אשר אהב אתנו׃
उस समय अपराधों के कारण हम आध्यात्मिक रूप से अभी मरे ही हुए थे, मसीह के साथ साथ उसने हमें भी जीवन दिया (परमेश्वर के अनुग्रह से ही तुम्हारा उद्धार हुआ है।)
אחרי היותנו מתים בפשעים החינו עם המשיח בחסד נושעתם׃
और क्योंकि हम यीशु मसीह में हैं इसलिए परमेश्वर ने हमें मसीह के साथ ही फिर से जी उठाया और उसके साथ ही स्वर्ग के सिंहासन पर बैठाया।
ויעירנו אתו אף הושיבנו במרומים במשיח ישוע׃
ताकि वह आने वाले हर युग में अपने अनुग्रह के अनुपम धन को दिखाये जिसे उसने मसीह यीशु में अपनी दया के रूप में हम पर दर्शाया है।
להראות בדרות הבאים את גדלת עשר חסדו בטובתו עלינו במשיח ישוע׃
परमेश्वर के अनुग्रह द्वारा अपने विश्वास के कारण तुम्हारा उद्धार हुआ है। यह तुम्हें तुम्हारी ओर से प्राप्त नहीं हुआ है, बल्कि यह तो परमेश्वर का वरदान है।
כי בחסד נושעתם על ידי האמונה ולא מידכם היתה זאת כי מתת אלהים היא׃
यह हमारे किये कर्मों का परिणाम नहीं है कि हम इसका गर्व कर सकें।
לא מתוך המעשים שלא יתהלל איש׃
क्योंकि परमेश्वर हमारा सृजनहार है। उसने मसीह यीशु में हमारी सृष्टि इसलिए की है कि हम नेक काम करें जिन्हें परमेश्वर ने पहले से ही इसलिए तैयार किया हुआ है कि हम उन्हीं को करते हुए अपना जीवन बितायें।
כי פעל אלהים אנחנו נבראים במשיח ישוע למעשים טובים אשר הכין האלהים מקדם למען נתהלך בהם׃
इसलिए याद रखो, वे लोग, जो अपने शरीर में मानव हाथों द्वारा किये गये ख़तने के कारण अपने आपको “ख़तना युक्त” बताते हैं, विधर्मी के रूप में जन्मे तुम लोगों को “ख़तना रहित” कहते थे।
על כן זכרו כי אתם הגוים בבשר הנקראים ערלים בפי הנקראים בני המילה שהיא מעשה ידים בבשר׃
उस समय तुम बिना मसीह के थे, तुम इस्राएल की बिरादरी से बाहर थे। परमेश्वर ने अपने भक्तों को जो वचन दिए थे उन पर आधारित वाचा से अनजाने थे। तथा इस संसार में बिना परमेश्वर के निराश जीवन जीते थे।
כי אתם בעת ההיא הייתם בלי משיח מוזרים לעדת ישראל ונכרים לבריתות ההבטחה באין תקוה ובאין לכם אלהים בעולם׃
किन्तु अब तुम्हें, जो कभी परमेश्वर से बहुत दूर थे, मसीह के बलिदान के द्वारा मसीह यीशु में तुम्हारी स्थिति के कारण, परमेश्वर के निकट ले आया गया है।
ועתה בישוע המשיח אתם הרחוקים מאז הייתם קרובים בדם המשיח׃
यहूदी और ग़ैर यहूदी आपस में एक दूसरे से नफ़रत करते थे और अलग हो गये थे। ठीक ऐसे जैसे उन के बीच कोई दीवार खड़ी हो। किन्तु मसीह ने स्वयं अपनी देह का बलिदान देकर नफ़रत की उस दीवार को गिरा दिया।
כי הוא שלומנו אשר עשה השנים לאחד והרס מחיצת הגדר׃
उसने ऐसा तब किया जब अपने समूचे नियमों और व्यवस्थाओं के विधान को समाप्त कर दिया। उसने ऐसा इसलिए किया कि वह अपने में इन दोनों को ही एक में मिला सकें। और इस प्रकार मिलाप करा दे। क्रूस पर अपनी मृत्यु के द्वारा उसने उस घृणा का अंत कर दिया। और उन दोनों को परमेश्वर के साथ उस एक देह में मिला दिया।
בבטלו האיבה בבשרו את תורת המצות בגזרותיהן לברא בנפשו את השנים לאיש אחד חדש ויעש שלום׃
और क्रूस पर अपनी मृत्यु के द्वारा वैर भाव का नाश करके एक ही देह में उन दोनों को संयुक्त करके परमेश्वर से फिर मिला दे।
וירצה את שניהם בגוף אחד לאלהים על ידי צליבתו בהמיתו בנפשו את האיבה׃
सो आकर उसने तुम्हें, जो परमेश्वर से बहुत दूर थे और जो उसके निकट थे, उन्हें शांति का सुसमाचार सुनाया।
ויבא ויבשר שלום לכם הרחוקים והקרובים׃
क्योंकि उसी के द्वारा एक ही आत्मा से परम पिता के पास तक हम दोनों की पहुँच हुई।
כי על ידו יש לשנינו מבוא ברוח אחד אל אבינו׃
परिणामस्वरूप अब तुम न अनजान रहे और न ही पराये। बल्कि अब तो तुम संत जनों के स्वदेशी संगी-साथी हो गये हो।
לכן אינכם עוד גרים ותושבים כי אתם בני עיר אחת עם הקדשים ובני בית אלהים׃
तुम एक ऐसा भवन हो जो प्रेरितों और नबियों की नींव पर खड़ा है। तथा स्वयं मसीह यीशु जिसका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण कोने का पत्थर है।
בנוים על יסוד השליחים והנביאים וישוע המשיח הוא אבן הפנה׃
मसीह में स्थित एक ऐसे स्थान की रचना के रूप में दूसरे लोगों के साथ तुम्हारा भी निर्माण किया जा रहा है, जहाँ आत्मा के द्वारा स्वयं परमेश्वर निवास करता है।
אשר חבר בו יחד הבנין כלו עדי יגבה להיכל קדש ליהוה׃
मसीह में स्थित एक ऐसे स्थान की रचना के रूप में दूसरे लोगों के साथ तुम्हारा भी निर्माण किया जा रहा है, जहाँ आत्मा के द्वारा स्वयं परमेश्वर निवास करता है।
ובו נבנים גם אתם להיות משכן אלהים ברוח׃