John 16

את אלה דברתי אליכם למען לא תכשלו׃
“ये बातें मैंने इसलिये तुमसे कही हैं कि तुम्हारा विश्वास न डगमगा जाये।
הנה ינדו אתכם ואף באה השעה אשר כל הרג אתכם ידמה להקריב עבודה לאלהים׃
वे तुम्हें आराधनालयों से निकाल देंगे। वास्तव में वह समय आ रहा है जब तुम में से किसी को भी मार कर हर कोई सोचेगा कि वह परमेश्वर की सेवा कर रहा है।
וכזאת יעשו לכם יען גם את אבי וגם אתי לא ידעו׃
वे ऐसा इसलिए करेंगे कि वे न तो परम पिता को जानते हैं और न ही मुझे।
אבל הגדתי לכם את אלה למען אשר בבא השעה תזכרום כי אנכי אמרתי אליכם וכאלה לא אמרתי אליכם מראש כי הייתי עמכם׃
किन्तु मैंने तुमसे यह इसलिये कहा है ताकि जब उनका समय आये तो तुम्हें याद रहे कि मैंने उनके विषय में तुमको बता दिया था। “आरम्भ में ये बातें मैंने तुम्हें नहीं बतायी थीं क्योंकि मैं तुम्हारे साथ था।
ועתה הלך אנכי אל שלחי ולא ישאלני איש מכם אנה תלך׃
किन्तु अब मैं उसके पास जा रहा हूँ जिसने मुझे भेजा है और तुममें से मुझ से कोई नहीं पूछेगा, ‘तू कहाँ जा रहा है?’
אך על דברי את אלה אליכם מלא לבבכם עצבת׃
क्योंकि मैंने तुम्हें ये बातें बता दी हैं, तुम्हारे हृदय शोक से भर गये हैं।
אולם האמת אגיד לכם כי לכתי אך טוב לכם כי אם לא אלך לא יבא אליכם הפרקליט ואם אלך אשלחהו אליכם׃
किन्तु मैं तुम्हें सत्य कहता हूँ इसमें तुम्हारा भला है कि मैं जा रहा हूँ। क्योंकि यदि मैं न जाऊँ तो सहायक तुम्हारे पास नहीं आयेगा। किन्तु यदि मैं चला जाता हूँ तो मैं उसे तुम्हारे पास भेज दूँगा।
והיה בבאו יוכיח את העולם על דבר החטא והצדק והמשפט׃
“और जब वह आयेगा तो पाप, धार्मिकता और न्याय के विषय में जगत के संदेह दूर करेगा।
על החטא כי לא האמינו בי׃
पाप के विषय में इसलिये कि वे मुझ में विश्वास नहीं रखते,
ועל הצדק כי אלך אל אבי ולא תוסיפו לראות אתי׃
धार्मिकता के विषय में इसलिये कि अब मैं परम पिता के पास जा रहा हूँ। और तुम मुझे अब और अधिक नहीं देखोगे।
ועל המשפט כי נדון שר העולם הזה׃
न्याय के विषय में इसलिये कि इस जगत के शासक को दोषी ठहराया जा चुका है।
עוד רבות לי להגיד לכם אך לא תוכלון שאת עתה׃
“मुझे अभी तुमसे बहुत सी बातें कहनी हैं किन्तु तुम अभी उन्हें सह नहीं सकते।
ורוח האמת בבאו הוא ידריך אתכם אל כל האמת כי לא ידבר מעצמו כי אם אשר ישמע ידבר והאתיות יגיד לכם׃
किन्तु जब सत्य का आत्मा आयेगा तो वह तुम्हें पूर्ण सत्य की राह दिखायेगा क्योंकि वह अपनी ओर से कुछ नहीं कहेगा। वह जो कुछ सुनेगा वही बतायेगा। और जो कुछ होने वाला है उसको प्रकट करेगा।
הוא יפארני כי משלי יקח ויגיד לכם׃
वह मेरी महिमा करेगा क्योंकि जो मेरा है उसे लेकर वह तुम्हें बतायेगा। हर वस्तु जो पिता की है, वह मेरी है।
כל אשר לאבי לי הוא על כן אמרתי כי משלי יקח ויגיד לכם׃
इसीलिए मैंने कहा है कि जो कुछ मेरा है वह उसे लेगा और तुम्हें बतायेगा।
הן מעט ולא תראוני ועוד מעט ותחזוני כי אני הלך אל אבי׃
“कुछ ही समय बाद तुम मुझे और अधिक नहीं देख पाओगे। और थोड़े समय बाद तुम मुझे फिर देखोगे।”
ומקצת תלמידיו נדברו איש אל אחיו לאמר מה זה אמר אלינו הן מעט ולא תראוני ועוד מעט ותחזוני ואמרו אני הלך אל אבי׃
तब उसके कुछ शिष्यों ने आपस में कहा, “यह क्या है जो वह हमें बता रहा है, ‘थोड़ी देर बाद तुम मुझे नहीं देख पाओगे’ और ‘थोड़े समय बाद तुम मुझे फिर देखोगे?’ और ‘मैं परम पिता के पास जा रहा हूँ।’”
ויאמרו מה זה אשר אמר מעט לא ידענו מה דבר׃
फिर वे कहने लगे, “यह ‘थोड़ी देर बाद’ क्या है? जिसके बारे में वह बता रहा है। वह क्या कह रहा है हम समझ नहीं रहे हैं।”
וידע ישוע כי עם לבבם לשאל אתו ויאמר אליהם העל זאת אתם דרשים ביניכם כי אמרתי הן מעט ולא תראוני ועוד מעט ותחזוני׃
यीशु समझ गया कि वे उससे प्रश्न करना चाहते हैं। इसलिये उसने उनसे कहा, “क्या तुम मैंने यह जो कहा है, उस पर आपस में सोच-विचार कर रहे हो, ‘कुछ ही समय बाद तुम मुझे और अधिक नही देख पाओगे।’ और ‘फिर थोड़े समय बाद तुम मुझे देखोगे?’
