Psalms 33

हे सज्जन लोगों, यहोवा में आनन्द मनाओ! सज्जनो सत पुरुषों, उसकी स्तुति करो!
Pravednici, Jahvi kličite! Hvaliti ga pristoji se čestitima.
वीणा बजाओ और उसकी स्तुति करो! यहोवा के लिए दस तार वाले सांरगी बजाओ।
Slavite Jahvu na harfi, na liri od deset žica veličajte njega!
अब उसके लिये नया गीत गाओ। खुशी की धुन सुन्दरता से बजाओ!
Pjesmu novu zapjevajte njemu i glazbala skladna popratite poklicima.
परमेश्वर का वचन सत्य है। जो भी वह करता है उसका तुम भरोसा कर सकते हो।
Jer prÓava je riječ Jahvina i vjernost su sva djela njegova.
नेकी और निष्पक्षता परमेश्वर को भाती है। यहोवा ने अपने निज करुणा से इस धरती को भर दिया है।
On ljubi pravdu i pravo: puna je zemlja dobrote Jahvine.
यहोवा ने आदेश दिया और सृष्टि तुरंत अस्तित्व में आई। परमेश्वर के श्वास ने धरती पर हर वस्तु रची।
Jahvinom su riječju nebesa sazdana i dahom usta njegovih sva vojska njihova.
परमेश्वर ने सागर में एक ही स्थान पर जल समेटा। वह सागर को अपने स्थान पर रखता है।
Vodu morsku on sabire kao u mješinu i bezdane stavlja u spremišta.
धरती के हर मनुष्य को यहोवा का आदर करना और डरना चाहिए। इस विश्व में जो भी मनुष्य बसे हैं, उनको चाहिए कि वे उससे डरें।
Zemlja sva neka pred Jahvom strepi, neka ga se boje svi stanovnici svijeta!
क्योंकि परमेश्वर को केवल बात भर कहनी है, और वह बात तुरंत घट जाती है। यदि वह किसी को रुकने का आदेश दे, तो वह तुरंत थम दाती है।
Jer on reče - i sve postade, naredi - i sve se stvori.
परमेश्वर चाहे तो सभी सुझाव व्यर्थ करे। वह किसी भी जन के सब कुचक्रों को व्यर्थ कर सकता है।
Jahve razbija nakane pucima, mrsi namjere narodima.
किन्तु यहोवा के उपदेश सदा ही खरे होते है। उसकी योजनाएँ पीढी पर पीढी खरी होती हैं।
Naum Jahvin dovijeka ostaje i misli srca njegova od koljena do koljena.
धन्य हैं वे मनुष्य जिनका परमेश्वर यहोवा है। परमेश्वर ने उन्हें अपने ही मनुष्य होने को चुना है।
Blago narodu kojemu je Jahve Bog, Narodu koji on odabra sebi za baštinu!
यहोवा स्वर्ग से नीचे देखता रहता है। वह सभी लोगों को देखता रहता है।
Gospodin motri s nebesa i gleda sve sinove čovječje.
वह ऊपर ऊँचे पर संस्थापित आसन से धरती पर रहने वाले सब मनुष्यों को देखता रहता है।
Iz svoga prebivališta motri sve stanovnike zemaljske:
परमेश्वर ने हर किसी का मन रचा है। सो कोई क्या सोच रहा है वह समझता है।
on je svima srca stvorio i pazi na sva djela njihova.
राजा की रक्षा उसके महाबल से नहीं होती है, और कोई सैनिक अपने निज शक्ति से सुरक्षित नहीं रहता।
Ne spasava kralja vojska mnogobrojna, ne spasava velika sila junaka.
युद्ध में सचमुच अश्वबल विजय नहीं देता। सचमुच तुम उनकी शक्ति से बच नहीं सकते।
Isprazno se od konja nadati spasenju, jačina njegova ne izbavlja.
जो जन यहोवा का अनुसरण करते हैं, उन्हें यहोवा देखता है और रखवाली करता है। जो मनुष्य उसकी आराधना करते हैं, उनको उसका महान प्रेम बचाता है।
Oko je Jahvino nad onima koji ga se boje, nad onima koji se uzdaju u milost njegovu:
उन लोगों को मृत्यु से बचाता है। वे जब भूखे होते तब वह उन्हें शक्ति देता है।
da im od smrti život spasi, da ih hrani u danima gladi.
इसलिए हम यहोवा की बाट जोहेंगे। वह हमारी सहायता और हमारी ढाल है।
Naša se duša Jahvi nada, on je pomoć i zaštita naša.
परमेश्वर मुझको आनन्दित करता है। मुझे सचमुच उसके पवित्र नाम पर भरोसा है।
Srce nam se u njemu raduje, u njegovo sveto ime mi se uzdamo.
हे यहोवा, हम सचमुच तेरी आराधना करते हैं! सो तू हम पर अपना महान प्रेम दिखा।
Neka dobrota tvoja, o Jahve, bude nad nama, kao što se mi u tebe uzdamo!