אמן אמן אני אמר לכם כי אתם תבכו ותילילו והעולם ישמח הן אתם תעצבו אכן עצבכם יהפך לששון׃
मैं तुम्हें सत्य कहता हूँ, तुम विलाप करोगे और रोओगे किन्तु यह जगत प्रसन्न होगा। तुम्हें शोक होगा किन्तु तुम्हारा शोक आनन्द में बदल जायेगा।
האשה בלדתה עצב לה כי באה עתה ואחרי ילדה את הילד לא תזכר עוד את עצבונה משמחתה כי אדם נולד לעולם׃
“जब कोई स्त्री जनने लगती है, तब उसे पीड़ा होती है क्योंकि उसकी पीड़ा की घड़ी आ चुकी होती है। किन्तु जब वह बच्चा जन चुकी होती है तो इस आनन्द से कि एक व्यक्ति इस संसार में पैदा हुआ है वह आनन्दित होती है और अपनी पीड़ा को भूल जाती है।
וגם אתם כעת תתעצבו אך אשוב אראה אתכם ושש לבכם ואין לקח שמחתכם מכם׃
सो तुम सब भी इस समय वैसे ही दुःखी हो किन्तु मैं तुमसे फिर मिलूँगा और तुम्हारे हृदय आनन्दित होंगे। और तुम्हारे आनन्द को तुमसे कोई छीन नहीं सकेगा।
וביום ההוא לא תשאלוני דבר אמן אמן אני אמר לכם כי כל אשר תשאלו מאת אבי בשמי יתננו לכם׃
उस दिन तुम मुझसे कोई प्रश्न नहीं पूछोगे। मैं तुमसे सत्य कहता हूँ मेरे नाम में परम पिता से तुम जो कुछ भी माँगोगे वह उसे तुम्हें देगा।
עד עתה לא שאלתם דבר בשמי שאלו ותקחו למען תמלא שמחתכם׃
अब तक मेरे नाम में तुमने कुछ नहीं माँगा है। माँगो, तुम पाओगे। ताकि तुम्हें भरपूर आनन्द हो।
את אלה דברתי אליכם במשלים אכן שעה באה ולא אדבר עוד אליכם במשלים כי אם ברור אמלל לכם על אבי׃
“मैंने ये बातें तुम्हें दृष्टान्त देकर बतायी हैं। वह समय आ रहा है जब मैं तुमसे दृष्टान्त दे-देकर और अधिक समय बात नहीं करूँगा। बल्कि परम पिता के विषय में खोल कर तुम्हें बताऊँगा।
ביום ההוא תשאלו בשמי ואינני אמר לכם כי אני אעתיר לאבי בעדכם׃
उस दिन तुम मेरे नाम में माँगोगे और मैं तुमसे यह नहीं कहता कि तुम्हारी ओर से मैं परम पिता से प्रार्थना करूँगा।
כי אבי גם הוא אהב אתכם עקב אשר אהבתוני והאמנתם כי מאת אלהים יצאתי׃
परम पिता स्वयं तुम्हें प्यार करता है क्योंकि तुमने मुझे प्यार किया है। और यह माना है कि मैं परम पिता से आया हूँ।
מאת האב יצאתי ואבא לעולם אשובה אעזב את העולם ואלך אל אבי׃
मैं परम पिता से प्रकट हुआ और इस जगत में आया। और अब मैं इस जगत को छोड़कर परम पिता के पास जा रहा हूँ।”
ויאמרו אליו תלמידיו הנה כעת ברור תמלל ולא תמשל משל׃
उसके शिष्यों ने कहा, “देख अब तू बिना किसी दृष्टान्त को खोल कर बता रहा है।
עתה ידענו כי כל ידעת ולא תצטרך כי ישאלך איש בזאת נאמין כי מאת אלהים יצאת׃
अब हम समझ गये हैं कि तू सब कुछ जानता है। अब तुझे अपेक्षा नहीं है कि कोई तुझसे प्रश्न पूछे। इससे हमें यह विश्वास होता है कि तू परमेश्वर से प्रकट हुआ है।”
ויען אתם ישוע עתה תאמינו׃
यीशु ने इस पर उनसे कहा, “क्या तुम्हें अब विश्वास हुआ है?
הנה שעה באה ועתה זה הגיעה ונפצותם איש איש לביתו ואתי תעזבו לבדי ואינני לבדי כי אבי עמדי׃
सुनो, समय आ रहा है, बल्कि आ ही गया है जब तुम सब तितर-बितर हो जाओगे और तुम में से हर कोई अपने-अपने घर लौट जायेगा और मुझे अकेला छोड़ देगा किन्तु मैं अकेला नहीं हूँ क्योंकि मेरा परम पिता मेरे साथ है।
את אלה דברתי אליכם למען בי יהיה לכם שלום בעולם יהיה לכם עני אך יאמץ לבבכם אני נצחתי את העולם׃
“मैंने ये बातें तुमसे इसलिये कहीं कि मेरे द्वारा तुम्हें शांति मिले। जगत में तुम्हें यातना मिली है किन्तु साहस रखो, मैंने जगत को जीत लिया है।”